SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 | SBI महिलाओं को दे रहा 25 लाख का लोन

SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 | SBI महिलाओं को दे रहा 25 लाख का लोन

नमस्कार दोस्तों,आज हम बात करेंगे SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 | SBI महिलाओं को दे रहा 25 लाख का लोन के बारे में: देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार समय-समय पर योजनाएं लेकर आती रहती है। भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसे हम स्त्री शक्ति योजना के नाम से जानते हैं। इस योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं उन्हें बहुत ही कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। इस लोन का उपयोग महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कर सकती है।

महिलाओं को रोजगार शुरू करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना आए इसी वजह से इस योजना की शुरुआत की गई है। अगर आप भी एक महिला है और स्टेट बैंक को ऑफ इंडिया द्वारा चलाई जा रही स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठाना चाहती है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहां पर आपको इस योजना के बारे में सभी प्रकार की जानकारी विस्तारपूर्वक दी जा रही है।

SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 क्या होती है?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह योजना केंद्र सरकार के साथ बिल्कुल शुरू की है जिसके अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से ऐसी कोई भी महिला जो खुद का बिजनेस या रोजगार करना चाहती है वह बैंक के माध्यम से बहुत ही कम ब्याज पर 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती है। इस लोन पर आपको बहुत ही कम ब्याज देना होता है।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को किसी भी बिजनेस के लिए तभी लोन दिया जाता है जब उनकी उस बिजनेस में 50% या उसे अधिक की साझेदारी होती है। इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का बिजनेस लोन लेती है तो महिलाओं को किसी भी प्रकार का कॉलेटरल या गारंटी देने की जरूरत नहीं है। अगर 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन लेती है तो महिलाओं को यहां पर गारंटी देनी होती है।

SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 का पूरा Details

योजना का नाम SBI Stree Shakti Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा एसबीआई बैंक की सहायता
लाभार्थी देश की सभी महिलाएं जो खुद का व्यापार शुरू करना चाहती है
उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर
लाभ स्वयं का व्यापार शुरू करने के लिए बैंक से कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना
लाभ दिया जा रहा है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

SBI स्त्री शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वह बिजनेस और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। इसके लिए एसबीआई बैंक महिलाओं को 25 लाख रुपए तक का लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर देता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और खुद का बिजनेस शुरू करें। जब महिलाएं अपना सपना साकार करने के लिए प्रयत्न करेंगे तो बैंक भी उनकी मदद करेगा इससे समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

SBI स्त्री शक्ति योजना के लाभ और विशेषताएं जानिए 

  • स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा देश की महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए लोन की सुविधा दी जा रही है।
  • इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त करके खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की जा रही इस योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
  • अलग-अलग केटेगरी और अलग-अलग बिजनेस के अनुसार अलग-अलग ब्याज दर लगता है।
  • कोई भी महिला अगर ₹200000 से अधिक का बिजनेस लोन लेती है तो 0.5% का ब्याज उन्हें कम देना होता है।
  • ₹500000 तक के लोन के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत आप ₹50000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकती है।
  • योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिलाओं को अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का मौका मिलेगा।

SBI स्त्री शक्ति योजना में शामिल बिजनेस

  • खेती से जुड़े उत्पादों का व्यापार
  • 14 सी साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस
  • डेयरी का कारोबार
  • कपड़ों के निर्माण का व्यवसाय
  • पापड़ बनाने का बिजनेस
  • उर्वरकों की बिक्री
  • कुटीर उद्योग
  • कॉस्मेटिक आइटम
  • ब्यूटी पार्लर का बिजनेस

SBI स्त्री शक्ति योजना की पात्रता

  • इस योजना में भारत की स्थाई निवासी महिला आवेदन कर सकती है।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष मिनिमम होना आवश्यक है।
  • इस योजना के अंतर्गत वही महिला पात्र होती है जिसकी बिजनेस में साझेदारी 50% या उससे अधिक है।
  • छोटे स्तर पर पहले से ही बिजनेस कर रही महिलाएं इस योजना की पात्र हैं।
SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 | SBI महिलाओं को दे रहा 25 लाख का लोन
TEJWIKI.IN

SBI Stree Shakti Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 2 साल का आईटीआर
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस प्लान लाभ और हानि का विवरण

SBI Stree Shakti Yojana में आवेदन कैसे करे?

अगर आप भी ऐसी महिला है जो अपने बिजनेस को ऊपर बढ़ाना चाहती हैं तो स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आप नीचे बताएगी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेट बैंक आ इंडिया की नजदीकी ब्रांच में विजिट करना है।
  • यहां पर आपको जाकर बताना है कि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है।
  • बैंक के कर्मचारी आपको इस बिजनेस लोन के बारे में जानकारी देंगे और आपसे कुछ जानकारी पूछेंगे।
  • उसके बाद इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिया जाएगा।
  • इसमें कई प्रकार की जानकारी आपसे पूछी जाएगी।
  • सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करना है और सही स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और सिग्नेचर करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपको इस आवेदन फार्म को बैंक में जमा करवा देना है।
  • बैंक कुछ दिन के अंदर आपके आवेदन फार्म की जांच करता है और इसका सत्यापन करने के बाद आपकी लोन राशी अप्रूव कर देता है।
  • इस प्रकार से आप स्टेट बैंक आफ इंडिया स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ उठा सकती है।

Bank Of Baroda Personal Loan 2024: घर बैठे 5 लाख का लोन प्राप्त करे

इन्हे भी जरूर पढ़े

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको हमारी यह लेख SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 | SBI महिलाओं को दे रहा 25 लाख का लोन जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 | SBI महिलाओं को दे रहा 25 लाख का लोन

Join our Telegram Group

Join our Facebook Group

   Join Whatsapp Group

Leave a Comment