Li-Fi तकनीक क्या है? और यह कैसे काम करती है?

दोस्तों Li-Fi तकनीक क्या है? और यह कैसे काम करती है? :- Light Fidelity. यह एक हाई स्पीड ऑप्टिकल वायरलेस तकनीक है. इस LiFi तकनीक में Visible Light (LED बल्ब से निकलने वाली रोशनी) का इस्तमाल डिजिटल सूचना प्रसारण में किया जाता है। जैसे की आपको पता होगा यह Technology WiFi से मिलती जुलती है वैसे तो दोनों WiFi और LiFi में काफी अंतर है. दोनों सामान इसीलिए हैं क्यूंकि दोनों Wireless तरीके से Information को Share करते हैं।

WiFi Radio Waves से data Transmission करता है, तो दूसरी तरफ LiFi Visible Light Communication का इस्तमाल करता है. Light bulb (LED) में जो रोशनी होती है उस रोशनी से यह technology कार्य करती है। LiFi Visible Light Communication यह एक Optical Communication Technology है. जिनमे Visible Light Rays का use होता है. इन Rays की range है 400-800 Thz।

इस Technology में Light के माध्यम से data Transfer होने के कारण इसकी speed करीबन 224 GBps है. जो wifi से करीबन 1000 गुणा ज्यादा है. मतलब यह technology हर जगह उपलब्ध नहीं है वरना आप कुछ Seconds के अंदर, एक LED बल्ब के निचे खड़े हो कर Movies, Videos Download कर सकते हैं।

इसका फायदा यह भी है Internet की सेवा आपको मिलेने साथ, आपके कमरे में कभी भी अंधेरा होगा ही नहीं क्यूंकि जब आप LiFi बल्ब को on करोगे तब रोशनी भी निकलेगी और internet भी।

 

Li-Fi तकनीक क्या है? और यह कैसे काम करती है?
TEJWIKI.IN

 

LiFi Technolgy क्या होती है? (What is LiFi Technology)

 

लाई-फाई टेक्नोलॉजी की शुरुआत सन् 2011 में Professor Herald Haas के एक आइडिया से हुई थी। 2011 में Edinburgh University के TEDGlobal Talk में पहली बार उन्होंनेे इस आइडिया को दुुनिया के सामने रखा। और Light के जरिए Wireless Communication की तकनीकी शेयर की। इस तकनीकी को उन्होंने Li-Fi (Light Fidelity) का नाम दिया।

 

प्रोफेसर हेराल्ड हास के अनुसार LiFi एक Light Communication Technology है। जो Visble Light Waves के जरिए High Speed पर Data Transmit करने में सक्षम है। यह WiFi से करीब 100 गुना तेज है। इसीलिए इसकी मदद से कम समय में अधिक मात्रा में Data Transfer किया जा सकता है। हालांंकि यह एक High Speed Technology है। लेकिन इसमें कुछ खामियां हैं, जिनके बारे में हम बाद में बात करेंगे। फिलहाल यह समझते हैं कि LiFi Kya Hai? और यह WiFi से किस तरह अलग है?

 

LiFi क्या है ? (What is LiFi)

 

LiFi एक High Speed Optical Wireless Technology है। जो Data Transmission के लिए Light Emitting Diodes (LEDs) का इस्तेमाल करती है। अर्थात Data को भेजने और रिसीव करने के लिए Light (प्रकाश) का उपयोग करती है। यह असल में एक Visible Light Communication (VLC) सिस्टम है। जो Optical Wireless Communication (OWC) का एक Subset है।

अब आप पूछेंगे कि यह Optical Wireless Communication (OWC) क्या होता है? तो यह असल में ऑप्टिकल संचार तकनीकी का एक प्रकार है। जिसमें सिग्नल को लाने-ले जाने के लिए Visible, Infrared (IR) और Ultravoilet (UV) Light का प्रयोग होता है। Visible Light Communication (VLC) इसी का एक रूप है। इसमें सिग्नल को लाने-ले जाने के लिए दृश्य प्रकाश (Visible Light) का प्रयोग होता है। जिसकी Wavelength 380 से 750 nm (400 से 800 THz) के बीच होती है। LiFi इसी Visible Light Spectrum का उपयोग करती है।

 

अगर आसान भाषा में कहूँ तो Li-Fi (लाई-फाई) एक द्रुत गति की वायरलेस संचार तकनीकी है! जो संचार के लिए Visible Light का उपयोग करती है। अर्थात् आंखों से देखे जा सकने वाले प्रकाश (LED Bulb की रौशनी) का उपयोग करती है। लेकिन इसकी Range काफी कम होती है। इसीलिए इसे अधिक दूरी तक ले जा पाना संभव नहीं होता। यह सिर्फ Short-Range Communication के लिए उपयोग की जा सकती है।

 

 

LiFi कैसे कार्य करती है? (How does LiFi work)

 

लाईफाई के काम करने का तरीका काफी सिंंपल है। जिस तरह हर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में Signals को भेजने और रिसीव करने के लिए जरूरी Components होते हैं। वैसे ही Li-Fi में भी तीन Main Components होते हैं। जो Data Signals को लाने और ले जाने का काम करते हैं। ये तीन Components हैं :-

  • LED Bulb
  • Lamp Driver
  • Photo Detector

एलईडी बल्ब, Data Signals को लाने-ले जाने का एक माध्यम होता है। जबकि Lamp Driver Data Signals को Transmit करता है। और Photo Detector इन सिग्नल्स को Receive करता है। इस तरह सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।

 

LiFi की कार्यप्रणाली क्या है (What is the working of LiFi)

 

लाईफाई में Lamp Driver सबसे अहम घटक होता है। यह Internet Source से जुड़ा होता है। और LED Bulb को सिग्नल भेजने का काम करता है। Li-Fi तकनीक क्या है एलईडी में एक Chip लगी होती है, जो बतौर Signal Processing Unit काम करती है। यानि कि Lamp Driver से प्राप्त Signals को प्रोसेस करके Light के रूप में प्रसारित करती है। इसके लिए एलईडी बल्ब द्वारा Emitted Light (उत्सर्जित प्रकाश) को नियंत्रित किया जाता है।

 

आपको बताना चाहूँगा कि LED Lights (LED Bulbs) Semiconductors होते हैं। यानि कि इनको आपूर्ति की जाने वाली धारा को संशोधित (Modulate) किया जा सकता है। और इनके द्वारा उत्सर्जित प्रकाश को नियंत्रित किया जा सकता है। इसीलिए LED Light (Bulbs) VLC के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।

खैर, Lamp Driver डाटा सिग्नल्स को LED Bulb में ट्रांसमिट करता है। और एलईडी बल्ब इन सिग्नल्स को प्रोसेस करके Light Waves के जरिए प्रसारित करता है। जब ये सिग्नल्स LED Bulb से होते हुए Photo Detector के पास पहुँचते हैं! तो फोटो डिटेक्टर इन्हें कैप्चर कर लेता है। और इनमें मौजूद Data को Binary में Convert करके Device में भेज देता है। और Device में यह Data Process होकर Photo, Video या Audio में के रूप में दिखाई देता है।

 

इस तरह Light के जरिए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस के बीच कम्युनिकेशन होता है। इस प्रोसेस में डाटा Light की Speed (प्रकाश की गति) से Travel करता है। इसीलिए काफी तेजी से Data का आदान-प्रदान होता है।

 

Li-Fi से क्या लाभ होता है? (What is the benefit of Li-Fi)

 

अगर Li-Fi Technology के फायदों की बात करें तो इसके कई हैं। आइए, कुछ बड़े फायदों के के बारे में जानते हैं। Advantages of Li-Fi Technology :-

 

1.रफ़्तार (Speed)

 

आज के दिन Fast Internet हमारी सबसे बड़ी जरूरत है। क्योंकि ज्यादातर सेवाओं के लिए हम पूरी तरह Internet पर निर्भर हैं। और बहुत-सी सेवाऐं ऐसी हैं, जिनके लिए मौजूदा Internet Speed काफी नहीं है। यहाँ तक कि 5G Technology के बावजूद हमारी Speed की जरूरत अभी पूरी नहीं हुई है। इसीलिए LiFi Technology उम्मीद जगाती है। क्योंकि यह एक High Speed संचार तकनीकी है।

 

अगर स्पीड की बात करें लाई-फाई 224 GB/s की स्पीड से Data Transmit करने में सक्षम है। यह काफी तेज स्पीड है। यहाँ तक कि 5G से भी तेज है। और WiFi से करीब 100 गुना तेज है। इसीलिए LiFi, वाई-फाई का बेहतर विकल्प हो सकता है। और भविष्य में WiFi की जगह ले सकता है।

 

2.क्षमता (Efficiency)

 

लाई-फाई टेक्नोलॉजी LED Light की मदद से काम करती है। इसीलिए इसे हर घर में इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि एलईडी लाईट हमारे घरों में प्रकाश के मुख्य स्त्रोत के रूप में इस्तेमाल की जाती है। Li-Fi तकनीक क्या है इसीलिए इससे उत्सर्जित होने वाली Light को Internet Connectivity के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि कि एक ही बल्ब से रौशनी और इंटरनेट कनेक्टिविटी दोनों प्राप्त की जा सकती है।

 

3.उपलब्धता (Availability)

 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लाई-फाई टेक्नोलॉजी LED Bulb के जरिए काम करती है। और एलईडी बल्ब एक ऐसा उपकरण है, जो हर घर में आसानी से देखने को मिल जाता है। साथ ही स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, रेस्त्रां, ऑफिस, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे जैसी जगहों पर भी LED Bulb आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसीलिए LiFi को कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

अगर आसान भाषा में कहें तो Li-Fi एक सर्व-सुलभ टेक्नोलॉजी है! जिसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस प्रकाश का स्त्रोत (Light Source) होना चाहिए। जहाँ Light Source मौजूद है, वहां LiFi Network बनाया जा सकता है। और High-Speed Internet का मजा लिया जा सकता है।

 

4. सुरक्षा (Security)

 

सुरक्षा के लिहाज से LiFi एक बेहतर टेक्नोलॉजी है। और यह WiFi से कहीं सुरक्षित है। क्योंकि इसका सिग्नल प्रकाश के जरिए Travel करता है। इसलिए यह दीवारों के पार नहीं जा सकता। अर्थात् दीवार के दूसरी तरफ खड़ा इंसान आपके Network में घुसपैठ नहीं कर सकता। और न ही आपके Data के साथ छेड़छाड़ कर सकता है।

 

5.गोपनीयता (Privacy)

 

अगर आप सोचते हैं कि आपका Online Data पूरी तरह गोपनीय है, तो आप गलत हैं। क्योंकि आज की डिजिटल दुनिया में कुछ भी गोपनीय नहीं है। आपकी एक-एक गतिविधि को Track किया जाता है। और उसका रिकॉर्ड रखा जाता है। यहाँ तक कि आपने किससे क्या बात की? किसको क्या मैसेज भेजा? और कहाँ से क्या डाउनलोड किया? इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। इसीलिए ज्यादातर लोग अपनी Privacy को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। क्योंकि यह एक गंभीर समस्या है।

 

लेकिन LiFi Technology में यह समस्या नहीं है। इसमें आपको गजब की Privacy मिलती है। क्योंकि इसका Network आपके कमरे तक सीमित होता है। इसीलिए बाहरी व्यक्ति के नेटवर्क में घुसपैठ करने और Data Packets के साथ छेड़छाड़ करने की संभव नहीं होती। यानि कि आप पूरी गोपनीयता के साथ Internet यूज कर सकते हैं। और Data का आदान-प्रदान कर सकते हैं। आपका नेटवर्क और Data पूरी तरह गोपनीय रहेगा।

 

6.हानिरहित (Harmless)

 

आज के दिन Wireless Communication की जितनी भी Technologies हैं! वे Radio Waves पर निर्भर हैं। यानि कि सिग्नल्स को लाने-जाने के लिए Electromagnetic Radiation का उपयोग करती हैं। इसीलिए इनसे घातक रेडिएशन (Radiation) निकलता है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। इसीलिए लम्बे समय तक रेडिएशन के सम्पर्क में रहने पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

 

लेकिन LiFi Technology इससे अलग है। यह पूरी तरह Harmless (नुकसान रहित) है। क्योंकि इसमें सिग्नल को लाने-ले जाने के लिए Visible Light Waves का प्रयोग किया जाता है। Li-Fi तकनीक क्या है इसीलिए इससे कोई Radiation (रेडिएशन) नहीं निकलता। यानि कि यह तकनीक स्वास्थ्य की दृष्टि से यह काफी Safe है।

 

Li-Fi से हानि क्या होती है ? (Li-Fi से हानि क्या होती है?)

 

जहाँ लाईफाई टेक्नोलॉजी के ढ़ेर सारे फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी हैं। आइए, एक नजर इसके नुकसानों (कमियों) पर भी डाल लेते हैं। Disadvantages of Li-Fi Technology :-

  • इसकी Range काफी कम होती है, इसीलिए इसके सिग्नल को ज्यादा दूर तक नहीं ले जाया जा सकता।
  • इसका सिग्नल दीवारों के पार नहीं जा सकता। इसीलिए इसे एक कमरे में ही इस्तेमाल कर सकते है।
  • बिना Light Source के Internet इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इंटरनेट का उपयोग करने के लिए LED Bulb को हमेशा On रखना पड़ता है।
  • सिग्नल को एक कमरे से दूसरे कमरे तक ले जाने के लिए Multiple Lights का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में यह तकनीक काफी महंगी पड़ती है।
  • सूर्य की रौशनी संचार में बाधा उत्पन्न कर सकती है।

 

LiFi vs WiFi

 

वैसे तो LiFi और WiFi में काफी समानताएं हैं। लेकिन ये दोनों अलग-अलग Technologies है। और इनमें कई अंतर है। जैसे कि Speed, Range, Data Transmission Medium, Components, Security, Privacy आदि-आदि। आइए, LiFi vs WiFi के बीच मूलभूत अंतर को समझते हैं।

 

1. Medium

लाईफाई और वाईफाई के बीच सबसे बड़ा अंतर है Data Transmission के Medium का। यानि कि सिग्नल्स को लाने-ले जाने वाले माध्यम का। इसके लिए WiFi में जहाँ Radio Waves का प्रयोग होता है। वहीं LiFi में Visible Light Waves का प्रयोग किया जाता है।

 

2. Spectrum

दूसरा बड़ा फर्क है Spectrum का। Visible Light Spectrum (Visible Spectrum या Optical Spectrum), Radio Wave Spectrum के मुकाबले काफी विशाल है। यह रेडियो वेव स्पेक्ट्रम से करीब 10,000 गुना बड़ा है।

 

3. Speed

तीसरा फर्क है, Speed का। WiFi की स्पीड जहाँ 5 GBps होती है। वहीं LiFi की स्पीड 224 GBps होती है। जो कि वाईफाई के मुकाबले काफी ज्यादा है। यानि की लाईफाई एक High-Speed Wireless Communication Technology है।

4. Range

चौथा फर्क है Range का। वाई-फाई की रेंज करीब 30 मीटर होती है। लेकिन LiFi की Range सिर्फ उतनी ही होती है, जितनी दूर LED Bulb की रौशनी पहुंच पाती है। यानि कि इसकी रेंज वाईफाई के मुकाबले काफी कम होती है।

 

5. Privacy & Security

अगर Privacy और Security की बात करें तो LiFi और WiFi में बहुत बड़ा अंतर है। इस मामले मेंं LiFi काफी बेहतर है। बल्कि WiFi से कई गुना सुरक्षित है। और User की Privacy का पूरा ध्यान रखती है।

 

6. Radiation

वाईफाई (WiFi) सिग्नल्स को लाने-जाने के लिए Electromagnetic Radiation का उपयोग करती हैं। इसीलिए इससे हानिकारक रेडिएशन (Radiation) निकलता है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। लेकिन LiFi Visible Light Waves का उपयोग करती है। इसलिए इससे कोई Radiation नहीं निकलता। यह पूरी तरह Safe है।

LiFi Technology बेहद फास्ट और सुरक्षित टेक्नोलॉजी है। यह 224 GB प्रति सैकण्ड की स्पीड से Data Transmit करने में सक्षम है। जो कि WiFi से करीब 100 गुना तेज है। LiFi Technology का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह Harmless है। यानि कि इससे किसी भी प्रकार का Radiation नहीं निकलता। इसीलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह काफी सुरक्षित है।

 

LiFi टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन पर प्रभाव 9The impact of LiFi technology on our lives)

 

LiFi technology का उपयोग करना वास्तव में WiFi का उपयोग करने से अलग नहीं है; केवल इसके कि यह बहुत तेज़ गति से चलेगा। एक शहर के पैमाने पर, यह स्ट्रीट लैंप के रूप में पैदल चलने वालों, वाहनों और सभी प्रकार के बुनियादी ढांचे के घटकों को आवश्यकता अनुसार डेटा प्रदान कर सकता हैं।

यद्यपि इस तकनिकी का उपयोग अभी केवल औद्योगिक क्षेत्रों में किया जा रहा है, लेकिन यह जल्द ही स्मार्ट घरों में भी अपना रास्ता बना लेगा। इसे लेकर अभी यह भविष्यवाणी की जाती है कि भविष्य के घर और भवन स्वचालन तेज और सुरक्षित होने के लिए केवल LiFi पर निर्भर होंगे।

 

 

LiFi टेक्नोलॉजी का भविष्य (The future of LiFi technology)

 

LiFi technology न केवल speed पर आधारित है, बल्कि यह घरों और कार्यस्थलों में लागत को भी बचायेगा, क्योंकि यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे कि routers, modems, signal repeaters, wave amplifiers और antenna के बिना भी काम कर सकता है। Li-Fi तकनीक क्या है वर्तमान में, ये सभी डिवाइस 24/7 बिजली से जुड़े हैं, चूंकि LiFi LED bulb से जुड़ा होता है, इसलिए इस तकनीक का उपयोग करना अतिरिक्त लागत को बचायेगा।

LiFi technology के लिये यह अनुमान लगाया जा रहा है कि LiFi 2022 की शुरुआत तक आम जनता के लिए जारी किया जाएगा। फ़िलहाल अभी, LiFi पूरी तरह से एक कनेक्टिविटी स्रोत के रूप में WiFi की जगह नहीं ले सकता है, हालांकि, कई LiFi कंपनियां ऐसी हैं जो LiFi उत्पादों को विकसित करने और LiFi को primary wireless technology के रूप में विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हर दिन तेजी से इंटरनेट की मांग बढ़ रही है और इस मांग को पूरा करने के लिए यह एक हल्की तकनिकी हो सकती है।

 

FAQ:- Li- Fi Technology से संबधित सवाल जवाब :-

 

Li- Fi टेक्नोलॉजी क्या है, समझाइये?

Li- Fi ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके द्वारा Light के माध्यम से इंटरनेट एक्सेस किया जाता है.

 

Li- Fi का फुल फॉर्म क्या है?

Li- Fi का पूरा नाम Light Fidelity है.

 

Li- Fi का आविष्कार किसने किया?

Li- Fi का आविष्कार Professor Harald Haas ने 2011 में किया.

 

इन्हे भी जरूर पढ़े 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख  Li-Fi तकनीक क्या है? और यह कैसे काम करती है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment