SSC फुल फॉर्म क्या होता है? जाने SSc क्या होता है?

दोस्तों आपने कई बार लोगों से SSC के बारे में सुना होगा, और आपके मन में भी ये जानने का ख्याल तो जरूर पनपा होगा के आखिर ये SSC फुल फॉर्म क्या होता है? जाने SSc क्या होता है? आज इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि SSC Kya Hai और ssc me kon kon si Post hoti hai? अगर आप Interested हो तो इस Post को पूरा पढें।

SSC या कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के अधीन एक संगठन होता है जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। SSC Group B और C पदों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसमें लिपिक, डेटा प्रविष्टि, आशुलिपिक, सहायक, निरीक्षक और उप-निरीक्षक शामिल हैं। SSC अपनी आकर्षक Salary , नौकरी की सुरक्षा और अन्य लाभों के कारण भारत में सबसे अधिक मांग वाली सरकारी नौकरी परीक्षाओं में से एक बन गई है। SSC Exam के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन किए गए पद के आधार पर लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार सहित कई चरण शामिल हैं।

 

SSC फुल फॉर्म क्या होता है? जाने SSc क्या होता है?
TEJWIKI.IN

 

SSc क्या होता है? (What is SSc)

 

दोस्तों चलो समझते है कि आखिर ये ssc kya hota hai. SSC कर्मचारी चयन आयोग का संक्षिप्त रूप होता है, और English में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission) होता है। यह Indian Government द्वारा बनाई गई एक भर्ती प्रकिर्या है, और यह India के अलग-अलग Departments में कर्मचारी प्रदान करने के लिए Responsible है।

अगर आपके अंदर भी Government Job पाने की चाहत है तो आप भी SSC की तैयारी कर सकते है और अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते है। SSC की Job पाकर देश के एक अच्छे अधिकारी बन सकते है। आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना सचमुच एक कठिन कार्य बन चूका है। ज्यादातर गांव के लोगो तक खासकर गरीबों तक सही Information नहीं पहूंच पाती है और वह लोग सरकारी नौकरी से दूर हो जाते है।

 

 

SSC की स्थापना (Establishment of SSC)

 

एसएससी की स्थापना 4 नवंबर 1975 को हुई थी। इसकी स्थापना के अब 46 साल हो चुके हैं और 46 साल से यह संस्थान कई सारी नियुक्तियां कर चुका है। एसएससी को “Subordinate Services Commission” के नाम से भी जाना जाता था। हालांकि अब SSC Ka Full Form – स्टाफ सेलेक्शन कमीशन है। नीचे आप इसके वर्तमान चैयरमैन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

वर्तमान समय में एसएससी के चैयरमैन एस. किशोर” हैं। इससे पहले यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे। इस संस्थान के चेयरमैन के रूप में इन्होंने फरवरी 2022 में पदभार संभाला।

 

SSC फुल फॉर्म (ssc full form)

 

एसएससी का फुल फॉर्म (SSC Ka Full Form) Staff Selection Commission के अलावा Secondary School Certificate भी है। भारत में, CBSE और कुछ अन्य राज्य बोर्डों द्वारा आयोजित Secondary School Certificate परीक्षा को एसएससी की फुल फॉर्म के नाम से भी जाना जाता है। इसे 10 वीं बोर्ड परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है।

 

SSC का मुख्यालय (SSC Headquarters)

 

इस संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में इसके सात क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर में स्थित हैं। इसके अलावा एसएससी के दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) और चंडीगढ़ में भी हैं।

 

SSC द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाएं (Exams conducted by SSC)

 

दरअसल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन मुख्य रूप से विभागों, संगठनों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। पिछले वर्षों में, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नीचे दी गई परीक्षाएं आयोजित की है।

  1. एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL): CGL सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। इस भर्ती की मांग उम्मीदवारों के बीच बहुत अधिक है। इसके माध्यम से, उम्मीदवार को केंद्र सरकार के विभिन्न बड़े विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में भर्ती किया जाता है। यह परीक्षा 4 चरणों में आयोजित की जाती है।
  2. एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा (CHSL): हर साल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों और संगठनों के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की भर्ती का आयोजन करता है, जिसके तहत कुछ महत्वपूर्ण पदों को कवर किया जाता है।
  3. एसएससी जूनियर इंजीनियर: SSC JE भर्ती सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेक्षण और अनुबंध डोमेन जैसे ग्रुप ’बी’ के पदों के लिए है। साथ ही SSC संस्थान इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष करता है
  4. एसएससी हिंदी अनुवादक: एसएससी हर साल जूनियर हिंदी अनुवादक की परीक्षा भी आयोजित करता है, जिसके लिए काफी सारे उम्मीदवार उत्सुक रहते हैं।
  5. एसएससी जीडी कांस्टेबल: यह भर्ती SSC द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें नागरिक सेना के कई पद शामिल हैं। जिनका उल्लेख नीचे किया गया है। SSC GD के तहत (BSF) सीमा सुरक्षा बल, (CISF) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, ( (एनआईए) राष्ट्रीय जांच एजेंसी, (SSF) सचिवालय सुरक्षा बल, (CRPF) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, (ITBP) भारत तिब्बत सीमा पुलिस, (एसएसबी) सशस्त्र सीमा बल, असम राइफलमैन आदि पदों पर भर्ती की जाती हैं।
  6. एसएससी मल्टीटास्किंग: मल्टीटास्किंग भर्ती के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण पद भरे जाते हैं, जिनमें चपरासी, गार्डनर दफ्तरी, जमादार, जूनियर गेस्ट ऑपरेटर, चौकीदार, सफाईवाला, आदि शामिल हैं।
  7. एसएससी वैज्ञानिक सहायक पद: इस परीक्षा के तहत कई सारे वैज्ञानिकी विभागों में एसएससी द्वारा वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती की जाती है।
  8. एसएससी चयन पद: एसएससी द्वारा यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है, तथा इसमें हर वर्ष लाखो उम्मीदवार भाग लेते हैं।
  9. एसएससी केंद्रीय पुलिस संगठन: इस परीक्षा के माध्यम से एसएससी दिल्ली पुलिस और कुछ पैरामिलिट्री फोर्सेज में SI यानी कि सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरता है। यह परीक्षा भी हर वर्ष कराई जाती है। साथ ही एसएससी के द्वारा ही दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आदि की परीक्षा आयोजित कराई जाती है.
  10. एसएससी आशुलिपिक: कर्मचारी चयन आयोग हर साल SSC आशुलिपिक परीक्षा आयोजित करता है। यह अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है। इसमें भारत सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (अराजपत्रित पद) और ग्रेड डी के पदों के लिए भर्ती की जाती है।

 

 

SSC CGL Full Form

 

SSC द्वारा हर साल आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण SSC CGL की परीक्षा है, SSC CGL Full Form – Combined Graduate Level होता हैै। इस परीक्षा में केेेवल स्नातक स्तरीय उम्मीदवार भाग लेेेते हैं। SSC CGL परीक्षा के तहत कई सारे सरकारी विभागों में हर साल नए कर्मचारियों की नियुक्ति होती है।

 

SSC CHSL Full Form

 

एसएससी द्वारा हर साल आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं में सबसे अहम SSC CHSL की परीक्षा है। SSC CHSL Full Form – Combined Higher Secondary Level होता हैै। इस परीक्षा में केेेवल 10+2 स्तरीय उम्मीदवार भाग लेेेते हैं।

 

FAQ:- SSC  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब

 

SSC का फुल फॉर्म क्या है?

SSC का फुल फॉर्म स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन है।

 

SSC CGL का फुल फॉर्म क्या है?

SSC CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level हैै।

 

SSC GD का फुल फॉर्म क्या है?

SSC GD का फुल फॉर्म SSC General Duty होता है। इस वैकेन्सी के द्वारा जवानों की भर्ती देश के विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेज में होती है।

 

SSC CHSL का फुल फॉर्म क्या है?

SSC CHSL का फुल फॉर्म Combined Higher Secondary Level होता है।

 

SSC CPO का फुल फॉर्म क्या होता है?

SSC CPO का फुल फॉर्म Central Police Organization होता है।

 

इन्हे भी जरूर पढ़े 

 

Conclusion

 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख SSC फुल फॉर्म क्या होता है? जाने SSc क्या होता है? जरुर पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की readers को पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए, तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.यदि आपको यह लेख पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

Leave a Comment