G7 क्या  है ? What is G7? G7 में कौन-कौन से देश हैं की जानकारी

दोस्तों G7 क्या है ? आज का हमारा विषय है जी 7 समूह जैसे कि आप जानते हैं पूरे विश्व में 195 के आसपास देश की संख्या है जिनमें से कुछ देशों की शुमार बड़े और शक्तिशाली देशों में की जाती है। और कुछ देशों की समाज विकसित तथा कुछ देशों की विकासशील देशों में की जाती है।यही सभी देश समय समय अपने विचारों का आदान-प्रदान तथा मुश्किल हालातों में एक दूसरे का साथ देते हैं

और कई सम्मेलनों का आयोजन करते हैं और मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं और इसी तरह G7 समूह के सदस्य समय समय पर मिलते हैं।क्या आप लोग G7 समूह के बारे में जानकारी रखते हैं? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि जी 7 समूह क्या है अथवा इसमें कितने सदस्य देश हैं? 

G7 क्या  है ? What is G7? G7 में कौन-कौन से देश हैं की जानकारी
TEJWIKI.IN 

G7 क्या  है ? What is G7? 

G7 Ka Full Form या जी-7 का अर्थ है “ग्रुप ऑफ सेवन अर्थात सात का समूह” होता है। G7 एक अंतर्राष्ट्रीय अंतर सरकारी संगठन है जिसके अंतर्गत दुनिया के सात सबसे बड़े देश शामिल है। जिनका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ ग्लोबल नेट वर्थ (वैश्विक शुद्ध संपत्ति 317 ट्रिलियन डॉलर) में 58% से अधिक का योगदान है। इसके अलावा G7 Country की GDP विश्व की कुल GDP की 32% है। जी-7 में यूरोपीय संघ को भी आमंत्रित किया गया है इसके अलावा ये देश G 8+5 के तहत अलग-अलग देशों को आमंत्रित करते रहते है। 

G7 की  स्थापना  कब  हुई? (When was the G7 founded) 

G-7 Ki Sthapna वर्ष 1975 में की गयी थी परन्तु उस समय इसमें सिर्फ 6 ही देश थे, इसलिए इसे G6 के नाम से जाना जाता था। परन्तु 1976 में कनाडा के शामिल हो जाने से इसके सदस्य देशों की संख्या सात हो गयी और इसका नाम G7 हो गया।

अब आप यह तो जान गए कि, G7 Ki Sthapna Kab Hui Thi लेकिन क्या आप जानते है कि जी-7 में कितने देश शामिल है या Kaun Sa Desh G7 Ka Sadasya Nahin Hai तो चलिए अब आगे इसके बारे में जानते है।

G7 में  कितने  देश  है? (How many countries are there in G7) 

वर्तमान में G7 Ke Sadasya देशों की संख्या सात है। इसके पहले यह G6 तथा G8 का समूह भी रह चुका है। मार्च 2014 में रूस को G8 देशों के समूह से निलंबित कर दिया गया था।

यदि आपके मन में G7 Ka Headquarters Kahan Hai से संबंधित प्रश्न आ रहा है तो आगे आपको इसके बारे में बताया गया है।

जी-7 का मुख्यालय (G7 Headquarters) 

G7 Ka Headquarters या जी-7 मुख्यालय फिलहाल अभी निश्चित नहीं है। हर वर्ष जिस देश में जी-7 सम्मेलन होना होता है, वहां पर अगले सम्मेलन तक इसका मुख्य कार्यालय बना दिया जाता है। 2020 में G7 का 46वां सम्मेलन अमेरिका में हुआ था। पिछले साल जी-7 का 47वां शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2021) ब्रिटेन में जून 2021 में हुआ है और यही 2021 के लिए G7 का मुख्यालय है। 

G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इसके सात सदस्य देशों में हर साल बारी-बारी से किया जाता है। वर्ष 2021 में यूके को इसकी अध्यक्षता मिली थी जिसका आयोजन, इंग्लैंड के कॉर्नवेल में किया गया था। 

यह थी G7 Headquarters In Hindi से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, चलिए अब आपको G-7 के सदस्य देशों के नाम उनकी राजधानी व मुद्रा सहित बताते है। 

G7 Country In Hindi

G7 Country Name उनकी राजधानियों तथा मुद्रा के साथ नीचे दर्शाये गए है:

जी-7 देश का नाम राजधानी मुद्रा
कनाडा ओटावा कनाडियन डॉलर
फ्रांस पेरिस यूरो, CFP फ्रैंक
जर्मनी बर्लिन यूरो
इटली रोम यूरो
यूनाइटेड किंगडम लंदन ब्रिटिश पाउंड
यूनाइटेड स्टेट वाशिंगटन, डीसी यूनाइटेड स्टेट डॉलर
जापान टोक्यो जापानी येन

G7 समिट  क्या  है (What is the G7 Summit) 

1973 में हुए तेल संकट के समय जब पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन OPEC के सदस्यों ने तेल की कीमतों में वृद्धि और योम किप्पुर युद्ध में इसरायल के समर्थन वाले देशों की आपूर्ति में कटौती कर दी। तब इस से प्रेरित होकर आर्थिक तथा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जी-7 का गठन किया गया था।

तेल संकट के बाद से ही इस समूह ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों जैसे- ऊर्जा, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, गरीबी, व्यापार आदि को बड़ी संख्या में कवर करने के लिए अपना विस्तार किया है। आज के समय में G7 Ke Member देशों को दुनिया में सबसे अमीर और विकसित माना जाता है इसके अलावा जी-7 की कुछ प्रमुख विशेषताएँ नीचे सूचीबद्ध है:

  • प्रमुख निर्यातक देश
  • परमाणु ऊर्जा के सबसे बड़े उत्पादक
  • सबसे बड़ा सोने का भंडार
  • संयुक्त राष्ट्र के बजट में सबसे ज्यादा योगदान

G7 Me Shamil Desh प्रत्येक वर्ष अपनी समिट में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित करते है। 1975 की प्रथम बैठक से लेकर अभी 47वी G7 Ki Baithak 2021 तक आमंत्रित किये जा चुके संगठनों के नाम नीचे दर्शाये गए है:

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
  • संयुक्त राष्ट्र
  • विश्व व्यापार संगठन
  • विश्व बैंक
  • अफ्रीकी संघ
  • यूरोपीय संघ

 

G7 सात देशों का एक अनौपचारिक समूह है. अनौपचारिक कहने का मतलब है कि NATO की तरह इसका कोई कानूनी या वैधानिक आधार नहीं है. इस समूह के सातों देश मिल कर दुनिया की लगभग 40 फीसदी जीडीपी और 10 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये सात देश हैं- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा और यूएस

G7 की क्या आलोचना होती है? (What is the criticism of the G7) 

सबसे बड़ी आलोचना है भेदभाव की. कहते हैं कि दुनिया के ये बड़े देश ख़ुद को प्रीमियम माल समझते हैं. ख़ुद को अलग लीग में रखते हैं. बाकी दुनिया की कोई हिस्सेदारी ही नहीं इस ग्रुप में. एशिया में से बस जापान है. अफ्रीका पूरे का पूरा नहीं है. लैटिन अमेरिकी मुल्क नहीं हैं. भारत और चीन जैसे ग्लोबल इकॉनमी के बड़े हिस्सेदारों को सस्ती और पिछड़ी अर्थव्यवस्था कहकर मुंह चिढ़ा दिया जाता है. जबकि ये दोनों देश दुनिया को सस्ती चीजें, सस्ती सर्विसेज़ मुहैया कराते हैं. जिसका ख़ूब फ़ायदा उठाता है वेस्ट. इसके सहारे अपनी अर्थव्यवस्था को प्रॉफिट देता है. आरोप लगते हैं कि ये भी एक तरह का कोलोनियल माइंडसेट है वेस्ट का.

ऐसे तर्क कहते हैं कि इस ग्लोबल इकॉनमी वाली दुनिया में आउट-ऑफ-टच और अव्यावहारिक है G7.ऐसे में G20 का नाम लिया जाता है. वो बड़ा ग्रुप है. ज्यादा संभानवाओं वाला. भारत, अमेरिका, चीन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की. जानकार कहते हैं कि G20 के होने पर G7 की क्या ज़रूरत? बस एक्सक्लूसिव होने के वास्ते?

Conclusion  

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख G7 क्या  है ? What is G7? G7 में कौन-कौन से देश हैं की जानकारी  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

G7 क्या  है ? What is G7? G7 में कौन-कौन से देश हैं की जानकारी

Join our Facebook Group

Leave a Comment