Stem शिक्षा क्या है? Stem एजुकेशन का महत्त्व क्या है पूरी जानकारी

दोस्तों आज हमलोग Stem शिक्षा क्या है? टॉपिक पे बात करने जा रहे है। और इसका महत्त्व आने वाले भविष्य में बहुत ही अधिक होने वाला है। जिसका एक मुख्य कारन टेक्नोलॉजी है। अगर बात आज के इस दौर का करे तो टेक्नोलॉजी पिछले 10 वर्षो की तुलना में बहुत ही ज्यादा एडवांस्ड हो चुकी है। और आने वाले 10-15 वर्षो में और भी ज्यादा एडवांस्ड हो जाएगी। इन परिस्थिति में किसी भी मनुष्य के लिए उसका मानसिक विकास बहुत ही ज्यादा जरुरी हो जाता है।

यह कहना गलत नही होगा की वर्तमान समय में दी जाने वाली शिक्षा उस समय के अनुसार से पर्याप्त नही है। जब हम किसी विषयों के बारे में पढ़ रहे होते है तो उस समय बस किताबी ज्ञानो के बारे में ही बताया जाता है उससे रिलेटेड कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे टेक्नोलॉजी, उस क्षेत्र में हो रहे प्रगति के बारे में नही बताई जाती है। इन कारणों को ध्यान में रख कर शिक्षा क्षेत्र के शोधकर्ता ने एक नई शिक्षा के बारे में सोचा जिससे student के प्रारंभिक शिक्षा में बदलाव आ सके, और इसे STEM education नाम दिया गया। 

Stem शिक्षा क्या है? Stem एजुकेशन का महत्त्व क्या है पूरी जानकारी
TEJWIKI.IN 

Stem एजुकेशन क्या है? 

अगर देखा जाये तो Stem एक तरह से शिक्षा की क्षेत्र में लाई गई एक एजुकेशन तकनीक है। जिसका पूरा नाम Science Technology Engineering mathematics है। जिसका मुख्य उदेश्य बच्चे को शिक्षा के शुरूआती समय से ही उसके मानसिक और तकनिकी दोनों क्षेत्र में काम किया जा सके। स्टीम शिक्षा के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी है जो छात्रों को जिज्ञासु बनने में मदद करता है। और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान तलाशते हैं। Stem बच्चो के तकनीकी प्रोग्रामिंग, कोड और उसे समझने में मदद करता है। stem शिक्षा के क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

Stem एजुकेशन का इतिहास. 

21वीं सदी की शुरुआत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को एक नए तरीके से सबके सामने पेश किया गया था। जिसे STEM नाम दिया गया – stem यू.एस. अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ते उद्योग में से एक है। कई देश जैसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देश stem education को पहले ही अपने शिक्षा निति में जोड़ चुके है। भारत में अभी भी ये पूरी तरह से लागू नही हुआ है। लेकिन आने वाले समय में यह भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है

Stem एजुकेशन का महत्त्व. 

stem विज्ञान और प्रोधोगिकी विकास को आगे बढाता है। कुछ सर्वे के अनुसार stem में रोजगार प्रति वर्ष 17% की दर से बढ़ रही है जबकि अन्य क्षेत्र में मात्र 9.8% की दर से बढ़ रही है। stem के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग या उच्च शिक्षा की डिग्री की जरुरत नही पड़ती है। stem(Science Technology Engg. mathematics) अमेरिकी अर्थवयवस्था की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत में Stem Education 

पिछले कुछ वर्षों में पढ़ने व पढ़ाने के तरीकों में आये परिवर्तन का आप बखूबी आकलन कर सकते हैं. भारत और भारतीय शिक्षक अब पुराने स्कूल शिक्षण पद्धति को फिर से लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. एसटीईएम या स्टेम एजुकेशन के माध्यम से वे शिक्षार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कार्य क्षेत्र में उनके लिए उपयोगी हो. इसके लिए भारतीय शिक्षकों ने स्मार्ट क्लासरूम से परे देखना शुरू कर दिया है.

अब कई शिक्षण संस्थान स्टेम एजुकेशन को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां सरकार विविध शिक्षा समितियों को सहायता प्रदान करने के लिए कदम बढ़ा रही है. इस प्रयासों के सफल होने के साथ ही आने वाले दिनों में भारतीय शिक्षकों को स्टेम एजुकेशन को बड़े स्तर पर पेश करने का मौका प्राप्त हो सकता है.

तेजी से बढ़ेगी Stem जॉब्स की संख्या

आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां स्टेम जॉब्स की संख्या दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रही है. नेशनल साइंस फाउंडेशन की मानें, तो आनेवाले दस वर्षों में 80 प्रतिशत ऐसी नौकरियां विकसित होंगी, जिनके लिए मैथ्स व साइंस स्किल्स की आवश्यकता होगी. ऐसे में शीर्ष गुणवत्ता की प्रतिभा होने के बावजूद पुराने परीक्षा-केंद्रित शिक्षा मॉडल से पढ़ाई करनेवाले छात्र इन जॉब्स के लिए मांगी गया योग्यता को पूरा नहीं कर पायेंगे.

वहीं स्टेम एजुकेशन प्राप्त करनेवाले युवा इन नौकरियों के लिए आवश्यक स्किल को पूरा करने में सक्षम होंगे.स्टेम एजुकेशन को लेकर हुए सर्वेक्षणों के अनुसार बच्चे आठ साल की आयु में एसटीईएम क्षेत्रों में रुचि लेना शुरू करते हैं, Stem शिक्षा क्या है? क्योंकि इस उम्र से भी उनमें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स व अन्य उपकरणों के प्रति रुझान विकसित होता है. लेकिन, टेक्नोलॉजी का प्रयोग करनेवाला आगे चलकर एक आविष्कारक बनें ऐसा जरूरी नहीं.

Stem education से लाभ  (Benefits of Stem education). 

stem education के आ जाने से रोजगार के क्षेत्र को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। जहा बढे और मेहनती काम प्रोग्रामिंग और रोबोटिक्स की सहायता से सरल हो गया है।

छात्रों को रुचिकर विषय से अवगत कराता है

stem छात्र के गतिविधियों और विभिन्न तत्वों को जोड़ती हैं, जिससे छात्रो को यह पता चलता है की जिसमें उन्हें रूचि है। उसी के अनुसार उसे प्रश्न पूछना चाहिए, उत्तर खोजना चाहिए और वे जो सीखते हैं। उसे लागू करना चाहिए। जैसे वे छात्र जो प्रोग्रामिंग में रूचि रखते है उन्हें प्रोग्रामिंग के बारे में हर एक छोटी से छोटी बातो का जानकारी प्राप्त हो सके।

सार्थक सहयोग प्रदान करता है

STEM education में सभी को टीम वर्क के बारे में सिखाया जाता है जिसमें छात्र अपने अपने समस्या पर एक दुसरो से बात करते हैं और इसके समाधान के तरीके खोजते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से, छात्र अपने-अपने जिम्मेदारि का आभास करते है और टीम के साथ काम करना सीखते हैं।

समस्या-समाधान सिखाता है

stem छात्रों को अन्य तरीकों से प्रश्न और उसके उत्तर खोजने का मौका देता हैं। क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियों के दौरान आने वाली समस्याओं से वे मानसिक रूप से मजबूत बनते है। और भविष्य के लिए तैयार हो जाते है। जिससे उन्हें बाद में ऐसी समस्याओं के आने पर ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

लड़कियों को प्रोत्साहित करता है.

Stem लड़कियों को Science Technology Engineering Mathematics इन सभी क्षेत्रों से परिचित कराने में मदद करते हैं। जिससे उन्हें रोजगार में मदद मिल सके ओर वे सभी परिस्थिति से वाकिफ हो सके। stem के कारन लड़कियो को आने वाले समय में और भी लाभ होने की संभावना है।

Stem Education का उदाहरण

  • history, current events, geography
  • computers, programming and engineering
  • music, art, drama and debate
  • computation, analyzing problems and tables

Conclusion

मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Stem शिक्षा क्या है? Stem एजुकेशन का महत्त्व क्या है पूरी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

Stem शिक्षा क्या है? Stem एजुकेशन का महत्त्व क्या है पूरी जानकारी

Join our Facebook Group

   Join Whatsapp Group

Leave a Comment