हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? पूरी जानकारी

दोस्तों हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? पूरी जानकारी :- हम अपने बचपन से हवाई जहाज को आसमान में उड़ते हुए देख रहे है और शायद आप हवाई जहाज से कई बार सफर भी कर चुके होंगे लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है. किसी अन्य वाहन की बात करे जैसे कार, बाइक, बस या ट्रेन सभी अलग अलग कलर की होती हैं. लेकिन दुनिया के ज्यादातर हवाई जहाज सफेद रंग के होते हैं हवाई जहाज का हालाकि उनपर रंग विरंगी पट्टियाँ और कंपनी का नाम दूसरे कलर में होता है लेकिन जो मुख्य कलर होता है वह सफेद ही होता है तो आज हम आपको इसके पीछे के कुछ कारण बताने जा रहे हैं जिससे आपको भी पता चल जाये कि ज्यादातर एरोप्लेन का कलर सफेद ही क्यों होता है.

 

हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? पूरी जानकारी
TEJWIKI.IN

 

हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? (Why is the color of the airplane only white)

 

हम सभी जानते है कि सफेद रंग बाकि रंग की तुलना में प्रकाश को ज्यादा परावर्तित करता है ये सूर्य से आने वाली किरणों को आसानी से परावर्तित कर देता है जिससे हवाई जहाज की सतह गर्म नहीं होती है इस कारण हवाई जहाज की अधिक ऊंचाई होने पर भी सूर्य से आने वाली गर्म किरणों का हवाई जहाज के अन्दर बैठे यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ता है. आपको बता दे कि सुरक्षा की द्रष्टि से भी सफेद रंग रखना काफी फायदेमंद रहता है क्योंकि सफेद रंग पर अगर किसी प्रकार की दरार, क्षती या डेंट्स पड़ जाते है तो इसका आसानी से पता चल जाता है इसके अलावा अगर हवाई जहाज के किसी हिस्से में तेल रिसाव हो रहा है उसे भी आसानी से पता किया जा सकता है.

किसी कारणवश अगर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे ढूंढने में भी आसानी हो जाती है क्योंकि सफ़ेद रंग प्रकाश को ज्यादा परावर्तित करता है इसलिए दूसरे रंग की तुलना में सफेद रंग के हवाई जहाज को ढूंढने में काफी मदद मिलती है. हवाई जहाज काआपको बता दे कि किसी हवाई जहाज को पेंट कराने में 3 लाख से 1 करोड़ रूपये तक खर्च हो जाते है  इसके साथ एक हवाई जहाज को पेंट करने में 4 से 5 हफ्ते का समय लग जाता है ऐसे में हवाई जहाज की कंपनियां पेंट में होने वाले भारी भरकम खर्च से बचने के लिए हवाई जहाज को सफेद रंग में पेंट करवाती हैं.

ज्यादातर हवाई जहाज धूप में खड़े रहते है इसके अलावा उन्हें धूप में ही सफ़र करना होता है सफेद रंग को छोड़कर बाकी रंग हल्के पड़ने लगते हैं हवाई जहाज का रंग लेकिन सफेद रंग में ऐसी कोई परेशानी नहीं होती है. हवाई जहाज की कंपनियां आपस में हवाई जहाजों को खरीदती और बेचती रहती हैं विमान का रंग सफेद होने से उसमें कंपनी का नाम लिखना आसान हो जाता है. अब आप जान गए होंगे कि सफेद ही क्यों होता है.

 

हवाई जहाज का रंग सफेद रखने के पीछे वैज्ञानिक कारण (Scientific reason behind keeping the color of the airplane white)

 

रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है – सफेद रंग के हवाई जहाज की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है। ऐसे में सफेद रंग का हवाई जहाज ही फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

पेंट का खर्च – हवाई जहाज को सफेद की बजाये दूसरे रंग में रंगवाने का खर्च भी बहुत ज्यादा आ सकता है जबकि सफेद रंग का खर्च काफी कम आता है।

समय की बर्बादी – हवाई जहाज पर कोई दूसरा रंग करवाने में समय भी बहुत ज्यादा लग सकता है, लगभग 3-4 हफ्ते का समय। इसे समय की बर्बादी समझा जाता है।

लम्बे समय तक टिकाऊ – सफेद रंग धूप में रहते हुए भी लम्बे समय तक एक-सा बना रहता है जबकि दूसरे रंग धूप में जल्दी ख़राब होने लगते हैं, ऐसे में सफेद रंग करवाना ही फायदेमंद नज़र आता है।

ईंधन की कम खपत – सफेद की बजाये दूसरे रंग करवाने पर वजन बढ़ जाता है जिसके कारण ईंधन की खपत भी बढ़ती है जबकि सफेद रंग करने से प्लेन के वजन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है जिससे ईंधन की खपत भी कम होती है और कंपनी का खर्चा बढ़ने से बच जाता है।

 

वैज्ञानिक कारण

 

सफेद रंग एयरोप्लेन को गर्म होने से बचाता है – ये तो आप जानते ही हैं कि प्लेन को ज्यादा समय धूप में ही रहना होता है और सूरज की किरणें सीधे इस पर पड़ती है। इन किरणों में इंफ्रारेड रेज भी शामिल होती है जो बहुत ज्यादा गर्मी पैदा करती है।

ऐसे में सफेद रंग प्लेन को इस गर्मी से बचाता है क्योंकि सफेद रंग अच्छा रिफ्लेक्टर होता है जो सूरज की किरणों को 99 प्रतिशत तक रिफ्लेक्ट कर देता है  जिससे हवाई जहाज गर्म होने से बच जाता है।

विजिबिलिटी – बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग की विजिबिलिटी ज्यादा होती है जिसके कारण सफेद रंग का हवाई जहाज आसमान में आसानी से दिखाई दे जाता है जिससे एक्सीडेंट से बचाव भी होता है।

आसानी से दिखते हैं डेंट और क्रैक – सफेद रंग में डेंट या क्रैक आसानी से दिख जाते हैं। ऐसे में प्लेन की सुरक्षा जांच करने में सफेद रंग मदद करता है।

वजन होता है कम – बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग का वजन कम होता है इसलिए प्लेन पर सफेद रंग करने पर प्लेन का वजन ज्यादा नहीं बढ़ता है जबकि दूसरे रंग करने पर प्लेन का वजन बढ़ सकता है।

 

इन्हे भी जरूर पढ़े

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? पूरी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? पूरी जानकारी

 

Leave a Comment