Human Resources (HR) क्या है? HR का क्या काम होता है?

दोस्तों Human Resources (HR) क्या है? HR का क्या काम होता है? :-यदि आपने Human Resource (HR) के बारे में काफी बार सुना है, लेकिन आप नहीं जानते हैं, की Human Resource Kya Hota Hai या ह्यूमन रिसोर्स का क्या काम होता है, तो इस पोस्ट को पढ़कर आपको अपने दोनों सवालों के जवाब मिल जाएंगे। किसी भी छोटे, मध्य या बड़े आकार के बिज़नेस में Human Resource (HR) की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है, यदि HR को कंपनी का दिल भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कंपनी के भीतर दूसरे सभी विभागों जैसे एकाउंट्स, प्रोडक्शन, परचेस की ही तरह Human Resource (HR) भी एक डिपार्टमेंट होता है, HR डिपार्टमेंट के सीनियर को HR Manager कहा जाता है, और Human Resource को हिंदी में मानव संसांधन कहते हैं।

HR को कंपनी के Development में शामिल दूसरे सभी विभागों में से एक माना जाता है, क्योंकि Human Resource (HR) द्वारा ही कंपनी के भीतर कार्य का एक अच्छा माहौल तैयार किया जाता है, जहाँ पर कर्मचारियों और कंपनी से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करके, आवश्यक नियम तैय करके, Strategies बना कर HR डिपार्टमेंट कंपनी को तरक्की की ओर ले जाता है, वहीँ यदि किसी मध्यम या बड़े आकार की कंपनी में HR डिपार्टमेंट ना हो, तो अधिक दिनों तक कंपनी को मैनेज करना या चलाना शायद संभव नहीं होगा।

तो Human Resource (HR) के महत्व को समझने के बाद चलिए अब इसे थोड़ा और गहराई से समझते हैं, और साथ ही यह भी जानते हैं, की कंपनी में HR का क्या काम होता है।

 

Human Resources (HR) क्या है? HR का क्या काम होता है?
TEJWIKI.IN

 

Human Resources (HR) क्या है?

 

HR “Human Resources” जिसे हिंदी में मानव संसाधन कहते हैं, किसी भी कंपनी में कुछ लोगों का एक समूह (Group) होता है, जिसमें ये Management कंपनी में यह सुनिश्चित करते हैं, कि Company में लोग कंपनी के Vision, Mission और Goal के लिए Collective तरीके से एक साथ मिलकर काम करें।

 

 

सफल कंपनी फाउंडर्स द्वारा Human Resource (HR) की परिभाषा (Definition of Human Resource (HR) by successful company founders)

 

(Human Resource Management Definition)

“मुझे यकीन है कि हम जो कुछ भी करते हैं उसमे लोगों को काम पर रखना और विकसित करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आखिर में, आप लोगों पर दांव लगाते हैं ना कि रणनीतियों पर।” – Lawrence Bossidy (CEO – AlliedSignal)

” सफलता की कुंजी, हमेशा बहुत ही स्मार्ट लोगों को काम पर रखना है।” – Bill Gates  (Microsoft)

“लोगों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित करें ताकि वे छोड़ सकें, उनके साथ पर्याप्त व्यवहार करें ताकि छोड़ना ही ना चाहे।” – Richard Branson (Virgin Group)

 

Human Resource मैनेजमेंट की विशेष जानकारी 

 

Human Resources Meaning In Hindi यानी कि मानव संसाधन प्रबंधन की एक अहम् भूमिका होती है और उनका काम दूसरे डिपार्टमेंट से अलग है किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को हम हमेशा उसके Marketing और Branding डिपार्टमेंट द्वारा चलाये गए Campaigns से उस Company का Potential समझते है। Human Resources किसी सफल Brand Campaign के लिए हम उस Company की Marketing Team की तारीफ करते है। Human Resource Management In Hindi और Human Resource In Hindi का मतलब है- मानव संसाधन प्रबंधन।

 

कोई भी Company पांच M पर आधारित होती है, यानि MEN, MONEY, MACHINERY, MATERIALS और METHOD, Human Resource Management पहले M से जुड़ा है, जो MEN हैं। Company में लोगो यानि MEN को प्रबंधित करना इतना आसान नहीं है। Human Resources “हर आदमी दूसरे से अलग है” और इन्ही लोगो को Manage करना, Motivate करना, नयी Skills डेवलप करना और इन्हे Retain करने का हुनर Human Resource Management के पास होता है।

 

मानव संसाधन प्रबंधन के उद्देश्य/कार्य (Objectives/Functions Of Human Resource Management)

 

Human Resource किसी भी Employee के कंपनी से जुड़ने से लेकर कंपनी छोड़ने तक रोज़मर्रा के सभी पहलुओं से जुड़ा है।

  • Recruitment – लोगो को Recruit करना।
  • Selection – सही जॉब के लिए सही Employee सेलेक्ट करना।
  • Orientation – नए Employees को कंपनी की जानकारी और Culture से अवगत कराना।
  • Induction – नए Employees को उनका काम और ज़िम्मेदारी समझाना।
  • Training – समय समय पर Employees की Training की ज़रूरतों को पूरा करना।
  • Compensation – काम के अनुसार Employees को सही सैलरी देना।
  • Welfare – Employees की Safety और Health का ख़याल रखना।

 

Human Resource Management क्यों ज़रूरी होता है?

 

किसी भी कंपनी के Management को सम्भालने के लिए, New Employees की भर्ती, उनकी Training के लिए HR Department जरुरी होता है।

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट Productive Recruitment, Welfare Management, Employee Training, On boarding Process और Conflict Resolution के लिए एक बेहद ज़रूरी पहलु है और जैसे हमने आपसे शुरू में ही  कहा है कि, HR किसी भी Company या Organization का Central Pillar कहलाता है, इसलिए HR Management सभी Companies के लिए बहुत जरुरी होता है।

 

HR में करियर कैसे बनाये? (How to make career in HR)

 

HRM में Career बनाने का पहला कदम है, आपको किसी अच्छे Institute से Human Resource Management का कोर्स करना होगा। यह कोर्स आपको HRM से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराता है और HRM में Career के लिए ये नीव साबित होगा। Course सफलता पूर्वक करने पर आप HR Domain का अभिन्न हिस्सा बन जाते है और आपके HR Expert बनने का सफर यहाँ से शुरू होता है।

 

अब अगर आपने Human Resource में अपना Career बनाने की ठान ली है, तो आगे Human Resource Management में Salary & Package से खुद को रूबरू करें।

 

 HR के लिए योग्यता (Qualification for HR)

 

यदि आप HR में अपना कॅरियर बनाने की सोच रहे है तो इसके लिए आपके पास निम्न योग्यता होना चाहिए जैसे –

  • HR बनने के लिए आपके पास Human Resource Management का मास्टर डिग्री होना चाहिए।
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट।
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डिप्लॉयमेंट।
  • MBA इन ह्यूमन रिसोर्स मैनजमेंट।
  • डिप्लोमा HR मैनेजमेंट।

साथ ही स्नातक की पूरी पढाई होनी चाहिए।

 

HR के लिए क्या Personal योग्यता होना चाहिए (What should be the personal qualification for HR)

 

इस क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए पढाई के साथ-साथ अपनी योग्यता भी होना चाहिए जैसे –

  • HR पोस्ट के लिए शरीर से प्रासनाल्टी ठीक – ठाक होना चाहिए।
  • HR के लिए ईमानदार होना जरुरी है ताकि सब के साथ ईमानदारी से व्यवहार कर सके।
  • इस डिपार्टमेन्ट में अपना करियर बनाने के लिए आपको कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
  • HR के लिए विनर्म होना जरुरी है जिससे वह वर्करों से काम करवा सके।
  • और साथ ही कंप्यूटर का नौलेज होना बहुत जरुरी है। जैसे- Excel, Win word, PowerPoint, Outlook, Internet इत्यादि आपको चलाना एवं उसके बारे में पता होना चाहिए
  • भरोसेमंद होना चाहिए, निर्देशों का पालन करने में सक्षम होना चाहिए, प्रबंधन की दिशा का जवाब देना चाहिए, और प्रबंधन प्रतिक्रिया के माध्यम से प्रदर्शन में सुधार करने में सक्षम होना चाहिए।

 

Human Resource (HR) का क्या काम होता है? (What is the work of Human Resource (HR)?)

 

यदि उदाहरण के तोर पर Human Resource के काम को समझने की कोशिश करें तो जब कभी आप किसी मध्यम या बड़े आकार की कंपनी में जॉब के लिए जाते हैं, तो आपका सबसे पहला सामना (HR) से ही होता है, जो आपके इंटरव्यू, सैलरी से लेकर दस्तावेज इखट्टा करने थता आपको कंपनी के नियम बताने तक के सभी कार्य करते हैं, यानि कंपनी में आपकी Recruitment प्रक्रिया HR डिपार्टमेंट के द्वारा ही शुरू होती है।

इसी प्रकार जब आप कंपनी छोड़ कर जा रहे होते हैं, तब भी HR द्वारा आपसे कंपनी छोड़ने की वजह पूछी जाती है, यदि आप एक काबिल स्टाफ हैं, तो आपको कंपनी में बने रहने के लिए कहा जाता है, उसके बाद भी यदि आप कंपनी छोड़ना चाहते हैं, तो HR द्वारा ही Experience Letter जैसे दूसरे सभी दस्तावेज तैयार करके आपको कंपनी से छोड़ा जाता है। तो इस उदाहरण से आप समझ ही गए होंगे की कंपनी में HR कितना महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट होता है।

निम्नलिखित कार्य जो Human Resource (HR) द्वारा आम तोर पर किए जाते हैं।

  • कर्मचारियों की भर्ती करवाना।
  • उनका सिलेक्शन करना।
  • उनकी ट्रेनिंग करवाना।
  • उनके दस्तावेजों की जाँच करना थता वेरीफाई करना।
  • काम के प्रति कर्मचारियों को मोटीवेट करना।
  • पेरोल मैनेजमेंट करना।
  • कर्मचारियों के हकों का ध्यान रखना।
  • उन्हें स्वास्थ और सुरक्षा संबंधित सुविधाएं प्रदान करना।
  • कर्मचारियों से अच्छे संबंध स्थापित करना।
  • कर्मचारियों की आवाज को सुनना और आगे पहुँचाना।
  • प्रदर्शन अनुसार कर्मचारियों की पद्दौन्नति करना।
  • कंपनी द्वारा लिए गए फैसलों को कर्मचारियों तक पहुँचाना।
  • कर्मचारियों के बीच उतपन्न विवादों का समाधान करवाना।
  • आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी को Compensation दिलवाना।
  • आवश्यकता पड़ने पर कंपनी में नए नियमों को लागु करवाना।

 

HR Management में वेतन (Salary in HR Management)

 

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में आप अच्छा Career और अच्छी Salary पा सकते है। आम तौर पर एक HR Executive 5 – 8 लाख के पे पैकेज पा सकता है और अगर आपको कुछ वर्षों का एक्सपीरियंस हो जाता है, तो आप 10 – 15 लाख का पैकेज भी पा सकते है।

अगर आप Human Resource Management (HRM) में Career बनाने की सोच रहे है तो आगे हमने इससे जुड़े Admission और Eligibility Criteria की जानकारी दी है।

 

 

HR Management कोर्सेज में प्रवेश कैसे लें? (How to take admission in HR Management courses)

 

HRM के कोर्सेज देश भर में फैले कई Institutes में किया जा सकता है। इनमे कुछ उच्च श्रेणी की Institutes है जिनमे प्रवेश के लिए आपको बहुत जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। Top Tier Institute के अलावा दूसरे Institute भी है जहाँ आप HRM की पढ़ाई कर सकते है और एक अच्छा Pay Package पां सकते है।

एडमिशन के लिए 2 मुख्य बिंदु है,

  • ELIGIBILITY
  • ENTRANCE EXAM

किसी Institute में एडमिशन पाने के लिए आपको उनके Eligibility Criteria को मैच करना पड़ेगा। यदि आप Entrance Exam देने की सोच रहे हैं, तो इसके भी कुछ क्राइटेरिया है जो आपको जानने आवश्यक है।

  • HRM डिप्लोमा : अगर आप बारहवी पास है और Entrance Exam के चक्कर मे नही पढ़ना चाहते तो डिप्लोमा सबसे सरल तरीका है HRM कोर्स करने का। यहाँ आप किस Institute से डिप्लोमा कर रहे है वो बहुत माईने रखता है।
  • Under Graduate कोर्स: किसी Certified Board या यूनिवर्सिटी से आप बारहवी के बाद HRM का अंडरग्रेजुएट कोर्स कर सकते है। ध्यान रखें, यहाँ आपको बारहवी की परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • Post Graduate Course: इस लेवल पर HRM कोर्स करने के लिए आपके पास AICTE Certified किसी Institute से कम से कम 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए।

इसके अलावा यदि आप Entrance Exam पास करके अच्छे Institute में एडमिशन लेना चाहते है तो आपके लिए नीचे हमने India के Top 10 Institutes की सूची दी है।

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – अहमदाबाद
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – बंगलोर
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – कलकत्ता
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – लख़नऊ
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – कोजीकोड़
  6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – बॉम्बे
  7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – खड़गपुर
  8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – दिल्ली
  9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – रूड़की
  10. ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टिट्यूट – जमशेदपुर

 

FAQs:- Human Resource के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

एचआर मैनेजर के लिए कौन कौन सी क्वालिफिकेशन चाहिए?

HR मैनेजमेंट के लिए उच्च राष्ट्रीय डिप्लोमा और ह्यूमन रिसोर्सेज में बैचलर्स डिग्री या बिज़नेस मैनेजमेंट की जरूरत होती है।

 

एचआर मैनेजर बनने में कितना समय लगता है?

5 साल की शिक्षा और कार्य अनुभव तक का समय लगता है।

 

HR के सात फंक्शन्स क्या-क्या हैं?

HR के सात फंक्शन्स होते हैं, जैसे-
1. भर्ती और चयन
2. निष्पादन प्रबंधन
3. सीखना और विकास
4. उत्तराधिकार की योजना बना
5. मुआवजा और लाभ
6. मानव संसाधन सूचना प्रणाली
7. एचआर डेटा और एनालिटिक्स

 

HR मैनेजर के कोर्स की फीस कितनी है?

HR मैनेजर के लिए अलग अलग कोर्स के लिए अलग अलग फीस है जैसे UG-INR 11.32 लाख, PG-INR 20.80 लाख, PhD- 3.98 लाख/सालाना।

 

इन्हे भी जरूर पढ़े 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Human Resources (HR) क्या है? HR का क्या काम होता है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

 

Leave a Comment