Career In Ayurveda 2024: आयुर्वेद करियर कैसे शुरू करे

 

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे Career In Ayurveda 2024: आयुर्वेद करियर कैसे शुरू करे के बारे में आयुर्वेद भारत की देन है अर्थात प्राचीन भारत के ऋषि मुनियों द्वारा आयुर्वेद का ज्ञान दिया गया है। वर्तमान समय में संस्थाओं द्वारा आयुर्वेद का ज्ञान दिया जाता है, जिसके माध्यम से आयुर्वेद में करियर बना सकते हैं। प्रतिदिन लाखों की संख्या में आयुर्वेद का लाभ लेते है। जिससे लोग आयुर्वेद की ओर बहुत ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

वर्तमान में आयुर्वेद भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी प्रचलित हो रहा है। जिसके कारण इस क्षेत्र में रोजगार की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसीलिए यदि आप आयुर्वेद के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो रोजगार मिलना बहुत ही आसान है। इस लेख में हम आपको आयुर्वेद से संबंधित संपूर्ण ज्ञान देने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप आयुर्वेद से जुड़ सकते हैं।

Career In Ayurveda 2024 संक्षिप्त परिचय

आयुर्वेद चिकित्सा हजारों वर्षों पहले से चल रही है, जिसको भारत की देन कहा जाता है। आजकल आयुर्वेद चिकित्सा की ओर सभी लोग आकर्षित हो रहे हैं। क्योंकि इसके द्वारा होने वाला उपचार बहुत ही लाभदायक है। आयुर्वेद एक ऐसा उपचार है, जिसमें किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिलता है। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि आयुर्वेद की दवाईयां जड़ी बूटियां के द्वारा बनती हैं।

वर्तमान के समय में आयुर्वेद सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करने में सक्षम है। इसी के साथ आयुर्वेद व्यक्ति के मन, शरीर एवं आत्मा को जीवन्त बनाने का एक साधन है। जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार के अस्वस्थ मनुष्य को स्वस्थ किया जा सकता है।

आयुर्वेद में करियर कैसे शुरू करें? (2024)

यदि आप भी आयुर्वेद की ओर आकर्षित हो रहे हैं और उसमें अपना कैरियर बनना चाहते हैं, तो ऐसा बिल्कुल संभव है। क्योंकि आयुर्वेद का प्रचार प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी के साथ आयुर्वेद में तेजी से वृद्धि करने के लिए संस्थाओं को खोला जा रहा है, जिसके माध्यम से आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

आयुर्वेद में करियर शुरू करने के लिए बहुत कोर्सेस चल जा रहे हैं, जिसके माध्यम से चिकित्सा, शोधकर्ता, उद्यमिता एवं अन्य प्रकार के चिकित्सक बन सकते हैं। लेकिन वर्तमान में सबसे ज्यादा प्रचलित बीएएमएस कोर्स है, जो कि आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से भी चिकित्सा क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं।

आयुर्वेद में करियर शुरू करने से लाभ

  • आयुर्वेद भारतीय पुरातत्व विज्ञान है, जो की चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोपरि है।
  • आयुर्वेद का प्रचार प्रसार तेजी से देश-विदेश में बढ़ रहा है।
  • इसलिए आयुर्वेद चिकित्सा में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
  • इसी के साथ सभी लोग आयुर्वेद चिकित्सा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
  • आयुर्वेद चिकित्सा मानसिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के उपचार के लिए उपलब्ध है।
  • इससे शरीर के साथ-साथ मां एवं आत्मा काफी उपचार होता है जिससे कि मनुष्य बाहर के साथ-साथ अंदर से भी स्वस्थ महसूस करता है। जिससे यदि आप इसके माध्यम से कैरियर को शुरू करेंगे तो आपके अंदर भी सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
  • यह उपचार लंबे समय तक चलता है लेकिन परिणाम बेहतर मिलते हैं। जिसके कारण आप अधिक लोगों के कांटेक्ट में लंबे समय तक रहेंगे।
  • इसके अलावा भारत सरकार के द्वारा भी आयुर्वेद के लिए नए अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें आसानी से नौकरी प्राप्त हो जाएंगी।
  • आयुर्वेद की शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप निजी या सरकारी अस्पतालों में रोजगार आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
  • इसी के साथ आप आसपास में भी अपना निजी स्टोर खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
  • आजकल आयुर्वेद उपचार को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, इसीलिए आपके पास अधिकतम अवसर होंगे। जिससे आप उन्नति कर पाएंगे।

आयुर्वेद से संबंधित प्रमुख कोर्सेस

आयुर्वेद चिकित्सा से संबंधित बहुत से कोर्सेस हैं, जिनके माध्यम से आप इससे जुड़ सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद के जो मुख्य कोर्सेस हैं, उनकी जानकारी निम्नलिखित है –

  • बीएएमएस
  • एमडी/एमएस
  • पीएचडी
  • डीएएनपी
  • अन्य डिप्लोमा कोर्सेस

आयुर्वेद से संबंधित प्रमुख संस्थान

भारत में आयुर्वेद के बहुत से प्रतिष्ठित संस्थान है, जिनमें से कुछ मुख्य संस्थाओं के नाम निम्नलिखित हैं –

  • राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर
  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली
  • पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान, शिलांग
  • आयुर्वेद स्नाकोत्तर शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, जामनगर
Career In Ayurveda 2024: आयुर्वेद करियर कैसे शुरू करे
TEJWIKI.IN

आयुर्वेद करियर में क्यों चुनें?

यदि आप आयुर्वेद में अपना करियर शुरू करने जाते हैं, तो उसके लिए कुछ मुख्य विकल्प है। जिनके माध्यम से आप आसानी से कैरियर में ग्रोथ कर पाएंगे।

  • आयुर्वेदिक परामर्शकर्ता – आयुर्वेद में परामर्श की बहुत आवश्यकता होती है, इसलिए आप इस क्षेत्र में परामर्श कर्ता के रूप में भी अपना करियर शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको बीएएमएस की स्नातक डिग्री प्राप्त करनी होगी। जिसमें आपको आयुर्वेद से संबंधित सभी प्रकार की शिक्षा दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के दौरान आप आयुर्वेद से संबंधित परामर्श देने के लिए योग्य हो जाएंगे।
  • आयुर्वेदिक विनिर्माण – इसका तात्पर्य है, कि इस क्षेत्र में आपको दबा बनाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे आप आयुर्वेद से संबंधित जड़ी बूटियां द्वारा दवाओं का निर्माण करेंगे। आयुर्वेद की यह फील्ड बहुत ही दमदार है, क्योंकि इसके माध्यम से ही उपचार की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
  • आयुर्वेदिक विशेषज्ञ – आयुर्वेद दुनिया भर में केवल देखभाल तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह जीवन शैली को जीवंत करने का तरीका सीखाता है। यह एक ऐसी चिकित्सा है, जिसके माध्यम से खान-पान शारीरिक एवं मानसिक क्रियाओं को भलीभांति कार्यान्वित करने के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में उचित सलाह दी जाती है। इसीलिए आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से मनुष्य जीवन के पथ पर निरंतर वृद्धि करता रहता है।
  • आयुर्वेदिक अनुसंधानकर्ता – इसके अलावा आयुर्वेद में अनुसंधानकर्ता के रूप में भी कार्य कर सकते हैं। क्योंकि आयुर्वेद से संबंधित जड़ी बूटियों को ढूंढने के लिए रिसर्च प्रोग्राम चलाए जाते हैं, जिसके माध्यम से बेहतर दवाइयों का निर्माण किया जाता है। यह रिसर्च भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से ही चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक सुधार लाना संभव है।
  • आयुर्वेद चिकित्सक – आयुर्वेद में करियर शुरू करने के लिए चिकित्सक बनना सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि चिकित्सक ही आयुर्वेद को जीवंत बनाए हुए हैं, उनके द्वारा दिए जाने वाले उपचार से लाखों लोगों को लाभ होता है। जिसके कारण ही आयुर्वेद चिकित्सा का प्रचार प्रसार निरंतर हो रहा है।

यह भी पढ़ें

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको हमारी यह लेख Career In Ayurveda 2024: आयुर्वेद करियर कैसे शुरू करे जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

Career In Ayurveda 2024: आयुर्वेद करियर कैसे शुरू करे

Join our Telegram Group

Join our Facebook Group

   Join Whatsapp Group

Leave a Comment