Google का आविष्कार कब और किसने किया? पूरी जानकारी

दोस्तों Google का आविष्कार कब और किसने किया? पूरी जानकारी  :-आज के समय मे बिना इंटरनेट के दुनिया की कल्पना करना भी मुश्किल सा लगता हैं. कुछ दशकों पहले जाया जाए तो इंटरनेट नाम की किसी चीज का वजूद भी नही था और यह दुनिया की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक बन चुका हैं. आज के समय इंटरनेट इतना महत्वपूर्ण हैं कि अगर सबसे जरूरी चीजों की लिस्ट में रोटी, कपड़ा और मकान के बाद कोई चौथी चीज जोड़ी जाए तो वह हैं इंटरनेट!

आज हर क्षेत्र में इंटरनेट का बहुत बड़ा योगदान हैं. प्रौद्योगिकी का 90 प्रतिशत से भी अधिक भाग इंटरनेट पर ही टिका हैं. बड़े बड़े बिजनेस, यहां तक कि पूरे के पूरे देश भी इंटरनेट से जुड़े हुए हैं।

आज के समय मे इंटरनेट हम सभी के लिए काफी जरूरी बन गया हैं. अगर इंटरनेट ना होता तो शायद आप यह लेख भी ना पढ़ रहे होते. लेकिन आज हमारे सामने इंटरनेट का जो स्वरूप हैं वो पहले ऐसा नही था. इंटरनेट के आविष्कार के बाद भी इससे जुड़े हुए कई अविष्कार हुए जिसने इसे और भी बेहतर बनाया।

 

Google का आविष्कार कब और किसने किया? पूरी जानकारी
TEJWIKI.IN

 

Google क्या है? (What is Google)

 

गूगल (Google) एक अमेरिकन और दुनिया की सबसे प्रमुख Multinational Technology Company है। इसकी स्थापना के कई सालों तक ये सिर्फ एक सर्च इंजन तक ही सिमित थीये इंटरनेट से सम्बंधित सेवाएं जैसे की Cloud Computing (Data Storage), Online Advertising सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इत्यादि के क्षेत्र में काम करती है।

विश्व में जब भी इंटरनेट की दुनिया में अविष्कारों की बात होगी तो गूगल की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता है. इसका प्रमुख कारण है गूगल के अविष्कार ने पुरे इंटरनेट दुनिया को बदल कर ही रख दिया। ये दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी है। इसके जरिये आप कोई सी भी जानकारी दुनिया के किसी भी कोने से आसानी से प्राप्त कर सकते है। “Alphabet” Google की पैरेंट कंपनी है।

आज की तारीख में हममे से कई लोग जानते होंगे की गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन कंपनी तक ही सिमित है तो आप बिलकुल गलत है मेरे भाई, बहन जानकारी के लिए आपको बता दूँ वर्तमान समय में Google एक Multinational Technology Company है।

Android जो की दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल Operating System है ये भी गूगल का ही प्रोडक्ट है इसके अलावा Google के कई सारे प्रोडक्ट्स है जैसे की Youtube, Gmail, Google Document, Google Play Store, Google pay, Google Assistent, Google Chrome इत्यादि।

 

 

Google का अविष्कार किसने किया? (Who invented Google)

 

गूगल (Google) का आविष्कार Sergey Brin और Larry Page के द्वारा किया गया था जो अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई किया करते थे. दोनों ने कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की डिग्री हासिल की है इसका नाम Google, एक वर्ड ‘Googol’ से प्रेरित था जिसका मतलब होता है ‘एक बहुत बड़ी संख्या’ इसके पीछे फाउंडर्स का उद्देश्य बड़ी मात्रा में जानकारी उपलब्ध कराना था।

गूगल का आविष्कार किया गया तो इसमें कोडिंग का काम Scott Hassan के द्वारा किया गया था लेकिन उन्होंने गूगल कंपनी को बीच में ही छोड़ दिया और 2006 में उन्होंने Willow Garage नामक कंपनी की स्थापना की. इसलिए गूगल का पूरा प्रोजेक्ट Sergey Brin और Larry Page ने पूरा किया।

 

Google का अविष्कार कब हुआ था? (when was google invented)

 

15 सितम्बर 1997 में www.google.com डोमेन Name को ख़रीदा गया था उसके बाद Larry Page और Sergey Brin ने 4 सितंबर 1998 में गूगल को कंपनी के रूप में स्थापित किया। लैरी पेज ने गूगल कंपनी की शुरुआत करने के लिए अपने फैमिली और दोस्तों से ₹40000 का कर्ज लिया था ताकि वह गूगल कंपनी की स्थापना कर सके. आज के समय में गूगल की मार्केट वैल्यू एक ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है भारतीय रुपए में इसकी कीमत 7,75,00,00,00,00,000.00 है।

दोस्तों जब गूगल का आविष्कार हुआ तो उस समय अनेकों प्रकार के सर्च इंजन थे लेकिन उन सर्च इंजन पर अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी चीज के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता था उसका सर्च रिजल्ट उतना अच्छा नहीं हो पा रहा था जितना अच्छा गूगल का होता था।

अब आपके मन मे सवाल आएगा कि गूगल पर सर्च रिजल्ट अच्छा होने का कारण क्या था तो मैं आपको बता दूं कि जब कंपनी की स्थापना की गई तो कंपनी के संस्थापक लैरी पेज ने Backlink नाम का features गूगल में add किया। इसका मतलब ये था की जिस किसी वेबसाइट के पास क्वालिटी Backlink होगा वही website गूगल में Rank करेगी।

इसी के कारण जब आप गूगल पर किसी भी विषय के बारे में सर्च करते हैं तो सर्च से जुड़ा हुआ सही प्रकार का रिजल्ट आपके सामने आ जाता है. यहीं से गूगल की सफलता की कहानी की शुरुआत होती है और आज आप सभी लोग जानते हैं कि जितने भी लोग वेबसाइट से जुड़ा हुआ काम करते हैं उनकी वेबसाइट अगर Rank कर रही है तो उसके पीछे एक वजह बैकलिंक (Backlinks) भी होती है।

ये आईडिया गूगल के फाउंडर लैरी पेज का था इस तरीके को PageRank नाम दिया गया. लेरी पेज ने इस आईडिया को अपने साथी अपने साथी स्कोट के साथ शेयर किया इसके बाद स्कोट ने इस आईडिया पर काम करना शुरू किया।

बैकलिंक्स के आधार पर सर्च रिजल्ट्स दिखाने के कारण गूगल का पहले नाम BackRub रखा गया था बाद में इस आईडिया पर कई अन्य सर्च इंजन विकसित किये गए जिनमे चीन की सर्च इंजन Baidu भी शामिल है।

इससे पहले गूगल में रैंकिंग कीवर्ड (Keyword) के अनुसार मिलती थी मतलब जिस पेज पर सर्च किये जाने वाले कीवर्ड की मात्रा अधिक हुआ करती थी वो पेज गूगल पर रैंक किया करती थी इससे यूजर को सही रिजल्ट्स नहीं मिल पाते थे।

 

Google इतना बड़ा कंपनी कैसे बना? (How did Google become such a big company)

 

गूगल के बहुत सारे प्रोडक्ट हैं। जिस में पहला स्थान गूगल सर्च को जाता है। दूसरा स्थान पर यूट्यूब का आता है। इन सब प्रोडक्ट के नाम निम्नलिखित हैं।

इन सब प्रोडक्ट के खोज करता हूं कि भी नाम निम्नलिखित है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी इनसे संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • गूगल सर्च – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन
  • जीमेल – पॉल बुचैत
  • गूगल मैप्स – लार्स एंड जेन्स एइलस्ट्रुप रासमुसेन
  • एंड्रॉइड – एंडी रुबिन, रिच माइनर, निक सियर्स और क्रिस व्हाइट
  • YouTube – स्टीव चेन, चाड हर्ले, और जावेद करीम।
  • Google Chrome – सुंदर पिचाई
  • Google Docs – सैम शिल्लेस
  • Google Translate – सर्गेई ब्रिन
  • ब्लॉगर – जस्टिन हॉल।

 

 

Google का भारत के साथ क्या कनेक्शन है? (What is Google’s connection with India)

 

आज के समय में दुनिया के अधिकांश देशों में गूगल का इस्तेमाल किया जाता है अगर हम भारत का गूगल के साथ संबंध क्या है Google का आविष्कार उसके बारे में चर्चा करें तो मैं आपको बता दूं कि गूगल के Ceo, Sunder Pichai जो इस कंपनी के प्रमुख Shareholder में से एक है वो भारत के तमिलनाडु के रहने वाले है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि गूगल का भारत के साथ संबंध गहरा है।

 

FAQ:- Google के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

प्रश्न 1. गूगल का आविष्कार कहां हुआ था?

गूगल का आविष्कार कैलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।

 

प्रश्न 2. गूगल का आविष्कार कब हुआ?

गूगल का आविष्कार 4 सितंबर 1998 को किया गया था।

 

प्रश्न 3. गूगल क्या है?

गूगल एक सर्च इंजन है जिसके द्वारा इंटरनेट पर किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

 

प्रश्न 4. गूगल का पहला नाम क्या था?

गूगल का पहला नाम Googol था लेकिन स्पेलिंग में गलती होने के कारण यह Google बन गया।

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Google का आविष्कार कब और किसने किया? पूरी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

Google का आविष्कार कब और किसने किया? पूरी जानकारी

 

Leave a Comment