Firmware क्या होता है? Firmware का उपयोग और प्रकार

दोस्तों Firmware क्या होता है? Firmware का उपयोग और प्रकार :-अगर आप Firmware शब्द को पहली बार सुन रहे है और जानना चाहते है की Firmware क्या होता है? Firmware को हिंदी में क्या कहते है? और Firmware को Update कैसे करते है? तो यह पोस्ट केवल और केवल आपके लिए है जिसमें आप Firmware के बारे में विस्तार से जानेंगे।

जैसा की आप जानते है की टेक्नोलॉजी आज बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे में हमें दिन प्रतिदिन एक नया वर्ड सुनने को मिलता है और हमारे अंदर उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है।

तो आज हम आपको एक ऐसे ही वर्ड Fireware के बारे में बतायेंगे। वैसे तो यह वर्ड काफी पुराना है लेकिन इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है तो अगर आप आज की हमारी ये पोस्ट को लास्ट तक अच्छे से पढ़ते है।

तो आप जानेंगे की Firmware क्या है, Firmware को हिंदी में क्या कहते है (Firmware Meaning In Hindi), Firmware का इस्तेमाल, Firmware को Update कैसे और क्यों किया जाता है।

 

Firmware क्या होता है? Firmware का उपयोग और प्रकार
TEJWIKI.IN

 

Firmware क्या होता है? (What is Firmware)

 

फर्मवेयर को समझने के लिए आपको हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है

 

 

Hardware क्या होता है? (What is Hardware)

 

हार्डवेयर कंप्यूटर के वो पार्ट्स होते हैं जिन्हें हम छू और देख सकते है ये कंप्यूटर के फिजिकल पार्ट्स होते हैं जिसकी मदद से कंप्यूटर की बॉडी को तैयार किया जाता है जैसे- सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस इत्यादि.

 

Software क्या होता है? (What is software)

 

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर इंस्ट्रक्शन्स/प्रोग्राम्स का एक सेट होता है जो किसी कार्य को करने के लिए कंप्यूटर को निर्देश देता है जैसे- ऑपरेटिंग सिस्टम आदि. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों मिलकर कंप्यूटर के कार्यों को पूरा करते हैं.

 

firmware क्या होता है? (What is firmware)

 

ये एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो हार्डवेयर के एक पार्ट्स से जुड़ा होता है इसके किसी हार्डवेयर के किसी बेसिक फंक्शन को परफॉर्म करने के इंस्ट्रक्शन प्रोग्राम होते हैं इसीलिए फर्मवेयर को हार्डवेयर के लिए सॉफ्टवेयर भी कहा जा सकता हैं फर्मवेयर को किसी हार्डवेयर की मैन्युफैक्चरिंग के समय उसमे स्थापित किया जाता है जैसे- कीबोर्ड, ग्राफ़िक कार्ड, प्रिंटर, हार्ड ड्राइव, वोशिग मशीन, माइक्रो वेव, टीवी इत्यादि जैसी सभी चीजों में फर्मवेयर जुड़ा हुआ आता है.

फर्मवेयर सिस्टम के सभी डिवाइसेस को अन्य डिवाइसेस के साथ कम्यूनिकेट करने और बेसिक इनपुट आउटपुट टास्क को परफॉर्म करने के लिए निर्देश देता है फर्मवेयर का यूज किये बिना बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस काम नही करेंगी क्युकी हर डिवाइस में एक सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल किया जाता है जिसके द्वारा वह यूजर के इनपुट को समझकर उसे आउटपुट देता है.

 

Firmware का उपयोग कैसे किया जाता है? (How is Firmware used)

 

फर्मवेयर का यूज कंप्यूटर के अलावा बहुत से इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर डिवाइसेस में किया जाता है फर्मवेयर का उपयोग वाशिंग मशीन, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच, स्मार्ट टीवी इत्यादि जैसी चीजों में किया जाता है ये हर एक मशीन डिवाइसेस के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है.

 

Firmware कंप्यूटर में कहाँ पर स्टोर किया जाता है? (Where is Firmware stored in the computer)

 

फर्मवेयर एक विशेष मेमोरी में स्टोर किये जाते हैं जिसे फ़्लैश रोम कहा जाता है रोम (ROM) को रीड ओनली मेमोरी भी कहते है इसमें मैन्युफैक्चर कंपनी के द्वारा सिर्फ एक बार प्रोग्राम को लिखा जाता है बाद में अगर कभी जरूरत हो इसे रि-राईट किया जा सकता है कंप्यूटर को हमारे इनपुट को समझने के लिए रोम की जरूरत पड़ती है इसमें डाटा स्थाई रूप से स्टोर होकर रहता है इसमें डाटा तब भी स्टोर होता रहता है जब इसे पॉवर नही मिलता है या फिर डिवाइस बंद हो जाती है रोम के बिना फर्मवेयर को स्टोर नही किया जा सकता था और ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी अपना काम नही कर पाती, दूसरे सॉफ्टवेयर के जैसे इसका भी अपडेटेड वर्शन तैयार किया जाता है जिससे ये पहले से ज्यादा अच्छे से परफॉरमेंस दे सके.

 

कंप्यूटर में Firmware का क्या कार्य होता है? (What is the function of Firmware in a computer)

 

फर्मवेयर कंप्यूटर सिस्टम का सबसे प्राइमरी सॉफ्टवेयर होता है जो पूरी कंप्यूटर मशीन की सभी हार्डवेयर की जानकारी रखता है तथा यह एक दूसरे हार्डवेयर पार्ट के बीच कम्यूनिकेट करवाने का कार्य करता है साथ ही कंप्यूटर सिस्टम की Power Logic इंस्ट्रक्शन भी इसी के अंदर होता है। जब कभी किसी पार्ट में कोई प्रॉब्लम आ जाती है तो Error Code या Beep Sound Generate करके यूजर को इनफार्मेशन देना इसी का काम होता है। इसके अलावा यह Operating System तथा Hardware के बीच सम्बन्ध स्थापित करवाने का काम करता है।

 

Firmware कितने प्रकार के होते है ? (How many types of Firmware are there)

 

इसके तीन प्रकार होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

types of firmware in hindi

 

1- Low Level Firmware (लो लेवल फर्मवेयर)

 

लो लेवल फर्मवेयर, हार्डवेयर डिवाइस का एक हिस्सा है जिसे केवल read करने के लिए ROM (रीड ओनली मेमोरी) पर स्टोर किया जाता है। इस फर्मवेयर को दोबारा से update और write नहीं किया जा सकता।

 

2- High-level firmware (हाई लेवल फर्मवेयर)

 

हाई लेवल फर्मवेयर का उपयोग फ़्लैश मेमोरी के साथ किया जाता है और इसे हम अपडेट भी कर सकते है। इसमें लो लेवल फर्मवेयर की तुलना में बहुत ही कठिन निर्देश (instructions) होते है। यह हार्डवेयर की तुलना में सॉफ्टवेयर के काफी करीब होता है।

 

3- Subsystem firmware (सब्सिस्टम फर्मवेयर)

 

यह एम्बेडेड सिस्टम का एक हिस्सा है जो हाई लेवल फर्मवेयर की तरह microcode को embed करता है। इसमें लो लेवल फर्मवेयर की तुलना में अधिक कठिन निर्देश होते है और इसे हम अपडेट भी कर सकते है।

 

 

Firmware का उपयोग (Firmware access)

 

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है –

 

1- Personal Computer (पर्सनल कंप्यूटर)

 

फर्मवेयर का उपयोग PC (पर्सनल कंप्यूटर) में किया जाता है। पर्सनल कंप्यूटर की motherboard के ROM chip पर इसे स्टोर किया जाता है।

 

2- Storage device (स्टोरेज डिवाइस)

 

इसका इस्तेमाल स्टोरेज डिवाइस में किया जाता है। यह USB ड्राइव, हार्ड ड्राइव और अन्य पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस को कंप्यूटर के साथ काम करने में मदद करता है।

 

3- Mobile Device (मोबाइल डिवाइस)

 

इसका उपयोग मोबाइल डिवाइस जैसे (मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप) में किया जाता है जो इन devices को विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर के साथ काम करने में मदद करता है।

 

4- Automotive (ऑटोमोटिव)

 

फर्मवेयर का उपयोग ऑटोमोबाइल में किया जाता है जो इन्हे कार्यो को करने में मदद करता है।

 

5- Home appliances (घरों के सामान में)

 

इस प्रोग्राम का उपयोग home appliances में किया जाता है। उदहारण के लिए वाशिंग मशीन, AC, फ्रीज और डिशवॉशर आदि। यह इन devices को कण्ट्रोल करने और configure करने में मदद करता है।

 

6- Smart Cards (स्मार्ट कार्ड)

 

इसका उपयोग स्मार्ड कार्ड में भी किया जाता है जो कार्ड को authentication और encryption प्रदान करता है ताकि कार्ड सुरक्षित रहे।

 

Firmware को अपडेट क्यों और कैसे किया जाता है? (Why and how is firmware updated)

 

आज के टाइम में हर सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होता है इसीलिए फर्मवेयर को भी अपडेट किया जा सकता है लेकिन 2013 से पहले फर्मवेयर को अपडेट नही किया जा सकता था/ ये सम्भव नही था क्युकी इसके पहले फर्मवेयर एक बार ही हार्डवेयर के साथ में लोड होकर आता था लेकिन जब इसे हैकर्स ने हैक कर लिया था तब से फर्मवेयर के अपडेटेड वर्शन आने लगे हैं फर्मवेयर पहले से किसी प्रोडक्ट के साथ जुड़कर आता है

जब ये खराब हो जाता है या फिर जब उस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी को लगता है कि ये डिवाइस ठीक तरह से काम नही कर रही है तो ऐसे कंडीशन में कम्पनी फर्मवेयर को अपडेट करती है और कई सारी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इस प्रोडक्ट की टेक्नोलॉजी के बेस पर हार्डवेयर के साथ कम्पार्टेबल फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करवाते रहते हैं जिससे ये अपडेटेड डिवाइस नई और एडवांस ऑपरेशन्स इंस्ट्रक्शन्स के साथ अपग्रेट हो सके.

फर्मवेयर को आपके डिवाइस की कार्य क्षमता को बढाने के साथ ही नये फीचर्स को जोड़ने के लिए अपडेट किया जाता है अपडेट हो जाने के बाद आपकी डिवाइस एक नये डिवाइस के जैसे काम करता है फर्मवेयर को अपडेट करने के लिए आप प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरर्स की वेबसाइट से अपडेटेड वर्शन को डाउनलोड कर सकते है या फिर आप इसकी सीडी या डीवीडी का यूज करके भी आप फर्मवेयर को अपडेट कर सकते हैं.

डिवाइस के फर्मवेयर को अपडेट करना कोई बड़ा काम नही है जब आपका सिस्टम अपडेट मांगने लगे तब वो आपको फर्मवेयर को अपडेट करने के लिए निर्देश देगा, उसके बाद आपको कंपनी की वेबसाइट से फर्मवेयर को अपडेट करने वाले सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके इनस्टॉल करके रन करना है इस प्रोसेस के बाद आपको सिस्टम को shut down करके restart करना है और अब आपके सिस्टम का फर्मवेयर अपडेट हो जायेगा, फर्मवेयर अपडेट करने से पहले आपको ध्यान देना होगा कि फर्मवेयर अपडेट करते समय आपकी डिवाइस बंद नही होनी चाहिए इससे आपकी डिवाइस खराब होने का खतरा रहता है.

आप उसी अपडेटेड सॉफ्टवेयर पर विश्वास करें जो डायरेक्ट सॉफ्टवेयर या मैन्युफैक्चर कंपनी द्वारा भेजे जाते है किसी भी सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए कभी भी थर्ड पार्टी के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड नही करना चाहिए क्युकी इससे आपके सिस्टम पर वायरस अटैक होने का खतरा रहता है.

सिस्टम गलत पर फर्मवेयर अपडेट करने से बचना चाहिए इस डिवाइस के फर्मवेयर को दूसरे डिवाइस पर अपडेट करने से वो पहले के जैसा काम नही करेगा और इससे ये भी प्रॉब्लम हो सकती है कि वो अपडेट आपके फर्मवेयर को करेप्ट कर दे जो डिवाइस के काम करने को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.

फर्मवेयर को अपडेट करने से आपको देखना है कि आपके हार्डवेयर का मॉडल नंबर उस फर्मवेयर सॉफ्टवेयर से मैच कर रहा है या नही, उसके बाद ही आपको उस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना है.

 

 

FAQ:-Firmware के बारे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

1 ) क्या Firmware Update करना सुरक्षित है

जी हाँ, अगर आप सभी शर्तों के साथ Firmware को Update करते है तो यह सुरक्षित है और इसके साथ साथ आपके कंप्यूटर में एक Antivirus होना भी जरूरी है जो आपकी कंप्यूटर को Safe रख सके।

 

2) क्या हम Firmware को हटा सकते है

जी नही, जिस प्रकार कंप्यूटर के लिए Hardware और सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है उसी प्रकार Firmware की भी जरूरत होती है अगर आपके कंप्यूटर में Firmware नही होगा तो आपका कंप्यूटर वर्क नही करेगा। तो आप इसे हटा नही सकते है।

 

3) क्या Firmware को Update करना जरूरी है।

हाँ, Firmware को Update करना जरूरी है क्योंकि Firmware को Update करने से आपके Device में आ रहे Bugs, Security Holes और छोटी मोटी Problems सॉल्व हो जाती है और इसी के साथ साथ आपको नये फीचर्स भी देखने को मिलते है।

 

इन्हे भी जरूर पढ़े

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख दोस्तों Firmware क्या होता है? Firmware का उपयोग और प्रकार जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment