2023 में पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? इसका बिजनेस कैसे शुरू करें

दोस्तों 2023 में पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? इसका बिजनेस कैसे शुरू करें :- आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि Bharat me Petrol Pump Kaise Khole. इस आर्टिकल को पढ़कर आप ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बड़ी आसानी से पेट्रोल पंप खोल सकते हैं| अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में Petrol Pump Kholne चाहते हैं, तो आपको कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है| वहीं पर अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपको कम से कम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है|

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में पेट्रोल पंप के विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी| जैसे : पेट्रोल पंप कैसे खोले, पेट्रोल पंप कौन खोल सकता है, Petrol Pump Kholne Ke Liye License कैसे प्राप्त करें, पेट्रोल पंप खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, पेट्रोल पंप खोलने के लिए लगने वाले दस्तावेज, पेट्रोल पंप खोलने से होने वाली कमाई आदि| अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक हैं, तो इसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िएगा|

पेट्रोल पंप खोलने के लिए Petrol Pump Company समय-समय पर विज्ञापन निकालती रहती हैं| आप न्यूज़ चैनल, समाचार पत्रों के माध्यम से किसी भी कंपनी द्वारा निकाले गए विज्ञापन को देख सकते हैं| और विज्ञापन के आधार पर Petrol Pump Kholne Online Registration कर सकते हैं| इसके अलावा पेट्रोल पंप कंपनी की Official Website पर भी पेट्रोल पंप खोलने संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देती है| जहां से आप पेट्रोल पंप खोलने संबंधित रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| चलिए आगे इस आर्टिकल में पेट्रोल पंप खोलने संबंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं|

 

2023 में पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? इसका बिजनेस कैसे शुरू करें
TEJWIKI.IN

 

2023 में पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? (How to open petrol pump in 2023)

 

अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। भारत देश में कई पेट्रोलियम कम्पनियाँ है। अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आप पेट्रोल पंप डीलर चयन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। आप किसी भी पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप खोल सकते है। जो भी नागरिक पेट्रोल पंप खोलना चाहते है उनकी उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष होनी चाहिए। आप अपनी स्वयं की जमीन में पेट्रोल पंप खोल सकते है लेकिन अगर आपके पास स्वयं की जमीन नहीं है तो पेट्रोल पंप खोलने के लिए आप जमीन किराये पर भी ले सकते है।

लेकिन किराये पर ली गई जमीन का आपके पास एग्रीमेंट होना चाहिए। हालांकि आपके पास पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस भी होना आवश्यक है। हालांकि पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने के साथ साथ आपके पास आवश्यक दस्तावेजों का होना बहुत आवश्यक है। जानकारी के लिए बता दें आवेदम फॉर्म में सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

 

Petrol Pump Kaise Khole 2023 Highlights

 

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Petrol Pump Kaise Khole से सम्बंधित कुछ आवश्यक जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम पेट्रोल पंप कैसे खोलें
साल 2023
देश भारत
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
योग्यता 10वीं पास/ग्रेजुएट
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक petrolpumpdealerchayan.in
पेट्रोल पंप कैसे खोलें

 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्रता एवं शर्ते (Eligibility and conditions for opening petrol pump)

 

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Petrol Pump Kaise Khole के लिए पात्रता एवं आवश्यक शर्तों के विषय में बताने जाने रहें है। इन पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही पेट्रोल पंप खोल सकते है। जानिए क्या है पात्रता एवं शर्ते –

  • उम्मीदवार भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास जमीन और पैसा दोनों होना आवश्यक है।
  • यदि आप किसी अन्य व्यक्ति की जमीन में पेट्रोल पंप खोल रहें है तो आपके पास जमीन के मालिक का NOC होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार की जमीन ग्रीन बेल्ट में नहीं होनी चाहिए।
  • पेट्रोल पंप खोलने वाले की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
  • शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल खोलने वाले कम से कम ग्रेजुएट होने चाहिए।
  • किराये की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको उस जमीन पर किराये पर लिए जाने का एग्रीमेंट होना चाहिए।

 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required to open petrol pump)

 

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बताएंगे Petrol Pump Kaise Kholne के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर आप आसानी से पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है ये आवश्यक दस्तावेज –

 

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट
  • भूमि का नक़्शे से जुड़े आवश्यक दस्तावेज़
  • भूमि/लीज एग्रीमेंट से जुड़े आवश्यक दस्तावेज

 

पेट्रोल पंप खोलने में खर्च 2023 (Cost to open petrol pump 2023)

 

यदि आप किसी गाँव या कस्बे में डीजल और Petrol Pump लगवाना चाहते है तो इसका खर्च 20 से 25 लाख तक हो सकता है जबकि किसी शहर में इसका खर्च थोड़ा ज्यादा हो जाता है 2023 में पेट्रोल पंप शहर में आपको कम से कम 30 लाख रूपये तक खर्च हो सकते हैं। अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो इसके लिए आप अपने पार्टनर बना सकते हैं।

Diesel और Petrol Pump खोलने का खर्च और लागत आपकी जमीन पर निर्भर करता है यदि आपकी जमीन किसी शहर में हैं तो वहां पंप लगवाने का खर्च थोड़ा ज्यादा होगा जबकि गाँव कस्बे में शहर की तुलना में कम खर्च आता है।

इसके अलावा अगर आप पंप में लगने वाली मशीन और अन्य चीज का खर्च खुद उठाएंगे तो आपको काफी रूपये खर्च करने होंगे हालाकि कई केस में मशीन आदि का खर्च कंपनियां ही उठा लेती है।

 

भारत में टॉप 10 प्रमुख पेट्रोल कम्पनियों की सूची (List of Top 10 Major Petrol Companies in India)

 

जानकारी के लिए बता दें भारत देश में कई पेट्रोलियम कंपनियां है। जिनके नाम हम आपको नीचे दी गई सूची के माध्यम से उपलब्ध कराने जा रहें है। इन कंपनियों के नाम आप निम्न प्रकार देख सकते है –

  1. भारत पेट्रोलियम
  2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
  3. ओएनजीसी
  4. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
  5. ऑयल इंडिया लिमिटेड
  6. केयर्न इंडिया
  7. टाटा पेट्रोडाइन
  8. अदानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड
  9. एस्सार ऑयल लिमिटेड
  10. रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड

 

पेट्रोल पंप खोलने से क्या लाभ है ? (What is the benefit of opening a petrol pump)

 

  • प्रतिदिन 5000 रूपये से लेकर 10000 रूपये तक की कमाई
  • कम जोखिम
  • आयल कंपनी की ओर से 2 या 3 रूपये प्रति लीटर की दर से कमीशन
  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए बैंक द्वारा 50 हजार से लेकर 2 करोड़ तक लोन उपलब्ध

 

पेट्रोल पंप डीलरशिप अप्रतिदेय आवेदन शुल्क लागू करें (Petrol Pump Dealership Apply Non Refundable Application
Fees)

 

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बताएंगे शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के नागरिकों के लिए पेट्रोल पंप खोलने हेतु आवेदन शुल्क नॉन-रिफण्डेबल होगा। जिसके बारे में हम आपको नीचे दी गई सारणी के माध्यम से बताने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

 

शहरी के लिए

 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थान रु 3,000 / –
ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित स्थान रु 5,000 / –
अन्य स्थान रु 10,000 / –
पेट्रोल पंप कैसे खोलें

 

ग्रामीण  के लिए

 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित स्थान रु 2,500 / –
ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित स्थान रु 4,000 / –
अन्य स्थान रु 8,000 / –
पेट्रोल पंप कैसे खोलें

 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? (How to apply online to open petrol pump)

 

वे इच्छुक उम्मीदवार जो Petrol Pump खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए Petrol Pump Kaise Khole की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • उम्मीदवार पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट petrolpumpdealerchayan.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

 

पेट्रोल पंप कैसे खोलें 
  • होम पेज पर आपको Register now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अपना खाता बनाने के लिए फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहां आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंग और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद पैन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Generate OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपका रजिस्ट्रेश हो जायेगा और पासवर्ड आपको मेल कर दिया जाएगा।
  • अगले पेज में आपके सामने आवेदक लॉगिन पैनल खुल जाएगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है –
पेट्रोल पंप कैसे खोलें
  • यहाँ आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे जैसे –
    • Available advertisement
  • applied advertisement
  • यहाँ आपको Available advertisement के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • उसके बाद अगले पेज में पेट्रोल पंप कंपनी और स्टेट का चयन करें।
  • उसके बाद view Details पर क्लिक करके एडवेर्टाइजमेंट से जुडी जानकारी प्राप्त करें।
  • इसके बाद जिला, ग्रामीण/शहरी क्षेत्र, सलेक्शन मोड़ और केटेगरी का चयन करें।
  • उसके बाद आपके द्वारा चुनी गई जानकारी से फ़िल्टर होकर जानकारी आ जाएगी।
  • उसके बाद आपको एडवर्टाइजमेंट के सामने दिए गए apply now के विकल्प करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करें।
  • उसके बाद अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको Proceed & pay के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

 

एडमिन लॉगिन कैसे करें ? (How to login admin)

 

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। 2023 में पेट्रोल पंप अगर आप भी एडमिन लॉगिन करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बताई को फॉलो करके आसानी से एडमिन लॉगिन कर सकते है। ये लॉगिन प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • एडमिन लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट petrolpumpdealerchayan.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Admin Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एडमिन लॉगिन पैनल खुलकर आएगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है –
  • यहां हम आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी एडमिन लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

 

पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए क्या करना पड़ता है? (What needs to be done to get a petrol pump license)

 

अभी जल्दी में भारत सरकार ने Petrol Pump Ka Licence लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया है| इससे पहले पेट्रोल कंपनियां पेट्रोल पंप के लिए विज्ञापन निकालती थी| जिसकी जानकारी प्रभावशाली लोगों को होती थी, और वे किसी प्रकार पेट्रोल पंप का लाइसेंस पाने में कामयाब हो जाते थे| लेकिन अब पेट्रोल पंप के लाइसेंस में बदलाव कर दिया गया है|

Petrol Pump Ka Licence कोई भी आवश्यक नियम और शर्त पूरा करने के बाद पा सकते हैं| पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस प्रक्रिया है| अब आपको ऑनलाइन आवेदन करके ऑनलाइन ही शुल्क का भुगतान करना होगा| और आवेदन की प्रोसेसिंग की हर स्थिति की जानकारी ईमेल और SMS द्वारा आप तक पहुंचा दी जाएगी|

 

2023 पेट्रोल पंप का बिजनेस कैसे शुरू करें?

(How to start petrol pump business in 2023)

 

नीचे आपको इसकी प्रोसेस बताई गयी है।

  • सबसे पहले आपको किसी भी पेट्रोलियम कंपनी का विज्ञापन देखना है।
  • इसके लिए आप ऊपर बताई गयी वेबसाइट को चेक कर सकते हैं इसके अलावा अखबारों को भी चेक कर सकते हैं।
  • विज्ञापन मिल जाने के बाद ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करे।
  • आपके आवेदन करने के बाद कंपनी आपके आवेदन को चेक करेगी।
  • इसके बाद जमीन आदि को चेक करना भी शामिल है।
  • अगर आपकी सभी चीजे सही पाईं जाती है तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
  • इंटरव्यू के बाद आपके नाम पर Licence जारी कर दिया जायेगा।
  • इसके बाद आप अपना पेट्रोल पंप खोल सकते हैं।

 

FAQ- पेट्रोल पंप कैसे खोले के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-   

 

1.एक पेट्रोल पंप खोलने में कितना पैसा लगता है?

एक पेट्रोल पंप खोलने में कम से कम 15 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट लगती है| जिसमें से पेट्रोल पंप कंपनी द्वारा 5 फ़ीसदी रकम वापस कर दी जाती है|

 

2.पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए क्या करना पड़ता है?

किसी भी पेट्रोल कंपनी का पेट्रोल पंप लाइसेंस पाने के लिए आपको उस कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है| अगर आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्र होते हैं, तभी आपको कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिया जाता है|

 

3.पेट्रोल पंप से पेट्रोल पंप की दूरी कितनी होनी चाहिए?

30 मीटर से चौड़ी सड़क पर एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप की दूरी तिराहे से न्यूनतम 100 मीटर होनी चाहिए| वहीं पर अगर 30 मीटर से कम चौड़ी सड़क है, तो तिराहे से दो पेट्रोल पंप की दूरी लगभग 50 मीटर होनी चाहिए|

 

4.ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप के लिए कितनी जमीन चाहिए?

अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कम से कम 1200 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए| और अगर आप शहरी क्षेत्रों या ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम 800 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए|

 

5.ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप कैसे खोले?

ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति का 10 वीं पास होना अनिवार्य है| इसके साथ-साथ पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति के पास 15 लाख से 20 लाख रुपए होनी चाहिए|

 

6.पेट्रोल स्टेशन मालिक कितना कमाते हैं?

पेट्रोल स्टेशन मालिक यदि प्रति लीटर ₹3 की कमीशन कमाते हैं, तो महीने का कम से कम 2.5 लाख से 3.5 लाख कमा सकते हैं|

 

इन्हे भी जरूर पढ़े 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों 2023 में पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? इसका बिजनेस कैसे शुरू करें जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment