CorelDraw क्या होता है? CorelDraw की विशेष जानकारी

दोस्तों क्या आप जानते हैं की ये CorelDraw क्या होता है? CorelDraw की विशेष जानकारी ये कैसे काम करता है और इसके types क्या है. शायद आप में ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्होंने की कोरल ड्रा का नाम सुना हुआ है और कई तो ऐसे भी होंगे जिन्होंने इसे इस्तमाल भी किया होगा. वहीँ कुछ लोग ऐसे भी हौं जिनके लिए कोरल ड्रा पूरा ही नयी बात है।

और इसलिए वो इसके बारे में Internet में खोजते रहते हैं. वैसे देखा जाये तो CorelDraw के Graphics Editor होता है जिसका इस्तमाल Images को edit करने के लिए मुख्य रूप से किया जाता है।

CorelDraw, यह एक vector graphics editor होता है जिसे की develop और market किया जाता है Corel Corporation के द्वारा. यह बहुत सारे tools का समाहार होता है जिसके अंतर्गत बहुत सारे tools आते हैं जैसे की bitmap image editor, corel photo paint इत्यादि।

अभी का latest version जिसे की CorelDraw Graphics Suite 2018 के हिसाब से marketed किया जा रहा है, उसे April 10, 2018 में release किया गया. CorelDraw को मुख्य रूप से design किया गया था two-dimensional images जैसे की logos और posters को edit करने के लिए।

इसलिए आज मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को CorelDraw के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे आपके मन में उठ रहे सवालों का आपको जवाब मिल जाये. तो फिर बिना देरी किये चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं की CorelDraw क्या होता है हिंदी में।

 

CorelDraw क्या होता है? CorelDraw की विशेष जानकारी
TEJWIKI.IN

 

​CorelDraw क्या होता है? (What is CorelDraw)

 

CorelDraw एक वेक्टर ग्राफ़िक्स एडिटिंग सॉफ्टवेयर है , जिसे 1989 में Corel Corporation द्वारा विकसित किआ गया है। यह कोरल ग्राफिक्स सूट का भी नाम है, जिसमें बिटमैप-इमेज एडिटर कोरल फोटो-पेंट के साथ-साथ अन्य ग्राफिक्स-संबंधित सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

कंप्यूटर की इस पीढ़ी में सबसे आम इस्तेमाल किया जाने वाला वेक्टर एडिटर प्रोग्राम है, Corel Draw. इस से आप Logo, Brochure, Books, Advertisement, Packaging Design, T-Shirt Design Social Media Ad जैसे अनेक वेक्टर ग्राफ़िक डिज़ाइन आर्ट और क्रिएटिव बना सकते है। CorelDraw का प्रिंट इंडस्ट्री में जाना माना नाम है।

 

 

CorelDraw का परिचय (CorelDRAW क्या है)

 

कोरल ड्रॉ में वेक्टर ग्राफ़िक्स एडिट होते है। यह उच्च गुणवत्ता वाले वेक्टर ग्राफ़िक्स ,लोगो डिज़ाइन और पेज लेआउट बनाने के लिए एक सहज और बहुमुखी ग्राफिक्स एप्लीकेशन है ।

कोरलड्रॉ के साथ करेल फोटो पेंट का सॉफ्टवेयर आता है, एक इमेज एडिटिंग एप्लिकेशन है जो आपको फ़ोटो को रीटच और एनहान्स करने के साथ-साथ मूल बिटमैप इमेज और पेंटिंग बनाने में काम आता है। इसमें और भी पैकेज शामिल होते है जैसे की करेल कनेक्ट, करेल कैप्चर, करेल फॉण्ट मैनेजर इन सभी को कोरल ग्राफिक सूट कहा जाता है।

कोई भी व्यक्ति अगर ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनना चाहता है तो यह सॉफ्टवेयर हर स्किल लेवल वाले व्यक्ति के लिए उपयोगी है। CorelDraw क्या होता है करेल ड्रा ग्राफ़िक सुइट को आप किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में चला सकते है। यह मल्टी OS समर्थन करने वाला ग्राफ़िक सॉफ्टवेयर है जो Windows और Mac ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करता है।

 

​CorelDraw का इतिहास की जानकारी (History of CorelDraw)

 

आज से 30 से 40 साल पहले एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर को डिज़ाइन बनाने के लिए कई घंटे या कई दिन लग जाते थे। CorelDRAW सॉफ्टवेयर से पहले प्रिंट डिज़ाइन जैसे काम आसान नहीं होता था। डिज़ाइन को पूरा करने के लिए अलग अलग लोगों द्वारा एक ही डिज़ाइन पर काम किया जाता था।

कंप्यूटर ग्राफ़िक्स मार्किट में आने के बाद, CorelDRAW ने 1989 में कंप्यूटर ग्राफिक्स की दुनिया में धूम मचा दी, एक फुल कलर वेक्टर इलस्ट्रेशन और लेआउट प्रोग्राम की शुरुआत हुआ जिस से ग्राफ़िक डिज़ाइन करना तेजी के साथ आसान होगया। करेल ड्रा से 2D ग्राफ़िक्स को एडिट किआ जाता है।

Corel के इंजीनियरों Michel Bouillon और Pat Beirne ने डेस्कटॉप पब्लिशिंग के लिए वेक्टर बेस्ड इलस्ट्रेशन प्रोग्राम विकशित करने का जिम्मा लिआ और CorelDRAW को 1987 में विकशित किआ। शुरू में CorelDraw को 1989 में रिलीज किया गया।

 

CorelDraw संस्करण के विशेषताए क्या है? (What are the features of CorelDraw version)

 

CorelDraw क्या है ? के इस आर्टिकल में आज जानेंगे कोरल ड्रॉ के संस्करण में कौन कौन से फीचर्स आज तक जोड़े गए हैं। तीस साल होगया है CorelDRAW ग्राफिक्स सूट 2021 का संस्करण जारी है। आज तक जो भी संस्करण में फीचर्स जोड़े गए वो पीसी और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए प्रोफेशनल ग्राफिक्स सूट के रूप में अपनी परंपरा को जारी रखते हुए अब तक नया संस्करण रिलीज़ हुआ है।

 

1989 -CorelDraw Ver 1.0

CorelDraw 1.0 यह Jan 1989 में रिलीज़ किआ गया पहला ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर है जो Windows OS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किआ गया यह एक इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड एप्लीकेशन होगया।

 

1991 -CorelDraw Ver 2.0

CorelDRAW 2.0 में ग्राफिक्स फाइलों के साथ टेक्स्ट फाइलों को मर्ज करने प्रिंट करने के लिए नया फीचर्स जोड़ा गया। इस संस्करण में स्पेशल इफ़ेक्ट के ऑप्शन जैसे ब्लेंड, एनवलप, एक्सट्रशन, पर्सपेक्टिव टूल, शेप और ऑब्जेक्ट को नया आकर देने जैसा टूल को शामिल किआ गया।

 

1992 -CorelDraw Ver 3.0

CorelDRAW 3.0 के इस संस्करण में एक संपादन योग्य प्रीव्यू मोड जोड़ा, जो ऑब्जेक्ट को डिस्प्ले कर पूरा डिटेल और कलर के साथ काम करने की क्षमता प्रदान करता है। इस संकरण में पहली बार Corel Photo Paint को जोड़ा गया जो रास्टर इमेज को एडिट करने में काम आता है।

 

1993 -CorelDraw Ver 4.0

CorelDRAW 4.0 में मल्टी पेज क्ष्यमता के साथ इस संस्करण को लांच किआ गया, इसमें एक डॉक्यूमेंट में 999 तक की मल्टी पेज क्रिएट करने की अनुमति देता है। इसके आलावा करेल ड्रा इमेज ट्रेस, करेल मूव ,करेल चार्ट और करेल शो जैसे नए एप्लीकेशन शामिल किए गए।

 

1994 -CorelDraw Ver 5.0

CorelDRAW 5.0 में Postscript® और TrueType® के समर्थन करने वाला प्रोग्राम बनाया गया। एक पॉवरफुल कलर मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ा गया जिसे उपयोगकर्ता रंगों के अधिक सटीक ऑन-स्क्रीन प्राप्त कर सके और मॉनिटर, प्रिंटर और स्कैनर को कस्टम कैलिब्रेट कर सकते हैं।

1995 -CorelDraw Ver 6.0

CorelDRAW 6.0 को उसी दिन रिलीज़ किया गया था, जिस दिन Microsoft ने Windows 95 लॉन्च किया था। CorelDRAW 6 पूरी तरह से 32 बिट समर्थन वाला पहला संस्करण था। इसने एक ग्राफ पेपर टूल भी जोड़ा गया, और अधिकतम पेज साइज को 35″ x 35″ से बढ़ाकर 150 फीट X 150 फीट कर दिया।

 

1997 -CorelDraw Ver 7.0

CorelDRAW 7.0 में एक इंटरैक्टिव प्रॉपर्टी बार जोड़ा गया। यह उपयोगकर्ता के वर्कफ़्लो को स्मूथ बनाने के उद्देश्य से फीचर्स जोड़े गए। इसमें आटोमेटिक स्पेलिंग चेक, ग्रामर चेक और थिसॉरस जैसे फीचर्स को भी जोड़े गए।

 

1998 -CorelDraw Ver 8.0

CorelDRAW 8.0 में मल्टी-फाइल सिस्टम को इम्पोर्ट करने की क्ष्यमता के साथ डॉकर विंडो, इंटरएक्टिव डिस्टॉर्शन, 3D एनवलप और टूल्स, रियलिस्टिक ड्रॉपशैडो टूल, इंटरेक्टिव कलर मिक्सिंग, कलर पैलेट एडिटर, ऑब्जेक्ट के रूप में दिशानिर्देश, कस्टम-आकार के पेज, डुओटोन सपोर्ट। कोरल संस्करण सुइट में शामिल थे। इसमें करेल ड्रा के टूल्स में वेक्टर मॉडिफाई टूल जैसे ट्विस्टर टूल और जिपर टूल्स शामिल किए गए।

 

1999 -CorelDraw Ver 9.0

CorelDRAW Graphics Suite 9 में मल्टी-कलर पैलेट्स के ऑप्शन को जोड़ा गया जिसमे एक अधिक कलर पैलेट जैसे की RGB और CMYK जैसे कलर पैलेट के साथ उपयोगकर्ता को काम करने में सक्षम हुए, इसके साथ करेल ड्रा में काम करने की गति और लचीलापन यूजर को मिला।

 

2000 -CorelDraw Ver 10.0

CorelDRAW Graphics Suite 10 में पीडीएफ फंक्शन को जोड़ा गया जो करेल ड्रा के फाइल को पीडीऍफ़ में पब्लिश कर सके। इसके अलावा फाइल को देखने के लिए थंबनेल व्यू जैसे ऑप्शन को जोड़ा गया।

 

2002 -CorelDraw Ver 11

CorelDRAW Graphics Suite 11 में सिंबल को पेश किआ गया एक यूजर अब कोई भी ऑब्जेक्ट या सिंबल क्रिएट कर के उसे एक लाइब्रेरी में रख सकता था। यह सिंबल दुबारा इस्तेमाल के योग्य लाइब्रेरी में यूजर रख सकते थे और उसको फिर से यूज़ में ला सकते थे।

2004 -CorelDraw Ver 12

CorelDRAW Graphics Suite 12 में और नए फीचर्स को जोड़े गए जैसे की स्मार्ट ड्रॉइंग टूल, डायनेमिक गाइड, एमएस ऑफिस या वर्ड ऑप्शन में एक्सपोर्ट, र्चुअल सेगमेंट डिलीट टूल, यूनिकोड टेक्स्ट सपोर्ट जैसे फीचर्स अब तक करेल ड्रा को यूजर के अनुकल बनाया गया।

 

2006 -CorelDraw Ver X3

CorelDRAW Graphics Suite X3 में नया ट्रेसिंग इंजन के फीचर्स को शामिल किआ गया Corel PowerTRACE™ नाम से कोरल ड्रॉ के अंदर इन्टग्रेटिड किआ गया इस फीचर्स से करेल ड्रा में इमेज को ट्रेस किआ जाता है। इसमें वेक्टर क्रॉप टूल , स्मार्ट फिल टूल, चम्फर/फिललेट/स्कैलप/एम्बॉस टूल, इमेज एडजस्टमेंट लैब भी जोड़ा गया।

2008 -CorelDraw Ver X4
CorelDRAW Graphics Suite X4 में लाइव टेक्स्ट फ़ॉर्मेटिंग की शुरुआत की गयी किसी डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को फॉर्मेट करने से पहले लाइव प्रीव्यू जैसे फीचर्स जोड़े गए। रॉ कैमरा फाइल का सपोर्ट और टेबल टूल जैसे फीचर्स जोड़े गए।

2010 -CorelDraw Ver X5

CorelDRAW Graphics Suite X5 इसके नए फीचर्स जैसे बिल्ट-इन कंटेंट ऑर्गनाइज़र CorelConnect, सीडी, वेब ग्राफिक्स और एनिमेशन टूल्स, मल्टी-कोर परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट, डिजिटल कंटेंट ऑब्जेक्ट हिंटिंग, पिक्सेल व्यू, पारदर्शिता विकल्पों के साथ एन्हांस्ड मेश टूल, जोड़ा गया।

 

2012 -CorelDraw Ver X6

CorelDRAW Graphics Suite X6 में मल्टी कोर प्रोसेसर को सपोर्ट देने वाला 64-बिट प्रोग्राम सपोर्ट का फीचर्स जोड़ा गया। 64-बिट एडोब फोटोशॉप प्लगइन्स और Adobe Creative Suite और Publisher से इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट करने के लिए और टूल शामिल किए गए। डायनामिक एलाइनमेंट गाइड जैसे ऑप्शन को और यूजर के अनुकूल बनाया गया। CorelDraw क्या होता है फ्रेम-आधारित लेआउट, मास्किंग, क्लिपिंग और इफ़ेक्ट में और सुधार किआ गया।

 

2014 -CorelDraw Ver X7

CorelDRAW Graphics Suite X7 में बिगिनर यूजर के लिए एडोबी इलस्ट्रेटर का वर्कस्पेस को पेश किआ गया। इसमें ट्रेनिंग वीडियो भी शामिल किये गए। मल्टी स्क्रीन वर्क को और आसान बनाया गया और टैब डॉक्यूमेंट जैसे ऑप्शन शामिल हुए। कुछ और रीटचिंग और फिल टूल, अतिरिक्त कलर हारमनी, और क्यूआर कोड जनरेटिंग टूल जैसे नए फीचर्स इसमें शामिल हुए।

 

2016 -CorelDraw Ver X8

CorelDRAW Graphics Suite X8 Windows 10 को पूरी तरह समर्थन करने वाला पहला संस्करण है। इसमें बेहतर नाइफ टूल, फोटो रीटचिंग हीलिंग टूल, बेहतर पर्सपेक्टिव करेक्शन टूल, ड्रॉप शैडो पर बेहतर गॉसियन फेदरिंग और बोकेह इफ़ेक्ट और सेपिया जैसे स्वचालित कैमरा इफ़ेक्ट के ऑप्शन शामिल है ।

 

2017 -CorelDraw 2017

CorelDRAW Graphics Suite 2017 में LiveSketch™, 4K और रीयल-टाइम स्टाइलस समर्थन, उन्नत फ़ॉन्ट सूची बॉक्स और नोड्स, Microsoft Windows टैबलेट मोड और सरफेस डायल का समर्थन करता है।

 

2018 -CorelDraw 2018

CorelDRAW Graphics Suite 2018 में सीमेंट्रिकल ड्राइंग मोड, वर्डप्रेस में पब्लिशिंग, इम्पैक्ट टूल ब्लॉक शैडो टूल, स्ट्रेटन फोटो, फोटो कॉकटेल जैसे टूल को फीचर्स में जोड़े गए।

 

2019 -CorelDraw 2019

CorelDRAW Graphics Suite 2019 में नई सुविधाओं में नॉन -डेसट्रक्टिव इफ़ेक्ट, एक ऑब्जेक्ट डॉकटर, शेयरपॉइंट एकीकरण एक पिक्सेल-परफेक्ट वर्कफ़्लो, एक फाइंड एंड रिप्लेस डॉकर, 64-बिट TWAIN स्कैनर सपोर्ट और आधुनिक टेम्प्लेट शामिल हैं। यह पहली बार Mac Os को सपोर्ट करने वाला प्रोग्राम बना।

 

2020 -CorelDraw 2020

CorelDRAW Graphics Suite 2020 में कॉपी एडिटिंग, एक कमेंट डॉकर, एनोटेशन टूल और क्लाउड क्लाइंट शेयरिंग सहित सहयोग टूल का एक सूट शामिल है। Microsoft और Google GSuite साइन-ऑन समर्थित हैं।नई एआई-असिस्टेड पॉवरट्रेस सुविधाओं में शामिल हैं।

 

2021 -CorelDraw 2021

CorelDRAW Graphics Suite 2021 एक Windows, Mac, वेब, iPad और अन्य मोबाइल उपकरणों पर चलाने का एक वास्तविक क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म अनुभव देता है। इसमें कई फीचर्स को उन्नत किए गए है जैसे की इसमें नए पर्सपेक्टिव ड्रॉइंग, मल्टी पेज व्यू, पेज डॉकर, ऑटोफिट पेज, एडजस्टमेंट डॉकर रिप्लेस कलर्स, मल्टी-एसेट एक्सपोर्ट और एन्हांस्ड कोलैबोरेशन टूल्स शामिल हैं।

 

 

CorelDRAW 2021 Download (CorelDRAW क्या है)

 

अब हम स्टेप बाई स्टेप जानेंगे की करेल ड्रा 2021 कैसे डाउनलोड करते है। कोरल ड्रॉ एक ग्राफ़िक डिज़ाइन सॉफ्टवेयर है और आप में क्रिएटिविटी है, और आप सोच रहे है की CorelDraw क्या है ? CorelDraw Course in Hindi हम कैसे सीखेंगे ? तो सबसे पहले आपको करेलड्रा के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा। फिर आप उसमे कोरल ड्रॉ के कोर्स को प्रैक्टिस कर सकेंगे, हम यहाँ आपको स्टेप बाई स्टेप बताएँगे। आप स्टेप को फॉलो कीजिये।

Step 1 : सबसे पहले गूगल में कोरलड्रॉ डाउनलोड टाइप कीजिये।
CorelDRAW क्या है Download Step -1

Step 2: कोरलड्रॉ फ्री डाउनलोड में क्लिक कीजिये।
CorelDRAW क्या है DownloadStep -2

Step 3 : अब डाउनलोड नाउ के बटन को क्लिक कीजिये।
CorelDRAW क्या है DownloadStep -3
Step 4 : कंप्यूटर पर करेल ड्रा का डाउनलोड लिंक Save और Run हो जायेगा।
CorelDRAW क्या है DownloadStep -4
अब यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में सेव हो जायेगा, आप बिना इंटरनेट को डिसकनेक्ट किए क्रम अनुसार स्टेप बाई स्टेप इंस्ट्रक्शन को फॉलो कीजिये और इसे कंप्यूटर में इंसटाल कीजिये। हम यहाँ आपको लिंक दे रहे है जिस से आप डायरेक्ट करेल ड्रा के पेज से डाउनलोड कर सकते है।

 

CorelDraw कैसे सीखे? (How to learn CorelDraw)

 

करेल ड्रा कैसे सीखे ये जितना निर्भर आपके सिखने के ऊपर करता है उससे कई गुना ज्यादा निर्भर करता हे आप करेल ड्रा सिखने की इच्छा कितना रखते हे इस बात के ऊपर साथ में आपको दिलसे सिखने की इच्छा होना चाहिए। हम बस आपको कुछ तरीके बता सकते हे जिस तरीके को फॉलो करके आप आसानी से करेल ड्रा सिख सकते हे। CorelDraw क्या होता है सबसे पहले आपको कंप्यूटर की कुछ बेसिक क्नॉलेज की जरुरत होगी अगर आपको कंप्यूटर की बेसिक ज्ञान बोहोत ज्यादा नहीं है तो निचे मैंने लिंक दिया आप उन लिंक को फॉलो करके कंप्यूटर की बेसिक क्नॉलेज प्राप्त कर सकते है।

वैसे तो करेल ड्रा सिखने के बोहोत सारे तरीके है, लेकिन आपको मई उन्ही तरीके के बारे में बताऊंगा जिन तरीके से आसानी से सीखा जा सकता है। आपको उन तरीके को आजमाना होगा जिससे की आप करेल ड्रा सिख सकते है। चलिए उनसब तरीके को जानते हे।

1) Coaching Classes के माध्यम से सीखे

 

जब हम ९वीं या १०वीं कक्षा में पढ़ते हैं तो हम चाहें तो कंप्यूटर कोचिंग क्लास में प्रवेश के साथ कंप्यूटर सिखने के साथ साथ करेल ड्रा भी सिख सकते हैं और यह सबसे अच्छी जगह है जहाँ करेल ड्रा को अच्छी तरह से सीखा जा सकता है। कई सरकारी और निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र हैं जिनमें हम प्रवेश के साथ आसानी से करेल ड्रा सीख सकते हैं।

2) घर पर किताबों के माध्यम से सीखे

अगर आप किसी कोचिंग क्लास में कंप्यूटर प्रशिक्षण नहीं ली हे और आप किसी कंप्यूटर कोचिंग क्लास भी ज्वाइन नहीं करते हे तो आप खुदसेही थोड़ा बोहोत करेल ड्रा घर बैठे सिख सकते हे किताब के माध्यम से। आपको बेसिक कुछ किताब खरीदना हे और आपके घर में एक कंप्यूटर सेट होना जरुरी हे।

 

3) Blog के माध्यम से सीखे

Blog भी बर्तमान में सोशल मीडिया में एक अच्छा प्लेटफार्म हे सबकुछ साँझा करने में और सिखने में। हमलोग जैसे यूट्यूब में हर category के वीडियो देख सकते हे वैसा ही Blog में हमलोग हर केटेगरी के पोस्ट को शेयर कर सकते और किसी आरके द्वारा शेयर किया हुआ पोस्ट को पड़के बोहोत कुछ सिख सकते हे। आप चाहे तो ब्लॉग पड़के की करेल ड्रा सिख सकते हे।

4) YouTube के माध्यम से सीखे

YouTube एक ऐसा माध्यम हे जहा से हर कोई हर तरह का वीडियो सर्च करके देख सकता हे। बर्तमान पूरी दुनिआ में यूट्यूब एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म हे जहा से विडिओ देख कर बोहोत कुछ सीखा जा सकता हे। आपको यूट्यूब में जाकर करेल ड्रा प्रशिक्षण से ज़ुरा हुआ वीडियो सर्च करना हे और फिर आपके सामने करेल ड्रा प्रशिक्षण से समन्धित बोहोत सारे वीडियो आजायेगा आपको उसपे क्लिक करके विडिओ देखना हे और सीखते रहना हे।

 

5) Apps के माध्यम से सीखे

आजके डेट में सायद ही कुछ लोग देखा जा सकता हे जो Mobile यूजर ना हो, मतलब ज्यादातर लोग ही बर्तमान में मोबाइल यूजर हे। ७५% से भी ज्यादा लोग Android मोबाइल का यूज़ करते हे और हर एंड्राइड मोबाइल में Play store के माध्यम से करेल ड्रा प्रशिक्षण अप्प्स इनस्टॉल करके भी आप करेल ड्रा सिख सकते हे।

 

CorelDraw का उपयोग (Using CorelDraw)

 

1) To make shape

कोरल ड्रा के द्वारा हम अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से अलग-अलग शेप बना सकते हैं और किसी भी अन्य सॉफ्टवेयर से कोरल ड्रा में शेप बनाना बहुत आसान है। आप किसी भी तरह के इमोजी, किसी भी तरह के स्टिकर मेकिंग स्केच, किसी भी तरह के स्टिकर जैसे कोरल ड्रा के साथ इन सभी आकृतियों को बना सकते हैं।

2) To make posters

कोरल ड्रा में पोस्टर बनाना और डिजाइन करना अन्य सॉफ्टवेयर से बहुत अलग है क्योंकि ये सॉफ्टवेयर टूल्स अलग हैं इसलिए प्रक्रिया भी अलग है। इस सॉफ्टवेयर को सीखने से आपको कई फायदे मिलेंगे जिससे आप अपने काम में स्वतंत्र महसूस करेंगे।

 

3) Converting Bitmap to Object

 

जहां अन्य सॉफ्टवेयर के लिए बिटमैप को ऑब्जेक्ट में बदलना उतनाही कठिन है वहां कोरल ड्रा में बिटमैप को ऑब्जेक्ट में बदलना उतना ही आसान काम है।

 

4) Making small invitation card

 

हम करेल ड्रा का उपयोग करके छोटे निमंत्रण कार्ड बना सकते हैं। हमारे लिए ये बहुत उपयोगी साबित हुआ है और इस काम के लिए हमें कही जाने की जरूरत नहीं है।

 

CorelDraw से लाभ (Benefits of CorelDraw)

 

करेल ड्रा के कई फायदों में इसकी मजबूत विशेषताएं और अनुकूलन और विश्वसनीयता है। ये फीचर CorelDraw ग्राफ़िक्स 2019 यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। Corel Draw में उनके लिए इन-प्रोडक्ट लर्निंग और सामग्री शामिल है। कोरलड्रो का कार्यक्षेत्र विश्वसनीय है और उपयोगकर्ता के कार्यप्रवाह से मेल खाता है।

Corel Draw उपयोगकर्ता अपने पसंदीदा टूल के साथ आइकन के साथ और अपनी पसंद के बॉर्डर के रंग के साथ अपने आदर्श कार्यक्षेत्र को सही आकार में बना सकते हैं। CorelDraw क्या होता है Corel Font Manager 2019 के साथ विभिन्न फोंट का पता लगाया जा सकता है और सुइट के टूल को बढ़ाने के लिए प्लगइन्स, एक्सटेंशन, फॉन्ट पैक और ऐप डाउनलोड किए जा सकते हैं।

CorelDraw के LiveSketch टूल से विचारों को तुरंत क्रियान्वित भी किया जा सकता है। जब तक उपयोगकर्ता पेन-सक्षम डिवाइस का उपयोग कर रहा है, तब तक मुख्य विचारों को इस टूल से तुरंत कैप्चर किया जा सकता है। लाइवसेच एक खोज और फिल्टर सुविधा के साथ आता है जो किसी भी परियोजना के लिए सही फोंट का चयन करता है। CorelDraw 2019 में रंग सटीकता और लचीलेपन की आवश्यकता होती है।

 

इन्हे भी जरूर पढ़े 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख CorelDraw क्या होता है? CorelDraw की विशेष जानकारी जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment