दोस्तों ओएमआर (OMR) क्या होता है ? ओएमआर कैसे कार्य करता है? :- आपने परीक्षा में कभी न कभी OMR Sheet का इस्तेमाल उत्तर पुस्तिका के रूप में तो किया ही होगा, पर क्या आपने कभी सोचा कि OMR Sheet में भरने वाले उत्तरों की एकदम सही जाँच कैसे की जाती है.
आज के इस लेख में आपको OMR Sheet को चेक करने वाले डिवाइस OMR के बारे में पूरी जानकारी देंगे. इस लेख में आपको OMR क्या है, OMR कैसे काम करता है, OMR के फायदे और नुकसान, OMR शीट क्या है और OMR शीट को कैसे भरा जाता है तथा OMR Full Form In Hindi की सारी जानकारी मिलेगी.
तो बने रहिये इस लेख के अंत तक और जानते हैं OMR क्या होता है.

ओएमआर का फुल फॉर्म क्या होता है ? (what is the full form of omr)
इससे पहले कि हम OMR के बारे में जाने, शुरुआत हम ओएमआर के फुल फॉर्म के साथ करते हैं। ओएमआर का हिंदी में फुल फॉर्म ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन होता है। इंग्लिश में इसका फुल फॉर्म Optical Mark Recognition (OMR) है। आइये अब समझते हैं कि OMR होता क्या है ?
ओएमआर (OMR) क्या होता है ? (What is OMR)
OMR एक प्रकार का स्कैनर है, जो कि विशेष रूप से ऐसी इनपुट डिवाइस है जिससे मुख्य तौर पर किसी विशेष चिन्ह को पहचानने के लिए तैयार किया गया है। इस स्कैनर का उपयोग ओएमआर शीट पर बने चिन्हों / मार्क्स को पहचानने (read) के लिए किया जाता है। ओएमआर शीट का इस्तेमाल डेटा दर्ज करने के लिए किया जाता है। डेटा को चिन्हों के माध्यम से दर्ज किया जाता है। जिसे OMR स्कैनर द्वारा ही पढ़ा जा सकता है। प्रायः OMR तकनीक का इस्तेमाल परीक्षाओं में जाता है।
- AC क्या होता है? एयर कंडीशनर कैसे कार्य करता है? जानकारी
- LCD क्या होता है? एलसीडी की विशेषताएँ समझाइये
ओएमआर कैसे कार्य करता है? (How omr works)
OMR तकनीक का प्रयोग अधिकत बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के लिए किया जाता है। जहाँ लाखों की संख्या में आवेदक होते हैं। OMR Sheet में सभी को सही जवाब मार्क करने के लिए सही उत्तर वाले गोले में काली पेन्सिल या पेन से निशान बनाना होता है। इस ओएमआर शीट को चेक करने के लिए इसे स्कैनर में डाला जाता है। ये स्कैनर लेजर लाइट के प्रयोग से उमीदवार की शीट पर अंकित किये गए जवाब को स्कैन करता है। ये सिर्फ उन काले घेरे वाले निशानों को ही स्कैन करता है जो सही तरीके से पूरे काले किये गए हों। इससे आवेदक द्वारा लगाए गए सही निशान की पहचान आसानी से हो जाती है। इसके बाद इन तथ्यों / जवाब का मिलान कंप्यूटर में सेव किये गए सही जवाबों से किया जाता है। और फिर इसी आधार पर मूल्यांकन कार्य किया जाता है।
OMR से होने वाले लाभ (Benefits of OMR)
ओएमआर से कौन कौन से लाभ होते हैं यहाँ जानिये :
- सटीक मूल्यांकन : इस तकनीक के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का सटीक मूल्यांकन किया जाता है।
- पहले की अपेक्षा (जब manual Checking की जाती थी) अब कम समय में सटीक मूल्यांकन किया जाता है। त्रुटि होने की संभावना बहुत ही कम है या यूँ कहें कि ना के बराबर है।
- 10 हजार से अधिक कॉपियां एक घंटे में चेक हो जाती हैं। वो भी एक स्कैनर की मदद से।
OMR का उपयोग कहाँ होता है ? (Where is OMR used)
OMR तकनीक का उपयोग मुख्य रूप से परीक्षाओं में देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त भी आप कई ऐसे क्षेत्रों में OMR की तकनीक का इस्तेमाल देख सकते हैं जहाँ कम समय में ज्यादा लोगों द्वारा दर्ज डेटा को चेक करना होता है।
- सर्वेक्षण
- परीक्षा
- चुनाव
- लॉटरी
- मूल्यांकन और प्रतिक्रिया प्रपत्र
- बैंकिंग व बीमा अनुप्रयोग
ओएमआर तकनीक की सीमा (Limitation of OMR Technique)
हर तकनीक की कुछ खूबियां और कुछ खामियां, या यूँ कहें कुछ सीमाएं हो सकती हैं। इसी प्रकार OMR टेक्निक की भी कुछ सीमाएं हैं। जैसे कि –
- आप इसमें सीमित टेक्स्ट का ही प्रयोग कर सकते हैं।
- अधिक टेक्स्ट के उपयोग से इसमें त्रुटि होने या कुछ छूट जाने की संभावना रहती है।
- इसका प्रयोग सिर्फ बहुविकल्पीय प्रश्नों के फॉर्मेट हेतु ही किया जा सकता है।
OMR शीट कैसे भरते है ? (How to fill OMR sheet)
वैसे OMR शीट को भरने की प्रकिया आपको OMR Sheet पर ही मिल जाएगी, लेकिन जो लोग पहली बारे OMR शीट भरने जा रहे हैं वे OMR Sheet को भरते समय निम्न बातों का ध्यान रखें –
- OMR भरते समय गोले को पूरा काला करें, अगर आप अधुरा काला करेंगे तो OMR स्कैनर उसे पढ़ नहीं पायेगी.
- गोला भरते समय ध्यान रखें कि केवल गोले के अन्दर ही भरें, लाइन से बाहर न जायें.
- गोला भरते समय उसे बार – बार बिगाड़े नहीं.
- सही उत्तर सोच – समझ कर भरें, अगर आपके एक गोला काट कर उत्तर दुसरे गोले में भरा है तो OMR स्कैनर उसे Read नहीं कर पायेगा.
- गोले को काला करने के अतिरिक्त उसमें कोई अन्य निशान नहीं लगाये.
तो यह थी कुछ सावधानियाँ जो आपको OMR Sheet भरते समय बरतनी चाहिए.
- वेब सर्वर क्या होता है? वेब सर्वर के कितने प्रकार होते है?
- Whatsapp के Delete Message कैसे देखे? पूरी जानकारी सहित
ओएमआर शीट चेक कैसे होती है? (How to check omr sheet)
अब यह ओएमआर शीट चेक कैसे की जाती है? क्या इसे मानव चेक करते हैं या इसे किसी मशीन की सहायता से चेक किया जाता है? आइए इसके बारे में भी जानकारी ले लेते हैं। तो जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि इस ओएमआर शीट को मुख्य तौर पर कंप्यूटर को समझ में आने वाली भाषा में ही बनाया जाता है अन्यथा आपको गोले भरने को क्यों कहा जाता। आप सीधे प्रश्न पत्र में भी तो सही विकल्प पर राईट टिक मार्क कर उसे चुन सकते थे तो फिर उसके लिए इतना परिश्रम ही क्यों किया जाए।
तो ओएमआर शीट को ओएमआर रीडर की सहायता से चेक किया जाता है। यही कारण है कि बहुत जगह ओएमआर शीट की फुल फॉर्म के रूप में ऑप्टिकल मार्क रीडर का भी इस्तेमाल कर लिया जाता है लेकिन वास्तव में यह रीडर ओएमआर शीट को चेक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। तो यह कंप्यूटर में एक स्कैनर होता है जिसमे सभी ओएमआर शीट को डाला जाता है।
इससे कंप्यूटर उस रीडर की सहायता से यह चेक कर लेता है कि परीक्षार्थी के द्वारा किस विकल्प का चयन किया गया है और वह एक झटके में ही उस ओएमआर शीट का परिणाम हमारे सामने रख देता है। तो इस तरह से सभी ओएमआर शीट को ऑप्टिकल मार्क रीडर की सहायता से जांचा जाता है और उसका सही परिणाम बताया जाता है।
FAQ- OMR शीट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-
OMR कंप्यूटर की कौन सी डिवाइस है?
OMR कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस होती है.
OMR का पूरा नाम क्या है?
OMR का पूरा नाम Optical Mark Reader होता है.
OMR रीडर का क्या काम होता है?
OMR रीडर का प्रमुख काम OMR Sheet को पढना होता है.
OMR का अविष्कार किसने किया?
OMR का आविष्कार Micheal Sokolski ने किया था.
OMR शीट क्या होती है?
OMR शीट एक ऐसी Sheet होती है जिस पर बहुविकल्पीय प्रशनों के जवाब गोलों को भरकर दिया जाता है.
- चैट जीपीटी क्या होता है? चैट जीपीटी कार्य कैसे करता है?
- Google सर्च कंसोल क्या है? इसका उपयोग कैसे करें? Jankari
Conclusion