Mobile का अविष्कार किसने और कब किया? पूरी जानकारी

दोस्तों क्या आप जानते हैं Mobile का अविष्कार किसने और कब किया? पूरी जानकारी :-यदि आप मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं लेकिन इसके खोज के बारे में नहीं जानते तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े.

आज के समय में मोबाइल फोन के बिना इंसान जिवित नहीं रह सकता है. मोबाइल फोन के माध्यम से न केवल हम कॉल कर सकते हैं बल्कि कई उपयोगी कार्य कर सकते हैं.लेकिन क्या आपकों पता है मोबाइल फोन का अविष्कार होने के पीछे की क्या कहानी है और इसे किसने अविष्कार किया, कब और कैसे?

शायद नहीं, तो कोई चिंता की बात नहीं है. इस लेख में आपकों मोबाइल का अविष्कार (Discovery of Mobile Phone) और उससे संबंधित बातों के बारे जान सकते हैं

 

Mobile का अविष्कार किसने और कब किया? पूरी जानकारी
TEJWIKI.IN

 

Mobile का अविष्कार किसने किया (who invented mobile)

 

मोबाइल का अविष्कार अमेरिकन इंजीनियर मार्टिन कूपर (Martin Cooper) ने 3 अप्रैल 1973 को किया था। इस मोबाइल का नाम Motorola Dyna TAC 8000X था। इस मोबाइल वजन करीब 1.1 किलोग्राम था। यह 9 इंच जितना बड़ा था और एक बार बार चार्ज करने के बाद इस फ़ोन से 30 मिनट तक कालिंग की जा सकती थी। इस फ़ोन को चार्ज होने में 10 घण्टे लगते थे। दुनिया के इस पहले फोन की कीमत 2700 अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 2 लाख रुपये थी।

मार्टिन कूपर ने 1970 में मोटोरोला को जॉइन किया था। जिन्हें टेलीकॉम इंडस्ट्री में काफी रूचि थी। मार्टिन कूपर यह मोटोरोला कंपनी में एक इंजीनियर थे और वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस बनाने की काफी कोशिश करते थे। वह इस तकनीकी का उपयोग करते हुए एक टेलीफोन जैसा उपकरण बनाना चाहते थे जिसमे कोई केबल ना हो। यह पहला मोबाइल इंटरनेशनल कंपनी मोटोरोला का था जो आज भी अपने मोबाइल बनाती है।

 

 

मार्टिन कूपर कौन थे? (Who Was Martin Cooper)

 

मार्टिन कूपर का जन्म 26 दिसंबर 1928 को अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था। मार्टिन कूपर एक इंजीनियर थे। लेकिन मार्टिन के माता पिता पहले यूक्रेन में रहते थे मार्टिन कूपर ने अमेरिका में रहकर 1950 को अपनी डिग्री हासिल की जो कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की डिग्री थी। इस डिग्री के बदौलत उन्हें सबमरीन अफसर की नौकरी भी लगी थी।

लेकिन कुछ सालों बाद मार्टिन कूपर फिर पढ़ने लगे और उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल कर ली और फिर वह शिकागो के टेलीटीपी कंपनी में जॉब करने लगे। फिर कुछ समय बाद उन्होंने इस कंपनी में अपना इस्तिफा दे दिया और मोटोरोला कंपनी में जॉइन हुए और यही पर उन्होंने 1973 में मोबाइल का अविष्कार किया।

 

भारत देश मे पहला मोबाइल फ़ोन कब आया था? (When did the first mobile phone come in India)

 

भारत में पहला मोबाइल फ़ोन 31 जुलाई 1995 में लॉन्च किया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय 31 जुलाई को सबसे पहले भारत के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुख राम जी ने वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु जी से बात की थी। दुनिया में सबसे पहले मोबाइल मोटोरोला कंपनी ने लॉन्च किया था और यह पहला मोबाइल फ़ोन मार्किट में 1983 में लॉन्च किया गया था। पर यह फ़ोन सभी देशों के लिए उपलब्ध नही था, तब कंपनी ने केवल अमेरिकी मार्किट के लिए ही उपलब्ध करवाया था।

आज के समय में भारत मोबाइल इस्तेमाल करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। तब से लेकर अब तक भारत में मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या 120 करोड़ तक पहुँच गयी है। आने वाले समय में भारत में मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी तेज़ी से बढ़ेगी।

 

भारत में पहली मोबाइल सेवा किसने शुरू की (Who started the first mobile service in India)

 

भारत में मोबाइल सेवा प्रारम्भ करने का प्रयास साल 1994 के मध्य से ही भारत के उद्यमी भूपेन्द्र कुमार मोदी द्वारा किया जाने लगा था। उन्हीं की कंपनी ‘Modi Telstra’ ने देश में पहली बार मोबाइल सेवा का प्रारम्भ किया तथा पहला मोबाइल कॉल इसी कंपनी के नेटवर्क (जिसे मोबाइल नेट कहा जाता था) पर कोलकता से दिल्ली किया गया था। इसी कंपनी को आगे चलकर ‘Spice Mobiles’ के नाम से जाना गया।

 

मोबाइल फ़ोन का इतिहास की विशेष जानकारी (History of mobile phone overview)

 

साल 1973 में मोटोरोला कंपनी और मार्टिन कूपर ने मिलकर पहला सेलुलर फ़ोन निर्माण किया। यह फ़ोन एक कीपैड फ़ोन था जिसके ऊपर एक ऐन्टेना लगा हुआ था। इसके बाद साल 1983 में इस मोबाइल फ़ोन में कई बदलाव लाकर इसे अमेरिका के मार्किट में लांच किया गया और इस फ़ोन का वजन था 2 पौंड और हाइट 9 इनचेस था। इसके बाद साल 1979 में पहला ऑटोमेटेड सेलुलर नेटवर्क जापान में शुरू किया गया और इसी को हम फर्स्ट जनरेशन 1 G नेटवर्क रखा गया । साल 1991 में पहला सिम कार्ड बनाया गया गैसेकि और देवरिएंट नामक इंजिनीर्स ने मुनिच कार्ड मेकर के एक नेटवर्क कंपनी के लिए बनाया था। साल 1991 में 2G नेटवर्क फ़िनलैंड शहर के रदिओलिंजा कंपनी ने बनाया था। साल 1993 में IBM कंपनी ने पहला स्मार्टफोन बनाई और इसका नाम IBM SIMON रखा गया।

 

 

यह एक स्मार्टफोन था जिसमें फैक्स मशीन, कैलेंडर, एड्रेस बुक, एप्प्स, ईमेल, कैलकुलेटर सेवाए दी गई। इसके बाद साल 1996 में मोटोरोला ने स्टार टैक् नामक मोबाइल बनाई। सके बाद साल 1997 में पहले कैमरा वाला फ़ोन बनाया गया। साल 1999 में Nokia ने IBM साइमन मोबाइल के सामने अपनी स्मार्टफोन Nokia 9000 मोबाइल बनाई गई साल 1999 में पहली बार इंटरनेट की शुरुवात हुई NTT डोकोमो जापान में किया गया। साल 2002 में 3G नेटवर्क का निर्माण हुआ और साल 2008 में 4G नेटवर्क का अविष्कार हुआ। साल 2008 में गूगल कंपनी ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम में चलने वाली फोन का निर्माण किया और सबसे पहला एंड्राइड फ़ोन था एंड्राइड स्मार्टफोन एचटीसी।

तो अब आप जान गए होंगे कि Mobile Ka Avishkar Kisne Kiya हमने आपको Mobile का अविष्कार किसने और कब किया था? इसके बारे में जानकारी दी। मोबाइल का अविष्कार अमेरिकन इंजीनियर मार्टिन कूपर (Martin Cooper) ने 3 अप्रैल 1973 को किया था। इस मोबाइल का नाम Motorola Dyna TAC 8000X था। इस मोबाइल वजन करीब 1.1 किलोग्राम था। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

 

FAQ:- मोबाइल फोन से सम्बंधित सवाल जवाब:-

 

❓ मोबाइल फोन का आविष्कारक कौन है?

✅मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया – मोबाइल फोन का आविष्कारक मार्टिन कूपर को कहा जाता है हालाँकि मोबाइल फोन के आविष्कार का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। मोबाइल फोन का आविष्कार में कई इंजीनियरों और अन्वेषकों का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

❓ मोबाइल सबसे पहले कहाँ बना था?

✅सबसे पहला हैंडहेल्ड मोबाइल फोन, पहली बार एक अमेरिकी दूरसंचार कंपनी मोटोरोला द्वारा बनाया गया था जो की मोटोरोला कंपनी के लेबोरेटरी में हुआ था। मोटोरोला के एक इंजीनियर मार्टिन कूपर ने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने DynaTAC के रूप में जाना जाने वाला प्रोटोटाइप डिवाइस विकसित किया।

 

❓ दुनिया का सबसे पहला मोबाइल कौन सा है?

✅मोबाइल का पहला नाम क्या था? – आमतौर पर दुनिया का पहला मोबाइल फोन MOTOROLA DYNATAC 8000X माना जाता है। यह एक बड़ा और महंगा मोबाइल फोन था, जिसका वजन लगभग 2.2 पाउंड था। इसमें एक न्यूमेरिक कीपैड, एक मोनोक्रोम डिस्प्ले और एक बैटरी लाइफ है जो लगभग 20 मिनट के टॉक टाइम की अनुमति देता था। जबकि पहले मोबाइल फोन सिस्टम और कार फोन थे, DYNATAC 8000X को अक्सर पहले मोबाइल फोन के रूप में पहचाना जाता है जो वास्तव में हैंडहेल्ड और पोर्टेबल था।

 

❓ टच स्क्रीन का आविष्कार किसने किया था?

✅टच स्क्रीन के आविष्कार और विकास में कई दशकों में कई आविष्कारकों और शोधकर्ताओं का योगदान शामिल है। हालाँकि सबसे पहले प्रमुख आविष्कारक E.A. Johnson द्वारा टच स्क्रीन के आविष्कार किया गया था।

 

❓ दुनिया का सबसे पहला नेटवर्क कौन सा है?

✅ARPANET को व्यापक रूप से दुनिया के पहले नेटवर्क के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो आधुनिक इंटरनेट के रूप में कार्य करता है।

 

स्क्रीन टच मोबाइल का आविष्कार कब हुआ था?

✅दुनिया का पहला टचस्क्रीन मोबाइल फोन का आविष्कार 1994 में लॉन्च हुआ था। यह IBM SIMON PERSONAL COMMUNICATOR मोबाइल फ़ोन था जिसे IBM SIMON कंपनी द्वारा लंच किया गया था।

 

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Mobile का अविष्कार किसने और कब किया? पूरी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

Mobile का अविष्कार किसने और कब किया? पूरी जानकारी

 

Leave a Comment