SBI Pension Seva Portal 2024: SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

दोस्तों नमस्कार,आज हम इस लेख में SBI Pension Seva Portal 2024: SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें के बारे में जानेगे | भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक ऐसा बैंक है जो देश के करीबन 54 लाख पेंशन भोगियों को सेवा प्रदान कर रहा है। अब एसबीआई बैंक ने इन पेंशन भोगियों को और अधिक सेवा प्रदान करने के लक्ष्य से एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल को शुरू किया है। जिससे पेंशन भोगियों को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से पेंशन से जुड़ी जानकारी और सेवाएं प्रदान की जाएगी।

अगर आप भी एक पेंशन भोगी है और SBI Pension Seva से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आइए और इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए की क्या है SBI पेंशन सेवा पोर्टल और साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – इसको शुरू करने का उद्देश्य, लाभ, किस प्रकार इस पर पंजीकरण करके पेंशनभोगी इसका लाभ ले सकते है और इस पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया आदि।

SBI Pension Seva Portal 2024 Overview 

पोर्टल का नाम SBI Pension Seva Portal 2024
विकसित किया गया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा
लाभार्थी पेंशनभोगी
उद्देश्य पेंशन से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करना
साल 2024
अधिकारिक पोर्टल https://www.pensionseva.sbi/

SBI Pension Seva Portal 2024 क्या है?

एसबीआई बैंक ने अपने पेंशन भोगियों को अलग से एक पोर्टल समर्पित किया है जिसका नाम SBI Pension Seva Portal है। इस पोर्टल मे पेंशन भोगियों को उनकी पेंशन से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारियां जैसे – पेंशन ट्रांजैक्शन डीटेल्स, पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स, इन्वेस्टमेंट आदि से संबधित अन्य सेवाओ का लाभ मिलने वाला ही, इस सभी सुविधाओ का लाभ लेने के लिए पेंशन भोगी SBI Pension Seva Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा। इसके अलावा यह पोर्टल बैंक और पेंशनर के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पारदर्शिता लाएगा।

इस पोर्टल की सुविधा शुरू हो जाने के बाद अब देश के अन्य बैंक भी भी ऐसी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रेरित हो रहे है, क्योंकि यह पोर्टल अपने पेंशनभोगियों को घर बैठे ही उनकी पेंशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा रहा है जिससे उन्हे बैंक के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है।

SBI Pension Seva Portal 2024 का मुख्य उद्देश्य 

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अपने पेंशन भोगियों को पेंशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हे पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए बैंक के चक्कर ना काटने पडे और वह घर बैठे ही अपनी पेंशन से सबधित जानकारी हासिल कर सके। इस पोर्टल की मदद से वह घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर मे पेंशन संबधित जानकारी हासिल कर सकते है और पता लगा सकते है की उनकी पेंशन आई है या नही।

SBI Pension Seva Portal 2024 पर उपलब्ध सेवाएं 

1. पेंशन ट्रांजैक्शन डीटेल्स

2. पेंशन स्लिप और फॉर्म 16 डाउनलोड करने की सुविधा

3. पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स

4. इन्वेस्टमेंट का विवरण

5. जीवन प्रमाण पत्र स्टेटस

6. एरिया कैलकुलेशन शीट को डाउनलोड करने की सुविधा

SBI पेंशन सेवा Portal 2024 से क्या लाभ होगा?

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल के पेंशनभोगियों को कई सारे लाभ है जैसे –

1. पेंशनर को अपने पेंशन स्लिप की सभी जानकारी पेंशन पेइंग ब्रांच के ई-मेल द्वारा पता चल सकती है।

2. आप देश के किसी भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा प्राप्त कर सकते है।

3. इस पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत आवेदन कर सकते है और योजना का लाभ ले सकते है।

4. एसबीआई पेंशन सेवा के द्वारा पेंशन भुगतान के संबंध मे जानकारी पेंशन भोगियों को एसएमएस के जरिये उनके मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी।

SBI Pension Seva Portal 2024: SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
TEJWIKI.IN

SBI Pension Seva Portal 2024 पर पंजीकरण कैसे करें?

इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको एसबीआई पेंशन सेवा की आधिकारिक वेबसाइटपर चले जाना है।

2. इसके बाद आपको उस वेबसाइट के होम पेज़ पर Registration ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

3. इसके बाद आपको एक फॉर्म प्रदर्शित होगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।

4. इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक कर देना है।

5. अब आपको नए पासवर्ड की पुष्टि करनी है।

6. इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए दो प्रश्नो का चुनाव करके, रजिस्टर्ड कर लेना है।

7. अब आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा जाएगा जिस लिंक पर जब आप क्लिक करोगे तो आप एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे।

8. इस प्रकार आप एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है।

SBI पेंशन सेवा पोर्टल 2024 पर लॉगिन कैसे करें?

जब आपका पंजीकरण इस पोर्टल पर हो जाएगा तो आप जब भी दोबारा कभी इस पोर्टल पर जाओगे तो आपको लॉगिन करना होगा, और लॉगिन करने के लिए आपको इसकी प्रक्रिया जानना बेहद जरूरी है।

1. सबसे पहले आपको एसबीआई पेंशन सेवा की आधिकारिक वेबसाइटपर चले जाना है।

2. इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज़ पर Sign in का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

3. फिर आपके सामने इसका लॉगिन पेज़ खुल जाएगा।

4. जिसमे आपको आईडी, पासवर्ड जो आपने पंजीकरण के समय दर्ज किया था वो दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करना है और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 5. इसका प्रकार से आप एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2024: बिज़नेस के लिए 50000 हजार तक का लोन

यह भी पढ़ें

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको हमारी यह लेख SBI Pension Seva Portal 2024: SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेंजरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

SBI Pension Seva Portal 2024: SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

Join our Telegram Group

Join our Facebook Group

   Join Whatsapp Group

Leave a Comment