FSSAI लाइसेंस क्या है? फूड लाइसेंस कैसे लिया जाता है? की जानकारी

दोस्तों FSSAI लाइसेंस क्या है? आपने पे अक्सर देखा होगा कि कई बार ठेले पर चाट खाकर पेट खराब हो जाता है । या आपने पाया होगा कि त्योहार के समय अक्सर मिलावटी दूध, मिठाई, खोया की बाजार में आमद हो जाती है। आप सोचते होंगे कि यह मिलावट कैसे रुक सकती है। इन चीजों पर किसका नियंत्रण है? तो साथियों, हम आपको बता दें कि हमारे देश में fssai के पास खाद्य पदार्थों की जांच और इनकी गुणवत्ता यानी quality निर्धारित करने का जिम्मा है। यही खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबारियों को लाइसेंस देने का भी काम करता है।

आइए विस्तार में FSSAI क्या है और इसके कार्य क्या है? FSSAI के कितने प्रकार होते है?, FSSAI License बनवाने की कितनी Cost है?, एफएसएसएआई लाइसेंस बनवाने में कौन से Documents लगते है?, FSSAI License के लिए Apply कैसे करे?, FSSAI License Number Online कैसे Check करे?, एफएसएसएआई लाइसेंस को Renew कैसे करे? साथ ही fssal के अर्थ, इसके महत्व यानी काम आदि बिंदुओं पर इस पोस्ट के माध्यम से जानकारी लेते हैं। आइए इसके अर्थ से शुरू करते हैं-

FSSAI लाइसेंस क्या है? फूड लाइसेंस कैसे लिया जाता है? की जानकारी
TEJWIKI.IN 

FSSAI लाइसेंस क्या है? (What is FSSAI License) 

FSSAI लाइसेंस एक महत्वपूर्ण लाइसेंस है जो उन सभी व्यावसायिक संचालको के लिए अनिवार्य है जो खाद्य उत्पादों के बिक्री, विनिर्माण, या फिर सप्लाई करते है। ये लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और इसके नियमों और विनियमों का कार्यान्वयन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

फ़ूड लाइसेंस (Food License) इसीलिए शुरू किया गया ताकि ये सुनिश्चित हो सके की व्यवसाय खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों के अनुरूप चल रहा है और वो सारे मापदंडो को मानते हुए खाने-पिने की चीजों को सुरक्षित रख रहे है ताकि लोग स्वस्थ रहे।

FSSAI रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद फ़ूड लाइसेंस (Food License) मिलता है, ये एक 14 अंको का नंबर होता है जो खाद्य उत्पादों पर अंकित होता है तथा दुकानों पर प्रदर्शित होता है ताकि लोगो को पता चल सके की दुकानदार ने FSSAI के सारे मापदंडो को माना है और वो खाद्य उनके लिए सुरक्षित है। तो जैसा की आपने देखा फ़ूड लाइसेंस एक महत्वपूर्ण लाइसेंस है इसे प्राप्त करने के लिए आपको FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। FSSAI तीन प्रकार के फ़ूड लाइसेंस का वितरण करता है जो की इस प्रकार है

FSSAI फुल फॉर्म क्या है? (What is FSSAI Full Form) 

FSSAI full form– “Food Safety and Standards Authority of India”. FSSAI ka Full Form in Hindi – “भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण”।

fssai की स्थापना का उद्देश्य क्या है? (What is the purpose of setting up fssai) 

अब हम आपको fssai की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताएंगे। यही इसके कार्य भी हैं। दोस्तों, आइए एक नजर इन पर डाल लेते हैं-

  • खाद्य पदार्थों की शुदुता जांचना, इसे सुनिश्चित करना।
  • खाद्य सामग्री के लिए विज्ञान पर आधारित मानकों का निर्माण करना
  • सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करना
  • खाद्य पदार्थों के विनिर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री तथा आयात को नियंत्रित करना

यानी सामान्य शब्दों में कहें तो fssai इस बात की जांच करता है कि खाद्य पदाथों की क्वालिटी कैसी है? उसमें किसी केमिकल का प्रयोग तो नहीं किया गया? भोजन का रंग और महक कैसे है? जांच सही होने पर ही उसे विक्रेताओं को बेचने की अनुमति होती है। यह समय समय पर रिटेल और होलसेल खाद्य पदार्थों की जांच करता है।

FSSAI का कौन-कौन लाइसेंस ले सकते है? (Who can get FSSAI license) 

कौन-कौन एफ-एस-एस-ए-आइ का लाइसेंस ले सकते है, Eligibility for FSSAI Certificate

अगर आप भी FSSAI का लाइसेंस लेना चाहते है तो आपको उनका रिक्वायरमेंट पूरा कराना पडेगा।

  1. रजिस्ट्रेशन:- आगर आपके बिजनस का सालाना टर्नोवर 12 लाख या फिर उससे अधिक है तो आपको FSAAI लाईसेंस के लिये रजिस्ट्रेशन करना पडता है।
  2. स्टेट लाइसेंस:- आगर आपके बिजनस का सालाना टर्नोवर 12 लाख से लेकर 20 करोड तक है तो आपको FSSAI का स्टेट लाइसेंस लेना पडेगा।
  3. सेंट्रल लाइसेंस:- आगर आपके बिजनस का सालाना टर्नोवर 20 करोड से अधिक है तो आपको FSSAI का सेंट्रल लाइसेंस लेना पडेगा।

बेसिक FSSAI पंजीकरण  (Basic FSSAI Registration) 

जो व्यवसाय छोटे आकर के है या फिर जिनकी वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से कम है उन्हें बेसिक FSSAI लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवाना होता है। ये लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है जिसकी अवधि 1 वर्ष की होती है या फिर 5 साल तक हो सकती है।

राज्य FSSAI License (State FSSAI License) 

ये लाइसेंस वो व्यवसायी प्राप्त कर सकते है जिनका बिज़नेस मध्यम आकार का है या फिर उनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से अधिक है। ये लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है जिसकी वैधता 1 साल की होती है या फिर अधिकतम 5 साल हो सकती है। 

केंद्रीय FSSAI License (Central FSSAI License) 

ये लाइसेंस उन व्यवसाय के लिए अनिवार्य है जिनका वार्षिक टर्नओवर 20 करोड़ से अधिक होता है या फिर जो एक से अधिक राज्यों में काम करती है, ये केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इस लाइसेंस की न्यूनतम अवधि 1 साल होती है तथा अधिकतम 5 वर्ष होती है।

fssai के क्या कार्य हैं? (What are the functions of fssai) 

  • यह उन व्यक्तियों या उद्यमियों के लिए ट्रेनिंग का इंतजाम करता है, जो खाद्य संबंधी व्यवसाय से संबंधित होते हैं।
  • प्रयोगशाला का प्रमाणीकरण और जो मान्यता प्राप्त लैब हैं, उनकी अधिसूचना की प्रक्रिय और गाइडलाइंस को निर्धारित करता है।
  • खाद्य व्यवसायी जो खाना बनाते हैं, उसकी जांच करना और यह सुनिश्चित करना कि वह लोगों के द्वारा खाने योग्य है कि नहीं।
  • देश में एक ऐसा सूचना तंत्र विकसित करना, जिससे कि उपभोक्ता, पंचायत आदि खाद्य सुरक्षा या इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।
  • भारत में खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यापार शुरू करने वाले व्यक्ति या संगठन को कारोबार के लिए लाइसेंस देना।

FSSAI रजिस्ट्रेशन कैसे करवाए (How to get FSSAI registration done) 

जैसा की आपने देखा की प्रत्येक व्यावसायिक ऑपरेटर या मैन्युफैक्चरर जो खाद्य उत्पाद या किसी भी खाने-पिने की चीजों का वितरण या बिक्री कर रहे है तो उन्हें ये रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है। FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाते समय आपको ध्यान रखना होगा की FSSAI के द्वारा निर्धारित स्वच्छता, स्वच्छता मानकों और अन्य मानकों का पालन करना होगा। 

अगर आप अपने व्यवसाय के लिए FSSAI रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो आप इसे ऑनलाइन भी करवा सकते है जिसके लिए FSSAI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहा जाकर आपको जिस लाइसेंस के लिए आप अप्लाई करना चाहते है उसे सेलेक्ट करना होगा, अप्लाई करते समय आपको कुछ डाक्यूमेंट्स भी जमा करवाने होंगे जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट व् अन्य। फॉर्म व् डॉक्यूमेंट जमा होने के कुछ दिन बाद आपको FSSAI लाइसेंस प्राप्त हो जायेगा।

FSSAI से लाभ क्या है? (What is the benefit of Fassai) 

FSSAI Meaning In Hindi क्या है इसकी पूरी जानकारी हमने दी है, अब बात करते हैं FSSAI के फायदे और  एफएसएसएआई हिंदी नियम में क्या है।

  • लोगों को अच्छा खान-पान मिलता हैं।
  • FSSAI ये ध्यान रखता है, कि मिलावटी और जहरीले पदार्थ बाज़ार तक नहीं पहुँच सके।
  • FSSAI खान-पान सुरक्षा और खाद्य नियमों के मापदंड की मुख्य और एकमात्र संस्था हैं।
  • एक क्षेत्र में विभिन्न तरह की खाद्य सामग्री के लिए एक ही लाइसेंस की आवश्यकता होती हैं।
  • किसी भी खाद्य पदार्थ के व्यापारी के पास FSSAI लाइसेंस होता है तो ग्राहकों का विश्वास उसके ऊपर रहता हैं।

Conclusion  

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख FSSAI लाइसेंस क्या है? फूड लाइसेंस कैसे लिया जाता है? की जानकारी  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

FSSAI लाइसेंस क्या है? फूड लाइसेंस कैसे लिया जाता है? की जानकारी

Join our Facebook Group

Leave a Comment