सेब खाने से क्या लाभ होता है? जाने सेब को कैसे खाना चाहिए

दोस्तों सेब खाने से क्या लाभ होता है? :- सेब एक रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को भी सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।

अंग्रेजी में कहा गया है, “एन एपल ए डे”, कीप्स द डॉक्टर अवे” अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से ह्वदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ साथ दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है।

 

सेब खाने से क्या लाभ होता है? जाने सेब को कैसे खाना चाहिए
TEJWIKI.IN

 

 

पेट से जुड़ी कैसी भी समस्या हो सेब के सेवन से बहुत राहत मिलती है। लेकिन सुबह सुबह खाली पेट सेब खाना सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है।

 

1. दिल को रखता है हेल्दी

 

अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है। ये तत्व हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करते हैं। इसलिए जिसे हृदय रोग हो या ना हो, दोनों ही को सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।

 

 

2. वजन को रखता है नियंत्रित

 

सुबह खाली पेट सेब खाना हर तरह से फायदा पहुंचता है। अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक तो इसे खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। यही वजह है कि आप बार बार ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस तरह सेब खाने के फायदे बहुत हैं।

 

3. इम्युनिटी बढ़ाता है

 

सेब एक है मगर इसके गुण अनेक हैं। तमाम तरह कि बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज जिस तरह की बीमारियां जैसे कोरोना फैल रहा है, उसमें इम्युनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है। इसलिए सेब का सेवन अवश्य कीजिये।

 

4. खून की कमी दूर करता है

 

जब हमारी बॉडी में आयरन की कमी होने लगती है तब शरीर में कमजोरी महसूस होती है। ये इस बात का संकेत है कि हमारी बॉडी में खून की कमी हो गई है। अगर आप नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो इससे खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून को साफ करने के साथ साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का उत्पादन भी करता है।

 

5. उत्तम डीटॉक्सीफिकेशन प्रॉपर्टीज

 

अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा हुआ नमक खत्म हो जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक सेब का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है।

 

6. नजर होती है तेज

 

आज की ज़िन्दगी में अस्त-व्यस्त रहन-सहन और समय-असमय कुछ भी खाना-पीना आपको हर प्रकार से कमज़ोर कर रहा है। शरीर की हर चीज़ के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। बस इसी तरह जैसे ” सावधानी हटी और दुर्घटना घटी”। अब इसी को देखिये, आज बड़ों से लेकर बच्चे तक नज़र का चश्मा लगा रहे हैं। पता है आपको,आंखों की इस कमज़ोरी को सेब दूर कर सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो बच्चों के साथ साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।

 

7. अस्थमा रोग में फायदेमंद

 

सेब खाने के फायदे तो कमाल के हैं। सेब अस्थमा के रोग में भी फायदा पहुंचाता है। दमा से छुटकारा दिलाने में सेब या फिर सेब का जूस आपकी बहुत मदद कर सकता है। सेब में मौजूद होता है फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताक़त देने का काम करता है। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है।

 

8. कब्ज़ दूर करता है

 

सेब कई मर्ज़ का इलाज है। अगर आपको सुबह पेट ना साफ होने की शिकायत है तो सुबह एक सेब आपको ज़रूर खाना चाहिए। ये आपकी कब्ज़ की समस्या का समाधान कर सकता है। कब्ज, गैस और डाइजेशन की समस्या में खाली पेट सेब का सेवन करना लाभदायक होता है। सेब में फाइबर होता है जो धीरे-धीरे कब्ज की समस्या को कम करता है। आप अगर चाहें तो सेब की जगह इसके मुरब्बे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

 

9. पथरी से देता है राहत

 

सेब एक खास फल है और इसमें कई तरह की बीमारियों का इलाज भी छुपा हुआ है। अगर किसी को पथरी की शिकायत है तो सेब उसका भी इलाज है। पथरी के रोगियों के लिए सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सेब का सिरका भी उनकी सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है। सेब खाने से पथरी के दर्द में भी आराम मिलता है। सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे बहुत हैं और आपको भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए I

 

10. दाँत करता है मजबूत

 

सेब खाने के फायदे कई हैं। सेब आपके शरीर से बीमारियों को तो दूर रखता ही है साथ ही ये बैक्टीरिया और वायरस को भी समाप्त करने में सक्षम है। सेब खाने से दांत की बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं। सेब खाने से क्या लाभ जिसको भी पायरिया की बीमारी हो उसे सेब जरूर खाना चाहिए क्योंकि सेब का छिलका दाँतों की कैविटी को दूर करता है।

 

11. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

 

सेब डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत बेहतर है। अगर आप सेब को छिलके समेत खाएं तो डायबिटीज में ये बहुत लाभ पहुंचाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। देखा, सेब खाने के फायदे कितने सारे हैं।

 

12. हड्डियों को मजबूत करता है

 

सेब में भरपूर कैल्शियम होता है। इसको रोज़ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खाली पेट सेब खाने का फायदा ये है कि इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपके शरीर को कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मिलती रहेगी।

 

13. थकान और स्किन के लिए उपयोगी

 

स्किन यानी आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव होती है। इसको साफ़ रखना आपकी ज़िम्मेदारी है। आज पल्यूशन और गंदे वातावरण ने आपसे आपकी त्वचा का आकर्षण छीन लिया है। ऐसे में सेब का उपयोग आपकी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सेब विटामिन सी से भरपूर होते हैं। सेब की विटामिन सी कंटेन्ट का लगभग आधा हिस्सा सिर्फ उसके छिलके में होता है। इसलिए सेब को छिलके के साथ खाना अच्छा होता है। सेब में एक एंटी-एजिंग का प्रभाव भी होता है जो सर्दी की रोकथाम और थकान पर काबू पाने में बहुत असरदार है। सच तो ये है कि सेब औषधि से भरपूर फल है और सेब के फायदे अनगिनत हैं।

 

त्वचा के लिए सेब फायदेमंद (apple benefits for skin)

 

सेहत के लिए सेब के फायदे तो आपने जान लिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब के गुण आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। आगे पढ़िए त्वचा के लिए सेब की जानकारी :

 

1. रंग साफ करे

 

धूप और प्रदूषण की वजह से टैनिंग (त्वचा का रंग काला पड़ना) और निखार कम होना आम बात है। सूरज की हानिकारक किरणें टैनिंग का कारण बनती हैं और प्रदूषण त्वचा पर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाता है। इससे बचने के लिए आपको सेब खाने के फायदे हो सकते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव कर टैनिंग के प्रभाव को कम कर चेहरे का रंग साफ करने में मदद कर सकता है।

सामग्री:
  • एक बड़े या मध्यम आकार का सेब
कैसे उपयोग करें:
  • सेब में मौजूद विटामिन-सी का लाभ उठाने के लिए आप हर रोज एक बड़े या मध्यम आकार के सेब का सेवन कर सकते हैं।

 

2. एंटी-एजिंग गुण

 

त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण सिर्फ उम्र की वजह से ही नहीं, बल्कि और भी कारणों की वजह से दिख सकते हैं। इन कारणों में यूवी किरणों के हानिकारक प्रभाव, प्रदूषण, धूम्रपान, पोषक तत्वों की कमी और नींद की कमी भी शामिल है। यहां सेब की जानकारी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। सेब में कई ऐसे विटामिन पाए जाते हैं, जो एंटी-एजिंग गुणों की तरह काम करते हैं, जैसे विटामिन ए, सी और ई । ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां और महीन रेखाएं (फाइन लाइन्स) को रोकते हैं ।

 

सामग्री:
  • एक मध्यम आकार के सेब
कैसे उपयोग करें:
  • एक मध्यम आकर के सेब को काट कर थोड़े से पानी के साथ ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
  • फिर इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

 

3. यूवी किरणों से बचाए

सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी विकिरण (यूवी रेडिएशन) आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। साथ ही, इसकी वजह से त्वचा का रंग काला पड़ता है, स्किन कैंसर का खतरा बढ़ता है और इसकी वजह से होने वाला ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है (26)। ऐसे में सेब के फायदे और गुण आपकी मदद कर सकते हैं। जैसा कि सेब की जानकारी में हम बता चुके हैं कि यह विटामिन-सी और विटामिन-ई का अच्छा स्रोत होता है (5)। ये दोनों विटामिन प्रभावशाली एंटी-ऑक्सीडेंट माने जाते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करके आपको यूवी किरणों के दुष्प्रभावों से बचाने में बहुत लाभदायक साबित हो सकते हैं (27)।

 

सामग्री:
  • एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन
  • एक छोटा सेब का पेस्ट
कैसे उपयोग करें:
  • दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा कर ठंडे पानी से धो लें।

 

4. मुंहासों और चेहरे के दाग हटाने के लिए

 

सेब में मौजूद विटामिन-सी मुंहासों और चेहरे के दाग से निजात पाने में मददगार साबित हो सकता है। सेब खाने से क्या इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों और मुंहासों की सूजन को कम करतें हैं। इसके अलावा, विटामिन-सी घाव भरने में भी लाभकारी माना गया है।

सामग्री:
  • एक चौथाई सेब का पेस्ट
  • दो चम्मच मलाई
कैसे उपयोग करें:
  • दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

5. स्किन कैंसर के लिए

 

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। सेब खाने से क्या लाभ कई बार ये नुकसान इतना हो जाता है कि इससे त्वचा का कैंसर तक हो सकता है। ऐसा यूवी किरणों की वजह से होने वाले ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस की वजह से हो सकता है। सेब के फायदे और गुण आपको स्किन कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं। यहां भी इसमें मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-ई, जो एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से त्वचा को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के दुष्प्रभाव से बचाते हैं और स्किन कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं ।

सामग्री:
  • एक बड़े या मध्यम आकार का सेब
कैसे उपयोग करें:
  • सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट का लाभ उठाने के लिए आप हर रोज एक बड़ा या मध्यम आकार के सेब का सेवन कर सकते हैं।

लेख के अगले भाग में जानिये बालों के लिए सेब फल के फायदे।

 

 

सेब को कैसे खाना चाहिए (How to eat apple)

 

लेख के इस भाग में आप जानेंगे कि सेब को कैसे खाना चाहिए, कितना खाना चाहिए और कब खाना चाहिए।

 

कैसे खाना चाहिए:

 

  1. आप सेब को सीधे या उसे काटकर भी खा सकते हैं। स्वाद के लिए आप उस पर थोड़ा-सा काला नमक भी लगा सकते हैं।
  2. सेब को अन्य फलों के साथ फ्रूट सलाद के रूप में खा सकते हैं। चाहें तो स्वाद के लिए उस पर थोड़ा-सा चाट मसाला मिला सकते हैं।
  3. आप सेब का जूस निकालकर पी सकते हैं।
  4. सेब की आप स्मूदी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें आप दूध और शहद भी मिला सकते हैं।
  5. सेब का उपयोग आप एप्पल पाई, केक, फ्रूट कस्टर्ड, डोनट और एप्पल फ्रेंच टोस्ट बनाने में भी कर सकते हैं।

 

कितना खाना चाहिए:

 

सेब में प्रति 100 ग्राम 52 कैलोरी होती है, तो एक दिन में आप एक बड़ा या मध्यम आकार का सेब खा सकते हैं।

 

कब खाना चाहिए:

 

सेब खाने के फायदे उठाने के लिए इसका सेवन नाश्ते में करने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो इसे शाम को स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं।

किसी भी सामग्री के फायदों के साथ उसके नुकसान जानना भी जरूरी है। तो सेब के फायदे और गुण जानने के बाद आपको सेब के नुकसान बताते हैं।

 

सेब के हानि (Disadvantages of apples)

 

सेब का सेवन वैसे तो सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से आपको सेब के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कई लोगों को कुछ फलों के पराग से भी एलर्जी हो सकती है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में पोलेन एलर्जी कहा जाता है। कई लोगों को सेब का अधिक सेवन करने से एलर्जी हो जाती है, जिसके लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:

 

  • होठों में सूजन
  • जीभ में सूजन
  • गले में सूजन
  • हे फीवर (एक प्रकार की एलर्जी जिसमें आंखों और नाक से पानी आता है और खुजली होती है)
  • ओरल एलर्जी सिंड्रोम
  • तीव्रग्राहिता (Anaphylaxis) – चेहरे पर सूजन

नीचे पोलन एलर्जी के कुछ और लक्षण बताए गए हैं। ये लक्षण फल को खाने के दो घंटे बाद दिखना शुरू हो जाते हैं, जो कुछ इस प्रकार हो सकते हैं

 

  • सांस लेने में तकलीफ
  • आंखों के आसपास, चेहरे, जीभ और होंठों में सूजन
  • मुंह, गले, चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में खुजली
  • चक्कर आना या बेहोशी
  • नाक से पानी आना या नाक बंद होना
  • पेट में ऐंठन, दस्त, मतली या उल्टी
  • कम रक्तचाप, पेट में ऐंठन, दस्त, मतली या उल्टी

नोट: अगर आप सेब के नुकसान को महसूस करते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यक ट्रीटमेंट लें

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों सेब खाने से क्या लाभ होता है? जाने सेब को कैसे खाना चाहिए जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment