आंवला खाने से लाभ – हानि और उपयोग की संपूर्ण जानकारी हिंदी

दोस्तों आंवला खाने से लाभ – हानि :- खाली पेट में आंवला खाने के कई फायदे हैं। आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चा आंवला खाने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

खाली पेट में कच्चा आंवला खाने से आपकी आंखों की रोशनी और बालों में चमक आती है। इसके अलावा कब्ज और दस्त से भी आराम मिलता है। इसका कई तरह से सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप आंवले को रात में भिगोकर और उबाल कर भी खा सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं

 

आंवला खाने से लाभ - हानि और उपयोग की संपूर्ण जानकारी हिंदी
TEJWIKI.IN

 

आंवला खाने से क्या लाभ होता है ? (What is the benefit of eating amla)

 

आंवला एक बेहतरीन औषधि है। इसे आमला और आंवला कहा जाता है। दुनिया में आंवला अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम पाइलेथेन्स एमबलिका व अंग्रेज़ी नाम एमब्लिक मायरोबालान ट्री है।

इसको गूजबेरी, आमलकी भी कहते हैं। आंवले को मनुष्य के लिए प्रकृति का वरदान कहा जाता है। आंवले का पौधा लगभग 20 से 25 फुट लंबा पौधा होता है। यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ़्रीका में भी पाया जाता है। हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत में आंवला के पौधे बहुत मिलते हैं। इसके फूल घंटे की तरह होते हैं। इसके फल सामान्य रूप से छोटे, हरे, चिकने और गुदेदार होते हैं।

इसकी उत्पत्ति और विकास मुख्य रूप से भारत में मानी जाती है। आंवले का पेड़ भारत के प्राय: सभी प्रांतों में पैदा होता है। तुलसी की तरह आंवले का पेड़ भी धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र माना जाता है। पौराणिक कथाओं में आंवले को भगवान विष्णु का आंसू भी कहा जाता है। भारत में आंवले और फूल की भी पूजा होती है। कार्तिक के महीने में आंवले का सेवन बहुत शुभ और गुणकारी माना जाता है। इसके पेड़ की छाया तक में एंटीवायरस गुण हैं और अद्भुत जीवन शक्ति है।

 

 

  • आंवला के सेहत के लिए फायदे
  • स्किन के लिए आंवला के फायदे
  • बालों के लिए आंवला के फायदे
  • आंवला के नुकसान

 

आंवला का सेवन क्यों करना चाहिए

 

इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, ऐन्थो साइनिन, फ्लैवोनोइड्स, पोटेशियम भी होता है। आंवला का तेल भी बनाया जाता है। आंवला खाने से लाभ लोग मुरब्बा और चटनी के रूप में भी इसका सेवन करते है। इससे बाल काले, घने और चमकदार बनते हैं। तो आइये जानें, आंवला का सेवन क्यों करना चाहिए।सेहत के लिए आंवला क्यों है जरूरी|

 

आंवला के सेहत के लिए लाभदायक 

 

1. पथरी की समस्या होने पर अगर 40 दिन लगातार आंवले को सुखाकर खाया जाए या इसके पाउडर का सेवन किया जाए तो इससे काफी फायदा होता है। खासतौर पर मूली के रस के साथ इसका सेवन करना अच्छा होता है।

2. आंवला विटामिन और खनिजों से भरपूर है। इससे मस्तिष्क और स्मरण शक्ति बढ़ाने में फायदा होता है।

3. अगर आप अपने दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहती हैं तो रोज आंवला का सेवन करें।

4. अगर आपको सर्दी, जुकाम, खांसी, दमा, ब्रोंकाइटिस जैसी परेशानी है तो आंवला को शहद और

5. काली मिर्च के साथ खाएं, राहत मिलेगी। थाइरॉइड की समस्या है, तो आपको आंवला ज़रूर खाएं या जूस पिएं, फर्क महसूस होगा।7. आंवला मधुमेह को दूर करने के साथ रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।

8. आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल या एचडीएल को बढ़ा कर हृदय से जुड़ी परेशानियों को कम करता है।

9. अगर आपको गैस, कब्ज़, डायरिया और बवासीर हो तो आंवला खाना चाहिए।

10. पाचन क्रिया को अच्छा करने के लिए भी आंवला खाना अच्छा रहता है। इसके लिए आंवले का चूर्ण या सूखे आंवले की सुपारी खाएं।

11. आंवला में पोटेशियम की मात्रा होती है तो इसकी वजह से शरीर के नसों के लिए यह अच्छा होता है।

12. आंवला में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति दिलाता है।

13. आंवला पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने और महिलाओं को गर्भ धारण करने में सहायता करता है। यह महिलाओं में ओव्लयूशन को बढ़ाता है और पुरुष में स्पर्म में सुधार लाता है।

14. अगर किसी को शराब की बुरी लत है और उसका असर लिवर पर पड़ता है तो उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए भी आंवले का सेवन किसी न किसी रूप में करना चाहिए।

15. अगर किसी महिला को मासिक धर्म में परेशानी होती है तो आंवला का सेवन इसमें लाभदायक होता है।

 

त्वचा  के लिए आंवला लाभकारी

 

आंवला की तासीर ठंडी होती है और इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, आंवला खाने से लाभ जिससे यह स्किन को कई प्रकार के रोगों से बचाता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी मेलेनिन के निर्माण को भी रोकने में मदद करता है, जिससे यह स्किन पर निखार लाता है। आइये जानें इसके गुणों के बारे में।

 

मुंहासों के लिए:

 

कैसे लगाएं- आंवला पाउडर में अगर गुलाब जल और नीम्बू का रस मिला कर फेस पैक तैयार किया जाये तो इससे चेहरा साफ़ हो जाता है।

 

ग्लोइंग स्किन के लिए:

 

कैसे लगाएं- आंवला पाउडर और जैतून के तेल को साथ में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे में प्राकृतिक निखार आता है।

 

रिंकल्स और फाइन लाइंस के लिए:

 

कैसे लगाएं- आंवला के रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर, चेहरे पर 15 -20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धो लें, यह कम से कम हफ्ते में दो बार करना चाहिए।

आंवला के जूस का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां नज़र नहीं आती और स्किन जवां रहती है।

आंवला का रस स्किन को टोन अच्छा होता हे

 

इवन टोन के लिए:

 

आंवले के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं, जो स्किन को टोन करने में मदद करते हैं।

कैसे लगाएं- आंवला, शहद व पपीता का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। आपकी स्किन टोन एकसार हो जाएगी और पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर होगी।

 

डेड सेल्स के लिए:

 

आंवला का रस स्किन को टोन करने में मदद करता है, साथ ही डेड सेल्स को हटाकर स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है।

 

बालों के लिए आंवला फायदेमंद

 

  • आंवला में विटामिन ई पाया जाता है। अगर आंवले का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाये तो बालों की समस्या दूर होती है।
  • आंवले का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।
  • आंवला बालों को घना बनाता है। यह हेयर टॉनिक के रूप में काम करता है।
  • इसमें विटामिन सी होता है, जो बालों को सफेद होने से रोकता है। इसलिए आंवले का पाउडर
  • बालों में जरूर लगाना चाहिए, साथ ही इसका सेवन भी फायदेमंद है।
  • स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों को ड्राई होने से बचाने के लिए
  • आंवले का तेल या इसके पाउडर को बालों में लगाना चाहिए
  • बालों में मेहँदी लगाते समय अगर मेहंदी में आंवला डाला जाए तो इससे बालों को काफी फायदा होता है।
  • आंवले में एक टैनिन नामक तत्व होता है, यह तत्व बालों को सूरज की रोशनी और गर्मी से बालों को बचाने में मदद करता है।
  • कोलेजन बालों की डेड सेल्स को हटाने में और नए सेल्स को बनाने में मदद करता है।
  • आंवले में कैरोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी तरह से बढ़ती है।
  • अगर आप अपने बाल लम्बे करना चाहती हैं तो आंवले का रस बालों की जड़ों में लगाना चाहिए, इससे बालों में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है और बाल लम्बे होते जाते हैं।
  • अगर आपके बाल बहुत अधिक ऑयली हैं तो आंवले का पाउडर लेकर, उसमें थोड़ा नीम्बू का रस मिला लें, फिर बालों में लगा लें। इससे काफी फायदा होता है।
  • अगर बालों में रूसी या डैंड्रफ है तो आपको आंवला, रीठा और शिकाकाई के पाउडर का पेस्ट बनाकर इसे अच्छी तरह से अपने बालों पर लगाना चाहिए, इससे भी काफी फायदे होते हैं।

 

कच्चा आंवला का उपयोग

 

1. आंवला को आप रात को भिगोकर रख दें। रोज रात को एक कप में एक आंवला भिगोने दें और सुबह उठकर खाली पेट में आंवले का पानी पी लें ।

2. इसके अलावा आप आंवले को पानी में उबालकर खाली पेट में भी पी सकते हैं और उबले हुए आंवले को खा सकते हैं।

3. आप चाहे तो आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के मुरब्बा न खाएं।

4. साथ ही आप खाली पेट आंवले को काले नमक के साथ भी खा सकते हैं।

5. खाली पेट में आंवला का चूर्ण, गरम पानी और शहद का सेवन कर सकते हैं।

 

आंवला खाने का बेस्ट तरीका (Best way to eat Amla)

 

आंवला और आंवला जूस के फायदों को सही तरीके से लेने के लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि इसका इस्तेमाल कैसे करें। यहां हम बताने जा रहें हैं कि आंवला कैसे खाएं – आंवला के लाभ लेने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है इसका जूस पीना, प्रतिदिन खाली पेट इसका जूस पियें या पानी के साथ इसे खाएं।यह आपके पाचन तंत्र को तो सही करेगा ही आपकी त्वचा को निखारेगा, बालों को घना और काला बनायेगा और साथ ही आपकी आँखों की रौशनी को भी बढ़ायेगा।

आँवला और आँवला जूस थोड़ा अरुचिकर हो सकता है पर यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी भी होता है।आप आँवला जूस के साथ थोड़ा निम्बू का रस और शहद भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद थोड़ा सही हो जायेगा। यदि आप आंवला जूस को जामुन और करेले के जूस के साथ पिएंगे तो यह डायबिटीज को मैनेज करने में भी फायदा करता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल और बालों से सम्बंधित समस्याएं हैं, उन्हें आँवला जूस और एलोवेरा का जूस एक साथ मिलाकर पीना चाहिए। इन दोनों को एक साथ पीने से आप अदभुत परिणाम पा सकते हैं।

 

 

यदि आप अच्छी आँखों की रोशनी पाना चाहते हैं तो इसे सोने से पहले पीना बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा यह जंक फूड्स के बुरे प्रभावों से भी आपको डेटोक्सीफाई करता है।

 

आंवला से हानि क्या है? (What is the harm from Amla)

 

आंवला एक बेहतरीन फल है, लेकिन इसके अधिक प्रयोग से क्या-क्या परेशानी आ सकती है, इसके बारे में आपको बताते हैं।

  • अत्यधिक आंवला खाने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता हैं।
  • खासतौर से अगर इसका सेवन आंवले और अदरक के साथ किया जाये तो, इससे आपका लिवर प्रभावित हो सकता है।
  • अधिक आंवला खाने से एसिडिटी व कब्ज़ की समस्या हो सकती है।
  • अत्यधिक आंवला खाने से यूरिन में जलन होने लगती है।
  • यदि आपको किडनी की समस्या है, तो आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आंवले के अधिक सेवन से हाइपर टेंशन की समस्या हो सकती है।

 

FAQs- आवला के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

आंवला पाउडर के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

 

1. आंवला पाउडर के फायदे क्या हैं?

 

आंवला के फायदे कई सारे जैसे कि यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखते हैं। इसके साथ आंवला का उपयोग सेहतमंद त्वचा के लिए भी किया जाता है।

 

2. क्या आंवला का सेवन रोजाना किया जा सकता है?

 

आंवला का सेवन किसी भी रूप में रोजाना करना लाभदायक साबित हो सकता है। रोजाना एक चम्मच आंवला का सेवन शहद के साथ करने से खून साफ रहने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा आंवला का सेवन गुड़ के साथ भी किया जा सकता है।

 

3. एक दिन में कितनी मात्रा में आंवला पाउडर का सेवन करना चाहिए?

 

एक दिन दो बार में ¼ – ½ चम्मच आंवला का सेवन किया जा सकता है।

 

4. आंवला पाउडर खाने का बेस्ट समय क्या है?

 

आंवला पाउडर का सेवन सुबह के समय किया जा सकता है। इसे खाने से शरीर अंदर से साफ होता है। विटामिन सी और कैल्शियम आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।

 

5. क्या आंवला पाउडर पीने के लिए सेहतमंद है?

 

आंवला का सेवन कई रूप में किया जा सकता है जैसे कि कच्चा आंवला, आंवला का अचार, सूखा पाउडर, आंवला का मुरब्बा आदि। या फिर आंवला पाउडर का सेवन गुड़ या शहद के साथ भी किया जा सकता है।

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों आंवला खाने से लाभ – हानि और उपयोग की संपूर्ण जानकारी हिंदी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment