AC क्या होता है? AC कार्य कैसे करता है? सम्पूर्ण जानकारी सहित

दोस्तों AC क्या होता है? AC कार्य कैसे करता है? सम्पूर्ण जानकारी सहित :-एयर कंडीशनर कई प्रकार और आकार में आते है, लेकिन वे सभी एक ही तरह कार्य करते है। एक एयर कंडीशनर वास्तव में इनडोर हवा से गर्मी और आर्द्रता को हटाकर आपके घर या जुड़े स्थान के अंदर ठंडी हवा प्रदान करता है। यह ठंडी हवा को इंडोर स्पेस पर लौटाता है, और अनवांटेड गर्मी और आर्द्रता को बाहर ट्रांसफर करता है। हालांकि कई लोगों को AC क्या है और AC Kaise Kaam Karta Hai के बारे में पता नहीं होता। इसलिए इस लेख में आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

आज सभी लोग गर्मी से बचने के लिए कुछ ना कुछ उपाय जरुर करते है, कोई भी गर्मी से परेशान होना नहीं चाहता। इसलिए सभी लोग गर्मी दूर करने के लिए बहुत से प्रयास करते रहते है जिनमें कई अपनी आर्थिक स्थति के आधार पर फैन, कूलर एवं एयर कंडीशनर खरीदते है।

अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम है और AC खरीदने का सोच रहे है तो उससे पहले AC के फायदे, नुकसान एवं AC कैसे काम करता है (How Does AC Works) आदि के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

 

AC क्या होता है? AC कार्य कैसे करता है? सम्पूर्ण जानकारी सहित
TEJWIKI.IN

 

AC क्या होता है? (What is AC)

 

AC का  full form “Air Conditioner” होता है, जिसे हिंदी में “वातानुकूलक” कहाँ जाता है। हवा को ठंडा करने के लिये Air Conditioning एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके जरिये आप अपनी सुविधा के मुताबिक कमरे से गर्मी और नमी को बाहर निकाल सकते है।

/;

AC जहां पर लगा होता है, वह वहाँ से गर्म हवा को सोखता है, और उस गर्म हवा को अपने अंदर लगे हुऐ Refrigerant और Coils के द्वारा Process करके ठंडी हवा को वापस बाहर फेकता है। जिससे वातावरण ठंडा हो जाता है, और उस जगह का Temperature कम होने लगता है। अगर इसे सरल भाषा में कहा जाये तो AC आपके कमरे की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडा कर देता है। उम्मीद आप AC क्या है यह तो समझ ही गए होने, चलिए अब जानते की AC काम कैसे करता है?

 

 

AC के मुख्य भाग कौन कौन से है? (What are the main parts of AC)

 

AC में मुख्य रूप से पांच भाग होते हैं जिसके द्वारा वह किसी भी Room को ठंडा करने में सक्षम होता है, और ये सभी पांच भाग निम्नलिखित हैं –

  • Evaporator
  • Compressor
  • Condenser
  • Refrigerant
  • Expansion Valve

चलिए अब AC के पाँच भागों के बारे में एक – एक कर समझते हैं.

 

एवापोर्टर (Evaporator)

Evaporator AC में कमरे के अन्दर वाले भाग में लगा होता है, यह एक प्रकार का Coil होता है जो गर्म हवा को अन्दर सोखता है और ठंडी हवा को कमरे के अन्दर छोड़ता है.

 

कंप्रेसर (Compressor)

Compressor AC में कमरे के बाहर वाले भाग में लगा होता है, इसका कार्य हवा को Compress यानि संपीडित या दबाने का होता है. Evaporator से गर्म हवा कंप्रेसर में जाती है और यह उस हवा को कंप्रेस करके आगे Condenser को भेज देता है. एयर कंडीशनर के काम करने में Compressor बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

 

कंडेंसर (Condenser)

कंडेंसर भी AC के कमरे के बाहर वाले भाग में लगा होता है. जब गर्म हवा कंप्रेसर से होकर Condenser में गुजरती है तो यह गर्म हवा को ठंडा करता है.

 

रेफ़्रिजरेंट (Refrigerant)

Refrigerant जिसे कि Coolant के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन इसका वास्तविक नाम Freon है. यह एक विशेष प्रकार का तरह पदार्थ होता है. जब गर्म हवा Refrigerant से गुजरती है तो यह इसे सोख लेता है और गर्म हवा को कमरे से बाहर निकाल देता है.

जब यह गर्म Refrigerant Gas कंप्रेसर से होकर निकलती है तो इसे यहाँ इसे और कंप्रेस किया जाता है जिससे यह और अधिक गर्म हो जाती है और फिर इसे Condenser में भेजा जाता है. Condenser में यह ठंडी होकर तरल में बदल जाती है. इस प्रकार AC की यह पूरी प्रोसेस चलती रहती है.

 

एक्सपेंशन वाल्व (Expansion Valve)

Expansion Valve, Evaporator में लगा होता है इसके द्वारा हवा एक Coil से दुसरे Coil में जाती है. जब ठंडा Liquid Expansion Valve से गुजरता है तो यहाँ पर इसका Flow Control करते हुए इसे Evaporator से बाहर निकाल दिया जाता है.

यही Process बार-बार चलती रहती है जब तक कि हमारे द्वारा Set किये हुए Temperature तक ना आ जाये, AC तब तक ये Process जारी रखता है जब तक कमरे की पूरी गर्म हवा ठंडी ना हो जाये.

 

AC कार्य कैसे करता है? (How does AC work)

 

AC कैसे काम करता है इसे इस प्रकार से समझते है, Air Conditioner Machine के मुख्य रूप से 4 Part होते है:

1.) Evaporator  2.) Compressor  3.) Condenser  4.) Expansion Valve

  • Evaporator

यह Heat को Exchange करने वाला Coil होता है, जिसमे Heat Fins बने हुऐ होते है। जब नमी और गर्म हवा इन Heat Fins से टकराती है, तो यह Fins उस नमी और गर्मी को Absorb कर लेते है, जिससे वह नमी इन Fins के सम्पर्क में आने से पानी में बदल जाती है। उस पानी को Water Drain Hose Pipe के द्वारा AC से बाहर निकाल दिया जाता है।

  • Compressor

Compressor को AC का दिल कहाँ जाता है। जब Evaporator से होकर Low Pressure Refrigerant कंप्रेसर में जाता है, तो Compressor उस गैस को संपीडित (Compress) कर देती है, जिससे उस गैस का Temperature और Pressure दोनों बढ़ जाता है। Compressor एक AC के अंदर Pump की तरह काम करता है, जो पुरे Air Conditioner System में Refrigerant के flow को सुचारु बनाये रखता है।

 

  • Condenser

Condenser का मुख्य काम Compressor से आने वाली High Pressure Refrigerant की Heat को बाहर निकल कर Refrigerant को Gas से Liquid में बदलना होता है।

  • Expansion Valve

Expansion valve एक AC के अंदर Liquid Refrigerant के फ्लो को कंट्रोल करते है, तथा High Pressure Refrigerant को Low Pressure Refrigerant में बदलते है। अगर इसे आसान भाषा में समझे तो यह Liquid Refrigerant को Gas की Form में बदलता है, ताकि अधिक से अधिक गर्मी को Evaporator के द्वारा Absorb किया जा सके।

एक AC (Air Conditioner) के अंदर यह पूरा प्रोसेस तब तक चलता रहता है, जब तक उस कमरे का तापमान बदलकर वह कमरा ठंडा ना हो जाये। अब आप समझ गये होंगे की AC कैसे काम करता है?

AC  (एयर कंडीशनर) कितने प्रकार के होते है? (Types of AC in Hindi)

 

AC मुख्यतः तीन प्रकार की होती है –

 

#1 – Window AC (विंडो एयर कंडीशनर)

विंडो एयर कंडीशनर यानी Window AC इसके नाम से आपको अंदाजा लग गया होगा।इस प्रकार की AC को किसी भी कमरे की खिड़की में लगा सकते हैं. यह AC आधी कमरे में ओर आधी खिड़की के बाहर होती है. यदि आपके कमरे में खिड़की नही है तो आप इसे नही लगा सकते. Window AC कीमत Split AC के लगभग ही होती हैं. बड़े बिल्डिंग में अक्सर Window AC का ही इस्तेमाल होता है.

 

#2 – Split AC (स्प्लिट एयर कंडीशनर)

Split AC एयर कंडीशनर का एक बहुत ही लोकप्रिय प्रकार है. अधिकतर ऑफिस, दुकानों, घरों में Split AC का ही इस्तेमाल किया जाता है. Split AC के दो भाग होते हैं पहला भाग कमरे के अन्दर होता है जो हमें दिखाई देता है और दुसरे भाग कमरे के बाहर या छत पर लगा होता है. यह दोनों भाग एक पाइप लाइन के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं. इसके जरिये बाहर की हवा कमरे में ठंडी होकर आती है.

 

#3 – Inverter AC (इन्वर्टर एयर कंडीशनर)

Inverter AC का मतलब आपको यह लगता है कि यह एयर कंडीशनर इनवर्टर से चलता है परंतु ऐसा नहीं है आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह है इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है.

जैसे मान लीजिए आपने अपना एयर कंडीशनर 20° डिग्री सेल्सियस तापमान पर सेट कर दिया , अब आपके कमरे का तापमान धीरे-धीरे ठंडा हो करके 20° डिग्री या 19° डिग्री पर आ चुका होगा तब यह Ac बंद हो जाएगा. परंतु यह बिल्कुल बंद नहीं होता इसका कंप्रेसर लगातार काम करता रहता है यानी यह ऑटोमेटिक काम करता रहेगा.

जब आपके कमरे का तापमान बढ़ जाएगा तो AC कंप्रेसर और अधिक काम करने लगेगा और तापमान कम होने पर AC धीरे काम करने लगेगा इससे बिजली की खपत बहुत ही कम होगी और आपको कम बिजली बिल चुकाना पड़ेगा.

हमारी राय में Inverter AC सबसे बेस्ट एयर कंडीशनर है, क्योंकि इससे आपका बिजली का बिल भी कम आयेगा और आप पूरे दिन अपने कमरे को ठंडा कर सकते हैं.

 

 

AC में कौन सी गैस भरी जाती है? (Which gas is filled in AC)

 

चलिए अब जानते है की AC में कौन सी गैस भरी जाती है? AC में भरी जाने वाली गैस को Refrigerant कहा जाता है, जिसे R से Denote करते है। जैसे R-22, R-32, R-410a इत्यादि, वैसे सामान्य तौर पर Air Conditioner में Freon गैस को भरा जाता है, जिसे CFCs या Chloro Fluoro Carbon कहते है। लेकिन अब इस गैस का प्रयोग ग्लोबल वार्मिंग के चलते ना के बराबर ही किया जाता है।

Window AC और Split AC में क्या अंतर है? What is the difference between Window AC and Split AC?

 

Window AC को इसके नाम के अनुसार खिड़की पर ही लगाया जाता है, इसका कुछ हिस्सा खिड़की के अंदर और बाकी का हिस्सा खिड़की के बाहर होता है। Window AC केवल खिड़की पर ही लग सकते है, इन्हे दीवार पर नहीं लगाया जा सकता है।

 

Split AC दो यूनिट में डिवाइड होता है, पहला होता है Out-Door और दूसरा होता है In-Door, इसमें In-Door यूनिट को घर के अंदर लगाया जाता है, और Out-Door यूनिट को छत पर या घर के बाहर लगाया जा सकता है। जहाँ Indoor और Outdoor यूनिट को एक पाइप लाइन के द्वारा एक दूसरे से जोड़ दिया जाता है।

 

AC में स्टार रेटिंग का क्या मतलब होता है? (What is meant by star rating in AC)

 

अधिकतर आपने AC में स्टार रेटिंग को जरूर देखा होगा, जो 1 स्टार से लेकर 5 स्टार तक के बीच होती है। इसका सीधा संबंध उस AC को चलाने में खर्च होने वाली बिजली से होता है। अगर आप 1 टन का AC, 1 या 2 स्टार रेटिंग वाला खरीदते हैं, तो वह ज्यादा बिजली को खर्च करेगा और यदि आप 1 टन का एसी 4 या 5 स्टार रेटिंग वाला खरीदते हैं, तो वह कम बिजली को खर्च करेगा। जितनी रेटिंग अधिक होगी वह AC उतनी ही कम बिजली को खर्च करेगा।

  • 5 Star AC को एक घंटे तक चलने में 0.8 Units बिजली लगती है।
  • 3 Star AC को एक घंटे तक चलने में 0.96 Units बिजली लगती है।
  • 2 Star AC को एक घंटे तक चलने में 1.02 Units बिजली लगती है।

यदि 5 Star रेटिंग वाला AC एक दिन में 8 घंटे तक चलता है, तो वह एक दिन में 6.4 Units बिजली को खर्च करता है, जिससे वह एक Month में 192 Units बिजली को खर्च करेगा।

 

इन्वर्टर AC का क्या मतलब होता है? (What is meant by Inverter AC)

 

इन्वर्टर AC का क्या मतलब होता है? इसके नाम से लगता है की यह इन्वर्टर पर चलता होगा। इन्वर्टर AC सामान्य AC की तुलना में 40% बिजली की बचत करता है, इसमें एक Variable स्पीड मोटर लगी होती है।

जिसकी स्पीड अपने आप कम या ज्यादा होती रहती है, यह तापमान के हिसाब से ऑफ नहीं होती, बल्कि हमेशा ऑपरेटिंग मोड़ में बनी रहती है। कमरे के हिसाब से सेट किये हुऐ तापमान पर पंहुचने के बाद इसकी स्पीड अपने आप कम हो जाती है।

इन्वर्टर AC को दोबारा स्टार्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती, क्योकि कंप्रेसर स्टार्टिंग के समय ही सबसे अधिक करंट को ड्रा करता है। इंवर्टर AC का कंप्रेसर ऑफ मोड पर नहीं होता, इसलिए बिजली की बचत हो जाती है।

इन्वर्टर AC सेट किये हुऐ तापमान को मेन्टेन रखता है, जबकि साधारण AC मे सेट किये हुऐ तापमान पर पहुँचने के बाद कंप्रेसर अपने आप बंद हो जाता है। दोबारा जब तापमान बढ़ने लगता है, तो कंप्रेसर फिर से स्टार्ट होता है, जिससे बिजली खपत ज्यादा होती है, और ये प्रकिया इसी प्रकार चलती रहती है।

 

AC का खोज किसने किया था? (Who discovered AC)

 

एयर कंडीशनिंग सिस्‍टम को 1902 में एक युवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विलिस हैविलैंड कैरियर द्वारा विकसित किया गया था। इसे ब्रुकलीन में स्थित सैकेट-विल्हेम्स लिथोग्राफिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी के प्लांट में पेपर स्टॉक को नमी की समस्या से बचाने के लिये डिज़ाइन किया गया था।

 

AC के लाभ क्या है? (What are the advantages of AC)  

 

  • यह बिना किसी शोर-शराबे के ठंडक को प्रदान करता है, जिससे बिना Disturb हुऐ गर्मी से राहत पा सकते है।
  • यह आपको अच्छी Quality की ठंडी हवा प्रदान करता है।
  • इससे द्वारा आपको बिल्कुल Fresh Oxygen मिलती है।
  • यह टेम्प्रेचर को मेन्टेन रखता है, जिससे काम करना काफी आरामदायक हो जाता है।

 

AC के हानि क्या है? (What are the disadvantages of AC)

 

  • इसके अत्यधिक Use से मोटापा बढ़ता है, क्योकि ठंडी जगह पर हमारे शरीर की Energy खर्च नहीं होती, और शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है।
  • AC से निकलने के बाद यदि आप Normal Temperature या गर्म जगह पर जाते है, तो इससे आपको बुखार भी आ सकता है।
  • AC में लगातार ज्यादा समय तक बैठने से शरीर में थकान होने लगती है।
  • AC का Temperature कम या ज्यादा करने से सिर में दर्द और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है।
  • AC की ठंड से Skin को नुकसान होता है, जिससे त्वचा की नमी कम होकर वह रुखी हो जाती है।

 

 

FAQ:- AC के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

  • AC में कौन सी गैस होती है?

एयर कंडीशनर (AC) में Freon Gas का उपयोग होता है।

 

  • AC कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए?

घर या कमरे की आद्रता (Humidity) के हिसाब से कमरे का तापमान 24 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए। अगर हवा में आर्द्रता ज्‍यादा है जो ऐसे में आपको अपने AC का तापमान 24 डिग्री रखना चाहिए।

 

  • एयर कंडीशनर में किस द्रव का प्रयोग किया जाता है?

Freon गैस अधिकांश एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में उपयोग किया जाने वाला कूलिंग एजेंट है।

 

  • क्या AC में सोना हानिकारक है?

अगर आप ज्यादा देर तक AC चलाकर सोते है तो इससे आपकी त्वचा, मुंह, गला और आपके शरीर के अन्य हिस्से सूख सकते है क्योंकि यह न केवल हवा को ठंडा करता है बल्कि इसे डीह्यूमिडिफायर भी करता है।

 

Conclusion

  

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख AC क्या होता है? AC कार्य कैसे करता है? सम्पूर्ण जानकारी सहित जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

AC क्या होता है? AC कार्य कैसे करता है? सम्पूर्ण जानकारी सहित

 

Leave a Comment