G-20 Summit क्या होता है? और इसका उद्देश्य क्या है?

दोस्तों G-20 Summit क्या होता है? और इसका उद्देश्य क्या है? :-इस वर्ष (2022) इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता भारत द्वारा की गई. इस सम्मेलन में दुनिया भर के कई शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया. आपने भी इस सम्मेलन से जुड़ी खबर जरूर देखी या सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं G-20 शिखर सम्मेलन (समिट) क्या है और इसका उद्देश्य क्या है? अगर नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है.

आज के इस लेख में आप G-20 क्या होता है, G-20 का कार्य और उद्देश्य क्या है, G-20 के सदस्य देश कौन-कौन से हैं इत्यादि जैसे सवालों के जवाब जानेंगे. तो चलिए करते हैं शुरुआत बिना किसी देरी के और जानते हैं जी20 से जुड़ी पूरी जानकारी.

 

G-20 Summit क्या होता है? और इसका उद्देश्य क्या है?
TEJWIKI.IN

 

G-20 Summit क्या होता है? (What is G-20 Summit)

 

सबसे पहले तो आपको यह जान लेना आवश्यक है की जी -20 क्या होता है। G20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहा जाता है। यह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था का एक मंच है। इसमें 20 देश शामिल हैं।

इन देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए और यूरोपीय संघ (EU) भी है।

 

 

G-20 की स्थापना कब हुई? (When was G-20 established)

 

G-20 को 20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स के एक ग्रुप के रूप में भी जाना जाता है। G-20 की स्थापना 25 1999 में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में की गयी थी।

पहला शिखर सम्मलेन को 14-15 नवंबर 2008 में आयोजित किया गया था। इस सम्मलेन को एशिया में आये वित्तीय संकट के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा शुरू किया गया था।

 

हर साल G-20 शिकार सम्मलेन का आयोजन किया जाता है। जी -20 के अध्यक्ष द्वारा हर साल कई गेस्ट कंट्री को इस बैठक में आमंत्रित करते हैं। 2008 के बाद से शिखर सम्मेलनों की कई बैठकों को आयोजित किया जा चुका है।

 

G-20 Summit का उद्देश्य क्या है? (What is the purpose of G-20 Summit)

 

G-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय कार्यसूची के अत्यंत महत्वपूर्ण पहलुओं पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मुख्य मंच है, जो दुनियाभर की प्रमुख उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने का काम करता है. जी20 के उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं:

  • वैश्विक आर्थिक स्थिरता और सतत विकास के लिए सदस्य देशों के बीच नीतियों का सामंजस्य व तालमेल स्थापित करना.
  • भविष्य में वित्तीय संकट को रोकने और जोखिमों को कम करने वाले वित्तीय नियमों को प्रोत्साहन देना.
  • नई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना तैयार करना.

 

G-20 के सदस्य देश की सूची (G-20 member country list)

 

  1. रूस
  2. सऊदी अरब
  3. दक्षिण अफ्रीका
  4. कनाडा
  5. चीन
  6. फ्रांस
  7. जर्मनी
  8. भारत
  9. इंडोनेशिया
  10. इटली
  11. जापान
  12. कोरिया गणराज्य
  13. मैक्सिको
  14. अर्जेंटीना
  15. ऑस्ट्रेलिया
  16. ब्राजील
  17. तुर्की
  18. यूनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपीय संघ

आपको बता दें की G-20 समूह या ग्रुप का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। ऊपर दिए गए सूची में शामिल सभी देश G-20 के पूर्ण रूप से सदस्य देश है | G-20 की अध्यक्षता किस देश को दी जाएगी यह हर साल तय कर लिया जाता है।

 

G-20 शिखर सम्मलेन सूची (G-20 Summit List)

 

देश शहर तिथि
 संयुक्त राज्य अमेरिका वाशिंगटन डी सी 4–15 नवंबर 2008
 यूनाइटेड किंगडम लंडन 2 अप्रैल 2009
 संयुक्त राज्य अमेरिका पिट्सबर्ग 24-25 सितंबर 2009
 कनाडा टोरंटो 26–27 जून 2010
 दक्षिण कोरिया सियोल 11–12 नवंबर 2010
 फ्रांस कान 3-4 नवंबर 2011
 मैक्सिको सैन जोस डेल काबो, लॉस काबोस 18-19 जून 2012
 रूस सेंट पीटर्सबर्ग 5-6 सितंबर 2013
 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 15-16 नवंबर 2014
 तुर्की सेरिक, अंताल्या 15-16 नवंबर 2015
 चीन हांगझोऊ 4-5 सितंबर 2016
 जर्मनी हैम्बर्ग 7-8 जुलाई 2017
 अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स 30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018
 जापान ओसाका 28–29 जून 2019
 सऊदी अरब रियाद 21–22 नवंबर 2020
 इटली बारी 2021
 भारत नई दिल्ली 9 -10 सितम्बर 2023

संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी सी में 4–15 नवंबर 2008 को शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था। भारत द्वारा 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

 

G-20 में इन वर्कस्ट्रीम को किया गया है शामिल (These workstreams have been included in the G-20)

 

वर्तमान में G20 में 8 वर्कस्ट्रीम को शामिल किया गया है। इस स्ट्रीम में इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक पॉलिसी, इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर, फाइनेंशियल इंक्लूजन, सस्टेनेबल फाइनेंस, हेल्थ फाइनेंस, इंटरनेशनल टैक्सेशन, फाइनेंशियल सेक्टर रिफॉर्म्स, फाइनेंस ट्रैक, शेरपा ट्रैक को शामिल किया गया है।

 

G-20 शिखर सम्मेलन का मुख्यालय (G-20 Summit Headquarters)

 

जी 20 शिखर सम्मेलन में 20 देश प्रमुख रूप से सम्मिलित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की जी 20 शिखर सम्मेलन का कोई मुख्यालय नहीं है क्यूंकि हर साल इस सम्मलेन का आयोजन अलग-अलग देशों में होता है।

इन सम्मेलनों में अन्य देशों को भी गेस्ट कंट्री के रूप में सम्मिलित किया जाता है। हर साल स्पेन को छोड़ कर ,ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी के अतिथि में आसियान देश के अध्यक्ष, दो अफ़्रीकी देश और एक देश या इससे अधिक देशों को G-20 के अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित किया जाता है।

 

G-20 की कार्य प्रणाली क्या है? (What is the working mechanism of G-20)

 

  • जी-20 का कोई अपना स्थायी मुख्यालय नहीं है।
  • Group of twenty (G20) की पहली बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुई थी।
  • बीस देशों का समूह यानी जी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, वित्तीय स्थिरता बोर्ड के साथ मिलकर कार्य करता है।
  • G-20 समूह देशों का ग्लोबल जीडीपी में 85 प्रतिशत तक का योगदान है।
  • ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
  • इसका सचिवालय हर साल जी-20 ग्रुप को होस्ट करने वाले या इस समूह की अध्यक्षता करने वाले देशों के बीच रोटेट किया जाता है।
  • G-20 सदस्यों को 5 भागों में विभाजित किया गया है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की जैसे देश समूह 2 में शामिल किये गए है।
  • G-20 की एक विशेषता ट्रोइका बैठक है। इस बैठक में पिछले साल, वर्तमान साल और आने वाले साल में जिन भी देशों द्वारा जी-20 की अध्यक्षता की जाती है वह शामिल होते हैं। ट्रोइका बैठक में वर्तमान में इटली, इंडोनेशिया और भारत को शामिल किया गया है।

 

G-20 Summit सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts related to G-20 Summit)

 

  • G-20 Summit में सभी सदस्य देशो के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों को शामिल किया जाता है।
  • इस समिट में मुख्यत वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास एवं वित्तीय स्थायित्व सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
  • G-20 के सदस्य देशो को कुल पांँच समूहों में बांँटा गया है। भारत समूह 2 में शामिल है।
  • G-20 Summit में विभिन वैश्विक मुद्दों को वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों द्वारा शेरपा प्रणाली के आधार पर तय किया जाता है।

 

FAQ:-G-20 Summit से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने सवाल जवाब :-

 

G-20 का मुख्यालय या सचिवालय कहाँ है ?

जी-20 का मुख्यालय या इसका सचिवालय नहीं है। इस समूह के सदस्य देशों में हर साल बारी- बारी से सम्मलेन को आयोजित किया जाता है। इसका स्थायी मुख्यालय नहीं है।

 

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व कौन करता है ?

जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद् (EC) के अध्यक्ष द्वारा या यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है।

 

विश्व की लगभग कितनी जनसँख्या जी-20 देशों में निवास करती है ?

दुनिया की लगभग दो तिहाई जनसंख्या जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) देशों में निवास करती है।

 

G-20 में किन किन देशों को शामिल किया गया है ?

G-20 में अर्जेटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया ,इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, द अफ्रीका, द कोरिया, टर्की, ब्रिटेन व अमरीका और यूरोपीय संघ शामिल है।

 

12 वें जी -20 शिखर सम्मलेन का आयोजन कब किया गया था ?

7-8 जुलाई 2017 को हैैैम्बर्ग, जर्मनी में चान्सलर एन्जेला मर्केल की अध्यक्षता में 12 वें जी -20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था।

 

जी-20 की शुरुआत कब हुई ?

साल 1999 में G-20 की पहली बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुई थी।

 

G-20 कितने देशों का समूह है ?

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी 20 देशों का समूह है। जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल किया गया है।

 

अमेरिका में जी-20 का पहला शिखर सम्मलेन कब आयोजित किया गया था ?

साल 2008 ,14 -15 नवम्बर में वाशिंगटन, अमेरिका में जी-20 का पहला शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया था।

 

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख G-20 Summit क्या होता है? और इसका उद्देश्य क्या है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

G-20 Summit क्या होता है? और इसका उद्देश्य क्या है?

 

Leave a Comment