दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको बताने जा रहा हु Paytm Payments Bank क्या है? पेटीएम पेमेंट बैंक एक तरह से वर्चुअल बैंक अकाउंट है। जो अपने यूजर को नॉर्मल बैंक की तरह मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्रदान करता है। पेटीएम पेमेंट बैंक एक तरह का सेविंग अकाउंट है जिसमे आप ₹100000 तक रख सकते है।
यदि आप भी पेटीएम बैंक में मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते है तो सबसे पहले आपको पेटीएम पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट ओपन करवाना होगा। पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट ओपन करने का तरीका बहुत ही आसान है। यदि आप पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करते है तो बड़ी आसानी से पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है।
पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है की इस अकाउंट को आप अपने मोबाइल से मैनेज कर सकते है। इसके लिए आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नही पड़ती है क्योंकि यह एक वर्चुअल बैंक अकाउंट होता है।
यदि आप भी पेटीएम पेमेंट बैंक में अकाउंट ओपन करने की सोच रहें है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। आप इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप को फॉलो करके बड़ी आसानी से अपना पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है।

Paytm Payments Bank क्या है? (What is Paytm Payments Bank)
पेटीएम पेमेंट बैंक एक तरह का वर्चुअल बैंक अकाउंट है। जिसकी लिमिट ₹100000 होती है। इस बैंक अकाउंट में भी आपको बाकी बैंकों के जैसा ही फैसिलिटीज प्राप्त होती है। पेटीएम पेमेंट बैंक में आपको आपको डेबिट कार्ड, चेक बुक, पासबुक आदि प्राप्त होता है।
Paytm Payments बैंक की मुख्य शाखा नोएडा में है। हालांकि अकाउंट मैनेज करने के लिए आपको ब्रांच जाने की जरूरत नही पड़ती है। आप अपने मोबाइल से ही पेटीएम बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है और इसे मैनेज भी कर सकते है।
- अल्टरनेटर क्या है? एक AC Generator कैसे कार्य करता है? (Hindi)
- Subtitle का मतलब क्या होता है? Subtitle से लाभ क्या है? की जानकारी
Paytm Payment bank account कैसे खोले? (How to open Paytm Payment bank account)
Paytm Payment bank आपको जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। आपको कुछ प्रोसेस फॉलो करनी होती है और अपना केवाईसी कंप्लीट करना होता है। इसके बाद आप अपना बैंक अकाउंट खोल सकते हैं।
Paytm Payment bank account कैसे खोले सिखने से पहले आप फुल KYC जरूर करवा लें। आप बिना KYC के अपना पेटीएम बैंक अकाउंट नहीं खोल सकते हे। KYC करना अनिवार्य है। KYC एक आसान प्रक्रिया है ।
अगर आपने अपनी Paytm KYC नहीं करवाई है तो आप हमारा आर्टिकल पढ़कर इसे कर सकते हैं। हमने अपने आर्टिकल में अपनी पेटीएम KYC करना आसान स्टेप्स में बताया है। अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ना है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हे।
Paytm KYC कैसे करे (How to do Paytm KYC)
तो अब हम मान लेते है की आपने यह आर्टिकल पढ़कर अपनी KYC कर ली होगी। तो चलिए अब अपनी Paytm Payment bank account कैसे खोले, की प्रक्रिया चालू करते है।
Step 1: Paytm में लॉगिन करना
पेटीएम ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद अब आपको अपने पेटीएम ऐप पर लॉगइन करना होगा। इसके लिए निचे दी गए प्रोसेस फॉलो करे।
- सबसे पहले आप अपने फोन में पेटीएम ऐप ओपन कर ले।
- इसके बाद आपसे अपना मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। अपना मोबाइल नंबर डाल दीजिए और फिर Proceed Securely पर क्लिक करें।
- अब आपसे कुछ permission मांगी जाएगी, सभी परमिशन को Allow कर दीजिए। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उस OTP को यहां भर दीजिए और Proceed Securely पर क्लिक करें।
अपने पेटीएम एप पर सक्सेसफुली लॉगइन कर लिया है।
Step 2: Paytm bank account खोलना
आप नीचे दिए गए स्टेप्स को एक के बाद एक फॉलो करके अपना Paytm bank account खोल ले। इन स्टेप को फॉलो करने से पहले आप अपना केवाईसी जरूर करवा लें इसके बिना आप अपना अकाउंट नहीं बना पाएंगे।
- सबसे पहले आप अपना पेटीएम एप ओपन कर लीजिए। इसके बाद आपको स्क्रीन पर Payment bank का ऑप्शन दिख रहा होगा। इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी। इसमें आपको पेटीएम बैंक अकाउंट के फायदे बताए जाएंगे। आपको नीचे Open your Savings Account पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने पेटीएम बैंक अकाउंट के लिए पासकोड बनाना होगा। जिससे की आप का पेटीएम बैंक अकाउंट कोई ओर ना खोल सके। आप स्क्रीन पर 4 अंकों का पासकोड डाल दीजिए और Done पर क्लिक करें। आपको यह पासकोड दोबारा से डालना होगा और फिर Done पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Grant Permission पर क्लिक करना होगा और फिर आपसे जो भी परमिशन मांनी जाएगी उनको allow कर दीजिए।
- अब आपसे वह Nominee ऐड करने का पूछेगा। तो आप अभी I will do it later को सिलेक्ट करले। हम यह प्रक्रिया बाद में करेंगे। इसके नीचे दोनों बॉक्स को चेक कर ले और फिर Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक न्यू पेज खुल जाएगा। जिसमें आपकी रिक्वेस्ट सम्मिट होने का बताया जाएगा। आपको नीचे Done ऑप्शन पर क्लिक करना है।
[अगर आपके फोन में इसकी जगह KYC करने का पेज खुलता हे तो मतलब अपने अपनी KYC नहीं करवाई हे। आपको अभी अपनी KYC करनी होगी। इसके लिए आप हमारा आर्टिकल पढ़ सकते हे। इसकी लिंक ये हे Paytm KYC कैसे करे ]
- अब आपके पास पेटीएम बैंक खाता खुलने का मैसेज आ जाएगा। आप पेटीएम ऐप में Payment bank में जाकर अपना बैंक अकाउंट देख सकते हैं।
आपने अपना पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट खोल लिया है। आपके सामने इसकी सारी डिटेल आ जाएगी। आपको अपना बैंक बैलेंस, एटीएम कार्ड और बाकी सारी सुविधा दिख जाएगी।
सबसे ऊपर आपको पासबुक मंगवाने का ऑप्शन, मनी ट्रांसफर करने का ऑप्शन और Cash withdrawal करने का ऑप्शन दिख जाएगा। आप इनकी मदद से अपना काम पूरा कर सकते हैं।
Step 3: Nominee add करना
- आपको अपने पेमेंट बैंक अकाउंट के अंदर सबसे ऊपर Add Nominee का ऑप्शन दिखेगा। आप इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको नॉमिनी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, हाउस नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य और बाकी सारी डिटेल भर देना है। उसके बाद Proceed के बटन पर क्लिक करना है। आपके Nominee की डिटेल्स ऐड हो जाएगी।
तो यह करने के बाद अपने अपने Paytm bank account बनाने के सभी प्रक्रिया कर ली है। उम्मीद है दोस्तों ये पढ़ने के बाद आपको आपके प्रश्न Paytm Payment bank account कैसे खोले का जवाब मिल गया होगा।
- IPL से पैसे कैसे कमाए नया तरीका (2022) की पूरी जानकारी
- किसी भी लड़की को इम्प्रेस (Impress) कैसे करे? ” बेहतरीन तरीका “
FAQ: Paytm Payment bank account कैसे खोले?
पेटीएम में कितना पैसा रख सकते हैं?
आरबीआई के दिशा निर्देश के मुताबिक आप अपने पेटीएम पेमेंट बैंक और वॉलेट दोनों को मिलाकर 2 लाख रुपये तक दिन के अंत तक रख सकते हो।
पेटीएम का खाता कैसे खुलेगा?
पेटीएम ऐप की मदद से आप अपना पेटीएम बैंक अकाउंट आसानी से खोल सकते हैं। आपने अकाउंट खुलवाने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया करनी होगी। इस आर्टिकल में हमने पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया है।
पेटीएम केवाईसी के लिए क्या क्या चाहिए?
पेटीएम केवाईसी करने के लिए आपको एक आईडी प्रूफ (आधार कार्ड) की आवश्यताका होगी। इसके अलावा फुल केवाईसी करने के लिए पैन कार्ड भी जरुरी है।