अच्छी गहरी नींद क्या होती है? अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय

दोस्तों अच्छी गहरी नींद क्या होती है? :- आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोगो को नींद न आना यानी अनिद्रा की समस्या देखने को मिलती है। अगर रात में अच्छी और गहरी नींद न आये तो इसका असर दूसरी दिन भी देखने को मिलता है जैसे सिर भरी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

एक अच्छी और गहरी नींद लेने से व्यकित का मस्तिष्क और शरीर दोनों को आराम मिलता है। बहुत से लोग नींद लाने के लिए अंगेजी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन लम्बे समय तक न दवाइयों का सेवन करने आपके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। आज के इस पोस्ट में हम अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय के बारे में विस्तार जानेगे।

अच्छी गहरी नींद क्या होती है? अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय
TEJWIKI.IN

अच्छी गहरी नींद क्या होती है? (What is a good deep sleep)

प्रत्येक दिन में आने वाली अचेतन अवस्था जिसमें हमें आसपास की चीजों का पता नहीं होता है उसे नींद कहते है। अच्छी गहरी नींद क्या स्पष्ट रूप में हम इसे समझते है जब हमारा मन माथे के बीच में आज्ञाचक्र पर आता है, पर उस समय साक्षी भाव नहीं होता तो उसे नींद कहा जाता है।

वात, कफ और पित्त के संतुलन पर मनुष्य का स्वास्थ्य निर्भर होता है। जब इनमें असंतुलन आता है तो नींद ना आने जैसी समस्या उत्त्पन्न हो जाती है और हम सोने की कोशिश करते है उसके बावजूद भी हमें नींद नहीं आती तो उसकी वजह वात दोष होती है।

नींद पूरी हो जाने पर शरीर ऊर्जावान बना रहता है। नींद हमारी दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा होती है। नींद ना आने के कारण शरीर में बीमारियां हो सकती है।शरीर में तमोगुण बढ़ने पर नींद आती है और जब सत्व गुण बढ़ता है तो जागना होता है।

अच्छी नींद से होने वाले लाभ (benefits of good sleep)

७ से ८ घंटे की नींद शरीर के लिए बहुत जरुरी होती है। अच्छी नींद लेने के कई फायदे होते है। जिससे की मनुष्य का स्वास्थ्य सही रहता है। ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में हम  आगे जानेंगे।

  • मानसिक स्थिति में सुधार – जब हम लगातार काम करते रहते है तो शरीर के साथ – साथ मन पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। पर्याप्त नींद लेने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। जिससे की तनाव और चिंता में कमी आती है।
  • अच्छी याददाश्त – नींद पूरी होने से याददाश्त अच्छी बनी रहती है और भूलने की समस्या से निजात मिलता है। भरपूर नींद लेने वाले व्यक्तियों की याददाश्त कम नींद लेने वाले व्यक्तियों से तेज होती है। जिससे की उन्हें लम्बे समय तक चीजें याद रहती है।
  • एकाग्रता में वृद्धि – पर्याप्त नींद लेने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। जिससे किसी भी कार्य को करने में मन लगता है और मन इधर उधर भटकता नहीं है उस कार्य को ध्यान से एकाग्रचित होकर कर सकते है।
  • इम्युनिटी को बढ़ाये  – एक गहरी और सामान्य से ज्यादा नींद लेने पर इम्युनिटी में भी सुधार होता है। जिससे आपको किसी भी बीमारी से लड़ने, संक्रमणों से लड़ने की ताकत मिलेगी।
  • तनाव कम करने में सहायक – तनाव में रहने से हम किसी भी बीमारी के जल्दी शिकार हो जाते है। अगर आप अच्छी नींद लेंगे तो तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।

नींद आने के सुझाव (sleep tips)

यदि आप चाहते है की आप भरपूर नींद ले पाए तो इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करने होंगे। तो आपको क्या करना है चलिए जानते है।

  • आपको यह कोशिश करनी होगी की प्रत्येक दिन आप को किसी प्रकार का श्रम करना होगा। अगर आप पुरे दिन बैठे ही रहते है या कोई श्रम वाला कार्य नहीं करते तो आप बेहतर नींद नहीं ले सकेंगे।
  • ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करे और तनाव से दूर रहे। यदि आप तनाव में रहेगें तो मन हर समय नकारात्मक विचारों से घिरा रहेगा और आप सो नहीं पाएंगे इसलिए खुश रहे।
  • सोने के पहले संगीत सुने या किताब पढ़कर सोये इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और आपको सुकून का अनुभव होगा जो अच्छी नींद लेने के लिए आवश्यक है।
  • यदि आप किसी खेल में रूचि रखते है तो उसे नियमित तौर पर खेले। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और आपको आराम की जरूरत होगी तो आप अच्छे से सो पाएंगे और मनपसंदीदा खेल खेलने पर आपको ख़ुशी भी मिलेगी।

नींद आने के घरेलू तरीका (Home remedies for sleep)

अच्छी नींद आने के घरेलु उपाय करने से भी नींद आने में मदद मिलती है तो क्या है यह घरेलू उपाय जानते है।

  • केला – केले में पाए जाने वाले तत्व मांस-पेशि‍यों को तनावमुक्त रखते हैं। इसमें मैग्न‍िशि‍यम और पोटैशि‍यम मौजूद होते है और विटामिन बी ६ होता है

जो अच्छी नींद को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

  • दालचीनी –  रात को गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पिएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
  • कैमोमाइल चाय – कैमोमाइल में एक तरह का यौगिक एपिजेनिन पाया जाता है यह अनिंद्रा में लाभ पहुंचाता है।
  • दूध – रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना चाहिए। दूध कैल्शि‍यम का अच्छा स्त्रोत है। दूध में ट्रीप्टोफन और सेरोटोनिन होता है जो बेहतर नींद में मददगार होता है।
  • चेरी – यदि सोने से पहले चेरी का सेवन किया जाये तो यह अच्छी नींद लेने में मददगार होती है।

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies for good sleep)

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा खान पान के साथ अच्छी नींद भी जरूरी होती है। नींद पूरी न होने पर इसका बुरा असर व्यक्ति के शरीर पर पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि आप बिस्तर पर सोने के लिए लेटते है और कई घंटों के बाद भी नींद नहीं आती है। कभी-कभी नींद न आने की समस्या आम बात है लेकिन अगर यह समास्या आपको रोजाना होती है है तो इलाज करवाना चाहिए। अच्छी नींद आने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपनाएं जा सकते हैं।

1.) नींद आने का रामबाण उपाय है अश्वगंधा 

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। जिन लोगो को नींद न आने की बीमारी होती है उन्हें अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोजाना एक गिलास दूध में अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर रात में सोने से सेवन करें, इससे नींद न आने की समस्या दूर हो जायेगी है।

2.) गहरी नींद का आसान उपाय है सेब का सिरका 

सेब का सिरका सेब से तैयार किया गया एक प्रकार का मिश्रण है। सेब के सिरके का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मददगार होता हैं। अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी सेब का सिरका कारगर माना जाता है। इसके अलावा इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर रात में सोने से पहले पी सकते हैं।

3.) अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय है दालचीनी 

दालचीनी एक आयुर्वेदिक मसाला है, जो खाने के स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है या रात में अच्छी नींद नहीं आती है तो दालचीनी आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास दूध में दालचीनी पाउडर मिलकार सेवन कर सकते हैं।

4.) अनिद्रा को दूर करने के उपाय है जायफल 

जायफल एक प्रकार का मसाला है हालांकि इसका इस्तेमाल व्यंजनों में कम से कम ही किया जाता है। अच्छी गहरी नींद क्या जायफल में कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अनिंद्रा की समस्या छुटकारा दिलाने में मदद करते है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच जायफल का पाउडर मिलाकर सेवन करें।

5.) अनिंद्रा की समस्या के लिए घरेलू नुस्खा है जीरा 

भारतीय खाने में जीरे का इस्तेमाल लगभग हर रसोईघर में किया जाता है।जीरा के औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है साथ ही अनिद्रा को दूर करने के लिए भी जीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच जीरे को भूनकर पीसकर चूर्ण बना लें। इसके बाद एक कप गर्म पानी में इस चूर्ण को डालकर पांच मिनट के लिए रख दें। अब सोने से फले इसका सेवन करें इससे अनिद्रा में लाभ मिलता है।

6.) नींद न आने का घरेलू उपचार है सौंफ 

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय में सौंफ आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर को उबाल लें, अब इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें इसके अनिद्रा की समस्या दूर हो जायेगी।

7.) नींद न आने की समस्या को दूर करे मेथी 

मेथी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोईघरों में किया जाता है। कई लोग ऐसे भी है जिन्हें मेथी के पत्तों का साग बहुत पसंद होता हैं। मेथी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है और अनिंद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मेथी के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।इसके लिए दो चम्मच मेथी के पत्तों का जूस और एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सेवन कर सकते हैं।

8.) गहरी नींद आने के लिए घरेलू उपाय है कैमोमाइल 

कैमोमाइल चाय एक औषधीय जड़ी बूटी है। जिसका इस्तेमाल करने से अनेकों स्वास्थ्य लाभ होते हैं साथ ही गहरी नींद आने के लिए कैमोमाइल चाय बहुत लाभकारी मानी जाती है। इसके लिए रोजाना एक कप कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते हैं।

9.) नींद आने का रामबाण उपाय है केला 

अनिंद्रा की समस्या से छुटकारा दिलाने में केला बहुत प्रभावशाली माना जाता है। केले में आयरन, कैल्शियम ,पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो अच्छी नींद के लिए लाभकारी होते हैं। इसके लिए एक कप उबलते इसमें दालचीनी डालकर दें। एक उबाल के बाद पके हुए केले को टुकड़ों पानी में डाल लें। इसके बाद कुछ समय तक पकने दें और फिर ठंडा होने के बाद छानकर इसका सेवन करें।

10.) अच्छी नींद आने के लिए घरेलू तरीका है केसर 

केसर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर की कई प्रकार की समस्यायों का निदान करने में सक्षम होता है। अच्छी नींद आने के लिए केसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कप गर्म दूध में दो चुटकी केसर मिलाकर रात में पीने से अनिद्रा दूर होती है।

नींद आने के आयुर्वेदिक उपाय   (Ayurvedic Remedies for Good Sleep)

पर्याप्त नींद ना आना बड़ी समस्या भी बन सकती है। इसलिए आपको कुछ ऐसे नींद आने के उपाय अपनाने चाहिए जिससे की आप अच्छे से सो सके।

  • ध्यान –  सोने से १० – १५ मिनट पहले ध्यान लगाए। आपके मन और दिमाग को आराम मिलेगा और आप गहरी नींद सो सकेंगे।
  • योग – नियमित रूप से व्यायाम, योग और प्राणायाम करे। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपको सोने में मदद मिलेगी।
  • तेल मालिश – सिर में तेल से मालिश करे तेल को हल्का सा गर्म कर ले। आपको शांति और सुकून का अनुभव होगा।
  • आयुर्वेदिक चूर्ण – सर्पगंधा और अश्वगंधा दोनों को समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना ले। सोने से पहले ३ से ५ ग्राम की मात्रा में इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से भी लाभ होगा।

नींद नहीं आने के कारण (Due to lack of sleep)

ऐसी बहुत सी आदतें है जो नींद ना आने की वजह बनती है। डालते है उन पर एक नजर।

  • कमरे में या आसपास सोते वक्त ज्यादा शोर होना और कमरे की तेज लाइट होना।
  • बहुत सी ऐसी दवाइयाँ होती है जिनके सेवन से भी नींद नहीं आती है।
  • सोते समय मोबाइल चलाना या टीवी देखना।
  • रात में देर तक जागना।
  • किसी बीमारी के कारण कम नींद आती है।
  • कैफीन का सेवन करना धूम्रपान करना।
  • चिंता या तनाव होना।
  • प्रतिदिन सोने के समय में बदलाव।
  • शाम में ज्यादा भोजन करना।

नींद आने का रामबाण उपाय आज आप जान गए। बेहतर और पर्याप्त नींद ही उत्तम स्वास्थ्य में मदद करती है। सही जीवनशैली अपनाकर अच्छी नींद लायी जा सकती है। ऐसे कारणों से दूर रहे जिससे सोने में परेशानी होती है। समय पर सोएं और समय पर जागे यही स्वस्थ जीवन का आधार है।

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख अच्छी गहरी नींद क्या होती है? अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे. 
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment