NEET Kya Hai? NEET Full Form और तैयारी कैसे करें

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे NEET Kya Hai? NEET Full Form और तैयारी कैसे करें के बारे में | NEET Kya Hai?  NEET यानि National Eligibility Entrance Test (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) मेडिकल में प्रवेश  लेने के लिए अब यह अनिवार्य हैं | वर्ष  2016 के पूर्व में मेडिकल क्षेत्र में  प्रवेश लेने के लिए AIPMT यानि All India Pre Medical Test  देना होता था जिसके माध्यम से मेडिकल के छात्रों को MBBS, BDS, MS जैसे पाठ्यक्रम में प्रवेश  मिलता था | 2016 के बाद अब सिर्फ एक ही रास्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन होने लगा हैं जिसमे ज्यादा पारदर्शिता के साथ साथ अन्य कई सुविधा है |
NEET Kya Hai? NEET Full Form और तैयारी कैसे करें,In Hindi
TEJWIKI.IN

हम सभी का अपने करियर को लेकर कोई न कोई सपना होता है, कोई इंजिनियर बनना चाहता है, कोई बैंक मैनेजर, कोई पुलिस तो कोई डॉक्टर… अगर आप भी अपने करियर के चुनाव को लेकर परेशान हैं, तो हमारे इस लेख 10वीं के बाद क्या करें, को एक बार जरुर पढ़ें। तो आईये अब NEET Kya Hota Hai और नीट का हिंदी अर्थ क्या है, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। NEET in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए हमारे इस पोस्ट को शुरू से अंत तक अच्छे से पढें।

NEET Kya Hai

NEET (नीट) राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र एंट्रेंस एग्जाम, जिसे NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) के द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। NEET Exam को Clear करने के बाद ही विद्यार्थी को डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल कॉलेज में MBBS (मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी), BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) और Ayush (आयुर्वेद) जैसे कोर्सो में एडमिशन मिलता है

NEET Full Form

नीट फुल फॉर्म – “NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST” होता है। नीट का फुल फॉर्म हिंदी में – “राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा” है।

अभी आपने जाना कि नीट क्या है और NEET Ka Full Form in Hindi क्या होता है, आईये अब जानते हैं, कि नीट का पेपर कैसा होता है अथवा NEET Exam Kya Hota Hai इसके बारे में।

अगर आपका सपना भी डॉक्टर बनना है, तो इसके लिए एक बार हमारे इस पोस्ट डॉक्टर कैसे बनें को जरुर पढ़ें, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ये पोस्ट आपके बहुत काम आएगी।

NEET के लिए योग्यता

NEET Exam Qualification: इसके लिए 12वीं में कम से कम 50% अंको से पास होना अनिवार्य होता है।

Age Limit: नीट के लिए आयु सीमा जनरल केटेगरी के लिए 17-25 वर्ष से बीच होनी चाहिए। और OBC, ST/SC के लिए 30 वर्ष तक की छूट दी जाती है।

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का आधार कार्ड होना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको What is NEET in Hindi यानि NEET Kya H इसकी जानकारी प्राप्त हो गई होगी अब आगे हम आपको NEET Exam Pattern कैसा होता है, ये बताने जा रहे हैं।

NEET Ka Paper Kaisa Hota Hai

NEET नीट केवल एक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है। जो कि मेडिकल काॅलेज में दाखिले के लिए काम आता है। यह परीक्षा साल में 1 बार मई माह में आयोजित की जाती है। NEET परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको यह भी पता होना जरुरी है कि NEET परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होती है।

Physics, Chemistry, Zoology और Botany प्रत्येक विषय में से 45 सवाल पूछे जाते हैं। यह 45 सवाल 180 नंबर के होते है। इसका मतलब यह है, कि चार विषयों में से पूछे गए प्रत्येक विषय के 45 सवालों का टोटल यह पेपर 720 नंबर का होता है।

एक सवाल का सही जवाब देने पर 4 अंक मिलते है और गलत जवाब देने पर आप उस प्रश्न के 4 नंबर और अन्य प्रश्न का 1 नंबर यानि टोटल 5 नंबर खो देंगे। ध्यान रखें कि यदि आपको उस सवाल का सही जवाब पता है, तो ही आप उस प्रश्न को हल करें।

Physics 45 180
Chemistry 45 180
Zoology 45 180
Botony 45 180
Total 180 720
Section Question Marks

NEET के लिए अप्लाई कैसे करें

NEET 2021 की Exam Date राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 2021 में कभी भी घोषित जा की सकती है। क्योंकि कोरोना के कारण Exam को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। NEET 2021 का एडमिट कार्ड भी जल्द आ सकता है। हम बताना चाहते हैं कि  NEET की परीक्षा जो मेडिकल में जाना चाहते है उनके लिए होती है। आईये जानते हैं NEET के लिए कैसे अप्लाई करें:

  • सबसे पहले आपको NEET की Official Website neet.nta.in 2021 पर जाकर जाना होगा।
  • उसे Open करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी जानकारी भरना होगा और Documents Upload करना होगा।
  • इसके बाद फीस का भुकतान करें, आपको आपके फॉर्म का प्रिंट मिल जाएगा।

NEET Exam की तैयारी कैसे करें

NEET एग्जाम बहुत ही कठिन होता है, पर अगर आप मेहनत सही दिशा में और पूरी लगन के साथ करें, तो इसे पास करना बिल्कुल भी कठिन नहीं होगा। अगर आप NEET की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो नीचे हम आपको कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरुरी है।

  • NEET Exam की तैयारी करने के लिए आपको 10वीं के बाद बायो विषय को चुनना होगा।
  • आपको Physics, Chemistry और Biology पर विशेष ध्यान देना होगा।
  • पढने के लिए एक Time-Table बनाएँ, और उसका नियम से पालन करें यानि उसे Strictly Follow करें।
  • जो विषय आपका कमजोर है, उसके लिए Extra Time दें, आजकल इन्टरनेट पर आपको सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है, तो आप इसके लिए Google, और Youtube का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप कोई अच्छा Coaching Center भी ज्वाइन कर सकते हैं, जहाँ से आपको पूरी जानकारी मिलती रहे। आपको ज्यादा समय पढ़ाई करनी होगी।
  • आपको पुराने पेपर को सोल्व करते रहना होगा जिससे कि आपको समझ आ जाएगा कि पेपर कैसा आता है।

बहुत सारे उम्मीदवारों का यह सवाल होता है, कि NEET परीक्षा कौनसी भाषा में होती है, आगे जानिए इसके बारे में:

NEET का पेपर हिंदी में होता है या इंग्लिश में

हम आपको बता दें कि NEET परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में सवाल पूछे जाते हैं। यह आप पर निर्भर करता है, कि आप कौन सी भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं। जिसमें आप ज्यादा Comfortable हों आप उस भाषा में एग्जाम दे सकते हैं।

NEET नीट अपडेट

2021 की राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (यूजी) यानि नीट 2021 के लिए नई परीक्षा और रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 जुलाई 2021 को की है। उन्होंने नीट 2021 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया जाना है और परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नीट 2021 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जुलाई 2021 को शाम 5 बजे से ओपेन की जानी है। आपको बताते चले कि इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को किये जाने की बात कही गई थी जिसको लेकर विरोध किया गया और इसके चलते करीब डेढ़ माह आगे डेट बढ़ा दी गई।

NEET से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज अपडेट

NEET Kya Hai? NEET Full Form और तैयारी कैसे करें,In Hindi
TEJWIKI.IN

यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के हिसाब से साल 2021 से शुरू होते हुए नीट परीक्षा साल में दो बार कराई जाएगी। इसको बिलकुल जेईई मेंस की तरह आयोजित किया जाएगा। 

  • नीट की प्रवेश परीक्षा की तारीख अभी भी नहीं बताई गई है। 
  • नीट की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होंगी। 
  • अगर छात्र दोनों टेस्ट देता है तो दोनों में से बेस्ट वाले को माना जाएगा। 
  • पेंडेमिक के बावजूद इस साल 2021 में 10 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे।

Neet Kya Hai : टॉप 10 टिप्स नीट की तैयारी कैसे करे

दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा ( नीट ) ऐसी ही एक प्रतियोगी परीक्षा है। यह एमबीबीएस / बीडीएस जैसे चिकित्सा पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक अखिल भारतीय स्नातक प्रवेश परीक्षा हैविभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में। तो बिना किसी और हलचल के, आइए सीधे नीट की तैयारी के उन टिप्स पर जाएं जो हमारे पास आपके लिए हैं।

  1. महत्वपूर्ण विषयों को पहले से जान लें
  2. नीट परीक्षा पैटर्न को समझें
  3. एक योजना तैयार करें
  4. मॉक टेस्ट को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं
  5. अपनी कमजोर अवधारणाओं (Concepts) को पहचानें
  6. हमेशा अपने खुद के नोट्स तैयार करें
  7. नियमित रूप से रिवीजन करें
  8. उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री का उपयोग करे
  9. एक स्वस्थ आहार बनाए रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें
  10. सकारात्मक सोच रखें

NEET के अहम पॉइंट

  1. नीट 2021 के लिए सिर्फ ऑनलाइन अप्लीकेशन ही स्वीकार की जाएगी। 
  2. आप www.nta.ac.in/ ntaneet.nic.in से जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। 
  3. उम्मीदवार को एप्लीकेशन भरने के बाद कुछ डॉक्यूमेंट अपने पास जरूर रख लें-
  • ऑनलाइन अप्लीएशन फॉर्म के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट
  • फीस पेमेंट का प्रूफ
  • कम से कम 5 पासपोर्ट साइज और 5 पोस्टकार्ड साइज फोटो जरूर संभाल कर रख लें। 
  • केंद्र शासित प्रदेशों और जम्मू कश्मीर के वो छात्र, जिन्होंने ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटा के लिए अप्लाई किया है, वो सेल्फ डिक्लेरेशन की कॉपी जरूर संभाल कर रखें। 
  • आप ने जो कॉन्टेक्ट नंबर डॉक्यूमेंट में दिया है वो आपका या आपके माता-पिता का होना चाहिए। क्योंकि एजेंसी बदलावों के बारे में फोन पर ही बताती है। 
  • उम्मीदवार को मेडिकल स्कूल में एडमिशन से पहले तक अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखना होगा। 
  • MBA Kya Hai, MBA Kaise Kare पूरी जानकारी हिंदी में 

NEET सिलेबस  

भारत की सबसे अहम प्रतियोगी परीक्षा होते हुए नीट में छात्र को पूरी तरह से परखा जाता है। इसलिए जरूरी है कि छात्र हर टॉपिक को अच्छे से तैयार कर लें। क्योंकि इसमें प्रतियोगिता बहुत है इसलिए इसकी तैयारियां समय रहते शुरू कर देनी चाहिए। ये रहा नीट अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) का सिलेबस-

यूजी के लिए नीट सिलेबस ग्यारहवीं और बारहवीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (जूलॉजी और बॉटनी) से लिया जाता है। हर विषय के जरूरी टॉपिक है-

NEET करने से लाभ 

NEET Karne Ke Fayde इस प्रकार है:

  • अगर आप NEET एग्जाम को पास कर लेते है, तो आपको बढ़िया मेडिकल काॅलेज में एडमिशन आसानी से मिल जाता है।
  • आपका फ्यूचर सुरक्षित हो जाता है।
  • आप एक अच्छे डॉक्टर बन सकते है।

NEET UG एवं NEET PG क्या हैं, दोनों में अंतर

  • एन.इ.इ,टी. NEET UG : नीट यूजी यानि अंडर ग्रेजुएट नीट परीक्षा जो ऍम.बी.बी.एस. एवं बी.डी.एस.  जैसे ग्रेजुएट लेवल के कोर्स में प्रवेश के लिए ली जाती हैं |
  • एन.इ.इ,टी. NEET PG : नीट पीजी यानि पोस्ट ग्रेजुएट नीट परीक्षा जो ऍम.एस. एवं ऍम.डी. जैसे पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ली जाती हैं |

Conclusion

तो दोस्तों आज के इस लेख में बस इतना ही। आपको हमारा यह लेख NEET Kya Hai? NEET Full Form और तैयारी कैसे करें,In Hindi कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही यदि आप हमारी वेबसाइट से संबंधित अपनी कोई राय भी हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

www.google.com

NEET Kya Hai? NEET Full Form in HIndi और तैयारी कैसे करें

 Join our Facebook Group

     Join Whatsapp Group

Leave a Comment