AM और PM का मतलब क्या होता है? संपूर्ण जानकारी हिंदी ?

दोस्तों AM और PM का मतलब क्या होता है? संपूर्ण जानकारी हिंदी ? :- आज हम बात करेंगे AM और PM के बारे में की, AM और PM का क्या मतलब होता है। इस पोस्ट में हम आपको AM और PM की पूरी जानकारी देंगे। तो चलिये जानते है कि AM और PM का क्या मतलब होता है? What Is The Meaning of AM and PM (AM और PM का मतलब) AM or PM ka Matlab

जब भी हम अपने स्मार्टफोन में या किसी डिजिटल घड़ी में समय देखते है तो समय के आगे आप हमेशा AM और PM लिखा हुआ जरूर देखते होंगे और तब आपके मन में ये सवाल आता होगा की आखिर ये AM का क्या मतलब होता है और PM का क्या मतलब होता है। AM और PM का क्या मतलब होता है इसके बारे में आपको पता होना चाहिए क्योंकि इससे आपका सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा और अगर कोई आपसे इनका मतलब पूछे तो आप आसानी से AM और PM का मतलब बता सके।

 

इंसान घड़ी का अविष्कार काफी पहले कर चुका था। लेकिन शुरूआती समय में जब घड़ी का अविष्कार नही हुआ था तो उस समय दिन में समय सूर्य की स्थिति को देखकर पता किया जाता था और साथ ही रात में समय को पता करने के लिए चंद्रमा और तारो की स्थिति को देखकर समय के बारे में पता किया जाता था। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि मिस्र के लोगों ने सबसे पहले 12 के आधार पर प्रयोग कर दिन को 24 बराबर हिस्सों में बांटा गया। लेकिन फिर समय बीतता गया और फिर समय जानने के लिए आधुनिक उपकरण बनाये गए और आज हमारे पास आधुनिक डिजिटल घड़ियाँ है जिनसे हम आसानी से समय पता कर लेते है।

 

AM और PM का मतलब क्या होता है? संपूर्ण जानकारी हिंदी ?
TEJWIKI.IN

 

AM और PM क्या होता है? (What is AM and PM)

 

AM क्या है -“AM” लेटिन भाषा से लिए गए शब्द Ante Meridiem का संक्षिप्त रूप है जिसे अंग्रेजी भाषा में BEFORE NOON कहा जाता है इसका प्रयोग दोपहर से पहले के समय के लिए किया जाता है।

एक दिन में 24 घंटे होते हैं और इन 24 घंटों को 12 -12 घंटों के हिसाब से दो भागों में बांटा गया है। Ante Meridiem (आंते मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है दोपहर से पहले या मध्‍यदिवस से पहले का समय और इसका अंग्रेजी में अर्थ BEFORE NOON होता है यह समय रात के 12 बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक का होता है जिसमे रात के 12 बजे से दिन तक के 12 बजे के बीच के समय के आगे AM का प्रयोग होता है। यह कुल 12 घंटे का समय होता है।

PM क्या है – “PM” यह भी लेटिन भाषा से लिए गए शब्द Post Meridiem का संक्षिप्त रूप है जिसे अंग्रेजी में AFTER NOON कहा जाता है इसका प्रयोग दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 12 तक के बीच के टाइम के लिए होता है। Post Meridiem (पोस्‍ट मेरीदीयम) जिसका अर्थ होता है दोपहर या मध्‍यदिवस के बाद का समय और इसका अंग्रेजी में अर्थ AFTER NOON होता है। यह कुल 12 घंटे का समय होता है।

 

AM और PM का मतलब क्या होता है? (What is the meaning of AM and PM)

 

AM का मतलब (AM Full Form)

 

अगर हम बात करे AM के फुल फॉर्म की तो AM का फुल फॉर्म होता है Ante Meridiem. ये शब्द आपको पड़ने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा क्योंकि ये अंग्रेजी भाषा का शब्द नही है बल्कि ये लेटिन भाषा का एक शब्द है। इस शब्द का अंग्रेजी में मतलब होता है Before Noon यानि दोपहर से पहले का समय और इसे हिंदी में पूर्वाह्न मतलब सुबह का समय कहा जाता है। बता दे की घड़ी (Watch) में रात के 12 बजे से दिन के 12 बजे तक AM दीखता है।

 

PM का मतलब (PM Full Form)

 

PM का फुल फॉर्म Post Meridiem होता है। यह भी लेटिन भाषा का एक शब्द है और इस शब्द का अंग्रेजी में मतलब होता है After Noon मतलब दोपहर के बाद का समय। बता दे की इसे हिंदी में मध्याह्न भी कहा जाता है। किसी भी घड़ी में PM दोपहर के 12 बजे से रात को 12 बजे तक दिखाई देता है।

हम सभी ये तो अच्छे से जानते है कि दिन में 24 घंटे होते है ओर इन 24 घंटों को दो भागों AM ( Ante Meridiem ) और PM ( Post Meridiem ) में बांटा गया है जिनका हिंदी में मतलब होता है पूर्वाह्न और मध्याह्न। तो दोस्तों इस तरह हमने जाना की AM और PM का क्या मतलब होता है और AM और PM का FULL FORM क्या होता है। आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी जनकारीं पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

 

AM और PM में क्या अंतर है? (What is the difference between AM and PM)

 

किसी भी घड़ी में एम और पीएम का काफी योगदान है इससे हम दिन और रात की स्थिति जान सकते हैं दरअसल AM और PM एक दूसरे की विपरीत स्थिति हैं जो इनका सबसे बड़ा अंतर है।

AM को अक्सर हम दिन के रूप में परिभाषित करते हैं जबकि रात को परिभाषित करने के लिए PM का उपयोग किया जाता है इसके अलावा AM दिन की शुरुआत करता है जबकि रात की शुरुआत PM से होती है।

आज हम जिस घड़ी को देखते हैं उसे बनने में हजारों साल का समय लग गया है जब मानव का दिमाग विकसित होना शुरू हुआ तो उसने अपने जीवन को आसान बनाने के तरीके खोजने शुरू कर दिए समय की स्थिति जानने के लिए सूर्य और तारों की स्थिति की मदद लेना लगा लेकिन आविष्कार आवश्यकता की जननी है।

सूर्य और तारों से समय की गणना में दिक्कत का सामना करना पड़ता था इसलिए ऐसे उपकरण की आवश्यकता पड़ने लगी जिससे समय की सही स्थिति पता लग जाए और यहीं से घड़ी के आविष्कार की शुरुआत हुई जो हजारों साल तक चली और आज हमारे पास ऐसी घड़ी है जो बिना किसी त्रुटी के सही समय बताती है।

 

AM तथा PM का उपयोग का महत्त्व (Importance of using AM and PM)

 

किसी भी समय के सही निर्धारण के लिए यह जरुरी है की उस टाइम के साथ यह प्रदर्शित किया जा सके की टाइम सुबह का है या दिन का या रात का जिसके लिए टाइम या समय के साथ AM या PM का प्रयोग किया जाता है। हमे समय का ठीक पता तब तक नहीं चल सकेगा जब तक हम ये नहीं जान लेते की वह समय सुबह का है या रात का क्यूंकि 1 से लेकर 12 तक की संख्याओं में एक दिन में इन अंकों की दो बार आवर्ती आती है।

यदि कोई आपसे कहता है की आपको 7 बजे किसी स्थान पर उपस्थित होना है किन्तु एक दिन में 7 दो बार बजता है एक सुबह के समय तथा दूसरा रात के समय। यहाँ पर आपको यह समझने में मुश्किल होगी की आपको सुबह के 7 बजे कहा गया है या रात के 7 बजे कहा गया है। किन्तु समय के साथ में AM और PM के प्रयोग से आप आसानी से समझ जाएंगे की किस समय की बात की जा रही है। डिजिटल घड़ियों में या अपने फ़ोन पर कई बार अपने टाइम के साथ AM या PM को टाइम के आगे लिखा हुआ पाया होगा। जैसे 7 AM -सुबह के सात के लिए इसी प्रकार 7 PM रात के सात बजे के लिए प्रयोग होता है।

 

आशा करते हैं आपको AM तथा PM की फुल फॉर्म क्या होती है इसकी जानकारी हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त हो गयी होगी।ऐसे ही रोचक जानकारियों को हम आपको उपलब्ध करते रहेंगे। उम्मीद करते है आपको AM और PM से जुडी यह जानकारी पसंद आयी होगी यदि आपके इससे सम्बन्धित कोई सवाल हैं या आप अपना कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

 

 

FAQ- AM और PM फुल फॉर्म सम्बंधित सवाल जवाब :-

 

 ए एम का फुल फॉर्म क्या होता है?

AM का फुल फॉर्म “Ante Meridiem” होता हैं।

 

पीएम और एएम कब होता है?

रात्रि के 12:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक के बीच के समय एएम (AM) होता है तथा दोपहर के 12:00 बजे से लेकर रात्रि के 12:00 बजे तक के बीच के समय पीएम (PM) होता है।

 

पीएम और एएम में क्या फर्क है?

AM का फुल फॉर्म”Ante Meridiem” तथा PM का फुल फॉर्म”Post Merdiem” होता हैं। रात्रि 12:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक के बीच के समय एएम (AM) तथा दोपहर के 12:00 बजे से लेकर रात्रि के 12:00 बजे तक के बीच के समय पीएम (PM) कहते है।

 

अपराह्न और पूर्वाह्न में क्या अंतर है?

रात्रि के 12:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक के समय को पूर्वाह्न तथा दोपहर के 12:00 बजे से लेकर रात्रि के 12:00 बजे तक के समय को मध्याह्न कहते हैं।

 

मध्यान्ह क्या होता है?

दिन के मध्य का समय (दोपहर) अर्थात जब सूर्य एकदम सर के ऊपर होता उस समय को हम मध्यान्ह कहते है।

 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों AM और PM का मतलब क्या होता है? संपूर्ण जानकारी हिंदी ? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment