धनिया (coriander) होने वाले लाभ की पूर्ण जानकारी हिंदी में

दोस्तों धनिया (coriander) होने वाले लाभ की पूर्ण जानकारी हिंदी में धनिया (Dhaniya or Dhania) का सेवन करते ही होंगे, क्योंकि धनिया की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और सभी को पसंद आती है। आमतौर पर लोग धनिया के पत्ते की चटनी, या इसके बीज को मसाले के रूप में प्रयोग में लाते हैं, क्योंकि अधिकांश लोगों को यह पता ही नहीं है कि आहार के अलावा भी धनिया के इस्तेमाल के फायदे मिलते हैं। क्या आप जानते हैं कि धनिया को औषधि के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है, और इससे कई रोगों की रोकथाम, या इलाज किया जाता है। आइये जानते हैं धनिया के फायदे:

 

आप शायद ये बातें नहीं जानते होंगे, लेकिन पतंजलि के अनुसार, धनिया का उपयोग कर अनेक बीमारियों का उपचार भी किया जा सकता है। धनिया बहुत ही आसानी से हर जगह मिल जाती है, इसलिए आप जरूर धनिया के फायदे के बारे में जान लीजिए, ताकि इसका भरपूर लाभ ले सकें। आइये जानते हैं, धनिया के फायदे (Dhaniya ke Fayde) विस्तार से-

 

धनिया (coriander) होने वाले लाभ की पूर्ण जानकारी हिंदी में
TEJWIKI.IN

 

धनिया क्या होता है? (What is coriander)

 

हरा धनिया के बारे में कहे तो ये सब्जी का टेस्ट बढ़ाने में उपयोगी होता है, सब्जी कोनसी भी हो उसमे हरा धनिया होना ही चाहिए, वैसे तो हरा धनिया को एक औषधीय पत्ता भी बोल सकते है, लेकिन सूखा धनिया तो एक मसाले के रूप में ही इस्तेमाल किया जाता है, और हरा धनिया का जूस पीने के फायदे तो बहुत है, वही आज हम इस लेख में जानने वाले है।

 

 

हरा धनिया का जूस पीने से लाभ (Benefits of drinking coriander juice)

 

हरा धनिया जो सभी के घर मे होता है, और सबका पसंदीदा हरा धनिया के जूस के पीने के फायदे आज हम नीचे विस्तार से बताने वाले है, कुछ पॉइंट्स आपके फायदे के हो सकते है।

 

1. पाचन में लाभदायक (good for digestion)

 

पाचन तंत्र में सुधार लाने के लिए लाभदायक होता है, ये हरा धनिया के पत्तो का जूस, इसमे पाचक घटक होते है, जो पेट का खराब होना, अपच होना, गैस की समस्या को दूर करता है, और अंदर की हीट को ठंडा करता है, कोई ज्यादा गरम मसाले की सब्जी खाने का बड़ा शौकीन होता है, अगर मसाले वाली सब्जी खाने के बाद वह व्यक्ति इस जूस को पी लेता है, तो उसको अपच की समस्या नही होगी।

 

2. ब्लड प्रेशर में लाभकारी (Beneficial in blood pressure)

 

कही लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, किसीको हाई ब्लड प्रेशर तो किसे लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, लेकिन ब्लड प्रेशर को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, इसके लिए धनिया के हरे पत्ते का जूस लाभकारी हो सकता है, इसमे मौजूद पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, आयरन आदि के तत्व होते है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काम आते है, इसमे सोडियम की मात्रा बिल्कुल भी नही होती, इसीलिए ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।

 

3. बॉडी को डिटॉक्स करे (Detox the body)

 

क्या आपको पता है कि, बॉडी को डिटॉक्स करना कितना जरूरी होता है? अगर नही तो थोड़ा समझ ले कि, बॉडी के अंदर जो विषैले पदार्थ होते है, जो हमे बीमार कर सकते है, उन्हें हमे अंदर से साफ करना होता है, तो ये कैसे करे? हरा धनिया का जूस इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इसे सवेरे खाली पेट पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है, और शरीर की अंदर की गंदगी साफ होती है।

 

4. हड्डियों को बनाये मजबूत (Make bones strong)

 

आपने सोचा भी नही होगा कि, हरा धनिया का रस हड्डियों को मजबूत रखने में उपयोगी हो सकता है, लेकिन ये सच है, क्योंकि हमे हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए विटामिन-डी के साथ साथ कैल्शियम की भरपूर मात्रा में आवश्यकता होती है, और हरा धनिया के पत्तो में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, इसीलिए ये आपके हड्डियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

 

5. हृदय (heart) के लिए लाभकारी (Beneficial for the heart)

 

दिल की समस्या से कही लोग परेशान रहते है, इसका कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना होता है, खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से खून का संचार अच्छे से नही हो पाता और हमारे हृदय को खून नही मिल पाने से दिल की समस्या जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स जैसी समस्या होती है, इसमे हरा धनिया का जूस अगर रोज सवेरे आप लेते हो तो ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

 

6. त्वचा के लिए लाभकारी (Beneficial for skin)

 

त्वचा की कोनसी भी समस्या अगर आपको है, तो आप हरा धनिया का जूस का सेवन रोज कर सकते है, क्योंकि इसमें एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते है, जो त्वचा की हर समस्या से छुटकारा दिला सकते है, हरा धनिया का पत्ता एक पाचक घटक होने से पेट भी साफ रहता है, और त्वचा पर मुँहासे आने की समस्या भी दूर होती है।

 

7. अच्छी नींद के लिए लाभदायक (Good sleep benefits)

 

कई लोगों को अच्छी नींद न आने की समस्या होती है, रात को एक अच्छी नींद की जरूरत होती, अगर अच्छी नींद नही होती है, तो इसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है, और फिर सिर दर्द, चक्कर आना आदि जैसी समस्या उत्पन्न होती है, हरे धनिया के जूस में सेडेटिव के तत्व पाए जाते है जो एक दवा की तरह काम करते है, इसे सोने से पहले पीने से अच्छी नींद का अनुभव ही सकता है।

 

 

8. ब्लड शुगर कम करने में मददगार (Helpful in reducing blood sugar)

 

हाई ब्लड शुगर की समस्या से ग्रसित लोगोने हरे धनिया का जूस या पानी का सेवन करना चाहिए, इससे आपका हाई ब्लड शुगर कम होने में मदद मिल सकती है, लेकिन जिसका ब्लड शुगर कम हो ऐसे लोग इस जूस को ना पिये।

हरी धनिया के पत्ते से होने वाले लाभ (Benefits of green coriander leaves)

 

1. हरी धनिया स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

2. पाचन तंत्र के लिए भी हरी धनिया फायदेमंद होता है। यह लीवर की सक्रियता को बढ़ाने में मदद करता है।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी धनिया का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।

4. हरी धनिया फाइटोन्यूट्रिएंट्स रेडिकल डैमेज में सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। इसलिए हरा धनिया का सेवन जरूर करना चाहिए।

5. इसमें मौजूद विटामिन के अल्जाइमर की बीमारी में फायदेमंद होता है। इसके अलावा धनिया के सेवन से पेट भी स्वस्थ रहता है।

6. धनिया पत्ती में anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं जो अर्थराइटिस की बीमारी फायदेमंद होते हैं।

 

FAQ- धनिया के बारे में पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

Q.1  धनिया के पत्ते के जूस में कोनसे विटामिन होते है?

Ans: धनिया के पत्ते के जूस में विटमिन-ए, बी, सी, ई, के जैसे विटामिन्स पाए जाते है।

Q.2 हरा धनिया का उपयोग कैसे करे?

Ans: हरा धनिया के पत्ते को अच्छेसे धोकर उसका रोज जूस बनाकर पी सकते है।

Q.3  थायरॉइड में धनिया का पानी कैसे पिये?

Ans: थायरॉइड में गुनगुने पानी मे धनिया का पावडर डाले सिर्फ एक चम्मच फिर उसे घोल ले और पिये।

Q.4  हरा धनिया का रस/जूस कब पीना चाहिए?

Ans: हरा धनिया का रस/जूस सवेरे सवेरे खाली पेट पीना चाहिए, फायदा मिलेगा।

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों धनिया (coriander) होने वाले लाभ की पूर्ण जानकारी हिंदी में   जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment