B.Ed कोर्स कैसे करें? जाने B.Ed Course क्या होता है?

दोस्तों B.Ed कोर्स कैसे करें? जाने B.Ed Course क्या होता है? :-आप अपने जीवन में एक पावरफूल, सक्सेसफुल इंसान बनना चाहते है तो आपको एक पावरफूल कोर्स के साथ अपनी पढ़ाई करने की जरूरत होगी। यदि आप टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है। तो आपको बीएड (Bed Course) कोर्स जैसे पॉवरफुल किसी कोर्स के साथ पढ़ाई करने की जरूरत होगी।

तो दोस्तों यदि आप भी बीएड कोर्स (Bed Course) करने के इच्छुक है तो आज की इस पोस्ट में हम जानेगे की, बीएड कोर्स क्या होता है (Bed Course kya hota hai), बीएड कोर्स कैसे करे (Bed Course kaise kare), बीएड कोर्स कितने वर्ष का होता है (bed course duration) बीएड कोर्स के लिए योग्यता (Eligibility), बीएड कोर्स के फायदे (Benefits), बीएड करने के बाद जॉब (job) और वेतन (Salary) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जानेंगे।

 

B.Ed कोर्स कैसे करें? जाने B.Ed Course क्या होता है?
TEJWIKI.IN

 

B.Ed Course क्या होता है? (What is B.Ed Course)

 

यदि आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बीएड का कोर्स करना जरुरी है। बीएड का पूरा अर्थ bachelor of education, अर्थात शिक्षा में स्नातक। बीएड का कोर्स आप तभी कर सकते हैं।

जब आपने अपनी स्नातक की पढाई पूरी कर ली है। स्नातक की पढ़ाई तीन वर्ष की होती है। बीएड कोर्स दो वर्ष का होता है, जिसमे आपको एक शिक्षक बनने की पूरी पढाई करनी होती है।

चूंकि ये शिक्षा और शिक्षक दोनों से सम्बंधित कोर्स है तो इसमें आपको पढ़ने के साथ-साथ पढ़ाने का मौका भी मिलता है। यह भी बीएड के कोर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें आप किसी भी प्राइवेट या सरकारी स्कूल या कॉलेज में पढ़ा सकते हैं।

 

Bed Full Form क्या होता है? (What is Bed Full Form)

 

दोस्तों बीएड का पुरा नाम बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (Bachelor of Education) होता है। यह कोर्स आपको स्टडी के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करता है। इस कोर्स को करने के बाद आप किसी सरकारी या प्राइवेट स्कूल, कॉलेज आदि में छात्रों को पढ़ा सकते है। यह 2 वर्ष का डिग्री कोर्स है।

 

B.Ed कोर्स के लिए पात्रता (Eligibility for B.Ed Course)

 

यदि आप बीएड करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न पात्रताओं का होना जरुरी है।

  • इसके लिए आपके पास स्नातक की पढ़ाई की डिग्री होना आवश्यक है।
  • डिग्री किसी भी विषय में हो।
  • स्नातक की पढ़ाई में कम से कम 50 प्रतिशत होना आवश्यक है।
  • बीएड के लिए स्नातक की पढ़ाई का प्रतिशत अलग अलग कॉलेज में भिन्न हो सकता है।
  • आपके पास ग्रेजुएशन के रिजल्ट होना जरुरी है।
  • यदि आपने पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है तो आप बीएड के पात्र हैं।
  • बीएड करने के लिए आपको एक एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।
  • कम से कम उम्र 21 और अधिक से अधिक उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।

 

B.Ed के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam for B.Ed)

 

यदि आपका ग्रेजुएशन पूरा हो चूका है और आप बीएड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक Entrance Exam पास करना होगा। तभी आप बीएड में दाखिला ले सकते हो।

सभी कॉलेज या यूनिवर्सिटी Entrance Exam अपने हिसाब से करवाते हैं। Entrance Exam राज्यस्तर पर भी होता है। Entrance Exam में अच्छे नंबर आने पर आपको दाखिला सरकारी कॉलेज में हो जाता है।

जहाँ आपकी फीस भी कम होगी। Entrance Exam का रिजल्ट आने के बाद आपको कौन्सिलिंग करवानी पड़ती है। यदि आपके ज्यादा नंबर भी नहीं आये और आपको सरकारी कॉलेज नहीं मिलता है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है।

 

आप अपना दाखिला किसी प्राइवेट कॉलेज में आसानी से करवा सकते हो। बस यहाँ आपकी फीस थोड़ा ज्यादा हो सकती है।

 

B.Ed कोर्स के लिए आयु सीमा (Age Limit for B.Ed Course)

 

सभी क्षेत्रों में आयु सीमा निर्धारित होती है। बीएड के लिए आपकी उम्र 21 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम होना आवश्यक है। आपकी उम्र अधिक होने पर कुछ कॉलेज या यूनिवर्सिटी आपको आपकी शिक्षा के आधार पर आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान करते हैं। अर्थात आप 40 वर्ष की आयु तक बीएड करने के पात्र हैं।

 

B.Ed सब्जेक्ट्स लिस्ट (B.Ed subjects list)

 

अगर आप ये सोच रहें हैं कि बीएड में आपको क्या पढ़ना होगा तो आइए हम आपको बताते हैं कि बी एड में आपके सब्जेक्ट क्या होंगे। अभ्यार्थी बीएड सब्जेक्ट्स लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

  • शिक्षा, संस्कृति और मानव मूल्य
  • शैक्षिक मूल्यांकन और आकलन
  • शैक्षणिक मनोविज्ञान
  • मार्गदर्शन और परामर्श
  • समग्र शिक्षा
  • शिक्षा का दर्शन

 

B.Ed में इन सब्जेक्ट्स में विशेषज्ञता प्राप्त करें

 

जैविक विज्ञान प्राकृतिक विज्ञान
व्यापार शारीरिक शिक्षा
कंप्यूटर विज्ञान भौतिक विज्ञान
अर्थशास्त्र विशेष शिक्षा
अंग्रेज़ी तमिल
भूगोल गणित
हियरिंग इम्पेरेड राजनीति विज्ञान
हिन्दी भौतिक विज्ञान
होम साइंस रसायन विज्ञान

 

 

B.Ed कोर्स कैसे करें? (How to do B.Ed course)

 

यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो आपको बीएड का कोर्स करना चाहिए। यदि आपको बीएड कैसे करना है इसकी जानकारी या प्रक्रिया का पता नहीं है तो नीचे लिखी बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसकी प्रक्रिया को जानें।

  • सबसे पहले 11वीं में आपको जिस भी विषय में दिलचस्पी है या जिस भी विषय में आप बीएड करना चाहते हो, आपको उस विषय का चयन करना है।
  • माना कि आपको विज्ञान वर्ग में बीएड करना है या विज्ञान वर्ग का शिक्षक बनना है तो आपको विज्ञान वर्ग के विषयों का चयन करना होगा।
  • आपको 12वीं की कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर पास होना होगा।
  • 12वीं पास करने के बाद आपको ग्रेजुएशन करना होगा।
  • जिस विषय से आपने 12वीं उत्तीर्ण किया है, ग्रेजुएशन भी आपको उन्हीं विषयों से करना है।
  • बीएड के लिए ग्रेजुएशन करना बहुत महत्वपूर्ण है, बिना ग्रेजुएशन के आप बीएड नहीं कर सकते।
  • ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50 प्रतिशत अंक आना जरुरी है।
  • अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद आपको बीएड के लिए अप्लाई करना है।
  • अब आपको बीएड Entrance Exam का फॉर्म भर देना है।
  • अच्छे कॉलेज में अपना दाखिला करवाने के लिए आपको Entrance Exam को अच्छे अंकों से पास करना होगा।
  • Entrance Exam का रिजल्ट आने के बाद आपको कौन्सिलिंग करवानी होगी।
  • आपके अंकों के आधार पर आपको कॉलेज मिल जायेगा।
  • यदि आपको सरकारी कॉलेज मिलेगा तो वहां आपकी फीस कम होगी, किन्तु प्राइवेट कॉलेज में आपकी फीस ज्यादा होगी।
  • कौन्सिलिंग के बाद मिले कॉलेज में आप अपना दाखिला आसानी से करवा सकते हो।
  • इस प्रकार आप बीएड में दाखिला ले सकते हो और अपने शिक्षक बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हो।

आप सभी को यह बतादे की B.ed की तरह बहुत से कोर्स होते है जैसे की – B.Tech, Paramedical .विद्यार्थी को जिस भी भी क्षेत्र में रुचि होती है वह उसी कोर्स का चयन करता है।

 

B.Ed करने से क्या होता है? (What happens by doing B.Ed)

 

शिक्षा के महत्त्व को समझते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए भारत में एक विशेष डिग्री हासिल करनी होती है जिसे बी.एड. कहते हैं। आप सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास बी.एड. की डिग्री होना जरूरी है। बता दें कि सरकार ने यह घोषणा कर दी है कि चाहे सरकारी टीचर हो या निजी सबके पास बी एड की डिग्री होना जरूरी है।

बी.एड डिवीजन आयोजित करता है बी.एड. उन लोगों के लिए कार्यक्रम जो स्कूल शिक्षक बनने के लिए प्रेरित करते हैं और जो पहले से ही जीएनसीटी, एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों में सहायक शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं और उच्च प्राथमिक, माध्यमिक या वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर पदोन्नत और पढ़ाना चाहते हैं।

 

B.Ed के बाद कैसे पाएं जॉब्स (How to get Jobs after B.Ed)

 

अगर आपने बी एड कर लिया है और आप सोच रहे हैं कि अब आपको कैसे नौकरी मिलेगी तो हम आपको बता दें कि आप बी.एड. करने के बाद टीजीटी और पीजीटी के जरिए नौकरी पा सकते हैं। अगर आपके बी.एड. में 50% हैं और बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. या स्नातक स्तर की परीक्षा में भी 50% अंक हैं तो आप TGT ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के जरिए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक अध्यापन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि वर्ष 2011 के बाद से भारत सरकार ने शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने के लिए बी.एड. के साथ TET टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टी.ई.टी.) की परीक्षा को उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य किया है। B.Ed कोर्स कैसे करें मतलब कि यदि आप TET पास नहीं कर पाते हैं तो आप टीचर की सरकारी नौकरी नहीं कर सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि आपके अगर परास्नातक की परीक्षा में 50% अंक हैं और बी.एड. कोर्स भी किया है। तो आप PGT यानि कि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के जरिए किसी भी सरकारी या निजी स्कूल में कक्षा 12 तक अध्यापन सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी आपको टी.ई.टी. पास करना होगा। बीएड के बाद आप एम.एड. भी कर सकते हैं। और आप उच्च शिक्षा में अध्यापन के लिए जा सकते है। लेकिन आपको शिक्षाशास्त्र में इसके साथ ही NET नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) क्वालीफाई करना होगा।

 

FAQ:- B.Ed कोर्स से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

बीएड क्या है ?

बीएड एक कोर्स है, इसको करने से आप शिक्षक बनते हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हो तो आपको बीएड करना चाहिए। इसमें आपको पढ़ने के साथ-साथ पढ़ाने का मौका भी मिलता है।

 

B.Ed Entrance Exam क्या है ?

बीएड में दाखिला लेने के लिए आपको एक Entrance Exam देना पड़ता है। इसमें आये अंकों के अनुसार आपको कॉलेज मिलते हैं , जिनमे आप अपना दाखिला ले कर बीएड की पढ़ाई पूरी कर सकते हो।

 

B.Ed के लिए Entrance Exam क्यों जरुरी है?

B.Ed के लिए Entrance Exam जरुरी है क्योंकि इसी के आधार पर आपको कॉलेज मिलता है और आप कॉलेज में दाखिला ले सकते हो। बिना Entrance Exam के आप बीएड में दाखिला नहीं ले सकते।

 

बीएड कैसे करें ?

बीएड आप दो तरीकों से कर सकते हैं, रेगुलर और डिस्टेंस से। रेगुलर में आपको रोज़ कॉलेज जाना होता है और इसकी फीस भी ज्यादा होती है। और डिस्टेंस में आपको बस पेपर देने के लिए ही कॉलेज जाना होता है और इसकी फीस भी कम होती है।

 

B.Ed किस क्लास के बाद कर सकते है ?

अब B.Ed सीधे 12वीं के बाद किया जा सकता है और इसकी अवधि 4 साल की होगी।

 

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख B.Ed कोर्स कैसे करें? जाने B.Ed Course क्या होता है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

B.Ed कोर्स कैसे करें? जाने B.Ed Course क्या होता है?

 

Leave a Comment