गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? अधिक जानकारी

दोस्तों गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? अधिक जानकारी :- गर्मी की छुट्टी! यह शब्द छात्रों और बच्चों के मन में बहुत उत्साह पैदा करता है। यह साल का सबसे गर्म मौसम है, लेकिन बच्चे इसे पसंद करते हैं क्योंकि ग्रीष्म ऋतु अपने साथ स्कूल की एक लंबी छुट्टी लेकर आती है। कक्षाओं और होमवर्क से दूर होने का अहसास ही बच्चों को प्रसन्न कर देता है। बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी दिलचस्प और मजेदार है क्योंकि उन्हें सर्फिंग, आइसक्रीम खाने, गायन, कला और अपने अलग-अलग शौकों को आजमाने जैसी बहुत सी चीजों का आनंद लेने का मौका मिलता है। यहां बच्चों के लिए गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं?, के बारे में अधिक जानने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें।

 

गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? अधिक जानकारी
TEJWIKI.IN

 

गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? (How to concentrate on studies during summer vacations)

 

महान इंसान बनने के लिए पढ़ाई में लगाना होगा मन (To become a great person, you have to put your mind in studies)

 

जिंदगी में अगर आप एक महान इंसान बनाना चाहते हो आपको मन लगा कर पढ़ना होगा ये आप अच्छी तरह से जानते है। यदि आपका मन पढ़ाई में नही लगता तो उस समय आपको क्या करना होगा। ये जानने के लिए आपको पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ना होगा।

आज के जमाने में पढ़ने का मन किसी का नही करता और अगर किसी के दबाब में आकर आप पढ़ रहें हैं तो फिर इससे आपको ज़िन्दगी में कुछ मिलने वाला नही, आप अपने पेरेंट्स के दबाब में आकर पढ़ तो लोगे लेकिन आने वाले कल के लिए ये आपके लिए सबसे बड़ी समस्या बन सकती है। जब तक आपके मन में पढ़ने की इच्छा नही होगी, तब तक आपका पढ़ना बेकार है।

 

 

अच्छे और सच्चे मन से पढ़ाई करने के लाभ (Benefits of studying with a good and sincere heart)

 

अगर आप किसी भी किताब को मन लगाकर पढ़ते हो तो एक बात तो साफ़ है कि किताब के जिस पन्ने पर किसी भी टॉपिक को आप पढ़ रहे हो, उसकी स्टोरी का पता चल रहा है और बात किसके ऊपर हो रही है, ये आपको अच्छे से समझ आएगा। जैसे आपने कई बार देखा होगा कि जब आप टेलीविजन के आगे बैठकर किसी फिल्म को देखते हो तो वो पूरी समझ आ जाती है।

 

फ़िल्म आपको इसलिये समझ आती है, क्यूंकि आप ध्यान केन्द्रित करके देखते हो तब आपको समझ आ जाता है। बस किताब को भी आपने पूरे ध्यान लगाकर पढ़ना है। फिर देखना कैसे आपका मन पढ़ाई में लगता है।

 

मन न लगाकर पढ़ने के हानि (Disadvantages of Mindless Reading)

 

अगर आप पढ़ते वक्त ध्यान से नही पढ़ते तो जो आपने याद किया वो आप अगले दिन भूल जाओगे अगर आप पढ़ते वक्त इधर-उधर देखोगे या ध्यान से नही पढोगे तो आपको पढ़ाई बोरिंग लगने लगेगी। आप जो पढ़ रहे हो उसे याद करने या समझने में टाइम बहुत लगेगा अगर ध्यान लगाकर पढ़ोगे तो आपको नींद नही आयेगी, दूसरी बात आपको बार-बार नही पढ़ना पढ़ेगा।

तो अब आप फायदे और नुक्सान दोनों के बार में जान चुके है। यदि आप चाहते हो की आपका कोई नुकसान भी नही हो और समय भी ज्यादा न लगे तो पढ़ाई को बोझ न समझकर इसे ध्यान से पढ़ें। आपका समय भी बचेगा और जल्दी समझ भी आ जाएगा।

 

गर्मी की छुट्टियों में बच्चे नहीं होंगे बोर, उन्हें करवाएं ये इंटरेस्टिंग कोर्स (Children will not be bored during summer vacations, get them done this interesting course)

 

1)आर्ट एंड क्राफ्ट कोर्स

 

आपके बच्चे को ड्राइंग या फिर कलरिंग करना बहुत पसंद है तो आप उन्हें पेंटिंग या क्रॉफ्ट की ऑनलाइन क्लासेस में एडमिशन दिला सकती हैं। इससे उनकी स्किल्स इंप्रूव होगी और वह अपनी छुट्टियों में इस काम को करके खुश भी होंगे।

 

2)फॉरेन लैंग्वेज से जुड़ा कोर्स

 

बच्चों की सीखने की क्षमता बचपन में सबसे अधिक होती है। कोई नई भाषा सीखने में भी गर्मी की छुट्टियां का इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चे के इंट्रेस्ट के हिसाब से उसे फ्रेंच, जर्मन या दूसरी कोई भाषा क्लास ज्वाइन करा सकती हैं। इसके अलावा आप अपने बच्चों को चेस या फिर क्रिकेट खेलना भी सिखा सकती हैं। (पेरेंट्स के ताने तोड़ देते हैं बच्‍चों का दिल, जानें समझाने का आसान तरीका)आप बच्चों को हिंदी या इंग्लिश में बात करना, फ्रेंड ग्रुप में सभी के सामने बोलना, ग्रामर ठीक करना जैसे बहुत सी चीजें सिखा सकती हैं। इसके साथ ही अगर आपके बच्चे का मैथ्स या कोई अन्य सब्जेक्ट बेस कमजोर है तो बच्चों को आप ऑनलाइन क्लासेस या ऐसी एक्टिविटीज करवा सकती हैं जिससे उनके बेसिक क्लियर हो सकें।

 

3)स्टोरी रीडिंग कोर्स

 

आप बच्चों को स्टोरी रीडिंग या राइटिंग कोर्स करवा सकती हैं। इसके माध्यम से वह उनकी रीडिंग की हैबिट भी बढ़ती है और उनकी वोकैबुलरी भी अच्छी होती है। आप बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में स्विमिंग भी सिखा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो गार्डनिंग भी बच्चों को सिखा सकती हैं। गार्डनिंग एक ऐसा काम है, जिससे सुकून मिलता है और मन प्रसन्न होता है। यह बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है इसके साथ ही बच्चे गार्डनिंग से पर्यावरण और स्वच्छता के बारे में भी सीखते है।

 

इन सभी तरीकों से बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शानदार बन सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें और कमेंट करके अपनी राय बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

पढ़ाई में मन लगाने के Best उपाय (Best ways to concentrate on studies)

 

अब अपने पढ़ाई करते वक्त ध्यान लगाकर पढ़ने के फायदे और नुक्सान के बारे में जान लिया तो अब हम आते है मेन टॉपिक पर यानि कि पढ़ाई में मन कैसे लगायें। आपको कुछ नीचे टिप्स दिए जायेंगे उनको ध्यान से पढ़ते हुए इनके उपर यदि आप अमल करोगे तो यकीं मानिये आपकी रूचि पढ़ाई की तरफ शत प्रतिशत बढ़ने लगेगी।

 

समय सारिणी बनाये पढ़ने के लिए (make a timetable for studying)

 

यदि आप चाहते हो कि आप कक्षा में सबसे आगे रहें तो आपके लिए बहुत जरुरी है समय सारणी आपने देखा होगा जब आप स्कूल जाते हो वहां आपको जो टीचर पढ़ाने आता है तो उनका एक समय सारणी होता है जिसे हम टाइम टेबल भी कहते है उसी टाइम टेबल के अंदर टीचर आपको पढ़ाने के लिए आता है। उसी तरह आपको भी अपने अलग-अलग विषय के लिए टाइम टेबल बनाना जरुरी है।

याद रखें जब आप शुरुआत में इस समय सारणी का उपयोग कर रहें है तो आपको दिन में 1 या 2 घंटे पढ़ना है। धीरे-धीरे आप समय-अवधि को बढ़ा सकते है। बहुत से लोग शुरू में ही ये प्लान बना लेते है कि 4-5 घंटे पढ़ना है और फिर बहुत जल्दी बोर भी हो जाते है और जो पढ़ा वो भी भूल जाते है इसलिए आप ये गलती न करें ।

 

समय सारिणी बनाकर पढ़ने से लाभ (Benefits of studying by making a timetable)

 

जब आप टाइम टेबल बनाकर पढेंगे तो आपको पता होगा की कब क्या पढना है, टाइम को मैनेज कैसे करना है। दूसरी बात एक जो बहुत ही जरुरी है यदि आपके साथ और भी आपके भाई-बहन या दोस्त पढ़ाई करते है और आपके नजदीक ही रहते है तो एक ग्रुप जरुर बनाये। इस से क्या होगा जो टॉपिक आपको अकेले में समझ नही आ रहा वो एक दुसरे के साथ डिस्कस कर सकते हो और किसी भी प्रोब्लम का समाधान जल्दी निकल जाता है। अकेले में समय बहुत लगता है। इसलिए ग्रुप स्टडी आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगी।

 

हमेशा नोट्स बना कर पढ़े (always make notes)

 

जब भी आप पढ़ने बैठे तो याद रहे जो आप पढ़ रहे हो उसके साथ-साथ नोट्स जरुर बना लें व नोट्स बनाने से आपको जल्दी समझ आयेगा और भूलेगा भी नही। स्टडी नोट्स एग्जाम के टाइम बहुत मदद करता है और अगर आप बाद में कुछ भूल जाते है तो आप नोट्स से देख के आसानी से समझ सकते है और ये आपको पढाई में मन लगाकर पढ़ने में बहुत मदद करता है।

 

 

पढ़ाई के लिए शांत जगह चुने (choose a quiet place to study)

 

यदि आप चाहते हो कि आपका मन इधर-उधर न भटके तो आपको एक शांत और साफ़ वातावरण वाली जगह का चुनाव करना चाहिए और रोज उसी जगह बैठकर पढाई करें। ऐसी जगह का चुनाव करें जिस जगह से आपका ध्यान यहाँ-वहाँ की बातें न सुने। बोलने का मतलब कि आपको कोई डिस्टर्ब न करे, जहां आप शांति से पढ़ सकें। अगर आप रोज अपने पढने की जगह बदलते रहते है तो इससे आपको पढने का मन नही करेगा और आपका पढाई से मन हटने लगेगा इसलिए आपको एक सही जगह चुनना जरुरी है।

 

पढ़ाई का सारा समान अपने साथ रखें (carry all your study material with you)

 

जब भी आप पढ़ने बैठे तो अपना पढ़ाई का सारा समान एक साथ एक बार में ही अपने पास रख लें ताकि बार-बार उठाना न पड़े। आप बार-बार उठोगे तो ध्यान इधर-उधर भटक जायेगा। इसलिए ध्यान रखें जब भी पढ़ने बैठे तो अपना जरूरी समान जैसे :- किताब, कॉपी, पेन साथ रखें।

 

FAQs:- गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

मैं अपनी गर्मी की छुट्टी का निबंध 100 शब्दों में कैसे लिखूं?

मैंने अपनी पिछली गर्मी की छुट्टी अपने घर पर अपने माता-पिता के साथ बिताई है। हम इस साल किसी भी टूर और ट्रिप पर नहीं गए। मैंने अपने दोस्तों के साथ बहुत खेला और अपने माता-पिता की मदद से गर्मियों की छुट्टियों का होमवर्क पूरा किया। यहां तक कि मैंने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए अपना होमवर्क भी पूरा किया।

 

गर्मियों की छुट्टी पर निबंध कैसे लिखें?

विभिन्न छात्रों के पास अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिताने के अपने अलग तरीके हैं। जबकि कुछ लोग अपने दादा-दादी से मिलने जाते हैं, वहीं अन्य लोग समर कैंप में शामिल होते हैं, फिर भी कुछ लोग घर पर रहना पसंद करते हैं और अपनी पढ़ाई में जुट जाते हैं।

 

मैं गर्मी की छुट्टियों में अपना समय कैसे व्यतीत करूं?

अपनी रुचि अनुसार कोई भी क्लास ज्वॉइन करें जैसे कि सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्वीमिंग, स्केटिंग आदि। आपका जो भी शौक हो उसके लिए समय जरूर निकालें और उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश करें। कंप्यूटर पर गेम खेलने की जगह किसी गेम एकेडमी का हिस्सा बनें।

 

गर्मी की छुट्टी क्या होती है?

छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी साल का सबसे सुखद समय होता है। यह लगभग डेढ़ महीने का समय होता है। एक साल के व्यस्त कार्यक्रम के बाद स्कूल की सभी गतिविधियां बंद रहती हैं। यह आम तौर पर मई के तीसरे सप्ताह के पहले दिन से शुरू होता है और हर साल जून के अंतिम सप्ताह के अंतिम दिन समाप्त होता है। गर्मी की छुट्टी मेरे लिए साल की सबसे खुशी की अवधि है। गर्मी की छुट्टियां पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने का मौका देती हैं।

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? अधिक जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

गर्मी छुट्टियों में अपना मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? अधिक जानकारी

 

Leave a Comment