Firmware क्या होता है? फर्मवेयर का उपयोग कहाँ किया जाता है

दोस्तों Firmware क्या होता है? अगर आप Firmware शब्द को पहली बार सुन रहे है और जानना चाहते है की Firmware क्या होता है? Firmware को हिंदी में क्या कहते है? और Firmware को Update कैसे करते है? तो यह पोस्ट केवल और केवल आपके लिए है जिसमें आप Firmware के बारे में विस्तार से जानेंगे। जैसा की आप जानते है की टेक्नोलॉजी आज बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे में हमें दिन प्रतिदिन एक नया वर्ड सुनने को मिलता है और हमारे अंदर उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है।

तो आज हम आपको एक ऐसे ही वर्ड Fireware के बारे में बतायेंगे। वैसे तो यह वर्ड काफी पुराना है लेकिन इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है तो अगर आप आज की हमारी ये पोस्ट को लास्ट तक अच्छे से पढ़ते है।

तो आप जानेंगे की Firmware क्या है, Firmware को हिंदी में क्या कहते है (Firmware Meaning In Hindi), Firmware का इस्तेमाल, Firmware को Update कैसे और क्यों किया जाता है।

Firmware क्या होता है? फर्मवेयर का उपयोग कहाँ किया जाता है
TEJWIKI.IN 

Firmware क्या होता है? (What is Firmware) 

सामान्य शब्दों में कहा जाय तो फर्मवेयर भी एक तरह का सॉफ्टवेयर (प्रोग्राम) ही है जो किसी खास हार्डवेयर को कंट्रोल करने तथा एक-दूसरे हार्डवेयर के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए एक छोटे से चिप जिसे ROM (Read Only Memory) कहा जाता है में Store रहता है। बिना फर्मवेयर के किसी भी हार्डवेयर डिवाइस को डिजिटल तौर पर कंट्रोल कर पाना संभव नहीं है, इसलिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को यूजर फ्रेंडली एवं डिजिटल बनाने के लिए जो प्राइमरी सॉफ्टवेयर डाले जाते है उसे Firmware कहा जाता है। फर्मवेयर को हार्डवेयर के लिए सॉफ्टवेर भी कहते है।

आजकल लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में डिजिटल कण्ट्रोल दिया गया होता है जिसके लिए Firmware की जरुरत होती है। जैसे- TV, Music System, DTH, Remote Control, Washing Machine, AC, Induction Cooktop, Computer, Mobile इत्यादि इन सभी डिवाइस में फर्मवेयर एम्बेड किया गया होता है, इसके अलावा वे डिवाइस जो Main डिवाइस में Add Ons के रूप में किसी खास जरुरत को पूरा करने के लिए लगाये जाते है उसमें भी फर्मवेयर होता है जैसे- कंप्यूटर के केस में Keyboard, Mouse, Graphic Card, Hard Disk, Printer, Monitor Etc.

Firmware के इंस्ट्रक्शन में सिस्टम के बारे में पूरी इनफार्मेशन तथा वर्किंग सीक्वेंस मैन्युफैक्चरर कंपनी के द्वारा ही डाला गया होता है जिसे हम अपनी इच्छानुसार आसानी से बदल नहीं सकते परंतु कुछ डिवाइस में हम इसे अपडेट जरूर कर सकते।

फर्मवेयर के प्रकार (Firmware type)

इसके तीन प्रकार होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

types of firmware in hindi

1- Low Level Firmware (लो लेवल फर्मवेयर)

लो लेवल फर्मवेयर, हार्डवेयर डिवाइस का एक हिस्सा है जिसे केवल read करने के लिए ROM (रीड ओनली मेमोरी) पर स्टोर किया जाता है। इस फर्मवेयर को दोबारा से update और write नहीं किया जा सकता।

2- High-level firmware (हाई लेवल फर्मवेयर)

हाई लेवल फर्मवेयर का उपयोग फ़्लैश मेमोरी के साथ किया जाता है और इसे हम अपडेट भी कर सकते है। इसमें लो लेवल फर्मवेयर की तुलना में बहुत ही कठिन निर्देश (instructions) होते है। यह हार्डवेयर की तुलना में सॉफ्टवेयर के काफी करीब होता है।

3- Subsystem firmware (सब्सिस्टम फर्मवेयर)

यह एम्बेडेड सिस्टम का एक हिस्सा है जो हाई लेवल फर्मवेयर की तरह microcode को embed करता है। इसमें लो लेवल फर्मवेयर की तुलना में अधिक कठिन निर्देश होते है और इसे हम अपडेट भी कर सकते है।

कंप्यूटर में Firmware कहाँ स्टोर रहता है? (Where is the firmware stored in the computer) 

कंप्यूटर में फर्मवेयर मदरबोर्ड पर लगे ROM Chip में Store रहता है। इसमें सारे इंस्ट्रक्शन मदरबोर्ड बनानेवाली कंपनी के द्वारा ही डाला गया होता है जिसे हम आसानी से छेड़-छाड़ नहीं कर सकते परंतु कंपनी के द्वारा नए अपडेट आने पर इसकी फाइल को डाउनलोड कर इसे नए Version में Update जरूर कर सकते है। 

कंप्यूटर में Firmware का क्या कार्य होता है? (What is the function of firmware in a computer) 

फर्मवेयर कंप्यूटर सिस्टम का सबसे प्राइमरी सॉफ्टवेयर होता है जो पूरी कंप्यूटर मशीन की सभी हार्डवेयर की जानकारी रखता है तथा यह एक दूसरे हार्डवेयर पार्ट के बीच कम्यूनिकेट करवाने का कार्य करता है साथ ही कंप्यूटर सिस्टम की Power Logic इंस्ट्रक्शन भी इसी के अंदर होता है। जब कभी किसी पार्ट में कोई प्रॉब्लम आ जाती है तो Error Code या Beep Sound Generate करके यूजर को इनफार्मेशन देना इसी का काम होता है। इसके अलावा यह Operating System तथा Hardware के बीच सम्बन्ध स्थापित करवाने का काम करता है।

Firmware Update क्या है तथा इसे Update करने की जरुरत क्यों पड़ती है? (What is Firmware Update and why does it need to be updated) 

जिस प्रकार सभी सॉफ्टवेयर में Bug को सुधारने के लिए या नया फीचर ऐड करने के लिए समय-समय पर Update आते रहते है ठीक उसी प्रकार Computerized Device में Firmware के लिए भी Company के द्वारा बीच-बीच में Update दिए जाते है जिसकी मदद से हम पुरानी फर्मवेयर को नए Version में अपडेट कर देते है ताकि उस डिवाइस का नए तकनीक के साथ बेहतर कम्पेटिबिलिटी बानी रहे तथा हमें अच्छी परफॉरमेंस मिल सके।

फर्मवेयर के उपयोग  (Use of firmware) 

इसका इस्तेमाल निम्नलिखित जगहों पर किया जाता है –

1- Personal Computer (पर्सनल कंप्यूटर) 

फर्मवेयर का उपयोग PC (पर्सनल कंप्यूटर) में किया जाता है। पर्सनल कंप्यूटर की motherboard के ROM chip पर इसे स्टोर किया जाता है।

2- Storage device (स्टोरेज डिवाइस) 

इसका इस्तेमाल स्टोरेज डिवाइस में किया जाता है। यह USB ड्राइव, हार्ड ड्राइव और अन्य पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस को कंप्यूटर के साथ काम करने में मदद करता है। 

3- Mobile Device (मोबाइल डिवाइस) 

इसका उपयोग मोबाइल डिवाइस जैसे (मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप) में किया जाता है जो इन devices को विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर के साथ काम करने में मदद करता है।

4- Automotive (ऑटोमोटिव) 

फर्मवेयर का उपयोग ऑटोमोबाइल में किया जाता है जो इन्हे कार्यो को करने में मदद करता है।

5- Home appliances (घरों के सामान में) 

इस प्रोग्राम का उपयोग home appliances में किया जाता है। उदहारण के लिए वाशिंग मशीन, AC, फ्रीज और डिशवॉशर आदि। यह इन devices को कण्ट्रोल करने और configure करने में मदद करता है।

6- Smart Cards (स्मार्ट कार्ड) 

इसका उपयोग स्मार्ड कार्ड में भी किया जाता है जो कार्ड को authentication और encryption प्रदान करता है ताकि कार्ड सुरक्षित रहे।

कंप्यूटर की Firmware को अपडेट कैसे करें (How to Update Computer Firmware) 

वैसे यूजर के लिए अपनी इच्छानुसार कंप्यूटर की फर्मवेयर को अपडेट करने का कोई आसान तरीका उपलब्ध नहीं है, परंतु Desktop/Laptop Manufacturer Company इसे आसान बनाने के लिए यूजर को एक छोटी सी Software File वेबसाइट के माध्यम से प्रोवाइड कराती है जिसको दिए गए निर्देश के अनुसार Run कराने पर Update की प्रक्रिया शुरू हो जाती है जिसमे कुछ समय लगता है, Update Done होने के बाद आपकी पुरानी Firmware नए Version में अपडेट हो जाती है।

Firmware Update करते समय सबसे ध्यान रखनेवाली बात यह है इसे निर्देशानुसार ही Run कराया जाना चाहिए तथा अपडेट के दौरान Suddenly Power Off किसी भी हालत में नहीं होते देना चाहिए। Update की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही हम अपनी System को दोबारा काम में ले सकते है।

FAQ- Firmware से सम्बंधित सवाल जवाब :-

1 ) क्या Firmware Update करना सुरक्षित है 

जी हाँ, अगर आप सभी शर्तों के साथ Firmware को Update करते है तो यह सुरक्षित है और इसके साथ साथ आपके कंप्यूटर में एक Antivirus होना भी जरूरी है जो आपकी कंप्यूटर को Safe रख सके। 

2) क्या हम Firmware को हटा सकते है 

जी नही, जिस प्रकार कंप्यूटर के लिए Hardware और सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है उसी प्रकार Firmware की भी जरूरत होती है अगर आपके कंप्यूटर में Firmware नही होगा तो आपका कंप्यूटर वर्क नही करेगा। तो आप इसे हटा नही सकते है। 

3) क्या Firmware को Update करना जरूरी है।  

हाँ, Firmware को Update करना जरूरी है क्योंकि Firmware को Update करने से आपके Device में आ रहे Bugs, Security Holes और छोटी मोटी Problems सॉल्व हो जाती है और इसी के साथ साथ आपको नये फीचर्स भी देखने को मिलते है। 

Conclusion

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख Firmware क्या होता है? फर्मवेयर का उपयोग कहाँ किया जाता है जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

Firmware क्या होता है? फर्मवेयर का उपयोग कहाँ किया जाता है

Leave a Comment