Franchise क्या होती है? Franchise कैसे लें? Best Tips (2024)

दोस्तों नमस्कार, यदि आप खुद का बिज़नस शुरू करना चाहते हैं तो Franchise क्या होती है आज हम आपको Franchise business के बारे में बताएंगे। फ्रैंचाइज़ी क्या है, इसके प्रकार, फ्रैंचाइज़ी कैसे लें और कैसे खोले, इसके फायदे, इसके नियम और शर्तें आदि। अगर आपको जॉब करना पसंद नहीं है और आप अपना व्यापार करना चाहते हैं तो फ्रैंचाइज़ी आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। आईये जानते हैं, फ्रैंचाइज़ी क्या है?

दरअसल, किसी कंपनी के ब्रांड का नाम इस्तेमाल करके अपने शहर में उसकी शाखा शुरु करना फ्रैंचाइज़ी कहलाता है। फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से आप किसी दूसरी कंपनी के ब्रांड का नाम उपयोग करके अपने राज्य में या जिस स्थान पर आप अपना बिज़नस शुरू करना चाहते हैं उस कंपनी की ब्रांच खोल सकते हैं और कम समय में किसी दूसरी कंपनी के नाम के साथ अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

यदि आप किसी कंपनी के ब्रांड के नाम का इस्तेमाल करके काम करते हैं तो इसके लिए आपको उस कंपनी से contract करना होगा और fee भी देनी होगी।

अगर कोई कंपनी आपके द्वारा फ्रैंचाइज़ी खोलने और आपको अपने ब्रांड के नाम से फ्रैंचाइज़ी देने के लिए तैयार हो जाती है तो आप उसके ब्रांड नाम, बिज़नस करने का तरीका, उसके द्वारा तय किए गए मूल्य और तकनीकी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। Franchise क्या होती है? Franchise कैसे लें? Best Tips (2021)

TEJWIKI.IN 

Franchise क्या होती है? 

” फ्रैंचाइज़ी एक प्रकार का लाइसेंस है जो फ़्रैंचाइज़र के स्वामित्व वाले व्यावसायिक ज्ञान, प्रक्रियाओं और ट्रेडमार्क तक फ़्रैंचाइजी पहुंच प्रदान करता है, इस प्रकार फ़्रैंचाइजी को फ़्रैंचाइज़र के व्यावसायिक नाम के तहत उत्पाद या सेवा बेचने की इजाजत देता है। फ्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के बदले में, फ़्रैंचाइजी आमतौर पर फ़्रैंचाइज़र को प्रारंभिक स्टार्ट-अप शुल्क और वार्षिक लाइसेंस शुल्क का भुगतान करता है।”

सीधे और सरल शब्दों में अगर समझे की फ्रैंचाइज़ी क्या होती है तो, ये समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्यादा पैसे कमाने हैं लेकिन आप बिजनेस में नए हैं और आपको बिजनेस को अच्छा चलाने की, प्रोडक्ट बनाने की, मार्केटिंग की ज्यादा समझ नहीं है।

ऐसे समय में फ्रेंचाइजी काम आती है। मतलब की आप किसी फेमस प्रतिष्ठित कंपनी के उत्पाद अपनी दुकान में बेचते हैं और पैसा कमाते हैं। Franchise क्या होती है इस प्रकार के बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होती है क्योंकि आपको अपने प्रोडक्ट को बनाने की, प्रचार प्रसार करने की जरूरत नहीं क्योंकि वह पहले से ही बहुत ही फेमस है एवम् एक अच्छी कंपनी का ब्रांड है। लेकिन किसी फेमस कंपनी से फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी से अनुमति लेनी होती है और उसके द्वारा निर्धारित शुल्क भी देना पड़ता है। इस प्रकार के बिजनेस में कम रिस्क के साथ अच्छा मुनाफा होता है।

Franchise कैसे लें? 

1- किस भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको अपना बजट तय करना होगा, की आपको कितने रुपये तक की फ्रेंचाइजी लेनी है, आपके पास कितना पैसा है, आप कितना पैसा फ्रेंचाइजी लेने के लिए लगा सकते हैं। क्यू की अगर आप जब कोई अच्छी फ्रेंचाइजी लेते हैं तो इसके लिए आपको अच्छा खासा पैसा देना होगा। एक अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको लाखों या करोड़ों रुपयों की जरुरत पड़ सकती है, और ये निर्भर करना है की वो कंपनी कितनी बड़ी है।

2- ऐसी फ्रेंचाइजी लें जिसमे आपको अनुभव हो। जब भी आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें की आपको उस काम के बारे में कितना पता है, और क्या आप वो काम और सीख सकते हैं, इसके बाद ही किसी फ्रेंचाइजी के चयन करें।

3- किसिस भी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले आप उस कंपनी के बारे में भी अच्छे से जान लें। की कंपनी कितनी पुरानी हैं, कंपनी को कितना मुनाफा होता है, कंपनी के कौन-कौन से प्रोडक्ट्स या सर्विसेज हैं, आपको उस कंपनी के किस प्रोडक्ट की फ्रैंचाइज़ी लेनी चाइए।

4- कंपनी का फ्रेंचाइजी देने के लिए एक शुल्क निर्धारित होता है, जो कि हर कम्पनी के अनुसार अलग-अलग होता है। अगर आप चाहे तो इस शुल्क को कम भी करवा सकते हैं, लेकिन ये आपकी व्यापार करने की समझ पर निर्भर करेगा। आपको अपने उत्पाद को बेचने की मंजूरी देने के बदले, कुछ कंपनी आपसे उस उत्पाद को बेचने में हुए लाभ की कुछ प्रतिशत राशि भी लेती हैं। ये शुल्क की तरह होता है और राशि का प्रतिशत आपके कंपनी के साथ हुए समझौते पर निर्भर करता है।

5- इसके लिए मुख्य रूप से आपको एफडीडी (फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्यूमेंट) बनाना पड़ता है. इस दस्तावेज में आपकी फ्रेंचाइजी से सम्बंधित सभी जानकारी दी जाती है, जैसे कैसे चलाना है, किस जगह खोलना है, और आपका बिज़नेस प्रपोज़ल किस पर आधारित है इत्यादि। इसके बाद दूसरा महत्वपूर्ण दस्तावेज फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट (समझौता पत्र) है, इस पत्र पर कंपनी और आपके हस्ताक्षर होना जरुरी होते हैं। Franchise क्या होती है इसका मुख्य उद्देश्य फ्रेंचाइजर की शर्तों को मानने एवं व्यापार सम्बंधित समझौते को लिखित रूप से प्रमाण बनाने के लिए किया जाता है।

6- कोई भी फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको अपने बजट के अनुसार इंडस्ट्रीज या कंपनियों को चुनना होगा। उसके बाद उस कंपनी की मार्केट में क्या वैल्यू है उसका पता लगाना होगा। आपको यह भी देखना होगा कि आप उस कंपनी को कितना आगे बढ़ा सकते हैं क्योंकि आप उस कंपनी के साथ अपना भविष्य प्लान बना रहे होते हैं। आइए देखते हैं कंपनी चलने के बाद आपको क्या करना होता है।

franchise बिज़नस शुरू करते समय ध्यान में रखने योग्य बातें 

आप जिस कंपनी के साथ franchise business स्टार्ट करना चाहते हैं, पहले उस कंपनी के बारे में ठीक से पता कर लें कि, वो कंपनी कितनी लोकप्रिय है, बाजार में उस company के प्रोडक्ट की मांग कितनी है, उस कंपनी के काम करने का तरीका क्या है, वह कंपनी फ्रैंचाइज़ी देने के लिए कितना चार्ज लेती है या उसके साथ बिज़नस करने के नियम और शर्तें क्या क्या है।

यह भी तय कर लें की आप उसके साथ बिज़नस करने के लिए योग्य है या नहीं। यदि आप फ्रैंचाइज़ी का व्यापार करना चाहते हैं तो आपको यह बातें अवश्य ध्यान में रखनी चाहिए। हालांकि, यह भी जान लें कि, इस बिज़नस में आपको फ्रैंचाइज़ी देने वाली कंपनी के अंडर काम करना होगा।

हमारे देश भारत में ऐसी कई सारी कंपनियां हैं जो फ्रैंचाइज़ी देती है, जैसे, food and beverage बनाने वाली कम्पनी, education field company, beauty care related कंपनियां आदि के अलावा और भी कई सारी ऐसी कंपनी है जो franchise business की सुविधा देती है।

Franchise business शुरू कैसे करें- 

फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपना बजट बनाना होगा ताकि आपको इस बात को सुनिश्चित कर सके कि आपको किस कंपनी की फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करनी है ताकि आपको अपना बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी I इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात कि आपको मार्केट में इस बात का भी सर्वे करना होगा कि कौन सी कंपनी की फ्रेंचाइजी बिजनेस आज की तारीख में काफी डिमांड है I

जहां से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं क्योंकि यहां पर आप जो भी पैसे लगाएंगे अगर आप उसके पहले सही जानकारी और सर्वे नहीं करते हैं तो Franchise क्या होती है आपको नुकसान होने के लिए बहुत ज्यादा संभावना होती है I इसलिए फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने से पहले आपको इस प्रकार की चीजों का विशेष ध्यान देना ही होगा तभी आप एक सफल पंचायती बिजनेस शुरू कर पाएंगे I

Franchise business शुरू करने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट देने होंगे-

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ
  • बैंक डिटेल की जानकारी
  • फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्यूमेंट
  • समझौता पत्र( कंपनी और आपके बीच)

Franchise लेने के लाभ 

  • अगर आप किसी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो आपको उससे बहौत फायदा हो सकता है। किसी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने पर आपको न सिर्फ उनके काम करने का तरीका पता चलता है, बल्कि और भी बहौत सारी बाते पता चलती हैं।
  • किसी अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको ज्यादा मार्केटिंग या प्रचार करने की भी जरुरत नहीं है, ये काम आप जिस कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रहे हैं उनका होता है। वो ही मार्केटिंग या प्रचार करते हैं।
  • अगर आप किसी अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपके पास बहौत सारे ग्राहक आ सकते हैं, क्यू की एक अच्छी कंपनी या ब्रांड पहले से ही फेमस होता है, और लोग इनके तरफ खींचे चले आते हैं, और आपके ग्राहक बढ़ते जाते हैं।
  • आपको प्रोडक्ट के मूल्य के साथ समझौता करने की जरुरत नहीं पड़ती है। जब इनका मूल्य ज्यादा होता है, या कम होता है उससे आपको हमेसाह फायदा ही होता है।
  • फ्रेंचाइजी को कंपनी द्वारा व्यापार करने की तकनीक समझ आ जाती है और बहुत ही कम समय में वह अपने व्यापार को बुलंदियों तक ले जा सकता है।
  • इसमें प्रोडक्ट बनाने एवं उसकी मार्केटिंग करने की भी झंझट नहीं। फ्रेंचाइजी को केवल कंपनी का उत्पाद बेचना है और कुछ प्रतिशत कंपनी को देना है। और इसमें फ्रेंचाइजी भी अच्छा मुनाफा होता है वह भी बहुत कम रिस्क के साथ।

Franchise लेने के हानि  

  • किसी भी फ्रैंचाइज़ी को लेने के लिए आपको बहौत सारे पैसों की जरुआत होती हैं, और अगर आपके पास पैसे न हो तो इसके लिए आपको लोन लेना पड़ता है।
  • कोई-कोई कंपनी फ्रैंचाइज़ी देने के बदले में सेल परसेंटेज मांगती है, मतलब जितनी सेल होगीं उसके परसेंटेज में आपको उनको पैसा देना होगा, और उसमे आपको आपका भी मुनाफा निकालना होगा।
  • फ्रैंचाइज़ी में किसी बदलाब के लिए बार-बार आपको franchise कि company से बात करना पड़ता है क्योंकि नियम व् शर्तों के अनुसार आप उसमे खुद के कोई बदलाब नहीं कर सकते।
    फ्रैंचाइज़ी अच्छी चले या बुरी आपके व्यापार में होने वाली सेल से कुछ हिस्सा franchise company को जाता ही है।
  • गलत कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने में आपको घाटा हो सकता है। आपको बिज़नेस में नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसी भी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेने के पहले उसके बारे पूरी जानकारी लेलें। 

franchise के प्रकार (Types of Franchise in Hindi) 

उत्पाद वितरण फ्रेंचाइजी (Product distribution franchising)

इस प्रकार की फ्रेंचाइजी में कंपनी आपको अपने उत्पाद बेचने की अनुमति तो दे देती है लेकिन कंपनी आपको व्यापार चलाने में कोई मदद नहीं करती। साथ ही आप अपने तरीके से व्यापार कर सकते हैं इसमें कंपनी द्वारा कोई दिशा निर्देश या पाबंदी नहीं होती।

उत्पाद निर्माण फ्रेंचाइजी (Product manufacturing franchise)

यह इस प्रकार की फ्रेंचाइजी होती है जिसमें कि कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी को उत्पाद बनाने एवं बेचने की अनुमति दे देती है। साथ ही वह अपनी फ्रेंचाइजी को कंपनी का नाम, ब्रांड, साइन, लोगो भी इस्तेमाल करने की अनुमति देती है।

व्यापार प्रारूप फ्रेंचाइजी (Business format franchising)

इस प्रकार की फ्रेंचाइजी में आपको कंपनी का ब्रांड, कंपनी का नाम, कंपनी के व्यापार करने का तरीका इस्तेमाल करना होता है। इसी के साथ आपको कंपनी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को भी मानना पड़ता है। सीधी आसान भाषा में यह है कि कंपनी का जो बिजनेस फॉर्मेट है आपको उसी फॉर्मेट पर चलकर व्यापार करना होता है। इस प्रकार की फ्रेंचाइजी बहुत ही सामान्य फ्रेंचाइजी है जो कि ज्यादातर बिजनेस में इस्तेमाल की जाती है।

फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस के लिए आइडियाज (Franchise Business Ideas in Hindi) 

आप निचे बताये जा रहे फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस के आईडिया के बारे में जान सकते हैं, की कौन से फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस को आप कर सकते हैं।

रीटेल।

किसी व्यस्त वाणिज्यिक जगह पर दुकान या किसी मॉल में जगह ज्यादा लोगों को लुभाने में मददगार साबित होता है. इसके लिए भी हालांकि पार्किंग सुविधा का होना जरूरी है।

बच्चों के मनोरंजन की जगह।

बच्चों को व्यस्त रखकर भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इसके लिए आपके पास ऐसी जगह होनी चाहिए जहां आसानी से पहुंचा जा सके। बच्चों के हिसाब से इस जगह का सुरक्षित होना भी बहुत जरूरी है।

फूड एवं बेवरेजेज।

रेस्तरां और कॉफी शॉप के लिए आसानी से पहुंच जरूरी है। इसके अलावा ठीक से दिखने की जगह पर होना ग्राहकों की संख्या में इजाफा करने के लिहाज से भी बेहतर है। इसके लिए भी पार्किंग की जगह का होना जरूरी है।

सर्विस सेंटर या गराज।

सर्विस सेंटर और गराज के लिए भी आसानी से पहुंच और सामने व्यस्त सड़क का होना जरूरी है। कार के शो रूम के लिए विजिबिलिटी बहुत जरूरी है। स्पेयर पार्ट्स की दुकान के लिए आसपास क्लस्टर मार्केट जरूरी है।

शिक्षा।

बच्चों की पढ़ाई और साथ ही उनके खेलने-कूदने की पर्याप्त व्यवस्था के लिए इसमें भी जगह काफी होनी चाहिए। सुरक्षा और पहुंचने में आसानी इसके लिए भी जरूरी चीजें हैं।

गारमेंट्स।

देश में कपड़ों का कारोबार फ्रेंचाइजी की कुल मार्केट का सात फीसदी हिस्सेदारी रखता है। शॉप के लिए जगह किसी मुख्य सड़क पर हो या किसी मॉल/शॉपिंग एरिया में।

हेल्थ एवं वेलनेस।

किसी रिहाइशी इलाके में या उसके आसपास जिम और सैलून से काफी फायदा कमाया जा सकता है। फार्मेसी और लैब का मुख्य सड़क पर होना जरूरी है, तभी ज्यादा ग्राहक लाये जा सकते हैं।

Franchise लेने के लिए नियम एवं शर्तें 

1. कंपनी से फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है। और साथ ही कंपनी आप की फ्रेंचाइजी खोलने की जगह का भी मुआयना करती है कि वह स्थान उचित है कि नहीं।
2. आपको कंपनी को एक बिजनेस प्रपोजल भी देना होता है जिसमें आप यह बताते हैं कि फ्रेंचाइजी का स्थान क्या होगा तथा उससे संबंधित सभी दस्तावेज आप कंपनी को देते हैं जिससे कि कंपनी के पास भी यह दस्तावेज रहे।
3. इसके बाद आपको फ्रेंचाइजी बॉन्ड भी साइन करना होता है। फ्रेंचाइजी बॉन्ड को साइन करने से पहले आप सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ ले और उन्हें अनिवार्य रूप से मानना होता है। आपको कंपनी को यह भी विश्वास दिलाना है कि आप भविष्य में कंपनी के दिशा निर्देशों को मानेंगे एवं कंपनी की इस फ्रेंचाइजी को अच्छी तरह से चलाएंगे।
4. फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी को फ्रेंचाइजी शुल्क तो देना ही होता है इसके साथ ही आपको प्रत्येक उत्पाद बेचने पर जो मुनाफा होता है उसका कुछ प्रतिशत कंपनी को देना होता है।

Franchise एग्रीमेंट क्या होता है – 

फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट का मतलब होता है कि franchise देने वाली कंपनी और आपके बीच एक एग्रीमेंट साइन होगा जिसके मुताबिक आपको कंपनी के सभी शर्तों और नियमों को आप मानेंगे जिसके तहत आपको अपना बिजनेस शुरू करना होगा I

सबसे महत्वपूर्ण बात कि अगर आप किसी प्रकार का भी franchise एग्रीमेंट sign करते हैं तो आप हमेशा कंपनी के नियम शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ कर ही करें क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप कंपनी के नियम और शर्तों को बिना समझे आप सिग्नेचर कर देते हैं जिससे बाद में आप काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है I 

फ्रेंचाइजी खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज 

कोई भी फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको दो प्रकार के दस्तावेज की जरूरत होती है। इसमें सबसे पहला है फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्यूमेंट। इसमें आपकी फ्रेंचाइजी से संबंधित पूर्ण जानकारी होती है। इसमें बताया गया होता है कि आपको फ्रेंचाइजी किस जगह खोलनी है, कैसे खोलनी है, व्यापार कैसे चलाना है, आदि।
इसमें दूसरा जरूरी दस्तावेज है फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट। इसमें कंपनी एवम् फ्रेंचाइजी दोनों के हस्ताक्षर होते है। यह एक प्रमाण पत्र है जो बताता है कि आप कंपनी कि सभी शर्तों का पालन करेंगे।

Conclusion

मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Franchise क्या होती है? Franchise कैसे लें? Best Tips (2024)  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

Franchise क्या होती है? Franchise कैसे लें? Best Tips (2024)

Join our Facebook Group

   Join Whatsapp Group

Leave a Comment