E Daakhil Portal क्या होता है? फ्रॉड की कैसे शिकायत करे?

दोस्तों E Daakhil Portal क्या होता है? फ्रॉड की कैसे शिकायत करे? :- उपभोक्ताओं के अधिकार की रक्षा के लिए देश में Consumer Court बनाए गए हैं। जब कभी भी किसी उपभोक्ता के साथ कोई धोखाधड़ी का मामला होता है तो वह अपनी शिकायत ई दाखिल पोर्टल में दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है

ताकि उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जा सके। E Daakhil Portal पर उपभोक्ता अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। नए कानून के तहत उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ई दाखिल पोर्टल को शुरू किया गया है। उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए शिकायत के ऑनलाइन समाधान के लिए E Daakhil Portal को अब तक 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया गया है।

 

E Daakhil Portal क्या होता है? फ्रॉड की कैसे शिकायत करे?
TEJWIKI.IN

 

E Daakhil Portal क्या होता है? (What is E Daakhil Portal)

 

साल 2020 में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी NCDRC द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत की ई -फाइलिंग सुविधा को शुरू किया गया था। देश में consumer complaint की Online सुविधा के लिए उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा E Daakhil Portal को शुरू किया गया है।

भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे पहले 8 सितम्बर 2020 से e-filing की सुविधा को शुरू किया गया था। इसके बाद से देश के अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड,अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में भीई फाइलिंग की सुविधा शुरू की गयी थी। एनआईसी द्वारा ई दाखिल पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर उपभोक्ता (consumer) अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

 

E-Daakhil Portal का उद्देश्य क्या है ? (What is the purpose of E-Daakhil Portal)

उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट शुरू किया गया है। हाल ही में कंजूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 को रिप्लेस करके प्रोटेक्शन एक्ट 2019 की शुरूआत की गई है। पुराने एक्ट में कुछ संशोधन करके नए एक्ट को 20 जुलाई साल 2020 मैं लागू किया गया था। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना की जिसका प्राथमिक उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देना उनकी रक्षा करना और उन्हें लागू करना है। E-Daakhil Portal को शुरू करने के पीछे उपभोक्ता विभाग भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाना है। ऐसे नागरिक जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है इस पोर्टल के माध्यम से सीधे उपभोक्ता विभाग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Key points of E Daakhil Portal

 

पोर्टल का नाम E Daakhil Portal क्या है ?
सम्बंधित मंत्रालय Department of Consumer Affairs Government of India
लाभार्थी देश के सभी उपभोक्ता
उद्देश्य देश के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उन्हें शिकायत हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने का माध्यम ऑनलाइन
वेबसाइट edaakhil.nic.in

 

e Daakhil Portal पर कैसे पंजीकरण करें? (How to register on e Daakhil Portal)

 

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करता है। इसे भारत में 20 जुलाई 2020 से लागू किया गया था। इस नए कानून के अनुसार कोई उपभोक्ता वह व्यक्ति है जो अपने उपयोग के लिए किसी वस्तु या सेवा को खरीदता है। नीचे E Daakhil Portal पर consumer complaint कैसे करें इसका प्रोसेस दिया गया है –

  • सबसे पहले आपको ई दाखिल की ऑफिसियल वेबसाइट edaakhil.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको E Daakhil Portal पर पंजीकरण के लिए मेनूबार में complaint /advocate section पर क्लिक करना है। –
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करते हैं नीचे आपको registration का विकल्प मिलता है इसपर क्लिक करें जैसा कीउअप्र दिखाया गया है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना होगा –
    • User Account Information
    • personal information
    • current address
    • id proof documents upload
  • सभी को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपका E Daakhil Portal पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
  • अब आगे की प्रक्रिया के लिए लॉगिन करें।

नोट – E Daakhil Portal पर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करने के बाद उपभोक्ता अपनी शिकायत (consumer complaint file) कर सकते हैं।

 

ई दाखिल सांख्यिकी (E DAAKHIL Statistics)

 

ई दाखिल पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज शिकायत commissions total filled
national -2474
state -147
district -7411
नवंबर 2021 में दर्ज शिकायत national -400
state -9
district- 794
total location covered NCDRC -1
SCDRC -36 में से 23
DCDRC -661 में से 484
CB – 14 में से 6

login on ई दाखिल पोर्टल

 

यदि आप रजिस्टर हो चुके हैं आपको अब ई दाखिल पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आप ई दाखिल से उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं। How to file a consumer complaint through e-filing इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

 

  • सबसे पहले आपको पोर्टल पर लॉगिन के लिए ई दाखिल की ऑफिसियल वेबसाइट edaakhil.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर आपको मेनूबार में complaint /advocate section के नीचे login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन के लिए आपको अपनी email id और password डालना है।
  • अब कैप्चा कोड भरें और login बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो चुके हैं।

 

e Daakhil पोर्टल की विशेषताएं (Features of e Daakhil Portal)

 

  • प्रोफाइल प्रबंधन
  • उपयोगकर्ता पंजीकरण
  • शिकायत दस्तावेज अपलोड करें
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान
  • प्रत्युत्तर
  • यूनिक केस नंबर
  • आवेदन की स्थिति
  • एसएमएस/मेल अलर्ट
  • OCMS और Confonet के साथ लिंक किया गया है।

 

 

e Daakhil से उपभोक्ता कैसे शिकायत करे?

 

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उपभोक्ता अपनी शिकायत ई दाखिल पोर्टल पर दर्ज कर सकता है।
  • यदि आप login कर चुके हैं तो आपकी स्क्रीन पर उपभोक्ता शिकायत के लिए एक पेज ओपन होगा यहाँ आपको filing (by complaint /advocate) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके नीचे आपको ”file a new case’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर नियम शर्तों को पढ़ें और नीचे दिए accept के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होता है जहाँ आपको पूछी गयी समस्त जानकारी को भरना है।
  • सभी जानकारी को भरें और मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।
  • सभी प्रक्रिया के बाद अब आपको सभी जानकारी को जांच लेना है और अंत में submit बटन पर क्लिक करना है।
  • अंत में आपको मोबाइल पर एक रेफेरेंस नंबर दिखयी देगा आप इसे अपने पास सुरक्षित रखें।
  • इस प्रकार से आप ऑनलाइन ई दाखिल पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • अंत में आपको Complain file करने के बाद ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी माध्यम से पेमेंट करनी होगी।
  • पेमेंट आप DD/IPO चालान से कर सकते हैं।

नोट– कृपया ध्यान दें Complain file करने से पूर्व अपने सभी डाक्यूमेंट्स की PDF format की scanned copy अपने पास जरूर रखें।

 

ई दाखिल पोर्टल Verify Account With OTP

 

  • उपभोक्ता को सर्वप्रथम E-Daakhil Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां से आपको एंटर वेबसाइट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां से आपको मैन्युबार में दिए गए “कंप्लेंट/ एडवोकेट सेक्शन” के विकल्प पर जाएं।
  • एक सूची आपके समक्ष खुलेगी जहां से आपको Verify Account With OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया प्रेशर आपके समक्ष खुलेगा जहां पर आपको अपना ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
  • ई-मेल पर आया हुआ ओटीपी दर्ज करें और कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करें

 

FAQ:- E Daakhil Portal के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

E Daakhil Portal क्या है?

ई दाखिल पोर्टल को उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया गया है जिस पर उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायतें दर्ज कर उसका निवारण प्राप्त कर सकते हैं।

 

ई दाखिल पोर्टल की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

E Daakhil Portal की शुरुआत Department of Consumer Affairs Government of India के द्वारा की गई है।

 

ई दाखिल पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

ई दाखिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://edaakhil.nic.in/ है।

 

E Daakhil Portal पर किस प्रकार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

ई दाखिल पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

 

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख E Daakhil Portal क्या होता है? फ्रॉड की कैसे शिकायत करे? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

E Daakhil Portal क्या होता है? फ्रॉड की कैसे शिकायत करे?

 

Leave a Comment