NRI क्या होता है? NRI का क्या मतलब होता है?

दोस्तों NRI क्या होता है? NRI का क्या मतलब होता है? :-भारत से हजारों लोग प्रत्येक साल विदेशों में जाकर पढाई करते है और पढाई पूरी होने के बाद विदेशों में ही नौकरी या किसी भी प्रकार का बिज़नेस करने लगते है। इनमे से कई लोग वही अनिश्चितकालीन के लिए वही बस जाते है या विदेश में अधिक और भारत में कम समय तक निवास करते है। ऐसे लोगो को NRI कहा जाता है।

NRI के साथ-साथ PIO का नाम भी आता है PIO का फुल फॉर्म Person of Indian Origin होता है, मतलब वैसे लोग जो भारत में तो नहीं रहते है पर कही न कही इनका नाता भारत से रहा हो, कहने का मतलब ये है की इनके माता पिता भारतीय मूल भारत के नागरिक रहे होंगे। ऐसे लोगो को PIO कहा जाता है। इन्हे भारतीय नागरिक नहीं माना जाता है, ये उसी देश के नागरिक होते है जिस देश में रह रहे होते है।

हालाकिं इसे साल 2015 में खत्म कर Overseas Citizenship of India (OCI) कर दिया गया। और ये टैग पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगो को नहीं दिया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान पायेंगे की एनआरआई (NRI) क्या होता है, इसके साथ-साथ NRI Taxation, NRI Status और क्या NRI के लिए आधार कार्ड जरुरी है इत्यादि के बारे में विस्तार से जान पायेंगे।

 

NRI क्या होता है? NRI का क्या मतलब होता है?
TEJWIKI.IN

 

NRI क्या होता है? (What is NRI)

 

हमारे देश के अनेक नागरिक रोजगार अथवा उच्च शिक्षा ग्रहण करनें हेतु विदेशो में रह रहे है, इनमें से कुछ भारतीय नागरिक विदेश में ही बस जाते है और उस देश की नागरिकता प्राप्त कर लेते है, ऐसे लोगो को एनआरआई कहा जाता है| भारत के अनेक ऐसे महान व्यक्तित्व है, जो विदेशो में रहकर कुछ ऐसे कार्य करते है, जिसके कारण भारत का नाम बड़े ही गर्व से लिया जाता है| हालाँकि विदेशो में अधिकांश भारतीय शिक्षा ग्रहण करनें के उद्देश्य से ही जाते है, और ऐसे छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखनें को मिल रही है|  NRI कौन होते है, NRI का मतलब और इसके फुल फॉर्म के बारें में आपको यहाँ विस्तार से जानकारी दे रहे है|

 

 

NRI का क्या मतलब होता है? (What does NRI mean)

 

भारतीय Foreign Exchange Management Act,1999 (FEMA) के अनुसार एनआरआई (NRI) वैसे लोगो को कहा जाता है जो भारत में एक साल में 182 दिन से कम रहते है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ भारत से अब तक कई लाख लोग विदेशों में जाकर अनिश्चितकालीन समय के लिए बस गए है तो कई लोग भारत में कम और विदेश में अधिक रहते है।

अगर आप सोच रहे है की ये लोग कितने बुरे होते होंगे की अपने देश भारत को छोड़कर विदेशों में जाकर बस जाते है तो मैं आपको बता दूँ की आप बिलकुल गलत सोचते है इन लोगो के बारे में। NRI लोग भी भारत के नागरिक होते है। इनमे से कई लोग छात्र के रूप में पढ़ने के लिए विदेश जाते है जो अपनी पढाई पूरी करने के बाद वही नौकरी या अपना बिज़नेस करने लगते है।

 

और उसी देश का नागरिकता प्राप्त कर लेते है ये लोग वहाँ पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे की टेक्नोलॉजी, प्राद्यौगिकी, स्पेस साइंस, या बड़े ऊचें पदों पर काम काम भारत का नाम रोशन करते है। इनमे लाखों की संख्या में मजदूर भी होते है जो खाड़ी जैसे देशों में जाकर काम कर अपने परिवार के लिए पैसे भेजते है एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में विदेशी मुद्रा, विदेशों से सबसे ज्यादा भारतीय लोगो के द्वारा ही भेजे जाते है।

और आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूँ ये जो NRI भारत में पैसे भेजते है तो इनके भेजे हुए पैसे पर इंडियन गवर्नमेंट Tax नहीं लेती है। NRI को भारतीय इलेक्शन में वोट देने का अधिकार है हालाकिं अभी भारत में ये सही तरीके से लागु नहीं है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में तक़रीबन 32 मिलियन (3 करोड़ 20 लाख) लोग NRI है। प्रत्येक साल भारत से लगभग 25 लाख दूसरे  देशों में माइग्रेट कर जाते है जो की पूरी दुनिया में हर एक साल माइग्रेट होने वालो लोगो में सर्वाधिक संख्या है।

 

NRI का full form क्या होता है? (What is the full form of NRI)

 

NRI का फुल फॉर्म “Non Resident Indian” होता है. जिसे हिंदी में “अप्रवासी भारतीय” कहा जाता है।

 

NRI Taxation

 

कई NRI होते है जो काफी धनी होते है उनका व्यापर विदेश के साथ-साथ भारत में भी चल रहा होता है वैसे लोगो से भारत में Tax भी वसूला जाता है। पर Foreign Exchange Management Act,1999 (FEMA) के अनुसार इन लोगों को Tax में छूट भी दी गयी है जब ये विदेशो में कमाए हुए धन को भारत में भेजते है तो इंडियन गवर्नमेंट इनसे Tax नहीं लेती है। पर जिस देश में वो काम कर रहे होते है वहां उन्हें उस देश के नियम के अनुसार Tax देना पड़ता है।

 

NRI Status

 

भारतीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा NRI Status तय किया जाता है। इससे ये पता लगाया जाता है की जो कोई भी व्यक्ति विदेश में रह रहा है उसका उद्देश्य क्या है। और अगर कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में 182 दिन से कम भारत में रहता हो तो उसे NRI (Non Resident Indian) घोषित कर दिया जाता है।

 

विदेश में NRI से संबंधित स्टेटस:

 

  • दोस्तों आपने यह जरूर सुना होगा की देश के किसी बड़े संस्थान में पढ़ने वाले छात्र को बाहर की विदेशी कम्पनी नौकरी के लिए लाखों का पैकेज ऑफर किया है जिसे कारण स्टूडेंट को विदेश में जाकर बसना पड़ता है। हमारे संविधान ने NRI नागरिक को भी भारतीय मूल के व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो लगभग पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों में लगभग 24 मिलियन से अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं। जिसमें से लगभग 3 मिलियन लोग सयुंक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहते हैं।
  • इसी तरह हम यूनाइटेड किंगडम ब्रिटेन और मलेशिया की बात करें तो लगभग 1 मिलियन प्रवासी भारतीय हैं जो विदेशों में रह रहे हैं।

 

 

NRI के लिए आधार कार्ड 

 

NRI भी आधार कार्ड बनवा सकते है और कई दफा ये जरुरी भी हो जाता है। क्यूंकि जब भी NRI कुछ समय के लिए भी भारत में आएगा तो और अगर उसे किसी प्रकार का काम करवाना पद सकता है और इस समय भारत में आधार कार्ड लगभग सभी कामों में एक पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालाकिं आधार कार्ड भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं है।

 

FAQ;-NRI के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

पासपोर्ट Apply करने हेतु official वेबसाइट क्या है ?

पासपोर्ट Apply करने हेतु official वेबसाइट https://passportindia.gov.in/ है।

 

NRI की फुल फॉर्म क्या है ?

NRI का पूरा नाम है Non-Resident Indian

 

NRI स्टेटस किसके द्व्रारा प्रदान किया जाता है ?

भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाले इनकम टैक्स विभाग के द्वारा NRI नागरिकों को उनकी समय और आय के अनुसार NRI स्टेटस प्रदान किया जाता है।

 

वीजा Apply करने के बाद कितने दिनों में वीजा प्राप्त हो जाता है ?

ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करने पर 5 से 7 दिनों में वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

 

वीजा के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है ?

वर्तमान पासपोर्ट और इसी के साथ पुराने पासपोर्ट (यदि हों तो)
एक पासपोर्ट साइज फोटो
वीजा भुगतान रसीद
मूल इंटरव्यू नियुक्ति पत्र

 

पासपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

पासपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर 1800-258-1800 (Toll Free) है।
Citizen Service Executive Support: 8 AM to 10 PM
Automated Interactive Voice Response (IVRS) Support: 24 hours

 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख NRI क्या होता है? NRI का क्या मतलब होता है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

NRI क्या होता है? NRI का क्या मतलब होता है?

 

Leave a Comment