दोस्तों NRI क्या होता है?:- भारत के ऐसे बहुत से नागरिक है जो किसी कारण से विदेश जाकर रह रहे है। ज्यादातर भारतीय नागरिक नौकरी करने के उद्देश्य से या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाते है और बहुत से भारतीय लोग विदेश में ही बस जाते है जिन्हें एनआरआई कहते है। हालांकि बहुत से ऐसे होंगे जिन्हे NRI का मतलब (NRI Meaning in Hindi) यानि एनआरआई किसे कहते के बारे में पता पता होगा।
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से विदेशों में अध्ययन करने के लिए भारत के छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे और भी बहुत से कारण होते है जिसकी वजह से भारत के नागरिक विदेश में जाकर रहने लगते है और फिर वहीं की नागरिकता ग्रहण कर लेते है। आइये अब जानते है एनआरआई क्या होता है जिसके माध्यम से आप इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर पाएँगे।

NRI क्या होता है? (What is NRI)
भारत का व्यक्ति यदि भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में रहता है और वहां की नागरिकता को अपना लेता है ऐसे व्यक्ति को NRI कहते है। भारत के बहुत से निवासी है जो विदेशों में जाकर रह रहे है। पूरे विश्व में यह नियम है की व्यक्ति सिर्फ एक ही देश की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। यदि व्यक्ति के पास किसी और देश की भी नागरिकता होती है तो उस पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
भारत देश में एकल नागरिकता का प्रावधान है। भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत कोई भी निम्न में से किसी भी आधार पर भारत भी नागरिकता प्राप्त है –
- जिसका जन्म 26 जनवरी 1950 या इसके लागू होने के बाद भारत में हुआ हो
- वंश एवं परम्परा के आधार पर नागरिकता
- देशीयकरण के आधार पर नागरिकता
- रजिस्ट्रेशन के आधार पर नागरिकता
- भूमि-विस्तार के आधार पर नागरिकता
एनआरआई की परिभाषा (Definition of NRI)
भारत सरकार द्वारा एनआरआई की परिभाषा इस प्रकार है-
‘अनिवासी भारतीय’ (एनआरआई) का अर्थ ऐसे वैयक्तिक नागरिक होंगे जो भारत के बाहर रहते हैं और भारत के नागरिक हैं या जो नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 7(ए) के दायरे में ‘विदेशी भारतीय नागरिक’ कार्डधारक हैं। जिन व्यक्तियों के पास ‘भारतीय मूल के व्यक्ति’ का कार्ड है और जो 19 अगस्त, 08.2002 को केन्द्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना नंबर 26011/4/98 के तहत पंजीकृत हैं, उन्हें ‘विदेशी भारतीय नागरिक कार्डधारक’ माना जाएगा।
‘फेमा नियमों की अनुसूची 4 के तहत भारत से बाहर रहने वाले व्यक्तियों द्वारा हस्तांतरित या जारी की जाने वाली प्रतिभूतियों के संदर्भ में किया जाने वाला निवेश भारत में रहने वाले निवासियों द्वारा किए जाने वाले घरेलू निवेश की तरह ही माना जाएगा।’
इसके अलावा फेमा नियमों की अनुसूची 4 के तहत भारत से बाहर रहने वाले व्यक्तियों द्वारा हस्तांतरित या जारी की जाने वाली प्रतिभूतियों के संदर्भ में किया जाने वाला निवेश भारत में रहने वाले निवासियों द्वारा किए जाने वाले घरेलू निवेश की तरह ही माने जाने के विषय में उल्लेखनीय है कि इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति और स्पष्ट होगी तथा इसके तहत किया जाने वाला निवेश विदेशी निवेश के वर्ग में शामिल नहीं होगा।
Full Form of NRI in Hindi
NRI Full Form या संक्षिप्त नाम – ‘Non-resident Indian‘ होता है। NRI Ka Hindi Matlab या फुल फॉर्म – ‘अप्रवासी भारतीय होता‘ है।
क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: IGNOU Kya Hai? – IGNOU में एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे!
एनआरआई बनने के कारण (Reasons to become an NRI)
- नौकरी और रोजगार के लिए
- उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु
- यात्रा और अवकाश के कारण विदेश जाना
- उपचार कराने के हेतु
- प्रशिक्षण लेने के लिए
- व्यावसायिक उद्देश्य के लिए
एनआरआई शब्द का प्रयोग (Use Of NRI Word)
एनआरआई (NRI) शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्तियों के लिए किया जाता है जो भारत में छ: महीने या इससे अधिक समय से विदेश में रह रहे होते है | यह भारत के नागरिक तो होते है, लेकिन किसी कारण से वह फॉरेन कंट्री (Foreign Country) में रहने के लिए चले जाते है |
इस शब्द का प्रयोग ऐसे लोगों के लिए भी किया जाता है, जिनके माता- पिता भारतीय है, लेकिन उनका जन्म भारत के बाहर किसी अन्य देश में हुआ है, और उन्हें उसी देश की नागरिकता मिल गयी है| अधिकांशतः देखा गया है, कि इसमें अक्सर ऐसी व्यक्ति शामिल होते है, जो होते है भारतीय लेकिन उन्होंने अन्य देशों की नागरिकता ले रखी है |
NRI Status
इनकम टैक्स विभाग द्वारा NRI Status तय किया जाता है जिसे वह भारत में रहने के समय के अनुसार तय करता है।इससे यह जाना जाता है कि व्यक्ति किस उद्देश्य से विदेश में रह रहा है। अगर वह 182 दिन से अधिक समय तक भारत में रहता है तो वह रेसिडेंट कहलाएगा।
भारत का निवासी यदि विदेश में रह रहा है तो उनके लिए भी आधार कार्ड बनवाना ज़रुरी होता है अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है तो दी लिंक पर क्लिक करके जाने ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे बनवाये। आधार कार्ड का नागरिकता से कोई संबंध नहीं होता है। जो विदेशी भारत में वैध रूप से रह रहे है और जो भारतीय विदेशों में बस गए है यह दोनों ही आधार कार्ड बनवा सकते है।
एनआरआई को भारत आकर ही आधार कार्ड बनवाना होगा। जिस भी एनआरआई के पास आधार कार्ड नहीं है उनके लिए भी आधार कार्ड बनवाना ज़रुरी हो गया है क्योंकि उनको भारत आने का भी काम पड़ सकता है और अब अधिकतर कार्य के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है।
NRI Taxation
Fema के प्रावधानों के तहत एनआरआई को Tax के नियमों में छूट दी जाती है। एनआरआई को भारत से जो आय प्राप्त होती है उसी पर भारत में Tax देना होता है और जो वेतन आपको बाहर मिल रहा है उसका Tax आपको सिर्फ विदेश में देना होगा।
Conclusion
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख NRI क्या होता है? (What is NRI) Full Form of NRI की हिंदी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.
NRI क्या होता है? (What is NRI) Full Form of NRI की हिंदी जानकारी