Cybertruck क्या होता है? Cybertruck की अद्भुत विशेषताएं

दोस्तों क्या आप जानते Cybertruck क्या होता है? Cybertruck की अद्भुत विशेषताएं । ऐसा कहा जा रहा है की आने वाला समय इलेक्ट्रिक कारों का होगा। वाहनों की बढ़ती संख्या और उनसे निकलने वाले धुँए पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। इस समस्या का एक समाधान इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में मिलता है।एक बार फिर से पर्यावरण प्रदुषण ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रास्ता साफ़ कर दिया है। वैसे पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने भी इलेक्ट्रिक से चलने वाले वाहनों को गति प्रदान की है। ऐसा हीं एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है Cybertruck। आइये विस्तार पूर्वक जानते हैं इस साइबरट्रक की बारे में।

 

Cybertruck क्या होता है? Cybertruck की अद्भुत विशेषताएं
TEJWIKI.IN

 

Cybertruck क्या होता है? (What is Cybertruck)

 


टेसला के द्वारा आने वाले समय में परिवहन के क्षेत्र में पैदा होने को जा रहे चुनौतियों को देखते हुए साइबर ट्रक को बनाने का निर्णय लिया गया| साईबार ट्रक यानि एक अत्याधुनिक ट्रक जो की पूर्ण रूप से विद्युत से चार्ज होने वाली बैटरियों से चलता है| इसे टेसला ने आज परिवहन से बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग के खतरों को जड़ से मिटाने के लिए भी बनाया है।

इसके अलावा मेँ आपको यहाँ और भी बता दूँ की यह ट्रक कोई आम ट्रक नहीं हैं| यह 2.3 सेकंड से ले कर 9.6 सेकंड में शून्य से 100km प्रति घंटा का रफ्तार पकड़ सकता हैं| एक शोध से पता चला है की यह ट्रक प्रति घंटा 400 km से लेकर 800km के रफ्तार से गति कर सकता हैं| मेरे हिसाब से आज के समय में पृथ्वी पर शायद ही ऐसा कोई दूसरा ट्रक होगा जो की इतने तेजी से गति कर सकता हैं| इसके अलावा यह ट्रक खुद टेसला के द्वारा बनाए गए टेसला कार से भी ज्यादा तेजी से गति कर सकता हैं|

मेँ आपको इस ट्रक से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण और रोचक बात बताता हूँ | एक साइबर ट्रक 6,500 जीवाश्म ईंधन से चलने वाली और ट्रकों से निकलने वाली प्रदूषण को स्थानांतरित कर सकता हैं| अब आप खुद ही हिसाब लगा सकते है की, कई सौ साइबर ट्रक पृथ्वी में बढ़ रहे प्रदूषण को कितनी मात्रा में कम कर सकते हैं| वाकई में अगर हमें आने वाले समय में पृथ्वी पर रहना है तो, वर्तमान के समय में बढ़ते प्रदूषण को रोकते हुए इन प्रदूषण रहित वाहनों का इस्तेमाल करना होगा| आपका इसके बारे में क्या राय हैं?

 

 

Cybertruck की अद्भुत विशेषताएं (Amazing Features of Cybertruck)

 

रफ्तार के अलावा भी साइबर ट्रक (tesla cybertruck in hindi) में आपको कई सारे विशेष चीज़ देखने को मिलेंगे| तो, चलिए एक नजर इन विशेषताओं के ऊपर भी डाल लेते हैं|

इस ट्रक में आपको सेल्फ-लिविंग सस्पेंशन देखने को मिलेगा, जो की आपको इस ट्रक को सपाट और ऊबड़-खाबड़ दोनों ही प्रकार के रास्तों में चलाने में मदद करेगा| इसके अंदर लगा आधुनिक पावर इंवर्टर 120-240 वॉल्ट तक गाड़ी के अंदर बिजली के सप्लाइ को निरंतर कायम रख सकता हैं| गाड़ी के अंदर बिजली के लिए किसी भी प्रकार से स्वतंत्र जेनेरेटर की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं|

इसके अलावा साइबर ट्रक (tesla cybertruck in hindi) की और एक बहुत बड़ी विशेषता आपको देखने को मिलेगा इसके बाहरी आवरण में| इसका बाहरी आवरण 9एमएम कैलिबर के गोलियों को आसानी से रोक सकता हैं| इसी प्रकार से यह ट्रक एक तरह से बुलेट प्रूफ ट्रक के रूप में सामने आता हैं| टेसला ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बहुत ही कुछ सोच रखा हैं| दुनिया की अन्य कंपनियाँ आम आदमियों के लिए शायद ही इतना सोचती होंगी| ज़्यादातर बुलेट प्रूफ गाडियाँ बाड़े-बड़े लोगों के लिए होती हैं, परंतु यहाँ साइबर ट्रक के जरिए एक आम आदमी भी बुलेट प्रूफ गाड़ी का सुरक्षा ले सकता हैं|

मित्रों! साइबर ट्रक पूर्ण रूप से स्वचालित तरीके से भी काम कर सकता हैं, जिसके कारण आपको गाड़ी चलाने के लिए किसी इंसान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी|

 

इसके और भी खूबीयां :-

साइबर ट्रक (tesla cybertruck in hindi) का इंटेरियर किसी को भी आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता| गाड़ी के अंदर आपको कुल 6 जनों के लिए बैठने का बंदोबस्त देखने को मिलता हैं| इसके अलावा पीछे के तरफ एक खास रियर कैमरा, रेसिंग कारों के अंदर इस्तेमाल होने वाला सुंदर योक स्टीयरिंग और खास मार्वल से बना डैश बोर्ड देखने को मिलता हैं| अगर आप साइबर ट्रक के बनावट को देखते हैं, तब आपको बहुत ही ज्यादा हैरानी होगी| क्योंकि इसकी डिज़ाइन किसी काल्पनिक विज्ञान के ऊपर आधारित फिल्म से आया हुआ एक वाहन की ही तरह दिखाई पड़ेगा|

 

Cyber Truck Expo.

साइबर ट्रक के साथ एलोन मस्क | Credit: CNBC.
लोगों की कहें तो, यह ट्रक हूबहू मार्वेल (Marvel) के फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक ट्रकों की ही तरह दिखाई पड़ता हैं| आप को इसके बारे में क्या लगता हैं? क्या आप कभी इस ट्रक में बैठना पसंद करेंगे? क्या आप साइबर ट्रक को (अगर हो सके तो) खरीदेंगे? जरूर ही कॉमेंट कर के बताइएगा|

 

 

साइबर ट्रक की कीमत 🙁Cyber ​​Truck Price)

 

मैंने ऊपर आपको साइबर ट्रक से जुड़ी बहुत सारी मूलभूत बातों के बारे में बताया हैं| परंतु इन बातों के अंदर मैंने एक बार भी इसके कीमत के बारे में जिक्र नहीं किया हैं। तो, चलिए एक बार इसके कीमतों के बारे में भी जान लेते हैं|

मित्रों! वर्तमान के समय में टेसला 3 प्रकार के साइबर ट्रकों का विकल्प अपने ग्राहकों को प्रदान कर रहा हैं| सिंगल मोटर आरडबल्यूडी, डुअल मोटर एडबल्यूडी और ट्राइ मोटर एडबल्यूडी यह तीन प्रकार के साइबर ट्रक बाजार में उपलब्ध हैं| मेँ आपको और भी बता दूँ की आप इन ट्रकों को अभी सिर्फ 100 डॉलर दे कर प्री-बूक कर सकते हैं| साल 2021 में ही इन साइबर ट्रकों का वास्तविक कारोबार आरंभ होगा| खैर सबसे मूलभूत साइबर ट्रक के मोडेल की कीमत 27 लाख और 69 हजार से शुरू होता हैं| यह कीमत सिंगल मोटर आरडबल्यूडी की हैं जिस में आपको रियर व्हील-ड्राइव विशेषता देखने को मिलेगा|

इसके अलावा अगर आप साइबर ट्रक के और ज्यादा उन्नत विकल्प को खरीदना चाहते है, तब आप इसे 34 लाख और 79 हजार रूपय में खरीद सकते हैं| इस में आपको साइबर ट्रक की आल व्हील-ड्राइव विशेषता देखने को मिलेगा| इसके तहत साइबर ट्रक (tesla cyber truck in hindi) से जुड़ी हर एक खास तकनीक आपकोइस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा| यह मोडेल डुअल मोटर एडबल्यूडी के नाम से भी प्रशिद्ध हैं|

साइबर ट्रक आखिरी और सबसे महंगी मोडेल का नाम है ट्राइ मोटर एडबल्यूडी| यह आपको करीब-करीब 49 लाख रूपय पड़ेगा| इस मोडेल में आपको बहुत ही शक्तिशाली इंजन और अत्याधुनिक तकनीक देखने को मिलेगा| इसके अलावा इस मॉडल का गाड़ी बहुत ही तेजी से चलने में सक्षम हैं|

 

इन्हे भी जरूर पढ़े 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Cybertruck क्या होता है? Cybertruck की अद्भुत विशेषताएं जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment