पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? “Best”11 मूल मंत्र व तरीका 

दोस्तों पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? “Best”11 मूल मंत्र व तरीका :- विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? students को पढ़ाई तो करनी होती है पर उनको पढ़ाई करने का मन नहीं करता और इसी वजह से वह पढ़ाई भी नहीं कर पाते. सब बोलते हैं पढ़ाई में मन लगाओ, exam आने वाले हैं, exam में अच्छा score करना है, किसी का target है class में first आना, फिर चाहे आपका गोल (goal) कोई भी क्यों ना हो उनको पाने के लिए एक काम जो आप सभी को करना ही पड़ेगा और वह है पढ़ाई. और वह कैसे होगा? जब आपका मन पढ़ाई में लगेगा. और वह कैसे होगा, जब बिना किसी के कहे आप अपने आप पढ़ने बैठोगे.

अब आपकी पढ़ाई काफी interesting होने वाली है. मैं आपको इस बात की गारंटी देता हूं कि इस article को पढ़ने के बाद आपके अंदर पढ़ने का जुनून सा आ जाएगा. यहां पर जो मैं आपको पढाई करने के लिए tips बताने वाला हूं उनसे ना केवल आप पढ़ाई में मन लगा सकते हैं बल्कि किसी भी अच्छी आदत को अपना सकते हैं.

जो कार्य अब तक नहीं कर पाते थे वह आप बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे. दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि अगर आप का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो क्या करें, पढ़ाई में मन कैसे लगाएं (how to concentrate on study) पढ़ाई में मन लगाने के उपाय क्या है, पढ़ाई में मन लगाने के तरीके क्या है, स्टडी कैसे करें.

 

पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? "Best"11 मूल मंत्र व तरीका 
TEJWIKI.IN

 

पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? (How to concentrate on studies)

 

आज के इस वतावरण में पढ़ाई से ध्यान हटने का एक साधारण सा कारण होता और वो है मन का विचलित (distract) होना।

कोई फर्क नहीं पड़ता है की आपकी उम्र क्या है, अप क्या करता हैं? कुछ ना कुछ आपके साथ ऐसा होता होगा जिससे की आपका मन पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

आपके साथ ज़रूर ऐसा तो ज़रूर हुआ होगा कि आप अपनी पढ़ाई एकाग्र से कर रहे होंगे और उसी समय आपके सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपको कोई मेसेज आया होगा और फिर आप अपने मेसेज को देखने के लिए तो गए होंगे पर उस चक्कर में एक-दो घंटा Chat करने के बाद वापस काम पर लौटे होंगे।

कुछ ऐसा ही होता है बच्चों / युवा या विद्यार्थियों के साथ जिससे पढ़ाई करते समय उनका ध्यान कहीं और रहता है और वे सही तरीके से पढ़ाई में मन नहीं लगा पाते हैं।

नीचे हमने पढ़ाई में मन लगाने के लिए 11 बेस्ट उपाय और नुस्खे दिए गए हैं जिन्हें आप फॉलो करके अपने पढ़ाई करने के तरीकों मे सुधार ला सकते हैं। सही तरीके से पढने के टोटके कुछ नहीं होते बस आपको कुछ पॉइंट्स का ध्यान देना होता है।

 

 

पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? “Best”11 मूल मंत्र व तरीका 

 

तो आईये जानते हैं वो कौन से बेहतरीन पढ़ाई करने के टिप्स है जिनसे आपको पढने में मज़ा आएगा और पढ़ा हुआ याद भी रहेगा-

 

1. पढ़ाई में ध्यान के दिए सही जहाग चुनें (Choose the right place of focus in studies)

 

आप कितना अच्छा ध्यान लगा कर पढ़ाई कर सकते हैं वह आपके परिवेश और वातावरण के ऊपर है। इसीलिए मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है।

पढ़ाई के लिए जगह चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रखें, जैसें –

  1. पढ़ाई करने के एक ऐसा जगह ढूंढें जहां पर शांत वातावरण हो।
  2. ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड ना हो।
  3. बैठने के लिए एक अच्छा कुर्सी और टेबल रखें।
  4. किताबों को अच्छे से रखने की सुविधा हो।
  5. कुछ लोग पढ़ाई करते समय गाना सुनते हैं तो गाने को उतना ही सुने जिससे की आपका मन विचलित ना हो। (आप कहानी, कविता, नॉवेल पढ़ते समय की म्यूजिक सुनें)
  6. उस कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।
  7. पढ़ाई करते समय परिवार वालों से कहें की वह आपके कमरे में बार-बार ना आयें।

 

2. पढ़ाई को अपने नियमित कार्य बनायें (make studies your routine)

 

जिस प्रकार सभी कार्यों के लिए आपको कुछ ना कुछ योजना बनाना पड़ता है उसी प्रकार पढ़ाई में मन लगाने के लिए भी योजना बनाना पड़ता है। ज्यादातर लोग पढ़ाई को अपने नियामित कार्यों से अलग मानते हैं, ऐसा करना सही नहीं है।

आपको एकाग्र हो कर पढ़ाई करने के लिए कुछ इस तरह Planning या योजना बनाना होगा –

  1. हर दिन पढ़ाई करने के लिए Time Table Chart बनायें और उसके समय के अनुसार पढ़ाई करें।
  2. पढ़ाई को दैनिक कार्य से अलग ना समझें।
  3. पढ़ाई करने के लिए हमेशा उत्साहित (Motivate) रहे।
  4. 45 मिनट से ज्यादा लगातार पढ़ाई का समय टाइम टेबल में ना रकें और बिच-बिच में 5-10 मिनट का break लें।
  5. ध्यान दें की आपको दिन या रात जिस समय पढने में आसानी होती है उसी के अनुसार अपना समय चार्ट बनायें।

 

3. ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें (remove distractions)

 

अगर आप ध्यान से लम्बे समय तक मन लगा कर पढना चाहते हैं तो सबसे पहले सभी ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें। ज्यादातर ध्यान हटाने वाली चीजें होती है मोबाइल फ़ोन, सोशल मीडिया, गेम्स कंसोल, और टेलीविज़न।

इन ऊपर दी हुई चीजों से आपकी पढ़ाई को किस प्रकार नुकसान होते हैं चलिए जानते हैं-

  1. इन चीजों की वजह से आप अपना ज्यादातर पढ़ाई का समय दूसरी चीजों में बर्बाद कर देते हैं।
  2. मोबाइल फ़ोन पर लम्बी बात हो या सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर लम्बी चैट दोनो प्रकार से आप पढ़ाई में याद किए हुए पाठ्य भूल जाते हैं।
  3. अगर अच्छा पढ़ाई करना है तो इन इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों से दूर रहें।

 

4. अच्छे से पढ़े? (read well)

 

किसी भी चीज को बस पढ़ लेने से कुछ नहीं होता है उसे अच्छे से पढने के साथ सीखना-समझना भी ज़रूरी होता है। इससे आप पढ़ते समय बोर भी नहीं होंगे और ध्यान भी बना रहेगा।

निचे हमने कुछ अच्छे से पढ़ने के तरीके दिए हैं जिनकी मदद से आप समझते हुए पढ़ाई कर सकते हैं-

  1. अपने पढ़ाई के कार्यों को किसी भी प्रकार से अच्छे से समझते हुए पूरा करने के लिए अपना लक्ष्य तय करें।
  2. अपनी मेहनत के लिए स्वयं को शाबाशी दें और उसी शाबाशी से प्रेरणा लेकर पढ़ाई में और मन लगायें।
  3. हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ जुड़े रहें और खाली समय में अच्छी प्रेरणादायक किताबें पढ़ें।
  4. अपने विचारों और एहसास को अपने दोस्त, परिवार को बताएं और जाने क्या अच्छा है और क्या बुरा।
  5. भले ही काम-काम कर के पढ़ें पर समझ कर पढ़ें।

 

5. अनुशासित रहें (Be disciplined)

 

लंबे समय तक पढ़ाई में अगर ध्यान लगाना है तो अनुसाशन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। आपका मन भले ही एक तरफ से दूसरी और जाने लगे परन्तु अनुसाशन ही वो चीज है जो आपका ध्यान से पढ़ने में मदद करता है।

पढ़ाई में अनुशासित रहने के लिए क्या करें –

  1. जब कभी भी आपका ध्यान गलत और जाने लगे उसे झट से रोकिये और पढ़ाई पर ध्यान दीजिये।
  2. धीरे-धीरे आप नियमित रूप से टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करेंगे तो आप अपने आप अनुशासित हो जायेंगे।
  3. अगर आपका ध्यान तब भी दूसरी और जाने के लिए उत्तेजित हो रहा है तो अपने पढ़ाई कमरे के दिवार पर एक कागज़ पर लिख कर चिपका दें “मैं पढ़ाई के समय मात्र पढ़ाई में ध्यान दूंगा और कुछ भी नहीं करूंगा”।
  4. अगर आपको तब भी मुश्किल हो तो अपनी गलतियों को अच्छे से पहचाने और सुधारें।
  5. पढ़ाई को मज़ा समझ कर पढ़ें ना की बोझ के जैसे।

 

6. जानें की कब आपको आराम करना है? (Know when you need to rest)

 

बिना रुके किसी भी कार्य को करना ज्यादा बुरा होता है। इसीलिए पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक होना बहुत जरूरी है।

सोचिये की ब्रेक एक अच्छा चीज है और उस समय कुछ सकारात्मक कार्य करें जिससे की पढ़ाई के दौरान याद किया हुआ चीज़ आप ना भूलें।

आप प्रति 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक ज़रूर लें, इससे दिमाग ताज़ा रहता है। इतना भी पढ़ाई ना करें की आप अपने परिवार से दूर हो जाएँ। हर चीज के लिए इसीलिए Time Management होना बहुत आवश्यक होता है।

 

7. अपनी प्रगति को देखें (view your progress)

 

अपने पढ़ाई करने के तरीके को अच्छा करने के साथ-साथ अपनी प्रगति को भी देखते रहना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको ज़रूर प्रेरणा मिलेगा और आप सही रूप से पढ़ाई करने में सफल हो पाएंगे।

अपने आपसे कुछ ज़रूरी सवाल पूछें –

  1. मेरे मुख्य लक्ष्य क्या हैं?
  2. इस सप्ताह में मुझे स्कूल/कॉलेज का प्रोजेक्ट पूरा करना है?
  3. मुझे आज क्या-क्या पढ़ाई पूरा करना है?
  4. क्या मेरा टाइम टेबल और पढ़ने का तरीके मेरे लिए सही काम कर रहे हैं?
  5. इसमें सुधार लाने के और तरीके क्या हो सकते हैं?

 

8. अपने शरीर को पहचाने (know your body)

 

हर विद्यार्थी का एक अलग पढने का तरीका और समय होता है। कुछ लोग सुबह के समय अच्छा पढ़ते हैं या अपने कार्य में अच्छे होते हैं तो कुछ लोग रात के समय अच्छा पढने में मन लगाते हैं।

आप को अपने शारीर को समझना होगा की आपका दिमाग कब ज्यादा पढने का मन कर रहा है रात को या दिन के समय। सही समय में ही सही कार्य करने को ही सफलता कहते हैं।

 

9. अच्छी नींद सोयें (sleep well)

 

आप तो जानते ही होंगे सोने के कई फायदे हैं। अच्छी नींद सोंना पढ़ाई में मन लगाने का एक बहुत ही बेहतर माध्यम है।

जब कोई व्यक्ति अच्छे से सोता है तो उसके हॉर्मोन सही तरीके से रेगुलेट होते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं और शरीर को आराम भी देते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई किए हुए पाठ को याद करने में मदद मिलती है।

थके हुए शरीर से कभी भी पढ़ाई पर ध्यान या मन लगाना बहुत मुश्किल होता है और कभी-कभी नामुमकिन भी है। इसलिए जरूरत के हिसाब से प्रतिदिन 7-8 घंटा रात को ज़रूर सोना चाहिए।

 

10. अच्छा खाना खाएं (eat good food)

 

अच्छा खाना खाने से आप हमेशा तंदरुस्त रहेंगे और आप अपने सभी कार्य भी उत्साहित हो कर कर सकेंगे। अच्छा फल, सब्जियों, और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढती है।

पौष्टिक और संतुलित आहार से पढ़ाई में मन भी लगता है। ज्यादा वसा युक्त, मीठा, कार्बोहायड्रेट युक्त खाना न खाएं क्योंकि इससे आपके शरीर को हानी पहुँचता है।

 

11. एक समय में एक ही काम करें (do one thing at a time)

 

एक ही समय में एक ही कार्य करने की आदत डालिए। ना सिर्फ पढ़ाई में बल्कि हर क्षेत्र में यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

कैसे करें एक समय के एक काम –

  1. अपना ध्यान पूरी तरीके से एक ही पाठ के ऊपर रखिये।
  2. जब एक पाठ या टॉपिक पूरा हो तभी दुसरे पर जाएँ।
  3. एक ही समय में बहुत सारे टॉपिक को पूरा करने की कोशिश से सभी कार्यों को अपूर्ण रखना पड़ सकता है।

 

 

एकाग्रता बढ़ाने के ८ सरल उपाय (8 simple ways to increase concentration)

 

  1. अपने विषय से प्रेम करें और यह आपको अच्छे अंक दिलाएगा
  2. अच्छी नींद लें, यदि इतिहास की कक्षा में नहीं सोना चाहते हैं
  3. स्वास्थ्यप्रद भोजन करें, विचलित मन से बचने के लिए
  4. प्रतिदिन योग का अभ्यास करें और निरसता आप से दूर रहेगी
  5. मनोरंजन के लिए ज़्यादा समय चाहिए, प्राणायाम करें
  6. सुदर्शन क्रिया को अपना प्रतिदिन का गृहकार्य बनाए और अपने दूसरे गृह कार्य को मजेदार बनाए
  7. हररोज़ ध्यान करें
  8. इंट्यूशन प्रोसेस अवश्य करें

 

मेडिटेशन से पढ़ाई में मन कैसे लगाया जा सकता है? (How can the mind be engaged in studies through meditation)

 

पढ़ाई में मन कैसे लगाएँ या Study Kaise Kare Tips और एक अच्छी पढ़ाई कैसे करें और Study Kaise Kare Tips सफल होने के लिए विषय हेतु मेडिटेशन एक तुरप का इक्का है | यदि विद्यार्थी मेडिटेशन करता है, तो वह धीरे-धीरे अपने मन व मस्तिष्क को शांत व एकाग्र रख सकता है | आइये कुछ सिंपल स्टेप्स में इसे समझते हैं –

  • अपनी डेली रुटिन में मेडिटेशन को शामिल करें |
  • मेडिटेशन के लिए किसी संत प्राकृतिक वातावरण का चुनाव करें |
  • मेडिटेशन करने के दौरान दिमाक को रिलैक्स होने दें |
  • इस दौरान किसी भी प्रकार की सोच को दिमाक में नहीं आने दें |
  • कुछ दिनों तक मेडिटेशन की यही प्रक्रिया दुहरायें |
  • अब मेडिटेशन के दौरान अपने पढ़ाई के लक्ष्य पर फोकस करें |
  • कुछ दिनों तक मेडिटेशन के साथ ऐसा करने से आपका पढ़ाई में मन(Padhai Mein Man Kyon Nahin Lagta Hai) लगने लगेगा |

आपकी सोच ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचा सकती है, अतः मेडिटेशन के साथ अपनी सोच को काबू में करने का प्रयास करें |

 

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? “Best”11 मूल मंत्र व तरीका  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

पढ़ाई (Study) में मन कैसे लगाये? “Best”11 मूल मंत्र व तरीका 

 

Leave a Comment