G-20 Summit क्या होता है? जाने G-20 कैसे कार्य करता है?

दोस्तों G-20 Summit क्या होता है? जाने G-20 कैसे कार्य करता है? :- इस वर्ष (2022) इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता भारत द्वारा की गई. इस सम्मेलन में दुनिया भर के कई शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया. आपने भी इस सम्मेलन से जुड़ी खबर जरूर देखी या सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं G-20 शिखर सम्मेलन (समिट) क्या है और इसका उद्देश्य क्या है? अगर नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है.

आज के इस लेख में आप G-20 क्या होता है, G-20 का कार्य और उद्देश्य क्या है, G-20 के सदस्य देश कौन-कौन से हैं इत्यादि जैसे सवालों के जवाब जानेंगे. तो चलिए करते हैं शुरुआत बिना किसी देरी के और जानते हैं जी20 से जुड़ी पूरी जानकारी.

 

G-20 Summit क्या होता है? जाने G-20 कैसे कार्य करता है?
TEJWIKI.IN

 

G-20 Summit क्या होता है? (What is G-20 Summit)

 

G-20 Summit के बारे में जानने से पूर्व हमेG-20 समूह के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। G-20 समूह (G-20 group) या जिसे ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (Group of Twenty) भी कहा जाता है दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का अन्तर्राज्यीय समूह है जो की सम्बंधित देशों के वित-मंत्री एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नर से मिलकर बना है। सरल शब्दो में कहा जाए तो G-20 समूह दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसे दुनिया के आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

G-20 समूह में दुनिया के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है जिसमे संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, मैक्सिको, अर्जेंटीना, रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूके, ब्राजील, इटली, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, भारत, इंडोनेशिया, जापान, तुर्की, कोरिया, फ्रांस, सऊदी अरब एवं यूरोपीय संघ (EU) को शामिल किया गया है। इन देशो के द्वारा विभिन मुद्दों पर विचार हेतु प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली वार्षिक बैठक को ही G-20 Summit के नाम से जाना जाता है।

 

 

G-20 की स्थापना कब हुई ? (When was G-20 established)

 

G-20 की स्थापना दुनिया की 20 सबसे बड़ी एवं उभरती हुयी अर्थव्यवस्थाओं को मिलाकर निर्मित की गयी है। G-20 की स्थापना का विचार 90 के दशक में प्रारंभ हुआ जब 1990 में विभिन विकसित एवं विकासशील देश आर्थिक एवं वित्तीय रूप से विभिन समस्याओ का सामना कर रहे थे। दुनिया की अर्थव्यवस्था सम्बंधित समस्याओ के समाधान के लिए 25 सितम्बर 1999 को औपचारिक रूप से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में G-20 समूह की स्थापना की गयी।

इस समूह में सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों को शामिल किया जाता है। G-20 समूह द्वारा सर्वप्रथम बैठक जर्मन के बर्लिन शहर में आयोजित की गयी थी। इसके पश्चात वर्ष 2008 के वित्तीय संकट एवं दुनिया की सबसे बड़ी महामंदी के पश्चात इस फोरम की मीटिंग को समिट स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने लगा। प्रतिवर्ष इस समूह द्वारा कुछ देशो को गेस्ट कंट्री के रूप में भी G-20 समिट में आमंत्रित किया जाता है।

 

G-20 समूह के मुख्य उद्देश्य क्या है ? (What are the main objectives of the G-20 group)

 

G-20 समूह की स्थापना का मुख्य उदेश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास एवं वित्तीय एजेंडा को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। मुख्य रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था के संतुलन एवं स्थायित्व के लिए निर्मित G-20 समूह द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था के समग्र विकास हेतु विभिन मुद्दों पर चर्चा की जाती है। साथ ही इस समूह के द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था के अतिरिक्त अन्य अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों एवं समस्याओ पर विचार-विमर्श भी किया जाता है। G-20 समूह में दुनिया के 20 शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल किए गए है जो की वैश्विक अर्थव्यवस्था का 90 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 80 फीसदी एवं दुनिया की कुल आबादी का दो/तिहाई भाग कवर करते है। इस प्रकार से G-20 समूह दुनिया के सबसे प्रभावशाली संगठनों में शामिल है।

 

G-20 कैसे कार्य करता है? (How does the G-20 work)

 

जी20 के कार्यों को दो ट्रैक में बांटा गया है:

Finance Track – इसमें सदस्य देशों के वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक के गवर्नर और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाती हैं, जहां मौद्रिक और राजकोषीय मुद्दों, वित्तीय विनियमों इत्यादि पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. ये बैठकें साल में कई बार होती हैं.

Sherpa Track – शेरपा ट्रैक में व्यापक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जैसे राजनीतिक जुड़ाव, भ्रष्टाचार विरोधी, विकास इत्यादि. प्रत्येक देश को इसके sherpa (सिविल सेवक या राजनयिक) द्वारा ही represent किया जाता है, जो अपने संबंधित देश के नेता की ओर से योजना बनाना, गाइड करना और लागू करना जैसे कार्य करता है.

 

जी-20 समूह के सदस्य देश की सूची (List of member countries of the G-20 group)

 

यहाँ आपको जी-20 समूह में शामिल सभी सदस्य देशो की सूची प्रदान की गयी है :-

  1. रूस
  2. इटली
  3. जर्मनी
  4. ब्राजील
  5. ऑस्ट्रेलिया
  6. मैक्सिको
  7. दक्षिण अफ्रीका
  8. तुर्की
  9. इंडोनेशिया
  10. सऊदी अरब
  11. जापान
  12. कोरिया गणराज्य
  13. फ्रांस
  14. अर्जेंटीना
  15. चीन
  16. कनाडा
  17. भारत
  18. यूनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपीय संघ

जी-20 समूह में कुल 19 देश एवं यूरोपीय संघ को शामिल किया गया है। इस प्रकार से जी-20 के सदस्य देशों की कुल संख्या 20 है। यही कारण है की दुनिया की 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के समूह को जी-20 या Group of Twenty कहा गया है।

 

 

G-20 समूह का मुख्यालय कहाँ है ? (Where is the headquarter of G-20 group)

 

G-20 समूह द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा के लिए प्रतिवर्ष वार्षिक समिट आयोजित किए जाते है जहाँ दुनिया के विभिन आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा एवं सहयोग को बढ़ावा दिया जाता है। हालांकि यह जानना आवश्यक है की G-20 समूह का कोई भी स्थायी मुख्यालय नहीं है ऐसे में प्रतिवर्ष जिस देश द्वारा G-20 समिट की अध्यक्षता की जाती है. वही देश अनौपचारिक रूप से मुख्यालय का कार्य करने लगता है। G-20 समूह द्वारा प्रतिवर्ष सदस्य देशों में से ही रोटेशन के आधार पर अध्यक्ष देश का चुनाव किया जाता है एवं अध्यक्ष देश द्वारा ही G-20 समिट की अध्यक्षता पूर्ण की जाती है। वर्ष 2022 में G-20 समिट की अध्यक्षता इण्डोनेशिया द्वारा की जा रही है।

 

नोट- G-20 समूह द्वारा भारत को वर्ष 2023 के लिए G-20 समूह की अध्यक्षता सौंपी गयी है। ऐसे में वर्ष 2023 में होने वाली G-20 समिट की अध्यक्षता भारत द्वारा की जाएगी। वर्ष 2023 में होने वाला G-20 Summit भारत में आयोजित किया जायेगा।

 

G-20 Summit सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य की जानकारी (Information about important facts related to G-20 Summit)

 

  • G-20 Summit में सभी सदस्य देशो के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों को शामिल किया जाता है।
  • इस समिट में मुख्यत वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास एवं वित्तीय स्थायित्व सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
  • G-20 के सदस्य देशो को कुल पांँच समूहों में बांँटा गया है। भारत समूह 2 में शामिल है।
  • G-20 Summit में विभिन वैश्विक मुद्दों को वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों द्वारा शेरपा प्रणाली के आधार पर तय किया जाता है।

 

G-20 की संरचना और कार्यप्रणाली (Structure and Functioning of the G-20)

 

  • G-20 का कोई स्थायी सेक्रेटेरिएट या मुख्यालय नहीं है. बल्कि, G-20 अध्यक्ष देश अन्य सदस्य देशों के परामर्श से और वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के जवाब में जी20 देशों को एक साथ लाने के लिए उत्तरदायी होता है.
  • हर साल जब एक नया देश अध्यक्षता लेता है, G-20 Summit क्या होता तो वह पिछले अध्यक्ष और आगे बनने वाले अध्यक्ष देश के साथ मिलकर काम करता है. इस प्रकार के समूह को TROIKA (तीन सदस्यों का एक साथ काम करना) के नाम से जाना जाता है. यह निरंतरता और स्थिरता को सुनिश्चित करता है.
  • G-20 की अध्यक्षता एक सिस्टम के तहत प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है, जो समय के साथ एक क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करता है. अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी देशों को 5 ग्रुप में विभाजित कर दिया जाता है. एक ग्रुप में 4 से अधिक सदस्य देश नहीं हो सकते. अध्यक्षता प्रत्येक ग्रुप के बीच घूमती है. प्रत्येक वर्ष G-20 द्वारा अध्यक्ष बनने के लिए दूसरे ग्रुप से एक देश का चयन किया जाता है. भारत ग्रुप 2 का सदस्य है जिसमें रूस, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की शामिल हैं.

 

G-20 शिखर सम्मलेन सूची (G-20 Summit List)

 

यहाँ आपको अभी तक आयोजित सभी G-20 शिखर सम्मलेन सूची प्रदान की गयी है :-

देश (Country) शहर (City) तिथि (Date)
 संयुक्त राज्य अमेरिका वाशिंगटन डी. सी. 4-15 नवंबर 2008
 यूनाइटेड किंगडम लंडन 2 अप्रैल 2009
 संयुक्त राज्य अमेरिका पिट्सबर्ग 24-25 सितंबर 2009
 कनाडा टोरंटो 26-27 जून 2010
 दक्षिण कोरिया सियोल 11-12 नवंबर 2010
 फ्रांस कान 3-4 नवंबर 2011
 मैक्सिको सैन जोस डेल काबो, लॉस काबोस 18-19 जून 2012
 रूस सेंट पीटर्सबर्ग 5-6 सितंबर 2013
 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 15-16 नवंबर 2014
 तुर्की सेरिक, अंताल्या 15-16 नवंबर 2015
 चीन हांगझोऊ 4-5 सितंबर 2016
 जर्मनी हैम्बर्ग 7-8 जुलाई 2017
 अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स 30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018
 जापान ओसाका 28-29 जून 2019
 सऊदी अरब रियाद 21-22 नवंबर 2020
 इटली बारी 2021
 भारत नई दिल्ली 9 -10 सितम्बर 2023

 

 

FAQ:-G-20 Summit सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-

 

G-20 का मुख्यालय या सचिवालय कहाँ है ?

जी-20 का मुख्यालय या इसका सचिवालय नहीं है। इस समूह के सदस्य देशों में हर साल बारी बारी से सम्मलेन को आयोजित किया जाता है। इसका स्थायी मुख्यालय नहीं है।

 

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व कौन करता है ?

जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद् (EC) के अध्यक्ष द्वारा या यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है।

 

विश्व की लगभग कितनी जनसँख्या जी-20 देशों में निवास करती है ?

दुनिया की लगभग दो तिहाई जनसंख्या जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) देशों में निवास करती है।

 

G-20 में किन किन देशों को शामिल किया गया है ?

G-20 में अर्जेटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया ,इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, द अफ्रीका, द कोरिया, टर्की, ब्रिटेन व अमरीका और यूरोपीय संघ शामिल है।

 

12 वें जी -20 शिखर सम्मलेन का आयोजन कब किया गया था ?

7-8 जुलाई 2017 को हैैैम्बर्ग, जर्मनी में चान्सलर एन्जेला मर्केल की अध्यक्षता में 12 वें जी -20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था।

 

जी-20 की शुरुआत कब हुई ?

साल 1999 में G-20 की पहली बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुयी थी।

 

G-20 कितने देशों का समूह है ?

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी 20 देशों का समूह है। जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल किया गया है।

 

अमेरिका में जी-20 का पहला शिखर सम्मलेन कब आयोजित किया गया था ?

साल 2008 ,14 -15 नवम्बर में वाशिंगटन, अमेरिका में जी-20 का पहला शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया था।

 

कौन-कौन से देश सबसे पहले जी-20 में शामिल किये गए थे ?

कनाडा,जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, जापान,संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे पहले जी-20 में शामिल हुए थे।

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख G-20 Summit क्या होता है? जाने G-20 कैसे कार्य करता है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.


hi.wikipedia.org/wiki

G-20 Summit क्या होता है? जाने G-20 कैसे कार्य करता है?

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!