मिनी कंप्यूटर क्या है? और इसकी विशेषताएं क्या है?

दोस्तों मिनी कंप्यूटर क्या है? :- अपने आकार और गुणों के आधार पर कंप्यूटर अनेक प्रकार के होते हैं जिनके बारे में हमने आपको अपने पिछले लेखों में बताया है, आज के इस लेख में हम आपको कंप्यूटर के ही एक महत्वपूर्ण प्रकार Mini Computer के बारे में बतायेंगे.

इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि Mini Computer क्या है, मिनी कंप्यूटर को किसने और कब बनाया, मिनी कंप्यूटर के प्रकार, मिनी कंप्यूटर की विशेषतायें, मिनी कंप्यूटर का उपयोग कहाँ किया जाता है तथा मिनी कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या है.

अगर आप लेख को अंत तक पढ़ते हैं तो आपको मिनी कंप्यूटर के विषय में उपरोक्त सभी जानकारी प्राप्त हो जायेगी. तो चलिए आपका अधिक समय ना लेते हुए शुरू करते हैं आज का यह लेख, और जानते हैं मिनी कंप्यूटर क्या है हिंदी में विस्तार से.

मिनी कंप्यूटर क्या है? और इसकी विशेषताएं क्या है?
TEJWIKI.IN 

मिनी कंप्यूटर क्या है? (What is mini computer) 

एक मिनी कंप्यूटर एक प्रकार का कंप्यूटर है जिसमें एक बड़े कंप्यूटर की अधिकांश विशेषताएं और क्षमताएं होती हैं लेकिन यह आकार में छोटा होता है. मिनी कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार (What is Mini Computer In Hindi)

मिनी कंप्यूटर एक मध्यम आकार के कंप्यूटर होते हैं, जिसमें साधारण कंप्यूटर के सभी गुण मौजूद होते हैं. मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से अधिक Powerful होते हैं लेकिन मेनफ़्रेम कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटर की तुलना में बहुत कम Powerful होते हैं. एक मिनी कंप्यूटर माइक्रो और मेनफ़्रेम के बीच का कंप्यूटर होता है, इसलिए इसे Mid Range System भी कहा जाता है.

मिनी कंप्यूटर पर एक साथ कई यूजर मिलकर काम कर सकते हैं. यह कंप्यूटर Multiprocessing System पर आधारित होते हैं, क्योंकि इनमें दो या दो से अधिक प्रोसेसर होते हैं.

मिनी कंप्यूटर का उपयोग व्यापारों में, फाइल प्रबंधन, डेटाबेस प्रबंधन, इन्वेंट्री प्रबंधन, बिलिंग, अकाउंटिंग आदि काम में किया जाता है. मिनी कंप्यूटरों को 1960 के दशक के मध्य में विकसित करना शुरू किया गया था.

मिनी कंप्यूटर का इतिहास (History of mini computer)

1960 के दशक में विकसित किया गया पहला मिनीकंप्यूटर Digital Equipment Corporation के रूप में जाना जाता है, इसे ट्रांजिस्टर का उपयोग करके बनाया गया था और इसकी कीमत USD में $16000 थी।

आइए अब हम व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले कुछ मिनी कंप्यूटरों के बारे में जानते है।

मिनी कंप्यूटर के प्रकार (Types of mini computers)

मार्किट में गैजेट के रूप में विभिन्न प्रकार के मिनी कंप्यूटर मौजूद है। उनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है |

1) Smartphones

स्मार्टफोन, व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला एक शक्तिशाली मिनीकंप्यूटर है। Smartphones का कॉन्सेप्ट Apple द्वारा 2007 में पेश किया गया था। तब से, स्मार्टफोन ने दुनिया भर में अपना कब्जा कर लिया है।

स्मार्टफोन इन दिनों बहुत आम हैं। Apple का iPhone, Samsung का Samsung Galaxy, आदि स्मार्टफोन के उदाहरण हैं।

स्मार्टफोन पावर-पैक मिनी पीसी हैं जिसका उपयोग मुख्य रूप से गेमिंग, वीडियो देखने, सर्फिंग और अन्य कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है।

ज्यादातर स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। लेकिन स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम भी हैं जैसे एप्पल के आईफोन में IOS ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।

2) Tablet PC

Tablet PC भी एक प्रकार का मिनी कंप्यूटर है जिसका आकार आमतौर पर 7 से 9 इंच का होता है।

टैबलेट पीसी पहले मिनी कंप्यूटरों में से एक हैं। Apple iPad और Samsung tab टैबलेट पीसी के उदाहरण हैं।

Tablet PC का उपयोग मनोरंजन, कलात्मक और कंप्यूटिंग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। आजकल, टैबलेट बहुमुखी और किफायती हो गए हैं, व्यावसायिक क्षेत्र में इनका उपयोग बढ़ गया है।

3) iPad

यह भी एक प्रकार का मिनी कंप्यूटर है। iPad, Apple का प्रोडक्ट है जो Apple के iOS और iPadOS ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा संचालित है।

नया आईपैड प्रो कंप्यूटर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक शक्तिशाली पीसी है।

आईपैड छात्रों के बीच एक पसंदीदा गैजेट है। इसका उपयोग गेमिंग, मनोरंजन, सर्फिंग, अनुसंधान और अन्य कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है।

4) Desktop

डेस्कटॉप एक पोर्टेबल कंप्यूटर है जिसका आकर छोटा और प्रोसेसिंग स्पीड काफी हाई होती है। इनका का उपयोग शिक्षा, आईटी, गेमिंग, चिकित्सा, अनुसंधान आदि जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।

5) Notebook 

नेटबुक भी एक प्रकार का एक मिनी कंप्यूटर है जो लैपटॉप से थोड़ा छोटा होता है। नेटबुक की स्क्रीन छोटी होती है और कीबोर्ड भी आकार में छोटा होता है। स्क्रीन का आकार लगभग 9 इंच और कीबोर्ड का आकार मानक कीबोर्ड के आकार का 80% होता है।

एक नेटबुक पर्सनल पीसी जैसे सभी कार्य कर सकती है लेकिन छोटे आकार के कारण, उनकी कुछ सीमाएँ भी होती हैं। इनके पास कम रैम और हार्ड ड्राइव होते है। तथा डेस्कटॉप पीसी की तुलना में नेटबुक में कम शक्तिशाली सीपीयू होता है।

नेटबुक का उदाहरण आईपैड (ऐप्पल, hp mini 110 और कई अन्य हैं। इसमें फोटो एडिटिंग, गेम खेलना और ऑफिस के अन्य काम भी बड़ी आसानी से कर सकते  हैं।

6) Drawing Tables

ग्राफिक डिजाइनरों द्वारा ड्राइंग और स्केचिंग के लिए ड्राइंग टेबल का उपयोग किया जाता है। ये फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर जैसे  विभिन्न सॉफ़्टवेयर प्रोग्रामों की मदद से ड्राइंग और स्केच को स्क्रीन पर स्थानांतरित करते हैं।

ड्राइंग टेबल, ड्राइंग और स्केच के लिए high graphic support करते है।

मिनी कंप्यूटर के उपयोग क्या है? (What is the use of mini computer)

मिनी कंप्यूटर के उपयोग निम्नलिखित है -:

  • मिनी कंप्यूटर का उपयोग यूनिवर्सिटी और माध्यम वर्ग के बिज़नेस में कॉम्प्लेक्स डाटा प्रोसेस करने के लिए किया जाता है
  • साइंटिफिक रिसर्च और इंजीनियरिंग एनालिटिक्स में भी Mini-computer का उपयोग किया जाता है |
  • उद्योग जगत में डाटा मॉनिटरिंग और डाटा कण्ट्रोल करने के लिए Mini-computer का उपयोग किया जाता है |
  • मिनीकंप्यूटर का उपयोग मनोरंजन, गेमिंग और अन्य कंप्यूटिंग कार्यों के लिए किया जाता है।

मिनी कंप्यूटर का उपयोग क्यों किया जाता है? (Why are mini computers used)

मिनी कंप्यूटर का उपयोग मुख्य रूप से तीन उद्देश्यों के लिए किया जाता है -:

1. Process Control

उत्पादन प्रोसेस को regulate करने के लिए कारखानों में मिनी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। मिनीकंप्यूटर का उपयोग व्यवसायों द्वारा प्रोडक्ट के प्रोसेस को मैनेज करने के लिए किया जाता है। Data acquisition और feedback, प्रोसेस कण्ट्रोल के दो मुख्य कार्य हैं।

2. Communication

मिनीकंप्यूटर, मानव ऑपरेटर और एक बड़े प्रोसेसर के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता हैं। उपयोगकर्ता, मिनीकंप्यूटर की मदद से त्रुटि जाँच जैसे ऑपरेशन परफॉर्म कर सकता है और फिर बदलाव करने के लिए सिस्टम का उपयोग कर सकता है।

इसके अन्य उपयोग कुछ इस प्रकार हैं -:

  • इनका उपयोग वैज्ञानिक गणनाओं के लिए किया जाता है।
  • business-transaction processing के लिए उपयोग किया जाता है।
  • डेटाबेस मैनेजमेंट के लिए उपयोग किया जाता है।
  • फ़ाइल मैनेजमेंट के लिए उपयोग किया जाता है

3. Data management

मिनीकंप्यूटर, जिनका उपयोग हम data management के लिए करते हैं, वे डेटा से संबंधित कोई भी ऑपरेशन परफॉर्म कर सकते हैं, जैसे डेटा लेना, डेटा रिस्टोर करना या डेटा उत्पन्न करना।

मिनी कंप्यूटर की विशेषताएं (Features of mini computer)

मिनीकंप्यूटर में विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • यह मेनफ्रेम कंप्यूटर, सुपरकम्प्युटर से आकार में छोटा होता है।
  • यह सुपर कंप्यूटर और मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में सस्ता होता है।
  • यह मेनफ्रेम कंप्यूटर और सुपरकंप्यूटर से ज्यादा शक्तिशाली नहीं होता है, लेकिन माइक्रो कंप्यूटर से ज्यादा शक्तिशाली होता है।
  • मिनीकंप्यूटर, मल्टीप्रोसेसिंग और मल्टी-टास्किंग को सपोर्ट करता है।
  • मिनीकंप्यूटर एक साथ कई कार्य कर सकता है।
  • मिनीकंप्यूटर का उपयोग एक समय में एक साथ कई लोग कर सकते हैं।
  • मिनीकंप्यूटर का उपयोग छोटे संगठनों और व्यक्तियों द्वारा किया जाता है।

मिनीकंप्यूटर के अनुप्रयोग (applications of minicomputers)

मिनीकंप्यूटर के अनुप्रयोग निम्नलिखित हैं:

  • मिनीकंप्यूटर का उपयोग business accounting के क्षेत्र में किया जाता है
  • मिनीकंप्यूटर का उपयोग circulation, cataloging, series control, management, acquisitions, communications, data retrieval आदि के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग मेनफ्रेम कंप्यूटर के सब कंप्यूटर के रूप में किया जाता है; उदाहरण के लिए, इसका उपयोग कंपनी के उप-विभागों में किया जाता है क्योंकि यह मेनफ्रेम कंप्यूटर से कम खर्चीला होता है।

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण (Examples of mini computers)

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण हैं -:

  • Apple iPhone
  • Apple iPad
  • iPod
  • Samsung tab
  • Samsung Galaxy series
  • Inspiron 1012 (Dell),
  • Netbook
  • HP mini 110

मिनी कंप्यूटर से लाभ (Benefits of mini computer)

  • यह आकार में Mainframe Computer से छोटे होते है जिसके कारण यह कहीं भी आसानी से फिट हो सकते हैं। छोटे और पोर्टेबल होने के कारण यह कहीं भी आसानी से ले जाए जा सकते हैं।
  • यह अपने आकार की तुलना में काफी तेज होते हैं।
  • इसे चलाने के लिए अधिक प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता नहीं होती है जिस कारण इसे ज्यादा संख्या में लोग इस्तेमाल कर सकते है।
  • यह लंबे समय तक चार्ज रहते हैं।
  • यह मेनफ्रेम और सुपर कंप्यूटर से कम खर्चीले होते हैं।
  • यह एक समय में कई कार्य कर सकते हैं इसका उपयोग एक समय में कई लोग एक साथ कर सकते हैं।
  • एक Mini Computer आमतौर पर डेस्कटॉप पीसी की तुलना में लगभग 10 गुना कम बिजली खपत करता है।
  • इसका रखरखाव भी काफी आसान और सस्ता है।

मिनी कंप्यूटर से हानि (Mini computer loss)

  • कुछ Mini Computer में USB Port नहीं होते है।
  • Mini Computer में कोई भी CD & DVD Drive नहीं होते हैं।
  • इसके स्क्रीन और Keyboard का आकार सामान्य से छोटा होता है। जिस कारण इस पर टाइपिंग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
  • Mini Computer ज्यादा Storage Space के साथ नहीं होते हैं। इसलिए वह बड़ी मात्रा में डाटा को इकट्ठा करने में असमर्थ होते हैं। इसके अलावा Mini Computer कम RAM के साथ आते हैं।
  • अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण Mini Computer का उपयोग करने वालों को इसको चलाना थोड़ा कठिन लगता है।

FAQ- Mini Computer  से जुड़े सवाल जवाब :-

1) Mini Computer क्या है?

Mini Computer एक प्रकार का डिजिटल कंप्यूटर है। मिनी कंप्यूटर मध्यम आकार का होता है इसका उपयोग ऑफिस, व्यापार, बैंक आदि क्षेत्र में कम तथ्यसूचक कार्य को संपन्न करने के लिए किया जाता है।

2) Mini Computer के उदाहरण?

PDB 8, IBM 8100, TI 990, Apple Mac Mini आदि मिनी कंप्यूटर के कुछ उदाहरण है।

3) Mini Computer को सबसे पहले किस कंपनी ने और कब निर्माण किया था?

Mini Computer को सबसे पहले International Business Machine यानी IBM company ने सन 1960 में निर्माण किया था।

4) Mini Computer को दूसरा किस नाम से जाना जाता है?

Mini Computer को दूसरा Mid Range Computer भी कहा जाता है।

5) दुनिया का सबसे पहेला मिनी कंप्यूटर का नाम क्या है?

दुनिया का सबसे पहेला मिनी कंप्यूटर का नाम PDP1 यानी Programmable Data Processor1 है।

6) Mini Computer कितने प्रकार के होते है?

Mini Computer कई प्रकार के होते है जैसे Desktop Mini PC, Smartphone, Drawing Table, Tablet, iPad।

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख मिनी कंप्यूटर क्या है? और इसकी विशेषताएं क्या है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

मिनी कंप्यूटर क्या है? और इसकी विशेषताएं क्या है?

Leave a Comment