वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? वैज्ञानिक बनने की पूरी जानकारी

दोस्तों वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? साइंटिस्ट ऐसे प्रोफेशनल है जो किसी देश के विकास और अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों को उन कई चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए जिनका वे वैज्ञानिक के रूप में सामना कर सकते है क्योंकि ये करियर विकल्प सबसे कठिन और समय लेने वाले करियर में से एक है। अगर आप भी जानना चाहते है कि Scientist Kaise Bane तो यहां आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

 

किसी संबंधित क्षेत्र में एक साइंटिस्ट बनने में आपको 7-10 साल या उससे भी अधिक समय लगता है। वैज्ञानिक बनने का सपना तो सभी देखते है परंतु बहुत कम ही ऐसे लोग होते हैं जो अपने सपने को सफलतापूर्वक हकीक़त में बदल पाते है। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत और कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। भारत में वैज्ञानिक बनना कोई आसान कार्य नही है लेकिन यदि आप हमारे द्वारा बताए गये महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनुसरण करें तो आप निश्चित ही एक अच्छे Scientist बनेगें।

 

अगर आपकी भी रूचि साइंटिस्ट के क्षेत्र में है और आपको नयी-नयी चीजों का आविष्कार करने का शौक है तो इस पोस्ट में मैं आपको साइंटिस्ट कैसे बने (How to Become a Scientist), योग्यता, परीक्षा, सैलरी, कोर्स डिटेल्स आदि से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करने जा रहा हूँ।

 

वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? वैज्ञानिक बनने की पूरी जानकारी
TEJWIKI.IN

 

साइंटिस्ट (Scientist) कौन होते हैं? (Who are scientists)


कोई भी व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्ति के लिए सिस्टेमेटिक रूप से कार्यरत हो उसे वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) कहा जा सकता है। एक सीमित परिभाषा के अनुसार वैज्ञानिक विधि को करते हुए किसी क्षेत्र में सीखने वाले व्यक्ति को आम तौर से वैज्ञानिक कहते हैं।

 

 

Scientist कितने प्रकार के होते है ? (How many types of scientists are there)

 

Scientist kaise bane जानने से पहले वैज्ञानिकों के प्रकार के नीचे दिए गए हैं-

  • एग्रोनॉमिस्ट
  • एस्ट्रोनॉमर
  • बॉटनिस्ट
  • केमिस्ट
  • साइटोलॉजिस्ट
  • इकोलॉजिस्ट
  • एपिडेमियोलॉजिस्ट
  • एथोलोजिस्ट
  • जेनेटिसिस्ट
  • जियोलॉजिस्ट
  • जियोग्राफर
  • मरीन बायोलॉजिस्ट
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट
  • प्लेनटॉलोजिस्ट
  • फिजिसिस्ट
  • सीस्मोलॉजिस्ट
  • जूलॉजिस्ट

 

Scientist वैज्ञानिक बनने के लिए ज़रूरी स्किल्स (Skills required to become a scientist)

 

जानने के लिए उनकी स्किल्स से भी परिचित होना ज़रूरी है, जो नीचे दी गई हैं-

  • लगन: सिर्फ वैज्ञानिकों में ही नहीं परंतु जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसमें लगन होना बहुत ही जरूरी है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए, सभी तरह के प्रयास करें। वैज्ञानिक बनने के लिए अपने अंदर एक जुनून होना बहुत ही अनिवार्य है, लक्ष्य को पाने के लिए तब तक मेहनत करें जब तक अपनी मंजिल को नहीं पा लेते।
  • विज्ञान में  रुचि: वैज्ञानिक बनने के लिए बचपन से ही विज्ञान में रुचि होनी चाहिए। विज्ञान में रुचि होने से अपने लक्ष्य को और  सपनों को पूरा कर सकता है।
  • प्रैक्टिकल नॉलेज: किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज होना बहुत ही जरूरी है। वैज्ञानिक बनने के लिए अलग-अलग और नई नई चीजों का संशोधन करना होता है, उसकी खोज करनी होती है। अगर आपने प्रैक्टिकल नॉलेज होगा तो आप नए नए प्रयोग कर सकते हैं।
  • कारण खोजें: किसी भी चीज ,वस्तु, मशीन के पीछे का कारण खोजें। उदाहरण तरीके मान लीजिए: आपके सामने पंखा घूम रहा है। इसके पीछे का कारण खोजें , पता लगाने की कोशिश करें कि पंखा कैसे घूम रहा है। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें शायद आप कुछ ऐसी खोज कर ले जिसे के बारे में आज तक किसी ने की ना हो।
  • भाषा: अपनी मातृभाषा के अलावा अन्य भाषा में भी ज्ञान  हो ना उतना ही जरूरी है। अगर आपके पास अन्य भाषाओं का ज्ञान होगा तो आप दूसरे देश के साइंटिस्ट के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही आपको उसके बारे में जानने में कठिनाइयां नहीं होगी। आप उसके बारे में अच्छे से और आसानी से समझ सकते हैं।
  • रिसर्च को पढ़ें: हमारे देश में कहीं सारे देश- विदेश के महान वैज्ञानिक रिसर्च करके गए हैं। उनके रिसर्च के बारे में पढ़ें, रिसर्च के बारे में पढ़ने से आपको लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी ज्यादा मदद होगी साथी आपको नई जानकारी भी मिलेगी।

 

आयु सीमा (Age Range)

 

एक वैज्ञानिक बनने के लिए कोई आयु सीमा नहीं तय की गई है | इसलिए आप एक वैज्ञानिक बनने के लिए किसी भी आयु में  आवेदन कर सकते हैं | इसके साथ ही यदि आप किसी और विभाग में कार्यरत है तो इसके बावजूद भी आप अपनी रिसर्च आदि को जारी रख सकते है और अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते है |

 

Scientist बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

(Step by Step Guid to become a Scientist)

 

साइंटिस्ट बनने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • ग्रेजुएशन पूरी करें: विज्ञान या इसके बराबर में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करें। संबंधित विज्ञान के क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री के पूरा होने पर, मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री या किसी अन्य प्रासंगिक मास्टर डिग्री के लिए आगे बढ़ें। आपको मास्टर डिग्री के पूरा होने पर पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर भी विचार करना चाहिए।
  • फाउंडेशन कोर्स के लिए जाएं: आगे के प्रशिक्षण के लिए फाउंडेशन डिग्री प्रोग्राम के लिए नामांकन करें। यह कोर्स प्रोफेशनल विकास के साथ विज्ञान प्रोफेशनल्स को प्रदान करता है।
  • सर्टीफिकेशन्स भी चुन सकते हैं: मृदा (soil) विज्ञान- APSS प्रमाणन, पर्यावरण विज्ञान- CES परीक्षा, प्रयोगशाला पशु प्रौद्योगिकीविद् प्रमाणन, रोगविज्ञानी- ASCP प्रमाणन बोर्ड और IT प्रमाणन- MCPD जैसे प्रासंगिक प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

 

वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें, तैयारी कैसे करे? (How to become a scientist, how to prepare)

 

बहुत सारे लोगों के जीवन में वैज्ञानिक बनने का सपना होता है, परंतु बहुत कम लोग इसे सफलतापूर्वक हकीकत में बदल देते हैं। साइंटिस्ट बनने के लिए बहुत सारी मेहनत करनी पड़ती है ‌। वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? भारत में वैज्ञानिक बनना बहुत ही मुश्किल है ,परंतु कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने से आप निश्चित रूप से अच्छे  साइंटिस्ट बन सकते हैं। दसवीं क्लास के बाद छात्रों को यह निर्णय करना चाहिए कि उसे आगे करियर कौन सी फील्ड में बनाना है।

 

10th के बाद क्या करें? (What to do after 10th)

 

10वीं के बाद साइंटिस्ट बनने के लिए साइंस स्ट्रीम को चुनने की ज़रूरत होती है। साइंस स्ट्रीम में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) का होना बेहद ज़रूरी है। साथ में पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) वाले छात्र भी साइंटिस्ट बनने के लिए चुन सकते हैं।

 

12th के बाद साइंटिस्ट कैसे बनें? (How to become a scientist after 12th)

 

12वीं साइंस के बाद छात्रों को साइंटिस्ट बनने की प्रक्रिया के बारे में नॉलेज हो जाती है। छात्र 12वीं साइंस के बाद गणित, बायोलॉजी, फिजिक्स, जियोलोजी, एस्ट्रोनॉमी या अन्य विषयों का चयन करके ग्रेजुएट प्रोग्राम को चुन सकते हैं। इसके अलावा फिर अपनी रुचि के हिसाब से BScB TechBPharma या आदि जैसे विषयों में पढ़ाई कर सकते हैं।

दुनिया की top यूनिवर्सिटीज (world’s top universities)

 

साइंटिस्ट बनने के लिए दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम इस प्रकार हैं:

यूनिवर्सिटीज सालाना ट्यूशन फीस
मेसाचुसेट्स प्रौद्योगिक संस्थान यूएसडी 48,760 (INR 36.57 लाख)
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी यूएसडी 47,386 (INR 35.54 लाख)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय यूएसडी 17,760 (INR 13.32 लाख)
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जीबीपी 25,710 (INR 25.71 लाख)
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जीबीपी 33,270 (INR 33.27 लाख)
प्रिंसटन विश्वविद्यालय यूएसडी  44,666 (INR 33.50 लाख)
टोक्यो विश्वविद्यालय येन 25.71 लाख (INR 17 लाख)
म्यूनिख लुडविग मैक्सिमिलियंस विश्वविद्यालय यूरो 14,252 (INR 12.40 लाख)
पीकिंग विश्वविद्यालय युआन 33,748 (INR 4 लाख)
टोरंटो विश्वविद्यालय 32,500 (INR 19.50 लाख)

 

Top भारतीय कॉलेज (Top indian college)

 

साइंटिस्ट बनने के लिए टॉप भारतीय कॉलेज की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • मिरांडा हाउस
  • हिंदू कॉलेज
  • सेंट स्टीफंस
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • हंसराज कॉलेज
  • स्टेला मैरिस कॉलेज
  • जैन विश्वविद्यालय
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
  • कलिंग विश्वविद्यालय
  • विल्सन कॉलेज
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

IIST ( Indian Institute of Space Science and Technology ) मैं Admission आपकी इसरो में इंजीनियर के रूप से काम करने का सपना पूरा हो सकता है। IIT का एग्जाम निकालकर IIST मैं बीटेक BTech का 4 साल का कोर्स करना होता है। आईआईटी, एनआईटी और दूसरे अन्य रेपुटेड सरकारी और प्राइवेट संस्थानों से ग्रेजुएट इंजीनियरिंग तो इसरो भर्ती करता है। डिग्री को पूरा करने के बाद ऐसे कोर्स करें जिससे आपको फील्ड के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां मिले और आपको आगे फायदेमंद हो।

 

Scientist बनने के लिए एलिजिबिलिटी (Eligibility to become a Scientist)

 

साइंटिस्ट बनने के लिए नीचे पात्रता मानदंड दिए गए हैं-

  • 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) का होना बेहद ज़रूरी है। साथ में पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) वाले छात्र भी साइंटिस्ट बनने के लिए चुन सकते हैं।
  • छात्रों को उसके बाद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन उत्तीण करना ज़रूरी है।
  • ग्रेजुएशन उत्तीण करने के बाद छात्रों को उन्हीं विषयों में पोस्टग्रेजुएशन भी करना ज़रूरी होता है।
  • भारत में साइंटिस्ट बनने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है।
  • विदेश में पढ़ने के लिए इंग्लिश भाषा टेस्ट जैसे IELTS/TOEFL/PTE के अंक।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज छात्रों से रिसर्च प्रोपोज़ल्स की मांग भी करती हैं।

 

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

 

Scientist kaise bane जानने के लिए आवेदन प्रक्रिया का जानना ज़रूरी, जो इस प्रकार है:

  • मेरिट के आधार पर: देश की टॉप यूनिवर्सिटीज छात्रों को उनकी 12वीं की मेरिट के आधार अपनी-अपनी कट ऑफ के अनुसार एडमिशन प्रदान करती हैं।
  • एंट्रेंस एग्जाम: देश की यूनिवर्सिटीज अपनी-अपनी प्रवेश परीक्षाएं हर साल आयोजित करती हैं जैसे- JNUEE, TISS NET, GATE आदि।

 

 

Scientists के कार्य (Work of Scientists)

 

मित्रों अगर आप‌ वैज्ञानिक बनना‌ चाहते हो तो आपके लिए ये जानना बहुत जरुरी हैं की वैज्ञानिक को कोनसे कार्य करने पडते हैं तो हम आपको बता दे की वैज्ञानिक के अलग अलग कार्य होते हैं वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? इसमे भी अलग अलग Post होती हैं उसके अनुसार ही उन्हैंं कार्य करना होता हैं पर मुख्यतः वैज्ञानिक का कार्य खोज करना होता हैं.

 

Scientist बनने के लिए प्रवेश परीक्षाएं (Entrance Exams to become a Scientist)

 

साइंटिस्ट बनने के लिए कोर्सेज के हिसाब से होने वाली प्रवेश परीक्षाएं इस प्रकार हैं-

BSc

  • JET
  • NPAT
  • BHU UET
  • SUAT
  • CUCET

मास्टर्स

  • JNUEE
  • BHU PET
  • BITSAT
  • TISS NET
  • DUET

PhD

  • UGC NET
  • CSIR UGC NET
  • GATE

 

जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी (Job Profiles & Salary)

 

अमेरिका में साइंटिस्ट की एवरेज सालाना सैलरी यूएसडी 95,000 (INR 71.25 लाख) और यूके में जीबीपी 35,838 (INR 35.83 लाख) होती है। वहीं भारत में वैज्ञानिक बनने के बाद आप इन जॉब प्रोफाइल और सैलरी को प्राप्त कर सकते हैं- (डाटा glassdoor.co.in के मुताबिक)

 

जॉब प्रोफाइल सालाना सैलरी (लाख/INR)
रिसर्च साइंटिस्ट 8.3-8.9
मैकेनिकल इंजीनियर 5.45-6.05
सिविल इंजीनियर 5.05-5.80
डिज़ाइन इंजीनियर 4.12-4.86
रिसर्च साइंस स्कॉलर 3.95-4.20

 

टॉप रिक्रूटर्स (Top recruiters)

 

Scientist kaise bane जानने के बाद अब टॉप भर्तीकर्ता संस्थानों की लिस्ट दी गई है-

  • Indian Airforce
  • Ministry of Mines
  • National Aeronautics and Space Administration (NASA)
  • Indian Space Research Organization (ISRO)
  • Archaeological Survey of India (ASI)
  • Indian Institute of Science Education and Research (IISER)
  • International Flavors & Fragrances India Ltd
  • National Centre For Cell Science (NCCS)
  • Institute for Stem Cell Biology and Regenerative Medicine (InStem)
  • Aeronautical Development Agency (ADA)

 

ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें? (How to become ISRO Scientist)

 

इसरो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र संगठन है, इसका हेड क्वार्टर कर्नाटक के बेंगलुरु में है। हमारे देश के जितने भी स्पेस के प्रोग्राम और अतिरिक्त स्थलीय अनुसंधान होते हैं उन सभी के जिम्मेदार इसरो होता है। एक संगठन को चलाने के लिए उन्हें अच्छे दिमाग वाले वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग की जरूरत होती है। वैज्ञानिक का काम होता है कि वह अपने ज्ञान का इस्तेमाल करके नए नए आविष्कारों की खोज करें। सब साइंटिस्ट अपना दिमाग लगाकर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान निकालते है।

 

ICRB की परीक्षा उत्तीण करना (Passing the ICRB Exam)

 

ICRB (ISRO Centralised Recruitment Bangalore) द्वारा आयोजित एग्जाम उत्तीण करना होगा। यह परीक्षा आप कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद दे सकते हैं। जो भी छात्र की इंजीनियरिंग की ब्रांच से नाता रखता है उसे एग्जाम में उसी अनुसार सवाल पूछे जाते हैं। वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? छात्रा को अपने इंजीनियरिंग करियर में कम से कम 65% या उससे अधिक नंबर लाने अनिवार्य है। जो भी उम्मीदवार  M Tech की डिग्री कर रहा है और उसके नीचे निम्नलिखित की डिग्री हो, जिसमें फिजिक्स और मैक्स का विषय आता हो। वह छात्रा सीधा वैज्ञानिक जॉब के लिए अप्लाई कर सकता है।

  • रिमोट सेंसिंग
  • जियोइंफॉर्मेटिक्स
  • जियोग्राफी
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
  • व्यावहारिक गणित
  • जियोफिजिक्स

 

सिलेक्शन के लिए दो प्रोसेस होते हैं

 

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

यह दोनों प्रोसेस क्लियर करने के बाद, इसरो में जूनियर रिसर्च फेलो, वैज्ञानिक या इंजीनियरिंग के तौर पर अपॉइंटमेंट दिया जाता है। इसके अंदर वैज्ञानिक अलग-अलग रूप से शोध करते हैं, इसके अंदर स्क्रीनिंग प्रोसेस बहुत कठिन होती है। साइंटिस्ट बनने के लिए उम्मीदवार के अंदर व्हिज्डम, प्रोजेक्ट टेबल माइंड, बेस्ट नॉलेज और  शांत स्वभाव होना बहुत ही आवश्यक हैं।

 

विदेश के टॉप साइंटिस्ट्स (Top scientists from abroad)

 

विदेश के कुछ प्रसिद्ध साइंटिस्टस के नाम निम्नलिखित हैं :-

  • इसाक न्यूटन
  • एल्बर्ट आईन्स्टाईन
  • मैरी क्यूरी
  • निकोला टेस्ला
  • चार्ल्स डार्विन
  • स्टीफन हॉकिंस
  • रोज़लिन फ्रेंक्लिन
  • अलेक्सेंडर ग्रैहम बैल
  • थॉमस एडिसन
  • निकोलस कॉपरनिकस

 

India के टॉप साइंटिस्ट्स (Top Scientists of India)

 

भारत के कुछ प्रसिद्ध साइंटिस्ट्स के नाम निम्नलिखित हैं :-

  • सी.वी रमन
  • ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
  • होमी जे. भाभा
  • श्रीनिवासा रामानुजन
  • विक्रम साराभाई
  • सत्येंद्र नाथ बोस
  • बीरबल साहनी
  • हर गोबिंद खुराना
  • असीमा चटर्जी
  • जानकी अमल

 

FAQ- Scientist कैसे बने ? पर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :- 

 

प्रश्न – साइंटिस्ट बनने के न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

 

उत्तर – साइंटिस्ट बनने के कम से कम Science से graduate होना चाहिए और ग्रेजुएशन में 60% marks होने चाहिए।

 

प्रश्न – Scientist और Researcher में क्या अंतर होता है?

 

उत्तर – एक साइंटिस्ट, Researcher हो सकता है लेकिन कभी भी एक Researcher को साइंटिस्ट नहीं कहा जा सकता है।

एक Scientist केवल विज्ञान से जुड़े फील्ड में रिसर्च कर सकता है जबकि एक Researcher किसी भी अवैज्ञानिक फील्ड (जैसे – इतिहास, भूगोल, शिक्षा) में भी रिसर्च कर सकता है।

 

प्रश्न – ISRO में Scientist कैसे बने?

 

उत्तर – जो भी candidate ISRO में साइंटिस्ट बनना चाहते हैं, वे Aerospace/ Radio/ Mechanical Engineering या Engineering Physics में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री हासिल करें।

ऐसा करने से ISRO में Scientist पद पर सिलेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसके अलावा, ISRO साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए ICRB Exam लेती है जिसे क्वालीफाई करके आप ISRO में साइंटिस्ट बन सकते हैं।

 

प्रश्न – ISRO में Scientist की कितनी सैलरी होती है?

 

उत्तर – यह तो पूरी तरह से आपके post पर निर्भर करती है। फिर भी एक ISRO Scientist की सालाना सैलरी 7 लाख से 10 लाख के बीच होती है।

 

प्रश्न – भारत में Scientist बनने के लिए कितने साल लगते हैं?

 

उत्तर – भारत में Scientist बनने के लिए 12वीं के बाद कम से कम 5 या 6 साल लगते हैं।

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों वैज्ञानिक (Scientist) कैसे बनें? वैज्ञानिक बनने की पूरी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment