SQL क्या है? (What is SQL) SQL का उपयोग क्यों किया जाता है?

दोस्तों क्या आप जानते है SQL क्या है? :- क्या आप जानते है की SQL का इस्तेमाल database में होता है? क्या अपने SQL और MySQL में अंतर पता है? अगर आपका जवाब है ना तो कोई बात नही क्योंकि आज के इस पोस्ट में मैं आपको SQL के ही बारे पूरी जानकारी देने वाला हूँ|

मैं आपको बताऊंगा की SQL क्या है ? SQL का full form क्या होता है ? database और SQL कैसे जुड़े है? एवं SQL और MySQL में क्या अंतर है? तो चलिए इस लेख को शुरू करते है | SQL एक language है जिसका उपयोग database को operate करने के लिए किया जाता है | SQL की मदद से आप database को create,delete,alter,row modification इत्यादि कर सकते है|

SQL एक ANSI(American National Standards Institute) standard का language है, परन्तु इसके कई version उपलब्ध है|

SQL के बारे में और जानने से पहले आपको database और database management system (DBMS) के बारे पता होना आवश्यक है, तो चलिए database और database management system(DBMS) के बारे में मैं आपको बताता हूँ|

SQL क्या है? (What is SQL) SQL का उपयोग क्यों किया जाता है?
TEJWIKI.IN

SQL क्या है? (What is SQL) 

SQL यानि Structured Query Language एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग Language हो, जिसके द्वारा एक Relational Database (RDMS) में Structured Data को मैनेज किया जाता है। रिलेशनल डेटाबेस में डाटा को Table के रूप में रखा जाता है, और हर टेबल में Rows और Columns होते हैं, जिनमे डाटा स्टोर रहता है।

यानि SQL को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, जिससे एक बड़े डेटाबेस को आसानी से मैनेज किया जा सके, उसमे इनफार्मेशन को डाला या निकाला जा सके, डिलीट किया जा सके या Retrieve किया जा सके और साथ ही डेटाबेस में बदलाव भी किया जा सके।

यानि आप कह सकते हैं की SQL का काम एक बड़े डेटाबेस को मैनेज करना होता है।

SQL का उपयोग क्या है? (What is the use of SQL) 

जैसे की आपने ऊपर भी पढ़ा की SQL का इस्तेमाल डेटाबेस से संवाद स्थापित करने के लिए किया जाता है।

SQL के द्वारा डेटाबेस को मैनेज किया जाता है,जैसे की डेटाबेस में किसी प्रकार का कोई बदलाव करना हो, किसी एंट्री को बदलना या डिलीट करना हो या फिर कोई नहीं जानकारी उसमे डालनी हो। यह सब कार्य SQL (Structured Query Language) के द्वारा ही संपन्न किया जाता है।

SQL को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी बढ़िया Configuration के कंप्यूटर या लैपटॉप पर इसका सॉफ्टवेयर डालना है,और फिर IP या सिस्टम नाम के द्वारा डेटाबेस को SQL से जोड़ना है,इसके बाद आप को डेटाबेस का Access प्राप्त हो जाएगा, जिससे आप अपने मन मुताबिक डेटाबेस पर कार्य कर सकेंगे।

SQL का उपयोग क्यों किया जाता है (Why SQL is used)

SQL व्यापक रूप से लोकप्रिय है क्योंकि यह निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है –

  • SQL उपयोगकर्ताओं को डेटा का वर्णन करने की अनुमति देता है.
  • SQL उपयोगकर्ताओं को डेटाबेस और टेबल बनाने और छोड़ने की अनुमति देता है.
  • SQL उपयोगकर्ताओं को डेटाबेस में दृश्य, संग्रहीत कार्यविधि, फ़ंक्शन बनाने की अनुमति देता है.
  • SQL उपयोगकर्ताओं को रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में डेटा एक्सेस करने की अनुमति देता है.
  • SQLउपयोगकर्ताओं को तालिकाओं, प्रक्रियाओं और विचारों पर अनुमतियाँ सेट करने की अनुमति देता है
  • SQL उपयोगकर्ताओं को डेटाबेस में डेटा को परिभाषित करने और उस डेटा को हेरफेर करने की अनुमति देता है.
  • SQL मॉड्यूल, लाइब्रेरी और प्री-कंपाइलर का उपयोग करके अन्य भाषाओं के भीतर एम्बेड करने की अनुमति देता है.

SQL में इस्तेमाल होने वाली कमांड। (Commands used in SQL) 

SQL की कुछ मुख्य कमांड हैं,जिनका इस्तेमाल रिलेशनल डेटाबेस से संवाद करने के लिए किया जाता है, यह कुछ इस प्रकार से हैं।

(DDL) Data Definition Language :- डी.डी.एल कमांड द्वारा टेबल के स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाता है,जैसे की टेबल को तैयार करना,डिलीट करना और उसमें बदलाव करना इत्यादि।

(DML) Data Manipulation Language :- डी.एम्.एल कमांड द्वारा डेटाबेस को Modify किया जाता है,यानि यह एक तरह से डेटाबेस में होने वाले किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए यह जिम्मेदार है।

(DCL) Data Control Language :- डी.सी.एल कमांड का इस्तेमाल डेटाबेस यूजर को अथॉरिटी देने या वापस लेने के लिए किया जाता है।

(TCL) Transaction Control Language :- टी.सी.एल कमांड का उपयोग सिर्फ DML कमांड के साथ किया जाता है। जैसे INSERT,DELETE और UPDATE में।

(DQL) Data Query Language :- डी.क्यू एल कमांड का उपयोग डेटाबेस में से डाटा Fetch करने के लिए किया जाता है। 

SQL का इतिहास क्या है? (What is the history of SQL) 

SQL प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को पहली बार 1970 में IBM के शोधकर्ताओं Raymond Boyce और Donald Chamberlin द्वारा डेवलप किया गया था। पहले इसे SEQUEL कहा जाता था,जिसे बाद में बदल कर SQL रख दिया गया।

SEQUEL को पहली बार IBM के Database, System R को मैनेज यानि उसमे बदलाव और कार्य करने के लिए तैयार किया गया था। इसके बाद 1979 में Relational Software नामक कंपनी जो की बाद में Oracle कंपनी बनी उन्होंने SQL के अनुसार अपना Modified Version निकाला जिसका नाम Oracle V2 था।

इसके बाद इसमें समय के साथ छोटे छोटे कई बदलाव होते चले गए और Database Technology में काफी तरक्की हुई और फिर Open Source SQL जैसे की MySQL इत्यादि के आने से,एक आम यूजर के लिए इसकी उपलब्धता काफी सुलभ हो गई।

SQL की विशेषताएं (Features of SQL)

SQL की प्रमुख विशेषता निम्न प्रकार से हैं –

  • SQL की मदद से डेटाबेस को पुनः प्राप्त किया जा सकता है.
  • SQL का इस्तेमाल RDBMS में डेटा को Insert और Control करने के लिए किया जाता है.
  • SQL की मदद से डेटा को Insert, Delete, Manipulate किया जाता है.
  • SQL की मदद से डेटाबेस में नयी टेबल को बना सकते हैं.
  • SQL Data Query Language अन्य Query Language की तुलना में सरल और आसान होती है.

SQL से लाभ क्या है  (What is the advantage of SQL)

SQL के कई फायदे हैं जो इसे लोकप्रिय बनाते हैं. डेटाबेस संचार करने के लिए SQL एक भरोसेमंद और कुशल भाषा है, SQL के कुछ फायदे निम्न प्रकार से हैं –

  • SQL में बड़ी मात्रा में डेटा को जल्दी और कुशलता के साथ Retrieve किया जा सकता है. डेटा को Insert, Delete या Manipulate करना जैसे Operation कुछ ही समय में किये जा सकते हैं.
  • यूजर को डेटा Retrieve करने में बड़ी संख्या में कोड नहीं लिखना पड़ता है, बेसिक कमांड जैसे SELECT, DELETE, INSERT आदि की मदद से यूजर आसानी से डेटा मैनेज कर सकता है.
  • SQL कई प्रकार के Database Management System को सपोर्ट करती है जैसे कि – MySQL, Oracle, MS Access आदि
  • SQL सीखने और समझने में आसान भाषा है.

SQL से हानि  (loss from SQL)

एक ओर जहाँ SQL के बहुत सारे फायदे हैं वहीँ दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं जैसे कि –

  • SQL का Interface जटिल होता है जिससे इसे इस्तेमाल करने में यूजर को परेशानी आ सकती है.
  • SQL के कुछ Version महंगे होते हैं जिसके कारण अधिक यूजर इसे उपयोग नहीं करते हैं.

FAQ-SQL पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

एसक्यूएल का उपयोग क्यों किया जाता है?

SQL का उपयोग डेटाबेस के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए किया जाता है। ANSI (अमेरिकन नेशनल स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट) के अनुसार, यह रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के लिए स्‍टैंडर्ड लैंग्‍वेज है। SQL स्टेटमेंट का उपयोग डेटाबेस पर डेटा अपडेट करने या डेटाबेस से डेटा रिट्रीव करने जैसे कार्यों को करने के लिए किया जाता है।

क्या एसक्यूएल एक कोडिंग है?

अब हम जानते हैं कि SQL प्रोग्रामिंग भाषा की परिभाषा को पूरा करता है लेकिन सामान्य प्रयोजन वाली प्रोग्रामिंग भाषा नहीं। स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज डेटाबेस से “बात करने” के लिए एक अत्यधिक लक्षित भाषा है।
SQL को प्रोग्रामिंग भाषा के रूप में मान्यता देने के बारे में लंबे समय से बहस चल रही है। SQL के साथ, आप अपने कंप्यूटर को प्रोग्रामिंग की तरह दिखने वाले विशाल विश्लेषणात्मक क्वेरीज को करने के लिए निर्देश देते हैं। हालाँकि, आप केवल SQL का उपयोग करके कोई एप्लिकेशन नहीं बना सकते हैं।

क्या एसक्यूएल पायथन से बेहतर है?

SQL आपको एक डेवलपर के रूप में कई डेटा को एक साथ जोड़ने (या मर्ज) करने की अनुमति देने में अच्छा है। पायथन विशेष रूप से स्ट्रक्चर्ड (सारणीबद्ध) डेटा के लिए उपयुक्त है जिसे SQL का उपयोग करके प्राप्त किया जा सकता है और फिर आगे हेरफेर की आवश्यकता होती है, जिसे अकेले SQL का उपयोग करके प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 

Conclusion  

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख SQL क्या है? (What is SQL) SQL का उपयोग क्यों किया जाता है?  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

SQL क्या है? (What is SQL) SQL का उपयोग क्यों किया जाता है?

Join our Facebook Group

Leave a Comment