PHD का कोर्स क्या होता है? संपूर्ण जानकारी सहित (2023)

दोस्तों PHD का कोर्स क्या होता है? संपूर्ण जानकारी सहित (2023) :- अपने जीवन में सफ़ल होना हर किसी का सपना होता है। हर कोई यही चाहता है कि उसे एक अच्छी और ईमानदारी वाली जॉब मिले। इसके लिए आपको अच्छे से अच्छे कोर्स करने होते हैं। इन्हीं कोर्स में एक कोर्स है पीएचडी कोर्स। आज हम यहां पर पीएचडी क्या है (PhD Kya Hai) इसके बारे में पूरी तरह से बताने जा रहे हैं।

यदि आप कोई भी कोर्स करते हैं तो आपको उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी होनी बहुत ही आवश्यक है। ये कोर्स क्या है? इसे करने से क्या फायदा होगा, इसे किस प्रकार किया जाता है और इसकी फीस क्या है? इन सबके बारे में जानकारी होना जरूर है।

आज हम एक पॉपुलर कोर्स के बारे में इस पोस्ट में आपको बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है PhD Course. इस पोस्ट में हम आपको PhD Kya hai और PhD Course Details की पूरी जानकारी आसान से शब्दों में बतायेंगे। आपको यहां पर हम PhD ki Jankari की वो सभी जानकारी बतायेंगे जो आपको जाननी जरूरी है और आप जानना चाहते हैं जैसे –

PHD का कोर्स क्या होता है? संपूर्ण जानकारी सहित (2023)
TEJWIKI.IN

 

PHD का कोर्स क्या होता है? (What is the course of PhD)

 

पीएचडी एक डिग्री कोर्स है जो 3 साल का होता है, जिसे 6 साल के अंदर भी पूरा किया जा सकता है। यह डिग्री लेने के पश्चात किसी भी विद्यार्थी के नाम के आगे डॉक्टर लगता है और वह कॉलेज में प्रोफेसर और लेक्चरर बनने के सपने को पूरा कर सकता है।

पीएचडी शिक्षा के क्षेत्र का सबसे ऊंचा कोर्स माना जाता है। पीएचडी कर के विद्यार्थी अपने आप को टॉप लेवल तक ले जा सकता है। अपने नाम के आगे डॉक्टर लगा सकता है और कॉलेज प्रोफेसर बनने का सपना भी पूरा कर सकता है। पीएचडी एक डॉक्टर डिग्री है। जिसके अंदर किसी भी एक विषय का अध्ययन पूरे अनुसंधान के साथ किया जाता है, यानी कि उस विषय का पुरा निचोड़ सीखने का मौका पीएचडी डिग्री में मिलता है।

 

 

PHD का फुल फॉर्म क्या होता है? (What is the full form of PHD)

 

पीएचडी कोर्स में पीएचडी शब्द का प्रयोग होता है। यह एक प्रकार से अंग्रेजी की शॉर्ट फॉर्म है। जिसे हिंदी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी कहते हैं और अंग्रेजी में भी Doctor of Philosophy ही कहा जाता है। पीएचडी एक डॉक्टरल डिग्री है।

 

PHD के लिए योग्यता (Qualification for PhD)

 

जो विद्यार्थी पीएचडी करने का सपना देख रहे हैं। उन विद्यार्थियों के लिए सबसे पहले योग्यता का मापदंड पूरा करना बहुत जरूरी है। पीएचडी के लिए योग्यता मापदंड कि यदि बात करें तो पीएचडी करने वाले विद्यार्थी को नीचे दी गई निम्नलिखित योगिता को पूरा करना जरूरी हैः

 

  • विद्यार्थी को 12वीं कक्षा के पश्चात ग्रेजुएशन उच्च अंक के साथ हासिल करनी है।
  • ग्रेजुएशन करने के पश्चात विद्यार्थी को मास्टर डिग्री यानी की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री 55% न्यूनतम अंक के साथ पूरी करनी होगी।
  • अब विद्यार्थी को उसी विषय में मास्टर डिग्री के अनुसार पीएचडी के लिए आवेदन करना होगा और उससे पहले एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करना होगा।
  • एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद ही विद्यार्थी पीएचडी के लिए योग्य माना जाता है।

 

PHD के विषय (PhD subjects)

 

पीएचडी किसी भी एक विषय में की जाती है किसी भी एक विषय के अंदर विस्तृत ज्ञान को ही पीएचडी कहते हैं। पीएचडी कौन-कौन से विषय में की जा सकती है। उसकी जानकारी हम आपको नीचे कुछ इस प्रकार से दे रहे हैं।

  • अंग्रेजी
  • हिंदी
  • इतिहास
  • एग्रीकल्चर
  • मनोविज्ञान में
  • रसायन विज्ञान
  • भौतिकी
  • बायोसाइंस
  • वाणिज्य प्रबंधन
  • व्यवसाय प्रशासन
  • सामाजिक कार्य में पीएचडी
  • कानून में पीएचडी

 

PHD कितने साल का होता है? (How many years is PhD)

 

PhD duration आम तौर पर 3 साल की होती है। लेकिन आपको यह सुविधा है कि आप इसे 6 साल तक पूरा कर लें।

इसकी वजह यह है कि आप अपने टॉपिक पर डीटेल में रिसर्च करते हैं। इसके लिए आपको लोगों के बीच जाना पड़ सकता है।

बहुत सा डेटा इकट्ठा करना पड़ता है। इसे रिजल्ट की तरह तैयार करना पड़ता है। फिर थीसिस लिखनी होती है। पीएचडी की थीसिस कम से कम 75-80,000 शब्दों की होती है। इन सबके लिए वक्त चाहिए।

 

PHD कैसे करें? (How to do PhD)

 

पीएचडी की डिग्री हासिल करना एक दिन का काम नहीं है। पीएचडी की डिग्री लेने के लिए एक के बाद एक इसी प्रकार से सभी चरणों को फॉलो करते हुए आगे बढ़ना होगा। पीएचडी करने के लिए कौन-कौन सी चरण फॉलो करने होंगे। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे कुछ इस प्रकार से प्रदान करवा रहे हैंः

  • विद्यार्थी को सर्वप्रथम 12वीं कक्षा पास करनी होगी। 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात विद्यार्थी को आगे की पढ़ाई के तौर पर ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने हैं।
  • जब विद्यार्थी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर लेता है तो उसके पश्चात विद्यार्थी को मास्टर डिग्री किसी भी एक विषय में लेनी होगी
  • मास्टर डिग्री में आपको ध्यान रखना है कि आपका न्यूनतम 55% अंक होना जरूरी है। अलग-अलग कॉलेज में यह नंबर की जरूरत कम या ज्यादा भी हो सकती है।
  • अब जब आप मास्टर डिग्री हासिल कर लेते हैं तो उसके पश्चात आपको आगे एंट्रेंस एग्जाम यानी कि UGC NET में आवेदन करना होगा।
  • नेट की परीक्षा को क्लियर करके आपको प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी का कॉलेज मिल जाएगा।
  • पीएचडी का कॉलेज मिलने के पश्चात आपको किसी भी एक विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल करनी होगी।
  • इस प्रकार से आप एक के बाद एक चरण को फॉलो करते हुए पीएचडी की डिग्री ले सकते हैं।

 

 

PHD की फीस कितनी होती है? (How much is the fee for PhD)

 

पीएचडी डिग्री काफी बड़ी होती है और कुछ लेवल की डिग्री होने के लिए कई लोगों के मन में एक सवाल पैदा होता है, कि इतनी बड़ी डिग्री हासिल करने के लिए कितनी फीस देनी होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पीएचडी डिग्री के लिए आपको ज्यादा फीस की जरूरत नहीं होती है ₹15000 से ₹20000 प्रति वर्ष जिसके साथ आप पीएचडी की डिग्री कर सकते हैं।

 

PHD के बाद क्या करें? (What to do after PhD)

 

पीएचडी की डिग्री लेने के बाद के करियर ऑप्शन या भविष्य में क्या कर सकते हैं, इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई हैः

  • पीएचडी करने के बाद आपको एक्सपर्ट की सूची में गिना जाता है। ऐसे में आप प्रोफेसर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।
  • आप अपना डॉक्यूमेंट सेंटर खोल सकते हैं या मेडिकल रिसर्च पर भी काम कर सकते हैं।
  • अनुसंधान के क्षेत्र में आप अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।
  • पीएचडी करने के बाद विद्यार्थी हर लेवल की नौकरी हासिल कर सकता है।
  • सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में पीएचडी करने वाले विद्यार्थी के लिए बहुत सारे नए नए विकल्प खुल जाते हैं।

 

PHD के बाद नौकरी और वेतन (Jobs and Salary after PhD)

 

  • PhD ke baad job and salary आपके सब्जेक्ट पर निर्भर करता है।
  • साइंस सब्जेक्ट के लोग रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेक्टर में जॉब कर सकते हैं।
  • लॉ सब्जेक्ट से पीएचडी करके आप लीगल फर्म जॉइन कर सकते हैं। आप सरकारी क्षेत्र में भी एक लीगल एडवाइजर बन सकते हैं।
  • साहित्य से जुड़े कैंडिडेट्स मीडिया, साहित्य अकादमी, भाषा अनुसंधान से जुड़ी संस्थाओं से जुड़ सकते हैं।
  • पीएचडी करके आप औसतन 5-10 लाख सालाना सैलरी से शुरुआत कर सकते हैं।
  • योग्य और अनुभवी लोगों के लिए तरक्की की कोई सीमा ही नहीं है।

 

PhD करने से क्या लाभ होता है? (What is the benefit of doing PhD)

 

अब जानिए PhD करने से लाभ

 

  1. आप अपने सब्जेक्ट के एक्सपर्ट बन जाते हैं।
  2. अगर आपने NET या GATE क्लीयर किया है तो पीएचडी करते हुए अच्छी स्टाइपेंड मिलती है।
  3. आपके रिसर्च पेपर इंटरनेशनल लेवल पर छप सकते हैं।
  4. इससे आपको दुनियाभर में पहचान मिलती है।
  5. आपके पास देश-विदेश में काम करने के मौके आ जाते हैं।
  6. आप नाम के पहले डॉक्टर लिखने लगते हैं।
  7. जरूरी नहीं है कि आप मास्टर की पढ़ाई पूरी करके तुरंत पीएचडी करें। आप कुछ समय का गैप रख सकते हैं।
  8. इससे यह फायदा होता है कि पहले आप एक जॉब कर सकते हैं। इससे कुछ एक्सपीरियंस हो जाता है। बाद में जॉब से थोड़ा ब्रेक लेकर आप पीएचडी कर सकते हैं।
  9. इस तरह से आपके पास अपनी जॉब में तरक्की और सैलरी बढ़ाने का बहुत अच्छा रास्ता बन जाता है।
  10. महिलाओं को पीएचडी के दौरान मातृत्व अवकाश यानि मेटरनिटी लीव लेने की छूट होती है।

 

PHD हेतु India के टॉप कॉलेज कौन से हैं? (Which are the top colleges in India for PHD)

 

नीचे हमने कुछ ऐसे कॉलेज के नाम दिए हैं, जो पीएचडी कोर्स करने के लिए बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में आते हैं।

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद |
  • यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, दिल्ली |
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, बेंगलुरू |
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली |
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर |
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास |

 

 

Conclusion

  

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख PHD का कोर्स क्या होता है? संपूर्ण जानकारी सहित (2023) जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

PHD का कोर्स क्या होता है? संपूर्ण जानकारी सहित (2023)

 

Leave a Comment