बिहार राज्य की रहने वाली छात्राएं जो सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करना चाहती है उन्हें मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आपको आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है तो आगे हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024 क्या है?
बिहार सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को ₹15000 का प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा जबकि 12वीं कक्षा में द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को 10,000 रूपये का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगा।
बता दे कि इस योजना में केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को ही प्रोत्साहन राशि दिया जाता है जो कक्षा 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती है। इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह सीधे बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना |
किसने शुरू किया | बिहार सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | बिहार राज्य की छात्राएं |
लाभ | 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने पर ₹15000 और द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने पर ₹10000 मिलेगा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त के लिए प्रोत्साहित करना है जिसके लिए सरकार द्वारा इस योजना में राज्य की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को ₹15000 जबकि द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को ₹10000 दिया जाता है। इस योजना के संचालन से बिहार राज्य की बालिकाएं 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित होंगी।
मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लाभ एवं मुख्य विशेषताएं
- मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का संचालन बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
- इस योजना के तहत राज्य के इंटर पास छात्राओं को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।
- सरकार की तरफ से इस योजना में दिए जाने वाला प्रोत्साहन राशि छात्राओं को आवेदन करने के पश्चात मिलता है।
- मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्राओं को ₹15000 तक का प्रोत्साहन राशि मिलता है।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं जो प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होती है उन्हें ₹15000 जबकि द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होने वाले छात्राओं को ₹10000 का प्रोत्साहन राशि प्राप्त होता है।
- इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana
2024 के लिए पात्रता
अगर आप बिहार मेधावृत्ति योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक हैं तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए –
- मेधावृत्ति योजना का लाभ बिहार राज्य की उन छात्राओं को मिलेगा जो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से होते है।
- सरकार द्वारा इस योजना में बिहार राज्य की छात्राओं को जो 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान से उत्तीर्ण होती है उन्हें केवल लाभ दिया जाता है।
- मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बालिका का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरुरी होता है।
- इसके अलावा इस योजना का लाभ बिहार राज्य की मूल निवासी छात्राओं को दिया जाएगा।
![मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगा ₹15000](https://tejwiki.in/wp-content/uploads/2024/06/Mukhyamantri-Medhavriti-Yojana-2024-300x200.jpg)
Mukhyamantri Medhavriti Yojana के लिए दस्तावेज
बिहार राज्य की ऐसी बालिकाएं जो मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहती हैं उनके पास यह सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- 12वीं का मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024 के तहत ऑनलाइन कैसे आवेदन करें?
बिहार राज्य के ऐसी इच्छुक छात्राएं जो बिहार मुख्यमंत्री माधवृति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती है वह नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –
- Mukhyamantri Medhavriti Yojana Online Apply करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल के मुख्य पेज पर जाने के बाद पेज को स्क्रोल कर नीचे जाना है यहां आपको Student Click Here to Apply का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात अगले विकल्प में आपको इस योजना से जुड़े सभी दिशा निर्देश देखने को मिलेंगे जिसको पढ़ना है और फिर कंटिन्यू पर क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको भर लेना है।
- सभी जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और अंत में सबमिट करना है।
- सबमिट करने के साथ ही मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
Free School Dress Yojana 2024: 1 से 12वीं तक फ्री स्कूल ड्रेस
यह भी पढ़ें
- महतारी वंदना योजना 2024 चौथी क़िस्त से पहले खाते में DBT करवाना जरुरी?
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 : सर्टिफिकेट के साथ 8000 रूपये
- Rajasthan Board 10th Result 2024 : RBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी
- सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन 2024: सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ, पात्रता
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2024: बेटियों को मिलेंगे 50 हजार रुपये
- APAAR ID Card Apply Online 2024: सभी छात्रों के लिए बहुत जरुरी
- PM Mudra Loan Online Apply 2024: बिज़नेस के लिए 10 लाख का लोन
- High Court Recruitment 2024: हाई कोर्ट टाइपिस्ट व स्टेनोग्राफर पदो भर्ती
- SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक 12000+ क्लर्क एसओ बम्पर भर्ती
- Tafcop portal क्या होता है? यहा जाने अपने आधार कार्ड पर कितनी सिम है?
Conclusion
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको हमारी यह लेख मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगा ₹15000 जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.
मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2024: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगा ₹15000