दोस्तों क्या आप जानते है अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था? पूरी जानकारी :-यदि नही तो हम आपको आज इसकी पूरी जानकारी देंगे। शुरू से ही मानव जीवन के लिए अंतरिक्ष जिज्ञासा का केंद्र रहा है। मनुष्य धरती की सीमा से बाहर चांद तारे और ग्रहों पर जाकर अध्ययन करना और कुछ नई खोज करने की तलाश में रहता है। ऐसे में जब भी स्पेस पर किसी चीज की खोज होती है। तो वह मनुष्य के लिए बहुत बड़ी कामयाबी मानी जाती है।
अंतरिक्ष में जाने के लिए मनुष्य कई उपग्रहों को स्पेस में भेजता है। जो वहां की जानकारी मनुष्य तक पहुंचाता है। ऐसे में जब उपग्रह सफलतापूर्वक स्पेस में पहुंच गया। तब इंसान ने भी स्पेस में जाने की कोशिश करी। हालांकि इससे पहले इंसान ने जानवरों को अंतरिक्ष पर भेज भेजकर यह जांच लिया कि स्पेस पृथ्वी के जीवो के लिए सही है या नहीं। जिसके बाद इंसान भी अंतरिक्ष पर जाने लगे। ऐसे में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि Antriksh Mein Jane Wala Pratham Vyakti Kaun Tha

अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?
मनुष्य का वर्षों पुराना अंतरिक्ष यात्रा का सपना पूरा करने के लिए कई देशों ने प्रयास करे। जब अंतरिक्ष पर जानवर सफलतापूर्वक पहुंच गया तो उसके बाद कई राज्यों ने इंसान को अंतरिक्ष पर भेजने की तैयारी करी। लेकिन इनमें सबसे पहले सफलता रूस सोवियत संघ को मिली। जी हां रूस ने 12 अप्रैल 1961 को 27 वर्षीय यूरी गागरिन अंतरिक्ष में भेजने पर सफलता हासिल की थी। इसके बाद यूरी गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने।
बता दे यूरी गागरिन को 1960 में अंतरिक्ष में जाने के लिए चुना गया था। इसके बाद 12 अप्रैल 1961 में वोस्ताक-1 अंतरिक्ष यान में बैठकर सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से उनकी यात्रा शुरू हुई। यूरी गागरिन अंतरिक्ष में 1 घंटा 48 मिनट के बाद रात 8:05 पर धरती वापस आ गई थे। इसी बीच उन्होंने 327 किलोमीटर ऊपर से धरती की एक पूरी परिक्रमा भी की थी। तभी से हर साल 12 अप्रैल को “इंटरनेशनल डे ऑफ ह्यूमन स्पेस फ्लाइट” के रूप में मनाया जाता है।
- Artificial Intelligence कैसे कार्य करता है? पूरी जानकारी
- Telegram Channel Members kaise बढ़ाएं? पूरी जानकारी
- BBA क्या होता है? BBA कैसे करे? पूरी जानकारी सहित
- आयुष्मान कार्ड घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं? पूरी जानकारी
- AI क्या होती है? क्या मैं एआई से चैट कर सकता हूं?
अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम व्यक्ति यूरी गागरिन कौन थे?

यूरी गागरिन (Yuri Gagarin) का जन्म 9 मार्च 1934 में रूस सोवियत संघ के क्लूशिनो में हुआ था। बचपन से ही इनका जीवन बेहद संघर्षमय रहा। मात्र 6 वर्ष की आयु में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इनके घर पर नाजी अफसर ने कब्जा कर लिया। जिसके बाद उन्हें झोपड़ी पर रहना पड़ा इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और मात्र 16 वर्ष की आयु में फाऊंडरीमैन के रूप में ट्रेनिंग ली थी।
इसके बाद उन्होंने कास्टिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा लिया। और वहां फ्लाइंग क्लब में विमान चलाना भी सीखा। जिसके बाद वह रूस के सोवियत वायुसेना में कर्नल की रैंक में शामिल हुए। दुनिया पर जाने वाले प्रथम व्यक्ति की उपलब्धि प्राप्त करने के बाद यूरी गागरिन को कई पदक से सम्मानित किया गया। साल 1968 में जब वह मिग 15 विमान संचालक कर रहे थे तब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें महज 34 वर्ष की आयु में ही उनका निधन हो गया।
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला कौन थी?

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रूस की वैलेंटीना तेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova) थी। यह वोस्ताक 6 में बैठकर 16 जून 1963 को अंतरिक्ष में पहुंची। वहां उन्होंने 3 दिन बिताए इस दौरान वेलेंटीना ने पृथ्वी की 48 बार परिक्रमा भी करी। यह अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली महिला यात्री और सबसे कम कम उम्र की महिला बनी।
अंतरिक्ष में जाने वाला पहला जानवर कौन सा था?

आपको बता दें दुनिया में इंसान से भी पहले अंतरिक्ष में जानवर गया था जी हां यूरी गागरिन को अंतरिक्ष में भेजने से पहले रूस के वैज्ञानिकों ने एक कुत्ते लाइका (Laika) को सबसे पहले अंतरिक्ष पर भेजा। अंतरिक्षयान स्पुतनिक-2 में बैठकर लाइका को 3 नवंबर 1957 में जीवों पर माइक्रोग्रैविटी के कारण पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए भेजा गया था। लेकिन अंतरिक्ष यान लांच होने के बाद पृथ्वी की कक्षा में कुछ घंटों बाद ही लाइका के मृत्यु हो गई थी।
अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाला अंतरिक्ष यात्री कौन है?

अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाले अंतरिक्ष यात्री गेनाडी पडल्का (Gennady Padalka) है। यह रूस के वायु सेना अधिकारी है। इन्होंने अपनी पांच से अधिक अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 879 दिन अंतरिक्ष में बिताए है।
इसके अलावा रूस के वलेरी पाॅलाकोव (Valeri Polyakov) अंतरिक्ष में लगातार सबसे अधिक समय बिताने वाले अंतरिक्ष यात्री है। उन्होंने जनवरी 1994 से मार्च 1995 यानी 14 महीने लगातार अंतरिक्ष में बताए हैं।
अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन थे?
अंतरिक्ष पर जाने वाले अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड थे। यह दुनिया के दूसरे अंतरिक्ष यात्री भी थे। एलन शेपर्ड (Alan Shepard) 5 मई 1961 में मरकरी अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष में पहुंचे थे। वहां मात्र 15 मिनट बताकर वह वापस पृथ्वी पर आ गए थे। इसके अलावा यह 1971 में दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चंद्रमा पर भी गए थे।
उम्मीद है आपको Antriksh Mein Jane Wala Pratham Vyakti Kaun Tha और अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, जानवर, और महिला की जानकारी पूरी तरह से समझ आई होंगी। रूस के वायुसेना कर्नल यूरी गागरिन महज 27 साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे। यह 12 अप्रैल 1961 में वोस्ताक 1 से अंतरिक्ष पहुंचे और वहां 1 घंटा 48 मिनट बिताए।
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
प्रश्न: अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन था?
उत्तर: अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति राकेश शर्मा थे। यह 2 अप्रैल 1984 को पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचे।
प्रश्न: अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?
उत्तर: अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला है।
प्रश्न: अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय महिला कौन है?
उत्तर: सिरीशा बांदला 11 जुलाई, 2021 को अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी।
प्रश्न: चन्द्रमा पर सबसे पहले कौन पहुंचा?
उत्तर: नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर जाने वाले पहले व्यक्ति थे। इन्होंने 20 जुलाई 1969 को पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा।
प्रश्न: सर्वाधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला कौन है?
उत्तर: नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी विट्सन ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा वक्त बिताया है।
प्रश्न: भारत के प्रथम अंतरिक्ष यान का नाम क्या है?
उत्तर: भारत का पहला अंतरिक्ष यान आर्यभट्ट सोवियत संघ द्वारा कॉसमॉस-3एम प्रक्षेपण यान से 19 अप्रैल 1975 को कपूस्टिन यार से लांच किया गया था।
इन्हे भी जरूर पढ़े
- Mobile से डबल रोल वीडियो कैसे बनाते है, बेहतरीन तरीका
- विंडोज रजिस्ट्री क्या होता है? विंडोज रजिस्ट्री का उपयोग कैसे करें?
- Chat GPT क्या होता है? जाने ChatGPT का उपयोग कैसे करें?
- कैप्चा Solve करके पैसे कैसे कमाए, Top 7 तरीकें
- IMDB Rating क्या होता है? जाने IMDB पर रेटिंग कैसे करें?
Conclusion