अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? बेहतरीन उपाय 

दोस्तों अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? :- “Health is Wealth.” इस लाइन को जानते तो सभी हैं, पर इसके लिए टाइम कितने लोग देते हैं, यह सोचने वाली बात हैं. ज़िन्दगी में खुश रहने के लिए जरुरी है शारीरिक एवम मानसिक सभी तरह से हेल्थी बने रहें. आमतौर पर लोगो का सोचना होता हैं कि, वह अपने डेली रूटीन में काफी भाग दौड़ लेते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी शारीरिक एक्सरसाइज की जरुरत नहीं हैं. लेकिन ऐसा सोचना ही गलत है. आप जो भी काम कर रहे हैं, वो आपकी ज़िन्दगी का हिस्सा बन चूका हैं. आपके शरीर को इस तरह के लाइफस्टाइल की आदत हो चुकी हैं, इसलिए कुछ वक्त किसी भी तरह की एक्सरसाइज सभी के लिए जरुरी हैं .

बहुत से लोगो का यह भी मानना होता है कि एक्सरसाइज केवल मोटे लोगो के लिए जरुरी है. यह भी गलत हैं. एक्सरसाइज सभी के लिए जरुरी हैं. कई बार आपने देखा होगा बिलकुल दुबला पतला व्यक्ति भी कई तरह के शारीरिक काम नहीं कर पाता. हाई व लो ब्लडप्रेशर की परेशानी दुबले व्यक्ति को भी हो सकती हैं. और कई बार मोटा दिखने वाला व्यक्ति भी फुर्तीला होता है. स्टेमिना बढ़ाना बहुत जरुरी है, अगर आप एक अच्छा बुढ़ापा चाहते है.

 

अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? बेहतरीन उपाय 
TEJWIKI.IN

 

अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? बेहतरीन उपाय 

 

अच्छी सेहत का मतलब है व्यक्ति एकदम चुस्त-दुरुस्त हो और वह किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक बीमारी से ग्रस्त न हो| अच्छी सेहत वाले व्यक्ति के कुछ मुख्य गुण होते हैं जोकि इस प्रकार हैं

 

1. अच्छी नींद लेना (sleep well)

 

अच्छी नींद सेहत के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि डाइट और एक्‍सरसाइज। अगर आप लगभग 7-8 घंटे नियमित रूप से अच्छी नींद ले रहे हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है। अच्छी नींद आपके मस्तिष्क के प्रदर्शन, मूड और स्वास्थ्य में सुधार करती है। हालांकि, नियमित रूप से पर्याप्त गुणवत्ता वाली नींद नहीं लेने से कई तरह की बीमारियों और विकारों का खतरा बढ़ जाता है।

2. संतुलित आहार लें (eat a balanced diet)

 

ये बात तो आप भी मानते होंगे कि हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक तथा जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते हैं तो ऐसे में हमारे शरीर में वसा बढ़ने लगती है। ये चीज़ें हमें ना सिर्फ़ मोटा करती हैं बल्कि हमें कई बीमारियों की तरफ़ भी ले जाती हैं।

इसी तरह यदि हम अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, मछली, अंडे, फल, दूध इत्यादि चीज़ों को शामिल करते हैं और इनका सेवन करते हैं तो ऐसे में ना सिर्फ़ हम फ़िट रहते हैं बल्कि बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए अपने आहार को संतुलित रखना बेहद ज़रूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि अपने आहार में संतुलित मात्रा में प्रोटीन्स, विटामिन्स तथा अन्य मिनरल्स की मात्रा अवश्य शामिल करें।

3. आसानी से क्षमा करना (forgive easily)

 

अनसुलझे संघर्ष के आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं जिनसे आप अनजान हो सकते हैं। हालांकि, जब आप लोगों को क्षमा करने में सक्षम होते हैं, तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। क्षमा एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसमें आप अप्रिय भावनाओं को छोड़ने का सचेत निर्णय लेते हैं, भले ही वह व्यक्ति इसके योग्य हो या नहीं।

यह आपके भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ अधिक क्षमाशील रवैया विकसित करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप लोगों को आसानी से माफ करने में सक्षम हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह एक अच्छा संकेत है।

 

4. स्वादिष्ट भोजन (Delicious food)

 

आनंद और संतोष के साथ भोजन करना उत्कृष्ट स्वास्थ्य बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी तरह, नकारात्मक खाने की भावनाएं जैसे अपराधबोध, चिंता, शर्म और निर्णय हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए वास्तविक परिणाम हैं, जो अच्छे नहीं हैं।

 

5. पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें (drink enough water)

 

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। ज़्यादातर देखा जाता है कि लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं। स्वास्थ्य के नज़रिए से यदि देखा जाए तो ये आदत सही नहीं है।

सुबह ख़ाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए बल्कि चाय पीने से पूर्व ख़ाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।

इसी के साथ हमें पूरे दिन पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। सीडीसी/CDC की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यस्क व्यक्ति को लगभग 5-6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।

प्रतिदिन हम कितने पानी का सेवन करें यह तो व्यक्ति की उम्र तथा लिंग पर भी निर्भर करता है। पर्याप्त जल का सेवन करने से हमारे शरीर में जल की आपूर्ति होती है और इसी के साथ साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का भी एक माध्यम मिल जाता है।

हम अपने शरीर में जल की पर्याप्त मात्रा को पूर्ण करने के लिए फलों तथा सब्ज़ियों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

 

6. नियमित रूप से व्यायाम करना (exercising regularly)

 

फिजिकल एक्टिविटी और एक्‍सरसाइज आपके स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के होने के जोखिम को कम कर सकते हैं। नियमित रूप से एक्‍सरसारइज करना अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है।

 

7. पेट को कुशलता से साफ करना (efficient gastric emptying)

 

जब आपके पेट का स्वास्थ्य अच्छा होता है, तो आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। अगर आपको खुद को राहत देने के लिए बार-बार बाथरूम नहीं जाना पड़ता है। यह सिर्फ यह दर्शाता है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्‍टम अच्‍छा है।

नियमित मल त्याग स्वास्थ्य का उत्कृष्ट भविष्यवक्ता है और यदि आप हर दिन अपना पेट उस दर से खाली कर रहे हैं जो आपके लिए सामान्य है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्‍टम और आपका बाकी शरीर अच्छी तरह से काम कर रहा है।

 

8. जोर से हंसना (Laugh out loud)

 

खुशी महसूस करने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, जो स्वस्थ शरीर और दिमाग का सबसे बड़ा संकेत है। यदि आप अपने आप को हर मिनट जोर से हंसते और प्यार करते हुए पाते हैं, तो यह एक अच्छा संकेतक है।

 

9. लगातार सीखना (continuous learning)

 

लगातार सीखना भी अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य का संकेत है। सीखना जारी रखना आपके कौशल के विस्तार और विकसित करने में मदद करता है। साथ ही ज्ञान और दक्षता प्राप्त करने में आपको स्व-प्रेरित करता है।

 

अच्छी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण बातें (very important things for good health)

 

1.) कब्ज से पीड़ित लोगों को शाम के समय  पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबरयुक्त पदार्थों का सेवन करने से भी कब्ज में राहत मिलती है।

2.) दांतों को स्वस्थ एवं साफ रखने के लिए रात को सोने से पहले  दांतों को साफ करना चाहिए। उसके बाद एक गिलास पानी पी कर ही सोना चाहिए।

3.) खाना खाने के समय अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। बीच में एक बार ही पानी पीना चाहिए। यदि हो सके तो खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएँ।

4.) प्रतिदिन योगा करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। यह हमें गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है।

5.) फ्रिज में रखे ठंडे पानी को पीने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि  हमारे शरीर को भी  नुकसान पहुंचाता है।

6.) कहीं भी बाहर से आने के बाद , बाहर की वस्तुओं को छूने के बाद , घर में खाना बनाने से पहले, खाना खाने से पहले हाथों को बहुत अच्छी तरह से धोना चाहिए।

7.) यदि घर में  छोटे बच्चे और बूढ़े लोग हो तो स्वच्छता का अधिक ख्याल रखना चाहिए क्योंकि बच्चे और बूढ़े लोगों को बीमारियां जल्दी हो जाती हैं  ।

8.) घर में सफाई  झाड़ू, पोछा, जाला साफ  इत्यादि करते रहना चाहिए। कूलर में या किसी भी गड्ढे में पानी अधिक समय तक नहीं भरा रहने देना चाहिए। इससे वहां पर मच्छर, कीड़े मकोड़े पनपते हैं जो हमारे लिए हानिकारक होते हैं अतः हमें सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

9.) फर्श की सफाई फिनायल आदि डालकर करनी चाहिए। टॉयलेट और बाथरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए। यहां से इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है  ।

10.) खाने में पौष्टिक भोजन, दूध, दही, सलाद, फल, अनाज,  हरी सब्जियों आदि का प्रयोग करना चाहिए।  हमेशा सब्जियों को धोकर प्रयोग में लाना चाहिए।

11.) खाने को पकाने के लिए सोयाबीन तेल, सनफ्लावर ऑयल, मक्का या ऑलिव आयल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

12.) बहुत देर तक एक ही अवस्था में नहीं बैठे रहना चाहिए।

13.) वातावरण में विभिन्न प्रकार के वायरस पनप रहे हैं जिनसे हमें खुद को बचाना चाहिए। ये जानलेवा  साबित हो रहे हैं। हमें अपने आप को  और अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रहने के उपायों को  बताना चाहिए। लोगों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए।

14.) शरीर को Vitamin D की आवश्यकता होती है जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। हमें सुबह की दो-तीन घंटे की धूप लेनी चाहिए  ।

15.) सर्दियों में सूखे मेवे खाने चाहिए परंतु कम मात्रा में। अखरोट सेलेनियम का अच्छा  स्त्रोत है इसलिए अख़रोट का सेवन करना भी लाभदायक होता है।

16.) संतरे, अंगूर, नींबू व अमरूद में विटामिन सी की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इनका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।

17.) अपने भोजन को पोषण से भरपूर बनाए रखने के लिए उसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, खनिज लवण और एंटी ऑक्सीडेंट  की संतुलित मात्रा शामिल करनी चाहिए।

18.) मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें योगा करना चाहिए। सकारात्मक सोच रखना चाहिए और अपने काम एवं जीवन में संतुलिन बना कर रखना चाहिए।

19.) हमेशा एक्टिव रहना चाहिए और मनोरंजक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखना चाहिए।

20.) नशीले पदार्थों का इस्तेमाल या सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे हमारे शरीर के पार्ट्स डैमेज हो जाते हैं। इससे यकृत, अमाशय, फेफड़े इत्यादि खराब हो जाते हैं  ।

21.) अपनों के संपर्क में रहना चाहिए और अपने मन के भावों को विश्वसनीय व्यक्तियों  के साथ साझा करना चाहिए।

22.) बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। उनकी छोटी-छोटी बातें बहुत ही ज्ञान पूर्ण होती हैं  ।

23.) तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। तांबे में बैक्टीरिया नाशक गुण होते हैं  जो संक्रमण होने से बचाते हैं। यह पानी लीवर के लिए फायदेमंद रहता है।

24.) सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दूर रखना चाहिए  क्योंकि यह हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं और सही से आराम नहीं करने देते हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक वेव्स निकलती हैं जो हमारे लिए खतरनाक होती हैं। ये मस्तिष्क और शरीर को कमजोर करती हैं।

25.) भूख से अधिक खाना, बिना भूख के खाना व असमय खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है  ।

26.) शिशुओं के लिए समय समय पर स्तनपान कराना ज़रूरी है।

 

 

FAQ – अच्छी सेहत पर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

Q : अच्छी सेहत के लिए कितनी कैलरी रोजाना लेनी चाहिए ?

Ans : अच्छी सेहत के लिए आपको रोजाना 1600 से 1800 कैलोरी लेनी चाहिए, वहीं अगर आप वजन बढ़ा रहे हैं, तो आपको रोजाना अपने वजन 4 गुना ज्यादा कैलोरी लेनी चाहिए|

 

Q : क्या अच्छी सेहत के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना आवश्यक है ?

Ans : जी हां यह आवश्यक है, क्योंकि ऐसा करने से आपकी नींद पूरी होती है और डॉक्टरों के अनुसार अच्छी हेल्थ के लिए 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है|

 

Q : अच्छी सेहत के लिए खाना खाने के पहले और बाद में पानी कब पीना चाहिए ?

Ans : आयुर्वेद के अनुसार आपको खाना खाने के 45 मिनट पहले और खाना खाने के 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए, क्योंकि अगर आप बीच में पानी पी लेते हैं, तो आपके पेट की अग्नि धीमी पड़ जाती है, जिसके कारण खाने का पाचन सही से नहीं होता है|

 

Q : क्या जंक फूड खाने से सेहत पर प्रभाव पड़ता है ?

Ans : जी हां इससे सेहत पर प्रभाव पड़ता है, क्योंकि जंक फूड में तेल मसाला ज्यादा होता है, जो हमारी बॉडी में जाकर सही ढंग से नहीं पचता है|

 

Q : क्या अच्छी सेहत के लिए कसरत करना आवश्यक है ?

Ans : जी हां, क्योंकि कसरत करने से आपकी बॉडी की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और उनमें खिंचाव होता है, जिसके कारण आपकी भूख बढ़ती है और आपकी बॉडी भी बनती है|

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? बेहतरीन उपाय  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment