भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्यौहार latest update (2023)

दोस्तों यहाँ आपको भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्यौहार latest update (2023) की जानकारी मिलेगा। भारत एक ऐसा देश है जहां की संस्कृति सभी से भिन्न है. यहाँ पर एक धर्म नहीं बल्कि सभी धर्मों के त्यौहारों और पर्वों को हर्ष और उल्लाश के साथ पालन किया जाता है।

यहाँ के लोगों को मानना है की वर्ष में कई भारतीय त्योहार आते हैं और सभी त्यौहारों का अलग अलग मतलब होता है, ऐसे में सभी को एक साथ पालन करने से उसमें ज़्यादा ख़ुशी मिलती है।

यही तो ख़ासियत है हमारे भारत की यहाँ भिन्नता में भी आपको एकता नज़र आती है, इसीलिए ये देश बाक़ी सभी देशों से बहुत ऊपर है. तो यदि आप भी हमारे भारत के इस पुरातन संस्कृति और धर्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं तब आपको यहाँ पालन की जाने वाली सभी प्रमुख त्यौहार और पर्व के बारे में पहले जानना होगा।

बस आज के इस आर्टिकल के द्वारा मेरी यही कोशिश रहेगी की कैसे में आपको सभी भारत के प्रमुख त्यौहार और पर्व से रूबरू करूँ. उम्मीद है कि मेरी यह कोशिश आपको ज़रूर से पसंद आएगी।

भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्यौहार latest update (2023)
TEJWIKI.IN

 

भारत (India) के प्रमुख त्यौहार कौन कौन से हैं? (What are the main festivals of India)

भारत में मनाए जाने वाले त्योहार के नाम (इंडियन फेस्टिवल) निम्न प्रकार से है :-

1. मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

 

मकर संक्रांति के त्यौहार को पूरे भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है | हालाँकि देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है | प्रतिवर्ष यह त्यौहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है | इस दिन लोग अपनें दिन की शुरुआत सुबह गंगा स्नान से करते है | उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है, इसदिन सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाता है |

 

2. बसंत पंचमी (Basant Panchami)

 

भारत में बसंत पंचमी के त्यौहार कि एक अलग ही मान्यता है, क्योंकि यह त्यौहार ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है | इस दिन माँ सरस्वती की पूजा, अर्चना की जाती है | बसंत पंचमी के इस त्यौहार को श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी भी कहा जाता है | भारत के प्रमुख व्रत यह प्रमुख त्यौहार जनवरी या फरवरी माह में मनाया जाता है | हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार माघ के महीने में शुक्ल पंचमी के दिन आता है |

3. महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) 

 

महाशिवरात्रि का त्यौहार हिन्दु धर्म के लोगो का एक प्रमुख त्यौहार है | हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष क़ी त्रयोदशी को मनाया जाता है | इस दिन लोग उपवास करनें के साथ ही नए कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करते हैं | यह व्रत महिलाओं के लिये खास माना जाता है मान्यता है कि यदि कोई कन्या इस दिन व्रत रखती है, तो उसका विवाह अति शीघ्र हो जाता है |

 

 

4. होली (Holi)

 

होली के त्यौहार को रंगों का त्यौहार कहा जाता है, यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें हर उम्र के लोग मौज मस्ती में शामिल होते है| भारत के प्रमुख व्रत होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि भाईचारे एवं स्नेह का प्रतीक भी है | प्रतिवर्ष यह त्यौहार फाल्गुन (मार्च) के महीने में मनाया जाता है |

5. रामनवमी (Ram Navmi)

 

रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी (अप्रैल) को मनाया जाता है | हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था | कहा जाता है, कि भगवान विष्णु ने इसी दिन रावण के अत्याचारों को खत्म करने के भगवान राम के रूप में अवतार लिया था | भगवान राम विष्णु जी के सातवें अवतार हैं |

 

6. बैसाखी (Baisakhi)

 

बैसाखी का त्यौहार सिखों का प्रमुख त्यौहार है, यह पर्व हर साल अप्रैल माह में मनाया जाता है| इस दिन पुरुष और महिलाएं रंगीन कपड़े पहनते हैं और पारंपरिक लोक नृत्यों गिद्दा और भांगड़ा नृत्य करते है | इसके साथ ही कुश्ती,संगीत प्रदर्शन आदि का भी आयोजन किया जाता है |

7. ईद (Eid)

 

ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों का एक बड़ा त्यौहार है | मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के महीनें में पूरे एक माह का उपवास रखते है, जिसे रोजा कहा जाता है | मुस्लिम समुदाय के अनुसार, महीने में इस रस्म को निभाने से पूरा जीवन सुख-शांति से गुज़रता है |

 

8. रक्षाबंधन (Rakshabandhan)

 

हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की मान्यता बहुत अधिक है | मुख्य रूप से यह त्यौहार भाई बहनों का त्योहार है | प्रतिवर्ष यह त्यौहार श्रावण मास (अगस्त) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | यह त्योहार भाई बहन के रिश्तो से सम्बंधित है, इस दिन बहन अपनें भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन देता है |

 

9. जन्माष्टमी (Janmashtami)

 

कृष्ण जन्माष्टमी सभी हिन्दू त्योहारों की तरह महत्वपूर्ण है | यह त्यौहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है | इस त्यौहार को विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। इस दिन भगवन श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। कहा जाता है इस दिन भगवान कृष्ण की आराधना से विशेष फल प्राप्त होता है |

 

10. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)

 

गणेश चतुर्थी भी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है | मुख्य रूप से इस दिन पर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है | हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस त्यौहार कोभगवान गणेश के जन्मोत्सव के रुप से मनाया जाता है | गणेश चतुर्थी केदौरान लोग अपने घरों और मोहल्ले में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं, यह उत्सव लगभग 9 से 11 दिनों तक चलता है |

11. नवरात्रि  (Navratri)

 

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही प्रमुख स्थान है | नवरात्रि का त्यौहार वर्ष में दो बार, पहला चैत्र मास(मार्च/ अप्रैल) और दूसरा अश्विन मास (सितम्बर/ अक्टूबर) में मनाया जाता है | इस पावन पर्व को समूचे भारत में अपनी-अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाता है | इस त्यौहार में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजाकी जाती है, इसके साथ ही इसमें कन्या पूजन का विशेष महत्व है |

 

12. दशहरा (Dusshara)

 

दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है, यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है | हिंदू पचांग के अनुसारदशहरा दीवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है |

13. करवाचौथ (Karvachauth)

 

करवा चौथ का त्यौहार विशेष रूप से शादी-शुदा स्त्रियों का त्योहार है | हिन्दू पंचाग के अनुसार इस पर्व को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है | इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और चांद को देखकर व्रत खोलती हैं |

 

14. धनतेरस (Dhanteras)

 

हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, और दिवाली की शुरुआत धनतेरस के पावन पर्व से होती है | धनतेरस का त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है | इस दिन इस दिन नए  बर्तन, गहने खरीदना शुभ माना गया है |

15. दीपावली (Deepawali)

 

दिवाली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है, पूरे भारत में यह पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है | दिवाली का यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है |भारत के प्रमुख व्रत दिवाली को दीपो का त्योहार भी कहा जाता है | भगवान श्री रामचंद जी इस दिन 14 वर्ष का बनवास काट कर तथा असुर राज रावण का वध कर अपनी पत्नी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे |

 

2023 भारतीय त्योहार की सूची (2023 indian festival list)

 

Bharat Ke Tyohar: भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची इस प्रकार है-

क्रम स० तिथि व दिन त्योहार का नाम
1. 1 जनवरी, रविवार नव वर्ष
2. 14 जनवरी, शनिवार  लोहड़ी
3. 15 जनवरी, रविवार  मकर संक्रांति
4. 26 जनवरी, गुरुवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
5. 18 फरवरी, शनिवार  महाशिवरात्रि
6. 7 मार्च, मंगलवार  होलिका दहन
7. 8 मार्च, बुधवार  होली
8. 30 मार्च, गुरुवार  रामनवमी
9. 6 अप्रैल, गुरुवार हनुमान जयंती
10. 14 अप्रैल, शुक्रवार बैसाखी,अम्बेडकर जयन्ती
11. 3 जुलाई, सोमवा  गुरु पूर्णिमा
12. 21 अगस्त, सोमवार  नाग पंचमी
13. 30 अगस्त,  बुधवार  रक्षा बंधन
14. 2 सितंबर, शनिवार  कजरी तीज
15. 6 सितंबर, बुधवार  जन्माष्टमी
16. 18 सितंबर, सोमवार  हरतालिका तीज
17. 19 सितंबर, मंगलवार  गणेश चतुर्थी
18. 28 सितंबर, गुरुवार  अनंत चतुर्दशी
19. 22 अक्टूबर, रविवार  दुर्गा महा अष्टमी पूजा
20. 24 अक्टूबर, मंगलवार  दुर्गा महा नवमी पूजा
21. 24 अक्टूबर, मंगलवार  दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
22. 1 नवंबर, बुधवार  करवा चौथ
23. 10 नवंबर, शुक्रवार  धनतेरस
24. 12 नवंबर, रविवार  दिवाली,नरक चतुर्दशी
25. 14 नवंबर, मंगलवार  गोवर्धन पूजा
26. 14 नवंबर, मंगलवार  भाई दूज
27. 19 नवंबर, रविवार  छठ पूजा
28. 24 नवंबर, शुक्रवार देवउठनी एकादशी
29. 25 दिसंबर, रविवार  क्रिसमस

 

 

भारत (India) के राज्यों के प्रमुख त्यौहार

 

निचे हमने राज्यवार त्योहारों की सूची दी है। इसमें सभी राज्यों में मनाये जाने वाले स्थानीय और प्रमुख त्योहारों और उत्सवों के नाम दिए गये हैं।

 

असम के प्रमुख त्योहार

  • बोहाग बिहू (रोंगाली बिहू)
  • माघ बिहु (भोगली बिहू)
  • काटी बिहू (कांगली बिहू)
  • माजुली महोत्सव
  • हाथी महोत्सव
  • चाय महोत्सव
  • देहिंग पटकाई महोत्सव
  • ब्रह्मपुत्र महोत्सव

आंध्र प्रदेश के मुख्य त्योहार

  • पोंगल
  • शिवरात्रि
  • उगादी
  • होली
  • गणेश चतुर्थी
  • दीवाली
  • दक्कन उत्सव
  • लुंबिनी उत्सव
  • रायलसीमा खाद्य और नृत्य महोत्सव

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख त्योहार

  • सोलंग
  • मोपिन
  • लोसार
  • बोरी बूट
  • द्री
  • नीची दाउ
  • ज़ायरो संगीत उत्सव
  • सांगकेन त्योहार

बिहार के प्रमुख त्योहारों के नाम

  • छठ पूजा
  • साम चकेवा
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • रामनवमी
  • नाग पंचमी
  • बिहुला
  • महावीर जयंती
  • तीज
  • जितिया

छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहार

  • हरेली
  • पोलानवाखई
  • छेरछेरा
  • भोजली
  • रथ यात्रा
  • नवाखई
  • कमरछठ

गुजरात के प्रमुख त्यौहार

  • नवरात्रि
  • मकरसंक्रांति
  • मोढेरा नृत्य उत्सव
  • महा शिवरात्रि
  • भावनाथ मेला

हरियाणा के प्रमुख त्यौहार

  • लोहड़ी
  • मकरसंक्रांति
  • बैशाखी
  • सीली-सात्तम
  • तीज

हिमाचल प्रदेश के त्यौहार

  • चेरवाल त्यौहार
  • वैसाखी
  • फुलैच
  • फागुली
  • बूढ़ी दीवाली
  • जागरा
  • हरियाली
  • सायर उत्सव

झारखण्ड के त्यौहार

  • सरहुल
  • करमा
  • फगुआ
  • अषाढ़ी पूजा
  • चांडी पर्व
  • सोहराय

जम्मू-कश्मीर के त्यौहार

  • हेमिस उत्सव
  • बैसाखी
  • ट्यूलिप फेस्टिवल
  • शिकारा फेस्टिवल
  • गुरेज़ फेस्टिवल

कर्नाटक के त्यौहार

  • हम्पी महोत्सव
  • गौरी महोत्सव
  • मकर संक्रांति
  • पट्टदकल नृत्य महोत्सव
  • महामस्तकाभिषेक
  • उगादी

केरल के त्यौहार

  • ओणम
  • विशु
  • अट्टुकल पोंगाला
  • त्रिसूर पूरम
  • थेय्यम उत्सव
  • मकरविलाकू उत्सव

मध्यप्रदेश के त्यौहार

  • भगोरिया पर्व
  • हरेली उत्सव
  • गणगौर
  • भाईदूज
  • गंगा दशमी
  • आखातीज
  • हरेली
  • संजा
  • काकसार

महाराष्ट्र के त्यौहार

  • गणेश चतुर्थी
  • नाग पंचमी
  • नराली पूर्णिमा
  • गोकुल अष्टमी
  • गुड़ी पड़वा
  • पोला महोत्सव

मणिपुर के त्यौहार

  • लाई हारोबा
  • चिरओबा
  • कांग त्योहार
  • गंग नगई
  • योशांग
  • चुम्फा

मेघालय के त्यौहार

  • वंगाला त्यौहार
  • सेंग कूट नेम
  • शाद सुकरा
  • नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल

मिजोरम के त्योहार

  • मिमकुट
  •  चपचार कूट
  • पॉल कुट त्योहार
  • खुआडो कुट
  • थालफावांग कुट

नागालैंड के त्यौहार

  • मोआत्सु
  • सेकरेन्यी
  • नकनयुलेम
  • सुक्रुनिये
  • बुशु
  • त्सोकुम
  • मिकूंट
  • ओलंगमोन्यू
  • चंगगाडी

उड़ीसा के त्यौहार

  • रथ यात्रा
  • महाष्टमी
  • कुमार पूर्णिमा
  • कलिंग महोत्सव
  • चंदन यात्रा
  • महाबीसुवा संक्रांति
  • राजा पारबा

पंजाब के त्यौहार

  • बैसाखी
  • लोहड़ी
  • होला मोहल्ला
  • बसंत पंचमी
  • गुरूपर्व
  • तीज

राजस्थान के त्यौहार

  • धुलंडी
  • शीतला अष्टमी
  • घुड़ला
  • सिंजारा
  • गणगौर
  • गुरु पूर्णिमा

सिक्किम के त्यौहार

  • द्रुकप्रेसी
  • पांग लुबसोल
  • सागा दावा
  • लॉसोंग
  • दासैन

तमिलनाडु के त्यौहार

  • पोंगल
  • जल्ली कट्टू
  • कार्थिगई दीपम
  • थिपुसुम
  • आदि पेरुक्कू

त्रिपुरा के त्यौहार

  • गरिया
  • केर गंगा
  • गजन उत्सव
  • अशोकाष्टमी
  • बुद्ध जयंती

उत्तराखंड के त्यौहार

  1. मकर संक्रांति
  2. घी – संक्राति
  3. फूल संक्राति
  4. बिखोती
  5. हरेला त्यौहार
  6. खतड़वा त्यौहार
  7. चैतोल त्यौहार

उत्तर प्रदेश के त्यौहार

  • महा कुंभ मेला
  • माघ मेला
  • मकर संक्रांति
  • होली
  • दिवाली
  • जन्माष्टमी

पश्चिम बंगाल के त्यौहार

  • नबो बोरशो
  • दुर्गा पूजा
  • डोल पूर्णिमा
  • रथ यात्रा
  • जन्माष्टमी
  • काली पूजा
  • जगधात्री पूजा

तेलंगाना के त्यौहार

  • बोनालु
  • बठुकम्मा
  • सदर त्यौहार
  • अयक

त्योहारों से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Q. छेरछेरा त्यौहार कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर – छत्तीसगढ़

 

Q. मोपिन किस प्रदेश का त्यौहार है?

उत्तर- अरुणाचल प्रदेश

Q. थेय्यम उत्सव किस राज्य का त्यौहार है?

उत्तर- केरल

 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्यौहार latest update (2023) जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्यौहार latest update (2023)

 

Leave a Comment