आयुष्मान कार्ड घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं? पूरी जानकारी

दोस्तों आयुष्मान कार्ड घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं? पूरी जानकारी :- सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। Ayushman Bharat Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको Ayushman Bharat Card प्रदान किया जाता है।

इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा Ayushman Yojana से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एवं गोल्डन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें।

 

आयुष्मान कार्ड घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं? पूरी जानकारी
TEJWIKI.IN

 

Ayushman Bharat Card 2024

 

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड देश के हर गरीब लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराये जा रहे है यह स्वर्ण कार्ड केवल उन लोगो को मिलेंगे जिनका नाम आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची में आएगा | देश के जो लोग इच्छुक लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह बड़ी ही आसानी वह अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है और वही से ही Ayushman Bharat Card भी बनवा सकते है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आप  किस प्रकार स्वर्ण कार्ड बनवा सकते है ,लाभ आदि प्रदान करने जा रहे है अतःहमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और लाभ उठाये |

 

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की पूरी जानकारी

 

योजना का नाम Ayushman Bharat Card
इनके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य गोल्डन कार्ड प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/

 

आयुष्मान भारत Golden Card का उद्देश्य

 

इस PMJAY Golden Card देश को उपलब्ध करवाने का सरकार का उद्देश्य देश के हर गरीबी रेख से नीचे आने वाले परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करना और उनकी आर्थिक रूप से मदद करना | आयुष्मान कार्ड घर बैठे जैसे कि आप लोग जानते है आज भी देश बहुत से लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है और उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं होते इन सभी परेशानियो के देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है जिससे किसी  भी गरीब आदमी को बीमारी से बचाया जा सके |इस योजना के तहत सालाना  देश के लगभग  10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है |

 

Pradhanmantri Jan Arogya Card 2024 के दस्तावेज़

 

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्रता की जांच  कैसे करे?

 

देश के जो लाभार्थी Ayushman Bharat Golden Card सूची में  पात्रता के अनुसार  शामिल किये जायेगा वही लोग जन आरोग्य गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है | हमने आपको नीचे पूरी प्रकिया दी हुई है उसे ध्यानपूर्वक पढ़े |

  • सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना की Official Website पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने वेब पेज खुल जायेगा |
  • इस  वेब पेज पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर ,और कैप्चा कोड को भरना होगा | इसके बाद आखिर में जनरेट OTP पर क्लिक करना होगा क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके पंजीकृत मोबाइल फ़ोन पर एक OTP आएगा |
  • फिर खाली बॉक्स में इस OTP को भरना होगा | इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जैसे
  • 1 .नाम से
  • 2 .मोबाइल नंबर से
  • 3 .राशन कार्ड के द्वारा
  • 4 .RSBI URN द्वारा
  • वांछित विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम खोजे इसके बाद पूछे गयी सभी जानकारी भरे | फिर आपके सामने खोज परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा |

 

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करे?

 

देश के लोग अपना Ayushman Bharat Golden Card जन सेवा केंद्र और डीएम के कार्यालय से प्रिंट करवा सकते है लेकिन आप गोल्डन कार्ड वही से डाउनलोड कर  सकते है जहा से आपने बनवाया है और जिस एजेंट से बनवाया है वही आपको डाउनलोड करके देगा | नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |

  • सर्वप्रथम आपको Ayushman Bharat Website पर जाना होगा | Website  पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको Login का विकल्प दिखाई देगा इस लॉगिन का फॉर्म खुलेगा इसमें आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर SIGN  IN  के बटन पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इसमें आपको Aadhar Card डालकर आगे  बढ़े और अगले पेज पर अपने अगुठे का निशान वेरीफाई करना होगा |
  • अंगूठा वेरीफाई करने के बाद अगला पेज खुलेगा इस पेज पर आपको बहुत से ऑप्शन देखे देंगे जिसमे से आपको Approved Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक कर दे | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने गोल्डन कार्ड अप्रूव हुआ है उसकी लिस्ट आ जाएगी |
  • फिर लिस्ट में अपना नाम देखे और उसके आगे confirm print के ऑप्शन पर क्लिक कर दे | ऑप्शन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप जन CSC Centre Wallet ट पर रीडायरेक्ट हो जायेगा |
  • इसके पश्चात् CSC वेलेट में अपना पासवर्ड डाले फिर पासवर्ड के बाद वेलेट Pin डाले | इसके बाद आप फिर से होम पेज पर आ जायेगे |
  • फिर आपको केंडिडेट के नाम के आगे Download Card का  विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दे और गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर ले |
  • इस तरह आप अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

 

Ayushman Bharat Golden Card कैसे बनवाये?

 

देश  के जो इच्छुक लाभार्थी PMJAY गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे | और लाभ उठाये | आप लोग दो  जगहों से अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है |

 

जनसेवा केंद्र  द्वारा

 

  • सर्वप्रथम आवेदक को अपने नज़दीकी जनसेवा केंद्र जाना होगा CSC Kendra वाले आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में देखेंगे |
  • अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना सूची में उपलब्ध होगा तो उन्हें गोल्डन कार्ड दिया जायेगा |
  • इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों जैसे आधार कार्ड ,राशन पत्रिका ,पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि को जन सेवा केंद्र के एजेंट को ले जाकर दे दे |
  • जिससे एजेंट आपका सफल Registration करेगा और आपको Registerd ID प्रदान करेगा |
  • फिर जनसेवा केंद्र  वाले आपको 10 से 15 दिनों में आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे और आपको गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए 30 रूपये की फीस देनी होगी |

 

पंजीकृत और निजी हॉस्पिटलों के द्वारा

 

  • सर्वप्रथम आपको अपने नज़दीकी निजी या सरकारी अस्पतालों में अपने दस्तावेज़ों जैसे आधार कार्ड ,राशन पत्रिका ,पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि  के साथ जाना होगा |
  • इसके बाद आपका नाम जन आरोग्य योजना की सूची में जाँचा जायेगा |
  • इस सूची में नाम आने के बाद ही आपको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जायेगा |

 

किसी और के नाम Ayushman Bharat Card जारी होने पर यहां दर्ज कराएं शिकायत

 

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश के कमजोर वर्ग के नागरिकों को ₹500000 तक का सालाना बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद आपको एक गोल्डन कार्ड प्रदान किया जाता है। जिसे आप अस्पताल में दिखाकर ₹500000 तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपका यह गोल्डन कार्ड किसी कारणवश किसी और के नाम से जारी कर दिया जाता है तो आप को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप इस बात की जानकारी Tollfree Number पर दे सकते हैं।

  • यह शिकायत करने के लिए आपके पास कोई प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध होना अनिवार्य है जैसे कि प्रधानमंत्री जी का पत्र या प्लास्टिक कार्ड। टोल फ्री नंबर 180018004444 तथा 14555 है।
  • इसके अलावा योजना से संबंधित दस्तावेज लेकर लाभार्थी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भी जा सकता है। कार्यालय में लाभार्थी को डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के पास अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। इस तरह की शिकायतें आने पर मामले की जांच की जाएगी एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद शिकायत शासन को भेज दि जाएगी। शासन स्तर से अनुमति प्राप्त होने के बाद लाभार्थी द्वारा सूचीबद्ध चिकित्सालय या जन सेवा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकता।

 

आयुष्मान भारत योजना सूचीबद्ध अस्पतालों से संबंधित जानकारी

 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है। आयुष्मान कार्ड घर बैठे  क्योंकि यह योजना पूर्णता पात्रता पर आधारित है। जो कि वर्ष 2011 की जनगणना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी एंपेनल्ड हॉस्पिटल के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अस्पताल में अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा।
  • जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। सूचीबद्ध Hospital की List भी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।
  • इसके अलावा लाभार्थी द्वारा Ayushman Sarathi App डाउनलोड करके भी इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आशा कार्यकर्ता के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

 

Leave a Comment