दोस्तों PhD ka full form क्या होता है? जाने PhD क्या होता है? :-आज की तारीख में हर कोई चाहता है कि अपने जीवन में उच्च शिक्षा हासिल करें ताकि उसे अच्छी खासी नौकरी मिले और सम्मान की समाज में उसे मिले क्योंकि आज की तारीख में अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा है तो समाज में उसे काफी सम्मान जनक दृष्टि से देखा जाता है और लोगों का एक आम धारणा है कि यह काफी ज्ञानी व्यक्ति होगा.
ऐसे में आप लोगों ने देखा होगा कि कई लोग डॉक्टर नहीं होते हैं। लेकिन उनके नाम के आगे डॉक्टर शब्द लगाया जाता है अब आपके मन मे सवाल आएगा कि आखिर में ऐसा होता कैसे तो मैं आपको बता दूं कि अगर कोई व्यक्ति पीएचडी की डिग्री हासिल करता है तो उसके नाम के आगे डॉक्टर शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।
तो आइये जानते है पीएचडी का फुल फॉर्म क्या होता है और आप phd का कोर्स कहां से करेंगे, कौन-कौन से विषय में आप पीएचडी कर सकते हैं अगर आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो आप ये लेख PhD Full Form in Hindi (PhD का फुल फॉर्म क्या है) को अंत तक जरूर पढ़े।

PhD ka full form क्या होता है? (What is the full form of PhD)
PhD का फुल फॉर्म होता है Doctor of Philosophy या दर्शनशास्त्र विशेषज्ञ या इसे ही विद्यावाचस्पति भी कहा जाता है। PhD की उपाधि यूनिवर्सिटीज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दी जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण उपाधि है और अधिकांश देशो में यह शिक्षा की सबसे बड़ी डिग्री भी है। PhD यानी डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी की डिग्री मिलने के बाद किसी भी व्यक्ति के नाम के आगे डॉक्टर की उपाधि लग जाती है। इस प्रकार से आप समझ गये होंगे की PhD की फुल-फॉर्म Doctor of Philosophy होती है।
PhD क्या होता है? (What is PhD)
PhD विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्वोच्च डिग्री है जिसके बाद किसी भी छात्र के नाम के आगे डॉक्टर की उपाधि लग जाती है। वास्तव में देखा जाये तो PhD शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सर्वोच्च डिग्री है जिसके लिये छात्र को किसी विषय पर शोध या मूलभूत रिसर्च करनी होती है।
अपना शोध कार्य या थीसिस जमा करवाने और विशेषज्ञों द्वारा अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात कैंडिडेट को विश्वविद्यालय द्वारा PhD की उपाधि प्रदान की जाती है। जिन भी छात्रों के शोध कार्य को स्वीकार किया जाता है वे अपने नाम के आगे डॉक्टर की उपाधि लगा सकते है। हालांकि किसी विषय पर मूलभूत शोध करने वाले छात्रों को ही यह डिग्री प्रदान की जाती है।
क्या आप यह जानते है की डॉक्टर बनने के लिए क्या करना होता है। डॉक्टर बनने के लिए MBBS करना होता है। अब आप सोच रहे होंगे की MBBS की फुल फॉर्म क्या है।
- सी ए (CA) फुल फॉर्म क्या होता है? CA कैसे बनें ?
- Oreo TV क्या होता है? ओरियो टीवी डाउनलोड कैसे करें?
- Cricbuzz क्या होता है? Cricbuzz लोगों के बीच लोकप्रिय क्यों है?
इतिहास (History)
मध्यकालीन यूरोप के विश्वविद्यालयों में, अध्ययन चार संकायों में आयोजित किया गया था: कला के बुनियादी संकाय, और तीन उच्च संकाय: धर्मशास्त्र, चिकित्सा और कानून। इन सभी संकायों ने स्नातक की डिग्री के रूप में मध्यवर्ती डिग्री प्रदान की और अंतिम डिग्री के लिए, मास्टर और डॉक्टर शब्द का उपयोग किया गया।
आपके दिमाग में एक सवाल आ सकता है कि लगभग हर क्षेत्र में सम्मानित होने पर पीएचडी को दर्शनशास्त्र के डॉक्टर के रूप में विस्तारित क्यों किया जाता है। शैक्षणिक डिग्री के संदर्भ में, फिलॉसफी केवल फिलॉसफी के क्षेत्र को संदर्भित नहीं करता है या पीएचडी के धारक को आवश्यक रूप से फिलॉसफी का अध्ययन नहीं करना है, बल्कि यह इसके मूल ग्रीक अर्थ को संदर्भित करता है जो “ज्ञान का प्रेम” है।
PhD कैसे करें? (How to do PhD)
देश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों द्वारा PhD डिग्री प्रदान की जाती है। PhD करने के लिये कैंडिडेट का मास्टर्स डिग्री पूर्ण होना आवश्यक है। पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा करने के पश्चात कैंडिडेट सम्बंधित फील्ड में रिसर्च कर सकते है जिसके लिये उन्हें अपनी थीसिस सब्जेक्ट का चुनाव करना होता है।
आमतौर पर PhD की डिग्री 5 वर्षीय होती है जिसमे शोध-पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात छात्रों को PhD की उपाधि प्रदान की जाती है। गहन शोध कार्य में रूचि रखने वाले छात्र रिसर्च के लिये PhD डिग्री पूर्ण करते है।
- Dongle क्या होता है? Dongle कितने प्रकार के होते है?
- Like App क्या होता है? Like App को उपयोग कैसे करे?
FAQ-: PHD के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जवाब :-
सवाल। क्या पीएचडी को डॉक्टर कहा जा सकता है?
उत्तर . पीएचडी कार्यक्रम एक शोध आधारित कार्यक्रम है और इसे डॉक्टरेट पाठ्यक्रम कहा जाता है। जिसने भी पीएचडी की डिग्री हासिल की है उसे डॉक्टर कहा जाता है।
सवाल। पीएचडी कितने साल की होती है?
उत्तर. एक पीएचडी कार्यक्रम को पूरा होने में आम तौर पर 3 से 4 साल लगते हैं। हालाँकि, कुछ मामलों में इसमें कम से कम 6 से 8 साल तक का समय लग सकता है।
सवाल। पीएचडी की आयु सीमा क्या है?
उत्तर. पीएचडी पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालाँकि, जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलो) के लिए आयु सीमा 28 वर्ष है।
सवाल। पीएचडी करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
उत्तर. पीएचडी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर्स या एम.फिल डिग्री होनी चाहिए।
सवाल। एमडी का क्या मतलब है?
उत्तर . एमडी का पूरा नाम डॉक्टर ऑफ मेडिसिन है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के डॉक्टरों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली डिग्रियों में से एक है।
सवाल। कौन सा उच्चतर है, PHD या MD?
उत्तर . पीएचडी और एमडी दोनों डिग्रियां अपने-अपने क्षेत्र में सर्वोच्च मानी जाने वाली डिग्रियां हैं। एमडी चिकित्सा क्षेत्र में सर्वोच्च डिग्री है, और पीएचडी अन्य सामान्य विषयों में सर्वोच्च डिग्री है।
सवाल। एलएलडी का क्या मतलब है?
उत्तर. एलएलडी का मतलब डॉक्टरेट ऑफ लॉ है, जिसे कानून के क्षेत्र में सर्वोच्च डिग्री माना जाता है।
सवाल। एलएलबी कौन सी डिग्री है?
उत्तर. बैचलर ऑफ लॉ की एलएलबी एक स्नातक डिग्री है जिसकी पाठ्यक्रम अवधि 3 वर्ष है।
इन्हे भी जरूर पढ़े
- आईपीओ (IPO) क्या होता है? और IPO कैसे ख़रीदे?
- Robot क्या होता है? और कैसे काम करता है?
- Mobile से डबल रोल वीडियो कैसे बनाते है, बेहतरीन तरीका
- विंडोज रजिस्ट्री क्या होता है? विंडोज रजिस्ट्री का उपयोग कैसे करें?
- Chat GPT क्या होता है? जाने ChatGPT का उपयोग कैसे करें?
- कैप्चा Solve करके पैसे कैसे कमाए, Top 7 तरीकें
- IMDB Rating क्या होता है? जाने IMDB पर रेटिंग कैसे करें?
Conclusion