विकिपीडिया क्या है? विकिपीडिया से लाभ क्या है? सम्पूर्ण जानकारी

दोस्तों विकिपीडिया क्या है? Internet में अगर कोई information तलाश करना चाहे तो उसे जरुर से Wikipedia पर एक बार जाना ही होगा. क्यूंकि आप किसी भी search engine में कोई भी चीज़ search करें तब आपको Wikipedia की links जरुर देखने को मिलेंगी. अब सवाल उठता है की आखिर ये Wikipedia क्या है और इसे कैसे इस्तमाल किया जाये.

पुरे Internet में ऐसे तो बहुत सारे wikis हैं लेकिन उनमें से जो सबसे ज्यादा popular है वो है Wikipedia. यह एक बहुत ही बड़ा Online Encyclopedia है. इसमें करीब करोड़ों से भी ज्यादा articles हैं और साथ में प्रतिदिन इसमें और भी हजारों को add किया जाता है. यह इतना ज्यादा popular है की जानकारों ने इसे दुनिया की top 100 websites में भी जगह प्रदान किया हुआ है.

Wikipedia जैसे इतने बड़े online free source के होते हुए अगर लोगों को इसे इस्तमाल करना ही नहीं आये तब बात बहुत ही पेचीदा होगी. इसलिए आज मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को विकिपीडिया क्या होता है और इसमें अकाउंट कैसे बनाये के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाये, जिससे आपको इस विषय में मालूम पड़ेगा. तो फिर बिना देरी के चलिए शुरू करते हैं.

विकिपीडिया क्या है? विकिपीडिया से लाभ क्या है? सम्पूर्ण जानकारी
TEJWIKI.IN

विकिपीडिया क्या है? (What is Wikipedia)

विकिपीडिया एक फ्री ऑनलाईन एन्साईक्लोपीडिया हैं. जिसका संपादन, नये लेखों का प्रकाशन, सुझाव आदि स्वयंसेवी/अवैतनिक (Volunteers) द्वारा किया जाता हैं. जिन्हे “Wikipedians” कहा जाता हैं. इसका इस्तेमाल करना मुफ्त है और पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य नही हैं.

विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी भी मुफ्त है और खुली है. यानी सामग्री Open Source License के तहत उपयोग में ली जा सकती हैं. इस वृह्द एन्साईक्लोपीडिया पर अकेली अंग्रेजी भाषा में ही 50 लाख (5 Millions) से ज्यादा लेख मौजूद हैं. और यह वेबसाईट 300 से भी अधिक दुनियाभर की भाषाओं में जानकारी उपलब्ध करवा रही हैं.

विकिपीडिया को 15 जनवरी, 2001 में Jimmy Wales एवं Larry Sanger द्वारा शुरु किया गया था. इसका नामकरण Larry Sanger ने किया था. जो Wiki (एक वेब-आधारित सॉफ्टवेयर) और Encyclopedia का संयुक्त रूप हैं.

Wiki + Encyclopedia = Wikipedia

यानि Wiki शब्द को पूरा लिया गया है और Encyclopedia से इसका अंतिम भाग ‘pedia’ को लिया गया है.

विकिपीडिया को एक ऑनलाईन एन्साईक्लोपीडिया “Nupedia” को सपोर्ट करने के लिए शुरु किया गया था. मगर बाद में यह दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय गैर-लाभकारी वेबसाईट बनी. और आज भी दुनियाभर में Top 10 Websites में शामिल हैं.

इसका संचालन तथा प्रबंधन विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा किया जाता हैं. जिसे 2003 में विकिपीडिया को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया.

Wikipedia Homepage
विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकिपीडिया के जैसे और भी कई प्रोजेक्ट चलाए जाते हैं. जिनकी सूची इस प्रकार हैं.

विकिपीडिया इतना ज्यादा लोकप्रिय क्यूँ है? (Why is Wikipedia so popular) 

Wikipedia के इतने ज्यादा popular होने का जो सबसे मुख्य कारण है वो ये की इसे इस्तमाल करना बहुत ही आसान है, वहीँ इसके core में भी बहुत ही ज्यादा simplicity है. Simplicity कहने का तात्पर्य यह है की इसे इस्तमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है जैसे की email या blogs को करना.

इन्ही के तरह से wikis भी बहुत ही सरल और सुलभ तरीके से कार्य करते है. Wiki लोगों को allow करता है इसके edit section में आने के लिए वहीँ वो इसे अपने expertise के हिसाब से जरुरी बदलाव कर सकते हैं. लेकिन ये बदलाव site में तभी प्रकाशित होंगे जब कोई moderator इनकी authenticity को check कर उन्हें allow करे.

बस इतना ही. इसमें read, edit और publish करना इतना ज्यादा आसान होता है, हर कोई इसे इस्तमाल करना चाहता है. वहीँ आप इसमें चाहें तो कोई भी नयी चीज़ जिसे आप सोच रहे रहना चाहिए उसे add कर सकते हैं.

विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाएँ (Other services offered by Wikimedia Foundation)

Wiktionary

यह एक ऑनलाईन शब्दकोश है जिसे दुनिया की सभी भाषाओं में मौजूद शब्दों को अंग्रेजी भाषा में परिभाषित करने के उद्देश्य से बनाया गया है. यह प्रोजेक्ट भी विकिपीडिया की तरह स्वयंसेवी यानि आप और हम जैसे लोगों द्वारा ही चलाया जाता है.

विक्शनरी, एक साधरण अंग्रेजी शब्दकोश मात्र नहीं है. बल्कि यहाँ पर आप दुनियाभर की अलग-अलग भाषाओं के शब्दों का अर्थ और परिभाषा अंग्रेजी में जानने के अलावा उस शब्द विशेष की अन्य विशेषताओं से भी परिचित हो सकेंगे.

विक्शनरी पर फिलहाल दुनियाभर की 4000 भाषाओं के शब्दों को अंग्रेजी में परिभाषित किया जा रहा है. साथ में रोजाना “Word of the day, Foreign word of the day” जैसे फीचर से युजर्स का शब्दज्ञान बढ़ाया जाता है. इसके अलावा शब्द की उत्पति, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनुवाद तथा उच्चारण भी जान सकते है.

Wikibooks

यदि आपको किताबें पढ़ने का शौक है विकिबुक्स प्रोजेक्ट आपके लिए ही बना है. क्योंकि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य लोगों को मुफ्त में किताबें उपलब्ध करवाना है. जिन्हे कोई भी प्रकाशित कर सकता है.

फिलहाल विकिबुक्स पर 3000 से ज्यादा किताबें मौजूद है. जिन्हे आप विषयवार छाँटकर एक्सेस कर सकते है. यदि आपके पास कोई किताब है तो उसे आप विकिबुक्स पर प्रकाशित भी कर सकते है और पहले से मौजूद किसी किताब को संपादित भी कर सकते है.

Wikisources

यह एक ओपन लाईब्रेरी है जो विभिन्न भाषाओं में डाउनलोडेबल कंटेट उपलब्ध करवाती है. आप इस पोर्टल पर प्रकाशित कंटेट को किताब का रूप देकर प्राप्त कर सकते है.

Wikiquotes

एक सुविचार में आपकी पूरी जिंदगी बदलने की शक्ति होती है. और दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, व्यापारियों, लेखकों, इतिहासकारों आदि लोकप्रिय लोगों द्वारा अपने अनुभव और प्राप्त ज्ञान के आधार पर बहुत सारी बातें बोली, लिखि तथा बताई जाती है. इनकी इन्ही बातों का संग्रहण विकिकोट्स है.

विकिकोट्स पर आपको जाने-माने लोगों के सुविचार मिलेंगे. जिन्हे कोई भी प्रकाशित एवं संपादित कर सकता है. साथ में ज्यादा जानकारी के लिए कोटपेज को विकिपीडिया से जोड़ा गया है.

Wikiversity

विकिवर्सिटी एक लर्निग प्रोजेक्ट है. जहाँ पर प्रे स्कुल से लेकर युनिवर्सिटी स्तर तक की पढ़ाई मुफ्त करने की व्यवस्था है. आप विषयवार, कक्षावार तथा भाषा के अनुसार उपलब्ध कंटेट को एक्सेस कर सकते है.

Wikispecies

पृथ्वी पर जीवन के कई रुप है. हम इंसान इस प्रक्रिया के सबसे उन्नत और विकसित उत्पादों में से एक है. हमारे अलावा जीवन विविध रूपों में मौजूद है. पेड़-पौधे, जीव-जंतु, कीड़े, जंगली जानवर, पक्षीयाँ, रेंगने वाले जीव, स्तनधारी जीव, अंडज आदि रूप में जीवन को देखा जा सकता है.

यदि आपको पृथ्वी पर मौजूद जीवन के विविध रूपों के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है तो विकिस्पेसीज प्रोजेक्ट आपकी मदद करने के लिए ही बनाया गया है. क्योंकि यहाँ पर दुनियाभर में मौजूद सभी प्रकार के जीवों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में मुफ्त जानकारी प्रकाशित की जाती है.

इस प्रोजेक्ट की सफलता से उत्साहित होकर विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा विकिस्पेसीज का अलग से एंड्रॉइड एप भी पेश किया जा चुका है जिसे प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है. और #Wikispecies नाम से IRC Channel भी मौजूद है.

Mediawiki

विकिपीडिया की सफलता से उत्साहित और प्रेरणा लेकर कुछ लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या मैं खुद की विकिपीडिया जैसे वेबसाईट बना सकता हूँ? यदि हाँ तो खुद की विकिपीडिया कैसे बनाते है? कितना खर्चा आता है? क्या टेक्नोलॉजी चाहिए? वगैरह-वगैरह…

यदि आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते है और आप भी खुद की विकिपीडिया बनाना चाहते है तो विकिपीडिया ने खुद इसका सॉल्युशन विकसित किया है. जिसका नाम है – मीडियाविकि.

मीडियाविकि एक सॉफ्टवेयर है जो सभी लोगों, संस्थाओं के लिए मुफ्त उपलब्ध है. कोई भी इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड एवं इंस्टॉल करके अपना खुद का विकि प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है. इस सोफ्टवेयर की कोई फीस भी नहीं है.

Wikinews

दुनियाभर की हलचल जानने का एक भरोसेमंद और मुफ्त स्रोत है विकिन्युज प्रोजेक्ट. आप विकिन्युज पर खुद भी समाचार लिखकर प्रकाशित कर सकते है.

Meta-Wiki

विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा भविष्य में किन-किन प्रोजेक्ट पर क्या काम किया जाए, कैसे काम किया जाए और क्यों काम किया जाए. इस मुद्दे पर खुली चर्चा करने का मंच है मेटा-विकि.

यहाँ पर भविष्य के प्रोजेक्ट्स तथा मौजूदा प्रोजेक्ट्स के ऊपर चर्चाएँ की जाती है. जिनमें कोई भी भाग लें सकता है.

Wikitech

विकिमीडिया फाउण्डेशन की तकनीक से संबंधित जानकारी तथा दस्तावेजों की जानकारी देने के लिए इस प्लैटफॉर्म को विकसित किया गया है. विकिटेक पर कोई भी व्यक्ति अपना योगदान देने के लिए स्वतंत्र नहीं है. इसका उपयोग करने के लिए पहले विकिमीडिया डवलपर अकाउंट बनाना पड़ता है. तभी किसी पेज को संपादित किया जा सकता है.

यदि एक आम इंटरनेट युजर की नजरों से इस प्रोजेक्ट को देखा जाए तो यह ज्यादा काम का नहीं है. मगर, एक वेब डवलपर तथा विकिपीडिया के बारे में जानने के इच्छुक लोगों के लिए विकिटेक बड़ा ही उपयोगी प्लैटफॉर्म है.

विकिटेक पर विकिमीडिया क्लाउड सेर्विसेस (WMCS), विकिमीडिया क्लाउड वर्चुएल प्राईवेट सर्वर (Wikimedia Cloud VPS), टूलफॉर्ग, डेटा सर्विसेस आदि विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा विकसित और प्रबंधित टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है. विकिपीडिया के बारे में जानने के बाद सवाल आता है कि हमें विकिपीडिया का उपयोग क्यों करना चाहिए? विकिपीडिया का उपयोग करने से क्या-क्या लाभ मिलेंगे.

तो इस सवाल का जवाब हमें विकिपीडिया के कुछ फायदों के बारे में जानने के बाद मिल जाएगा. जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है.

विकिपीडिया कार्य कैसे करता है? (How does Wikipedia work) 

अगर आपको ये समझना है की Wikipedia काम कैसे करता है, तब आपको ये समझना होगा इसकी community कैसे काम करती है. Wikipedia के मूल में ही इसकी community बसती है.

करीब करोड़ों लोग प्रत्येक महीने wikipedia को visit करते हैं, और वो सभी साथ मिलकर ही Wikipedia की community बनाते हैं.

वो सभी लोग जो की Wikipedia Site पर आते हैं वो अपना ही एक किरदार निभाते है. उदाहरण के लिए,

1. अधिकतर लोग जो wikipedia को visit करते हैं वो Readers ही होते हैं. वो खासकर wikipedia को articles पढने के लिए ही आते हैं.

2. कुछ लोग जो wikipedia को आते है वो यहाँ writers बन जाते हैं. वो या तो मेह्जुदा article में जरुरी बदलाव करते है या एक नया article लिखते हैं जो की पहले से wikipedia में न हो.

3. वहीँ कुछ लोग editors बन जाते हैं. अगर उन्हें कोई error किसी page में दिखाई पड़े पढ़ते वक़्त तब उसे तभी ही correct कर लेते हैं. अगर उनके द्वारा किसी जगह में छोटी मोटी बदलाव हो सकती है तब वो उसी समय ही उसे कर लेते हैं.

4. ऐसे कुछ लोग जो की बहुत समय से निरंतर ही wikipedia community में अपना contribution कर रहे हैं तो उन्हें

Wikipedia भी administrator privileges प्रदान करती है. इन privileges से वो बहुत से चीज़ें कर सकते हैं जैसे की pages को delete और un-delete करना, IP addresses को block और unblock करना इत्यदि.

Writers, editors और admins सभी एक साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे की वो प्राय सभी problems को solve कर सकें, क्यूंकि एक open platform जैसे की Wikipedia में ऐसे problems का आना एक आम बात है. वहीँ वो मिलकर अच्छे और बढ़िया in-depth articles भी लिखते हैं.

TIPअगर आपको समझना है की community कैसे काम करता है तब आपको wikipedia में add कर के देखना होगा, बाकि आप अपने आप ही सब समझ जायेंगे.

विकिपीडिया से लाभ क्या है? (What is the benefit of Wikipedia)

मुफ्त जानकारी का अड्डा – Source of Free Useful Knowledge

इंटरनेट पर मौजूद अभी तक का एक सबसे बड़ा जानकारी पोर्टल ‘विकिपीडिया’ हैं. जहाँ पर सारी सामग्री मुफ्त उपलब्ध हैं. आप छोटी से छोटी जानकारी पर लेख ढूँढ सकते हैं. इस पर लाखों लेख उपलब्ध हैं.

यदि आप एक स्टुडेंट है या फिर शोधार्थी है तो आपको अपने स्कुल/कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए पर्याप्त मात्रा में जानकारी जुटाने के लिए स्रोत मिल जाएंगे. क्योंकि, विकिपीडिया के प्रत्येक लेख में दी गई जानकारी को संदर्भ (References) के साथ प्रकाशित करना अनिवार्य है. इसलिए यह पोर्टल आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

Wikipedia Content by Subject Wise
विकिपीडिया पर उपलब्ध सामग्री [स्रोत: विकिपीडिया.कॉम]

बहुभाषी – Multilingual

विकिपीडिया पर उपलब्ध सामग्री 300 से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं. जी हाँ आपने सही पढ़ा है. विकिपीडिया ज्ञानकोश दुनियाभर की सबसे अधिक उपयोग होने वाली भाषाओं के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है.

इसलिए दुनियाभर से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. और प्रत्येक इंटरनेट पाठक अपनी लोकल भाषा में जानकारी जुटा पाने में सक्षम हो पाता हैं. शायद तभी पाठकों की पसंद विकिपीडिया बनी हुई है.

आसान उपलब्धता – Easy Availability

विकिपीडिया का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं हैं. कोई भी इंटरनेट यूजर एक क्लिक में इसका इस्तेमाल कर सकता हैं. तथा उपलब्ध जानकारी को एक्सेस कर सकता हैं. एक साधारण वेबसाईट की भांती आप इसे विजिट कर सकते हैं. कुछ वेब ब्राउजर इसे सर्च इंजन में भी शामिल कर चुके हैं.

विकिपीडिया पर लेखक बने – Write on Wikipedia

यह प्रोजेक्ट “Wiki” सॉफ्टवेयर पर आधारित वेबसाईट हैं. जो इसे विजिट करने वाले पाठक को भी लेखक बनने की योग्यता मुहैया कराता हैं. इस कारण भी विकिपीडिया इतना व्यापक और लोकप्रिय हो पाया हैं. यदि आप भी अपना ज्ञान लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं तो आप विकिपीडिया पर नया पेज बनाकर अपना लेख प्रकाशित कर सकते हैं.

आपको पहले से प्रकाशित किसी लेख में कोई कमी लग रही है या फिर उसमें कुछ नया जोड़ना चाहते है. तो आप लेख को संपादित भी करके भी विकिपीडिया में अपना योगदान दें सकते हैं.

मल्टीमीडिया सामग्री – Multimedia Content

एन्साईक्लोपीडिया का नाम पढने के बाद लग रहा होगा जैसे यहाँ केवल काले शब्दों की भरमार होगी.

शब्द, शब्द, बस शब्द और शब्द…

मगर आपका अनुमान गलत हैं. क्योंकि इस वेब-आधारित मुफ्त ज्ञानकोश पर Rich Text में लेखों को लिखा जाता हैं. और साथ में मल्टीमीडिया सामग्री विडियों, फोटों, ग्राफिक्स, चार्ट्स आदि का भी खूब इस्तेमाल होता हैं.

इसलिए आप कभी भी इस पोर्टल पर आकर ऊबाऊपन महसूस नही करेंगे. और आप अलग-अलग प्रकार से तथ्यों की जमावट से प्रभावित होकर ज्यादा समय तक पढ़ने में कामयाब होंगे.

विश्वसनीय – Reliable Source of Knowledge

स्टुडेंट्स, कंटेट निर्माता, शोधार्थी कुछ हद तक अपने प्रोजेक्ट कार्य, शोध कार्य के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. प्रत्येक विकिपीडिया लेख के नीचे आँकडों, तथ्यों की सत्यता एवं जांच के लिए स्रोत उपलब्ध करवाये जाते हैं. इन स्रोत से उपलब्ध जानकारी की जाँच की जा सकती हैं.

मगर अन्य ऑनलाईन एन्साईक्लोपीडिया की तुलना में इसकी सामग्री को कम विश्वसनीय माना जाता हैं. जिसका सबसे बडा कारण इसका Wiki-Based होना हैं.

आप इंटरनेट पर “विकिपीडिया पर मौजूद जानकारी कितनी भरोसेमंद है – How reliable or accurate is Wikipedia in Hindi” सर्च करेंगे तो आपको गूगल पर बहुत सारे आर्टिकल, ब्लॉग पोस्ट, विडियों मिल जाएंगे. जो विकिपीडिया की विश्वसनीयता के बारे में अपनी-अपनी राय देते है.

खुद विकिपीडिया के ऊपर भी आपको इस बारे में कई आर्टिकल मिल जाएंगे. जो युजर्स को सावधान करने के लिए पर्याप्त है कि विकिपीडिया पर आँख मूंदकर विश्वास करना खुद के साथ धोखा करना होगा.

विकिपीडिया का इस्तिमाल कैसे करें (How to use wikipedia)

विकिपीडिया पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग मुफ्त हैं. इसलिए इसकी सामग्री को कई रूपों में पुन: प्रकाशित और उत्पादित किया गया हैं. पाठक अपनी सुविधानुसार किसी भी माध्यम का उपयोग करके विकिपीडिया सामग्री का उपभोग कर सकता हैं.

विकिपीडिया वेबसाईट के जरिए उपयोग करना 

विकिपीडिया को उपयोग करने का यह सबसे आसान और लोकप्रिय माध्यम हैं. जिसे आप Wikipedia.org लिखकर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा ब्राउजरों की सर्च इंजन सूची, Answer.com एवं References.com के द्वारा भी विकिपीडिया सामग्री को एक्सेस किया जा सकता हैं.

विकिपीडिया वेबसाईट पर जाकर आप पहले जिस भाषा में विकिपीडिया को पढ़ना चाहते है. उसका चुनाव करना ना भूलें. इसके बाद विषय, टॉपिक तथा सर्च बार का उपयोग करते हुए अपनी पसंद का लेख ढूँढकर पढ़े.

विकिपीडिया मोबाईल एप्लिकेशन द्वारा

यदि आप स्मार्टफोन पर विकिपीडिया सामग्री को एक्सेस करना चाहते है तो इसका Wikipedia Android App, Wikipedia iOS App डाउनलोड किया जा सकता हैं. एंड्रॉइड युजर गूगल प्ले स्टोर से विकिपीडिया एप को डाउनलोड कर सकते है और आई फोन युजर एप स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड कर सकते है.

मोबाईल एप भी बिल्कुल वेबसाईट की तरह ही आसान है. आप कुछ ही समय में इसका उपयोग करना सीख लेंगे और अपनी पसंद के अनुसार पठनीय सामग्री ढूँढनें में महारती बन जाएंगे.

CD/DVD द्वारा

विकिपीडिया सामग्री को कॉम्पेक्ट डिस्क यानि सीडी और डीवीडी के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता हैं. जी हाँ, विकिपीडिया पर उपलब्ध सामग्री सीडी तथा डीवीडी के रूप में भी उपलब्ध करवाई जाती है. जिसे आप विषय, टॉपिक, साल के आधार पर छाँटकर मंगवा सकते है.

विकिपीडिया किताबों द्वारा

विकिपीडिया को कागज पर भी छापने का काम शुरु हो गया हैं. और किताब का रूप दिया जा रहा हैं. इसका मतलब है विकिपीडिया सामग्री को किताब के रुप में छोटे-छोटे भागों में बांट दिया गया है.

ऐसा करने से युजर और विकिपीडिया फाउण्डेशन दोनों को ही फायदा हो रहा है. अब युजर सीधा अपनी भाषा में अपनी पसंद का कंटेट ही पढ़ने में कामयाब होगा. उसे ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा. और विकिपीडिया फाउण्डेशन को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी.

ऊपर बताए गए सभी माध्यमों में से मैं आपको वेबसाईट और मोबाईल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने की सलाह दूँगा. क्योंकि ये दोनों स्रोत मुफ्त है, हमेशा नई और अपडेटेड जानकारी मिलेगी, एवं कभी भी एक्सेस किया जा सकता है.

Conclusion  

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख विकिपीडिया क्या है? विकिपीडिया से लाभ क्या है? सम्पूर्ण जानकारी  जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

hi.wikipedia.org/wiki

विकिपीडिया क्या है? विकिपीडिया से लाभ क्या है? सम्पूर्ण जानकारी

Join our Facebook Group

Leave a Comment