SOP क्या होता है? SOP का फुल फॉर्म क्या है? जानकारी हिंदी

दोस्तों SOP क्या होता है? :- (SOP meaning in hindi) या एसओपी के फुल फॉर्म के बारे में अगर नहीं जानते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज हम अपने इस आर्टिकल में SOP Meaning in Hindi को पूरा विस्तार से जानेंगे, इसलिए हमारे इस पोस्ट पर लास्ट तक बने रहे।

SOP का इस्तेमाल लिखित दस्तावेज हेतु किया जाता है जिसमें हमारे सुविधा के लिए बारीकी से सुझाव दिया जाता है कि किसी भी काम को किस तरीके से कब और कैसे करना है। लेकिन अभी SOP का इस्तेमाल इंडस्ट्री या सरकार द्वारा अत्याधिक यूज होने लगा है कोई कानून बनाना हो चाहे ऑर्गेनाइजेशन संचालित करना हो, इन सभी जगहो पर एसओपी का इस्तेमाल ज्यादातर होता है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारा देश भी इस एसओपी पर चलता है हमारे देश का यह एससोपी एक भारतीय संविधान है, जिस प्रकार हमारे संविधान में सभी के लिए अलग-अलग नियम और कानून बनाए गए हैं इसके आधार पर हमारे देश को संचालित किया जाता है ठीक उसी तरह एसओपी का भी यूज होता है तो चलिए जानते है की Sop Meaning in Hindi, Sop ka Full Form और Sop क्या होता है

 

SOP क्या होता है? SOP का फुल फॉर्म क्या है? जानकारी हिंदी
TEJWIKI.IN

 

SOP क्या होता है? (What is SOP)

 

जब भी आप किसी बड़ी कंपनी या फिर संस्था को देखते होंगे तो आपके मन में सवाल जरूर आता होगा कि इसे चलाने के लिए किस तरह का कार्य करना पड़ता है परंतु आपको बताते चलें कि जितनी बड़ी संस्था या कंपनी होती है उसमें SOP (एसओपी) का कार्य उतना ही ज्यादा होता है किसी सामग्री की गुणवत्ता तथा उसके बनावट हेमंत संगठन के अंदर कर्मचारियों के कार्य करने की क्षमता उनकी प्रक्रिया के मानक को SOP के द्वारा ही किया जाता है

 

 

यह एक प्रकार का लिखित दस्तावेज होता है जिसमें कंपनी की कार्यशैली को उल्लेखित किया जाता है तथा उसमें समय-समय पर कुछ बदलाव भी किए जाते हैं यदि सरल भाषा में कहें तो यह एक प्रकार का कंपनी कानून होता है जिसके अंतर्गत कंपनी एवं संगठन को चलाने का पूरा तरीका लिखित तौर पर मौजूद होता है जिसका पालन सभी कर्मचारी गण एवं कंपनी के सभी विशेष पद पर बैठे व्यक्तियों के द्वारा किया जाता है।

 

SOP का फुल फॉर्म क्या है? (What is the full form of SOP)

 

जैसा कि उपरोक्त बताए गए हैं की किसी भी कंपनी या निजी संस्था को चलाने के लिए एवं कर्मचारियों की कार्यशैली को बढ़ाने के लिए एक प्रकार के लिखित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं जिससे SOP कहते हैं जिस का फुल फॉर्म Standard Operating Procedure (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) होता है

 

SOP का क्या कार्य है ? (What is the function of SOP)

 

जैसा कि इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं की SOP का निर्माण खासतौर पर उन कंपनियों एवं संस्थाओं की होता है जहां पर कर्मचारी गणों का ज्यादा कार्य होता है। एसओपी में कार्य करने की सभी प्रक्रियाएं एवं कंपनी में उन्हें कैसे सुचारू रूप से किया जाए वह सभी दस्तावेजों के साथ सम्मिलित होते हैं

जिसको पढ़ कर समझ कर कोई भी कर्मचारी उसे आसानी से कर सकता है इसमें सभी गतिविधियों को एक व्यवस्थित तौर पर दर्ज किया जाता है तथा उसका कुछ मानक तय किया जाता है जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों को कार्य करना होता है और यही इसके कार्य करने का तरीका होता है इसमें बहुत से ऐसे कार्यों का सुझाव दिया जाता है जिसके द्वारा कार्य को और भी आसान किया जा सके।

 

SOP(एसओपी) का उदेद्श्य क्या है ? (What is the purpose of SOP)

 

किसी भी कंपनी एवं संस्था या संगठन में Standard Operating Procedure का निर्माण करने का यही उद्देश होता है कि कंपनी के भीतर कार्यशैली एवं गतिविधियों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो यदि कोई समस्या ऐसी आती है तो इसको SOP माध्यम से उसे हल किया जा सके तथा उसमें काम करने वाले कर्मचारी गणों को एक निर्धारित समय सीमा के हिसाब से कार्य को कराया जा सके उसके साथ साथ कंपनी के अंतर्गत बनने वाले सामग्रियों को उनकी गुणवत्ता के हिसाब से प्रदर्शित किया जा सके यह सभी बातें SOP को बनाने का मुख्य उद्देश्य मानी जाती है जिसके द्वारा कंपनी एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।

 

SOP क्यों लिखा जाता है? (Why is SOP written)

 

SOPs मुख्य रूप से किसी व्यवसायिक संगठन या कंपनी में उन कार्यों के लिए लिखे जाते हैं, जिन्हें बार-बार दोहराना होता है। SOPs का एक फायदा यह होता है कि इससे काम वाले को बार-बार यह नहीं समझाना नहीं पड़ता कि उसे वह काम कैसे करना है ?

काम करते समय किन बातों का ध्यान रखना है। SOPs के माध्यम से पुराने Workers नए Workers को आसानी से “कोई काम कैसे करना है” सीखा सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

इस कारण व्यावसायिक गतिविधियों में अधिक संरचना बनाना नाटकीय रूप से उत्पादकता में सुधार और लागत को कम कर सकता है। इस तरह के मानकीकरण से प्रत्येक संगठन को लाभ नहीं होता, और यह व्यवसाय के स्वामी या प्रबंधक पर निर्भर करता है

यह निर्धारित करने के लिए कि उनकी कंपनी के भीतर हर दिन किसी काम की पुनरावृत्ति हो सकती है या नहीं? और क्या यह प्रक्रियाएं एसओपी के माध्यम से कर्मचारियों को सीखाने के लायक हैं ?

किसी भी संगठन में लिखित एसओपी का होना निम्न कारणों से आवश्यक है

 

  • स्थिरता के लिएकिसी व्यक्ति द्वारा किसी कार्य या गतिविधि को करने के तरीके में प्रक्रियाओं की निरंतरता का नंबर एक कारण है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए जितनी अधिक सुसंगत प्रक्रिया होगी, उतनी ही कम गुणवत्ता की समस्या होगी।

 

  • ग़लतियों को कम करने के लिएएक लिखित प्रक्रिया एक कार्य करने के लिए निर्देशों का एक सेट का विवरण देती है। जब तक आपकी टीम में प्रत्येक व्यक्ति जैसा लिखा है, वह कार्य करता है, तो त्रुटियों को कम करने की अधिक संभावना है।

 

  • संचार के लिएसंचार में लाभ के लिए आपके संगठन में SOP की आवश्यकता का एक और बड़ा कारण है। प्रक्रियाओं में किए गए सुधारों के साथ, ऑपरेटिंग प्रक्रियाओं को अपडेट किया जाता है, और प्रत्येक अपडेट के लिए नए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।  एसओपी को अपडेट करने से कर्मचारियों को प्रक्रिया में बदलाव के बारे में बताया जा सकता है।

 

SOP का महत्व क्या है? (What is the importance of SOP)

 

SOP आपके आवेदन का एकमात्र दस्तावेज होता है जो आपको यह साबित करने का अवसर देता है कि आपके अंदर कुछ ऐसी अनोखी बात है जो आपको भीड़ से अलग करता है। एक अच्छी तरह से लिखा गया SOP यह भी दर्शाता है कि आप अपने राइटिंग स्किल्स का उपयोग करके अपने विचारों को कितनी अच्छी तरह व्यक्त कर सकते हैं। SOP kya hota hai इसके साथ आपको SOP का महत्व भी जानना आवश्यक है-

  • स्टूडेंट वीज़ा के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों की मानसिकता और आकांक्षाओं को समझने के लिए एक SOP ज़रूरी है।
  • आपकी एजुकेशनल उपलब्धियां, फैमिली बैकग्राउंड, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और संभावनाओं को दर्शाता है।
  • SOP के रूप में निजी स्टेटमेंट्स या उस कड़ी मेहनत और दृढ़ता को दर्शाता है जिस कोर्स लिए छात्र अप्लाई कर रहा है।
  • SOP आपके वीज़ा अप्रूवल में भी एक क्रिटिकल भूमिका अदा करता है।
  • SOP केवल उद्देश्य का विवरण ही आपके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करेगा।  जिनके पास स्पष्ट कैरियर लक्ष्य और महत्वाकांक्षाएं हैं।

 

एसओपी(SOP) की विशेषताएं बताइये ? (What are the characteristics of SOP)

 

जैसा कि मालूम पड़ा है कि किसी भी कंपनी में यदि एसओपी को बनाने की आवश्यकता पड़ रही है तो जाहिर तौर पर यह समझ में आता है कि इसकी कुछ ना कुछ विशेषताएं हैं तभी या किसी कंपनी में मुख्य तौर पर इस्तेमाल में लाई जाती है निम्नलिखित की कुछ विशेषताएं हम आपको बता रहे हैं:

  • SOP के अंतर्गत किसी कार्य को करने के लिए उसे कार्य करने का तरीका पूरी तौर पर प्रदर्शित किया जाता है जिसके द्वारा यदि कोई नया कर्मचारी कंपनी में जुड़ता है तो वह उसे पढ़कर उस कार्य को आसानी से कर लेता है।
  • SOP को मैनुअली बदला जा सकता है यदि उसके कार्य करने में कोई रुकावट आती है तो इसे कॉपी बनाने वाली के द्वारा इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है।
  • किसी भी कार्य को करने के लिए किसी अन्य कर्मचारियों को उसे सिखाने के आ सकता नहीं पड़ती है एसओपी के माध्यम से वह आसानी पूर्वक उस कार्य को करके उस कार्य के विशेषक बन सकते हैं।
  • SOP के माध्यम से किसी भी कार्य को करने में कोई गलतियां सामने नहीं आती है इससे कार्य करने में निखरता आती है।

 

 

SOP लिखने से लाभ क्या-क्या हो सकता है? (What are the benefits of writing SOP)

 

  • हर एक को पता रहेगा कि किसको क्या काम करना है।
  • कोई भी दिक्कत हो उसकी समाधान तुरंत मिलता है।
  • रोजगारों के बीच तनाव कम होता है।
  • जिम्मेदारिया सही से बट सकती है।
  • प्रोडक्ट कि हर एक चीज एक ही क्वॉलिटी कि मिलेगी।
  • प्रशिक्षण के लिए पैसे और वक्त दोनों बचेंगे।
  • काम सही वक्त पर हो पायेगा।
  • सही से हर एक बात कि रिपोर्ट मिलती रहेगी।

इस प्रकार हम को हर एक कारोबार में  SOP का उपयोग करना चाहिए ना केवल छोटे कारोबार में बल्कि बड़े से बड़े कारोबार में भी इसका उपयोग किया जाना बहुत जरूरी हो जाता है l

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख SOP क्या होता है? SOP का फुल फॉर्म क्या है? जानकारी हिंदी  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment